test - Sach Kahoon Hindi

प्रेरणास्त्रोत: श्रेष्ठता की कसौटी
ऋषियों की सभा चल रही थी। एक ऋषि ने जानना चाहा कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश में श्रेष्ठ कौन है? निर्णय के लिए ऋषियों ने भृगु को चुना। निर्णय करने के लिए भृगु तीनों देवों से मिलने चल पड़े। वे सबसे पहले ब्रह्मा के पास गए और नमस्कार किए बिना उनके पास जाकर बैठ गए। ब्रह्मा जी को क्रोध तो आया, परन्तु भृगु को निकट का समझकर शांत हो गए। ब्रह्मा में प्रतिक्रिया तो हुई, लेकिन विचार द्वारा उन्होंने उसे नियंत्रित कर लिया। अब भृगु शिव के पास गए। शिव जैसे ही भृगु को स्रेहवश आलिंगन करने के लिए आगे बढ़े, भृगु पीछे हट गए।

उन्होंने चिता की भस्म में डूबे शिव को अपना शरीर दूर रखने के लिए कहा। इस पर शिव कुद्ध हो गए और त्रिशूल लेकर भृगु को मारने दौड़े। अंतत: पार्वती के समझाने पर शिव शांत हुए। प्रतिक्रिया हुई। वह प्रकट रूप में सामने भी आई, लेकिन किसी अपने के परामर्श से वह शान्त हो गई। इसके बाद भृगु विष्णु के पास गए और सोते हुए विष्णु की छाती पर पैर रख दिया। विष्णु शांत ही नहीं रहे, वे भृगु के पैर पकड़कर बोले, ‘‘मेरा वक्षस्थल तो युद्ध में शत्रुओं के आघात से कठोर हो गया है, आपके कोमल पैरों को चोट तो नहीं लगी?’’ सभा में आकर भृगु ने सारा वृत्तांत सुनाया तो शांत और स्रेह वत्सल विष्णु को ही सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

ठंड से लड़ने की मानसिक शक्ति

एक ठंडी रात में, एक अरबपति बाहर एक बूढ़े गरीब आदमी से मिला। उसने उससे पूछा, “क्या तुम्हें बाहर ठंड महसूस नहीं हो रही है, और तुमने कोई कोट भी नहीं पहना है?” बूढ़े ने जवाब दिया, “मेरे पास कोट नहीं है लेकिन मुझे इसकी आदत है।” अरबपति ने जवाब दिया, “मेरे लिए रुको। मैं अभी अपने घर में प्रवेश करूंगा और तुम्हारे लिए एक कोट ले लाऊंगा।” वह बेचारा बहुत खुश हुआ और कहा कि वह उसका इंतजार करेगा। अरबपति अपने घर में घुस गया और वहां व्यस्त हो गया और गरीब आदमी को भूल गया।

सुबह उसे उस गरीब बूढ़े व्यक्ति की याद आई और वह उसे खोजने निकला लेकिन ठंड के कारण उसे मृत पाया, लेकिन उसने एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमे लिखा था कि, “जब मेरे पास कोई गर्म कपड़े नहीं थे, तो मेरे पास ठंड से लड़ने की मानसिक शक्ति थी। लेकिन जब आपने मुझे मेरी मदद करने का वादा किया, तो मैं आपके वादे से जुड़ गया और इसने मेरी मानसिक शक्ति को खत्म कर दिया। ” अगर आप अपना वादा नहीं निभा सकते तो कुछ भी वादा न करें। यह आप के लिये जरूरी नहीं भी हो सकता है, लेकिन यह किसी और के लिए सब कुछ हो सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट आज से ओवल में
यहां 47 साल से नहीं जीती इंडिया The Fifth Test Between India And England In Oval From Today

लंदन,एजेंसी।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट शुक्रवार से यहां के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज 3-1 से हार चुकी है। ओवल में दोनों टीमों ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने चार टेस्ट जीते। वहीं, भारत एक टेस्ट ही जीत पाया। 1971 में उसने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले ड्रॉ रहे। सीरीज के इस आखिरी टेस्ट में 19 साल के ओपनर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। उन्हें खराब फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन या लोकेश राहुल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

सीरीज में विराट कोहली ने दो और चेतेश्वर पुजारा ने एक शतक लगाया The Fifth Test Between India And England In Oval From Today

शिखर धवन ने तीन टेस्ट में 158 और लोकेश राहुल ने चार टेस्ट में 113 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। पंड्या का बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी खास प्रदर्शन नहीं रहा। सिर्फ नॉटिंघम टेस्ट में ही उन्होंने पांच विकेट लिए। वहीं, अश्विन फिट नहीं हैं। ऐसे में हार्दिक की जगह रवींद्र जडेजा और अश्विन की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है। हनुमा ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने ओवल टेस्ट में क्रिस वोक्स और ओली पोप को जगह दी है। उधर, एलिस्टर कुक का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। उन्होंने 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में अपना पहला टेस्ट खेला था। अब भारत के खिलाफ ही अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। इस मैच में भी जॉनी बेयरस्टो की जगह जोस बटलर विकेटकीपिंग करेंगे। तीसरे टेस्ट के दौरान बेयरस्टो के हाथ में चोट लगी थी, जिस कारण वे चौथे टेस्ट में कीपिंग नहीं कर पाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शर्मनाक : भारत पारी और 159 रन से हारा
क्रिस वोक्स को मिला प्लेयर आॅफ द् मैच का पुरस्कार I Chris Woakes Man Of The Match

लंदन (एजेंसी)। शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के एक और शर्मनाक प्रदर्शन से विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे ही दिन पारी और 159 रन की हार से शर्मसार होना पड़ा। इंग्लैंड ने चार दिन में यह मुकाबला जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी सात विकेट पर 396 रन पर घोषित की। उसे पहली पारी में 289 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में मात्र 107 रन पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे दूसरी पारी में संघर्ष करेंगे लेकिन पूरी टीम 47 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 23 रन पर चार विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर भारतीय पारी का जुलूस निकाल दिया।

क्रिस वोक्स (Chris Woakes Man Of The Match) को नाबाद 137 बनाने और मैच में कुल चार विकेट लेने के लिए प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारतीय पारी में आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। उनकी इस पारी के कारण ही भारतीय टीम 100 रन के पार पहुंच सकी वरना एक समय उसके छह विकेट मात्र 66 रन पर गिर चुके थे। भारतीय शीर्ष क्रम ने लगातार दूसरी पारी में निराश किया और तमाम बड़े बल्लेबाज आयाराम-गयाराम की तर्ज पर पवेलियन लौटते रहे। यह वास्तव में एक ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन था जिसकी जितनी आलोचना की जाए कम है। भारतीय बल्लेबाजों की स्विंग को न खेल पाने की कमजोरी लगातार दूसरे मैच में उजागर हो गई।

भारतीय बल्लेबाज दूसरे मैच में भी रहे फ्लॉप

भारत की पहली पारी में मुरली विजय 0, लोकेश राहुल 8, चेतेश्वर पुजारा 1, कप्तान विराट कोहली 23, हार्दिक पांड्या 11, दिनेश कार्तिक 1, अजिंक्या रहाणे 18, कुलदीप यादव 0 और इशांत शर्मा 0 पर आउट हुए थे। अश्विन ने पहली पारी में 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी वरना भारत ने अपने छह बल्लेबाज तो 62 के स्कोर तक गंवा दिए थे। दूसरी पारी में भी यही दास्तां रही। मुरली विजय 0, लोकेश राहुल 10, चेतेश्वर पुजारा 17, अजिंक्या रहाणे 13, कप्तान विराट कोहली 17, हार्दिक पांड्या 26, दिनेश कार्तिक 0, कुलदीप यादव 0, मोहम्मद शमी 0 और इशांत शर्मा 2 पर आउट हो गए। अश्विन ने दूसरी पारी में भी संघर्ष का जज्बा दिखाया और 48 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की सर्वाधिक पारी खेली वरना भारत ने अपने छह बल्लेबाज तो 61 के स्कोर तक गंवा दिए थे।

पुजारा ने जरुर 17 रन के लिए 87 गेंदों का सामना किया लेकिन स्ट्राइक रोटेट न कर पाने उनकी कमजोरी ने भारत को तगड़ा नुकसान पहुंचाया। विराट पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता भारत को नुकसान पहुंचा रही है। पहले टेस्ट में शतक सहित कुल 200 रन बनाने वाले विराट इस मैच में कुल 40 रन ही बना पाए। भारत का इस मैच में एक अतिरिक्त स्पिनर खेलाने का फैसला भी अंत में उस पर भारी पड़ गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

विराट आउट और भारत पहला टेस्ट हारा
इंग्लैंड के खिलाफ 31 रन से हारी टीम इंडिया

बर्मिंघम (एजेंसी)। भारत की जीत की तमाम उम्मीदें कप्तान विराट कोहली पर टिकी हुई थी लेकिन जैसे ही विराट पगबाधा आउट हुए, इंग्लैंड ने जीत हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चौथे दिन शनिवार को सुबह के सत्र में 31 रन से जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला था और भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरु किया लेकिन टीम 54.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। भारत की जीत की उम्मीदों का दारोमदार विराट के कन्धों पर टिका हुआ था जिन्होंने पहली पारी में 149 रन बनाए थे। भारत ने सुबह जब अपनी पारी को आगे बढ़ाया तब विराट 43 और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 18 रन पर नाबाद थे। भारत ने अपने स्कोर में दो रन का इजाफा कर कार्तिक को गंवा दिया।

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कार्तिक को डेविड मलान के हाथों कैच कराया। कार्तिक 20 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने फिर हार्दिक पांड्या के साथ सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े लेकिन बेन स्टोक्स ने विराट को पगबाधा कर भारतीय उम्मीदों का अंत कर दिया। विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया था लेकिन स्टोक्स की तेजी से अंदर आती गेंद विराट के पैड से टकराई और इंग्लिश खिलाड़ियों की अपील पर अंपायर अलीम डार ने अपनी उंगली उठा दी। विराट ने डीआरएस के लिए इशारा किया लेकिन अंपायर का फैसला कायम रहा।

विराट निराशा के साथ पवेलियन चल दिए और पूरा इंग्लिश खेमा खुशी से उछाल पड़ा। उन्हें मालूम था कि मोर्चा फतह हो चुका है। विराट ने 185 मिनट क्रीज पर रहकर 93 गेंदों का सामना किया और 51 रन में चार चौके लगाए। विराट ने मैच में 200 रन भी पूरे किए। स्टोक्स ने विराट का विकेट लेने के तीन गेंद बाद ही मोहम्मद शमी को विकेट के पीछे कैच करा दिया।

भारत का सातवां और आठवां विकेट 141 के स्कोर पर गिरा। भारत की आखिरी उम्मीद पांड्या पर टिकी हुई थी। इशांत शर्मा ने दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए लेकिन उनका विकेट 154 के स्कोर पर गिर गया। इशांत को लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पगबाधा किया। स्टोक्स ने पांड्या को स्लिप में एलेस्टेयर कुक के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी का 162 रन पर अंत कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इशांत ने झटके पांच विकेट
भारत को जीतने के लिए मिला 194 का लक्ष्य

बर्मिंघम (एजेंसी)।

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 51 रन पर पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में 180 रन पर समेट दिया और अब भारत को यह मैच जीतने के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला है। इशांत ने 13 ओवर में 51 रन पर पांच विकेट, आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 31 ओवर में 59 रन पर तीन विकेट और तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सात ओवर में 20 रन पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को 53 ओवर में 180 रन पर समेट दिया। भारत ने इंग्लैंड के 287 रन के जवाब में कल 274 रन बनाए थे।

इंग्लैंड को पहली पारी में 13 रन की बढ़त हासिल थी। इशांत के एक ओवर में तीन विकेट लेने से इंग्लैंड का मध्यक्रम पूरी तरह ध्वस्त हो गया था और मेजबान टीम ने अपने सात विकेट मात्र 87 रन पर गंवा दिए थे लेकिन युवा खिलाड़ी सैम करेन 65 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की आक्रामक पारी खेलकर इंग्लैंड को 180 तक पहुंचाया। यादव ने करेन को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों आउट कराकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया। इंग्लैंड ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरु किया और सुबह के सत्र में पांच विकेट गंवाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

केजरीवाल सरकार की अग्निपरीक्षा का दौर शुरू
दिल्ली में निर्वाचित सरकार और उपराज्यपाल के बीच लंबे समय से चली आ रही अधिकारों की जंग को लेकर गत 4 जुलाई को आए देश की सर्वोच्च अदालत की पांच सदस्यीय संविधान पीठ के फैसले की हालांकि हर राजनीतिक दल अपने-अपने नफा-नुकसान के हिसाब से व्याख्या कर रहा है, कोई इसे अपनी सरकार की जीत रहा है तो कोई दिल्ली सरकार की अराजकता की हार लेकिन अदालती फैसले को ध्यान से देखें तो यह न किसी की हार है और न किसी की जीत बल्कि दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अधिकारों की लड़ाई को लेकर जो अजीबोगरीब स्थिति बन गई थी, अदालत ने दिल्ली से जुड़े कानूनों की नए सिरे से व्याख्या कर उन्हीं अधिकारों को स्पष्ट किया है।

दिल्ली राज्य अधिनियिम में जो प्रावधान पहले से ही निहित हैं, अदालत ने उन्हीं की नए सिरे से व्याख्या करते हुए एक बेहद संतुलित फैसला दिया है। सही मायने में अदालत ने न केवल उपराज्यपाल बल्कि केजरीवाल सरकार को भी अपने इस फैसले से आईना दिखाया है और दोनों को ही उनके अधिकार तथा अधिकारों के उपयोग की सीमाएं भी बताई हैं।

अदालती फैसले के बाद अब दिल्ली सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं और विकास कार्य सरकार तथा उपराज्यपाल के बीच चल रही तनातनी के चलते ठप्प पड़े थे, उनके सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद जगी है। दरअसल जब से दिल्ली में रिकॉर्ड बहुमत के साथ केजरीवाल सरकार सत्तासीन हुई, तभी से उपराज्यपाल और सरकार के बीच तनातनी चलती रही है, जिसका दिल्ली के प्रशासनिक कामकाज पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

केजरीवाल और उनके सहयोगियों द्वारा आरोप लगाए जाते रहे हैं कि केन्द्र के इशारे पर उपराज्यपाल द्वारा उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा, उन्हें एक चपरासी तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं, अधिकारी मुख्यमंत्री या मंत्रियों की नहीं सुनते बल्कि उपराज्यपाल कार्यालय के इशारों पर काम करते हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो का नियंत्रण सरकार से छीनकर उपराज्यपाल को देने का मामला हो या तबादलों को लेकर बढ़ता विवाद अथवा राजधानी में करीब डेढ़ लाख सीसीटीवी लगाने का मामला, इस तरह के हर मामले को लेकर पहले नजीब जंग और अब उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ केजरीवाल सरकार का विवाद रहा है।

मई 2015 में केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल की शक्तियों पर केन्द्र की अधिसूचना के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अगस्त 2016 में हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि देश की राजधानी और केन्द्र शासित प्रदेश होने के कारण उपराज्यपाल ही दिल्ली के असली मुखिया हैं और उनके फैसलों को मानना दिल्ली सरकार की बाध्यता है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार के अधिकार बेहद सीमित हो गए थे और दिल्ली सरकार तथा उपराज्यपाल के बीच टकराव और बढ़ने लगा था।

हाईकोर्ट के इसी फैसले को पलटते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने अब जो फैसला सुनाया है, उसके अनुसार दिल्ली सरकार अब अपने फैसले स्वयं करने को स्वतंत्र है और उपराज्यपाल उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते। सरकार द्वारा अपने फैसलों से उपराज्यपाल को अवगत कराना तो अनिवार्य होगा किन्तु उपराज्यपाल उसमें किसी भी प्रकार के संशोधन का सुझाव नहीं देंगे।

अपरिहार्य स्थितियों में सरकार के किसी फैसले पर उपराज्यपाल असहमति की स्थिति में उसे विचार के लिए राष्ट्रपति के पास भेज सकेंगे लेकिन हर मामले में वो ऐसा नहीं कर सकेंगे और असहमति का भी उनके पास कोई ठोस कारण होना चाहिए। अदालत के वर्तमान फैसले का सबसे बड़ा असर यही होगा कि अब उपराज्यपाल पहले की भांति सरकार के हर फैसले पर कुंडली मारकर नहीं बैठ सकते और इस प्रकार यह फैसला दिल्ली की जनता के हक में कहा जा सकता है।

अदालत ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और जमीन के मामले उपराज्याल के अधीन रहेंगे लेकिन विधानसभा के फैसलों के लिए अब उपराज्यपाल की सहमति अनिवार्य नहीं है और न ही वे मंत्रिमंडल के फैसलों को अटका सकते हैं, वे सरकार को सलाह तो दे सकते हैं किन्तु उसे मानने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।

अदालत ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि दिल्ली के प्रशासनिक मुखिया उपराज्यपाल ही है लेकिन वे चुने हुए मुख्यमंत्री से ऊपर नहीं हैं। इस प्रकार उपराज्यपाल सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में अड़ंगा नहीं लगा सकते और आपसी विवाद के चलते विकास कार्यों को एक-दूसरे पर टालने की प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी, जिससे विभिन्न योजनाओं पर ब्रेक नहीं लगेगा।

पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली की हालत दो टीमों के बीच लुढ़कती फुटबाल सरीखी रही है और अधिकारों की जंग के नाम पर केन्द्र सरकार हो या दिल्ली सरकार अथवा उपराज्यपाल, सभी ने संविधान की गरिमा को कदम-कदम पर ठेस पहुंचाई है। एक तरफ उपराज्यपाल कहते नजर आए कि मोहल्ला क्लीनिक, आंगनवाड़ी वर्करों की तनख्वाह संबंधी फाइलें उन्होंने स्वीकृत कर दी जबकि सरकार दावा करती रही कि उपराज्यपाल इन फाइलों पर कुंडली मारे बैठे हैं।

दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी योजना की फाइल के संबंध में भी सरकार तर्क देती रही कि उसने फाइल उपराज्यपाल को भेजी किन्तु उन्होंने स्वीकृत नहीं की तो उपराज्यपाल कार्यालय कहता रहा कि सरकार ने फाइल उसके पास भेजी ही नहीं। पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में स्थिति यही थी कि दिल्ली सरकार की सभी योजनाएं सरकार और उपराज्यपाल की आपसी खींचतान के बीच फंसी पड़ी थी। इसी वर्ष फरवरी माह में जब नौकरशाहों ने दिल्ली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मामले में मुख्यमंत्री का फैसला मानने से इन्कार कर दिया था तो आप के कुछ लोगों और मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के बीच हिंसक झड़प तक हो गई थी,

जिसके बाद से प्रशासनिक अधिकारी सरकार का किसी भी प्रकार से सहयोग नहीं कर रहे थे। अब चूंकि अदालती फैसले के बाद सरकार को ट्रांसफर, पोस्टिंग, कानून बनाने संबंधी कई अधिकार मिल गए हैं और सरकार का कामकाज उपराज्यपाल के हस्तक्षेप से मुक्त हो गया है, उम्मीद की जानी चाहिए कि बार-बार केन्द्र सरकार पर अपनी नाकामी का ठीकरा फोड़ती रही केजरीवाल सरकार अब धरातल पर अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देकर दिल्ली में विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी। अदालत ने तो अपने फैसले में स्पष्ट संदेश दे ही दिया है कि बहुत हो चुकी आपसी तकरार और झगड़ेबाजी, अब दिल्ली की जनता के लिए भी कुछ काम करके दिखाओ।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की सर्वोच्चता साबित करते इस अदालती फैसले से जहां केजरीवाल सरकार की छवि मजबूत होगी, वहीं अब यह केजरीवाल सरकार की कठिन अग्निपरीक्षा भी होगी कि वो उपराज्यपाल के नियंत्रण से बाहर निकलने के बाद अपने वादों को पूरा करने में कितना सफल होती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि केजरीवाल सरकार द्वारा अपने अब तक के कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किए गए बल्कि उसने सस्ती बिजली और सीमित मात्रा में मुफ्त पानी देने के अपने लोकलुभावन वायदों की पूर्ति पर गरीब वर्ग में अपनी पकड़ बनाए रखी है।

स्वास्थ्य तथा शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव के लिए कदम उठाने तथा तमाम विवादों के बावजूद बिजली के बिलों में 50 फीसदी कटौती, बिजली दरों पर अंकुश रखना, चुनावी वादे के अनुरूप 750 लीटर तक पानी मुफ्त देना, हैल्थ स्कीम लागू करना, डोर स्टैप योजना के तहत 40 योजनाओं को नागरिकों को उनके द्वार पर उपलब्ध करवाना, दिल्ली में दुर्घटनाग्रस्त लोगों का मुफ्त इलाज कराए जाने की व्यवस्था जैसे कुछ बेहतरीन कार्य सरकार ने किए हैं लेकिन अभी ऐसे अनेक कार्यों की लंबी फेहरिस्त है, जो केजरीवाल की वायदा सूची का हिस्सा थे किन्तु उस दिशा में अभी तक कुछ नहीं हुआ।

यमुना नदी की सफाई, मुफ्त वाई-फाई, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी, दिल्ली को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त करना, कूड़ा निस्तारण, जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाना, नई लाइनें बिछाकर लोगों तक पेयजल पहुंचाना, 500 नए स्कूल तथा 20 डिग्री कॉलेज खोलना इत्यादि। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की समस्या भी बहुत विकट है।

बहरहाल, दिल्ली की जो संवैधानिक स्थिति है, उसके मद्देनजर यह स्पष्ट है कि दिल्ली का विकास तभी संभव है, जब मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच तालमेल और सामंजस्य बने और दोनों मिलकर काम करें अन्यथा रह-रहकर टकराव और विवाद के मामले सामने आते ही रहेंगे। बेहतर होगा, केन्द्र सरकार भी दिल्ली की जरूरतों और विकास के मद्देनजर दिल्ली सरकार के प्रति अपना रवैया बदले और दिल्ली के विकास में बराबर की सहभागी बने।

-योगेश कुमार गोयल

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिविल अस्पताल में 3 दिन में निकली डोप टेस्ट की हवा
किटों का स्टॉक विभाग के डिपो में भी नहीं

जालंधर(सच कहूँ न्यूज)।

मॉडल नशा छुड़ाओ केंद्र से सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट की सुविधा शिफ्ट करते ही लोगों के लिए समस्याओं के द्वार खुलने शुरू हो गए हैं। सप्ताह में 3 दिन टेस्ट होने के बाद शनिवार को किटें खत्म होने से परेशानी बढ़ गई। (Air Dope Test 3 Days Civil Hospital) नई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सेहत विभाग ने असलहा लाइसेंस बनवाने व रिन्यू करवाने वालों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने के बाद सिविल अस्पताल में टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा की 3 दिन में ही हवा निकल गई। शनिवार को डोप टेस्ट की किटें खत्म होने से लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा।

हालांकि मॉडल नशा छुड़ाओ केंद्र में भी डोप टेस्ट की सुविधा बहाल है। शहरवासियों को डबल सुविधा का प्रावधान है, परंतु सिविल अस्पताल से निराशा हाथ लग रही है। डोप टेस्ट करवाने के लिए आए उम्मीदवार ने बताया कि सोमवार से अस्पताल में सुविधा शुरू हुई थी। 2 दिन सरकारी छुट्टी रही और शनिवार को किटें खत्म होने से निराशा हाथ लगी। सुबह से इधर-उधर भटका रहे थे। अंत में ओपीडी पंजीकरण काउंटर से किटें खत्म होने की बात चली। एक सज्जन ने मॉडल नशा छुड़ाओ केंद्र से टेस्ट करवाने की सलाह दी। केंद्र के डॉ. अमन सूद का कहना है कि मॉडल नशा छुड़ाओ केंद्र सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर का यूनिट होने की वजह से डोप टेस्ट की सुविधाएं दी जा रही हैं। सेंटर में पर्याप्त मात्रा में किटें हैं और डोप टेस्ट किए जा रहे हैं।

विभाग डिपो में भी नहीं है स्टॉक : डॉ. बावा

सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केएस बावा का कहना है कि किटों का स्टॉक विभाग के डिपो में भी नहीं है। किटें खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक-दो दिन में स्टाक आने की संभावना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुपर-100 : अब दूसरे चरण के इम्तिहान की बारी
पहले चरण में प्रदेशभर से चुने गए 620 होनहार

सच कहूँ/ सुनील वर्मा

सरसा। शिक्षा विभाग व विकल्प फांउडेशन के संयुक्त प्रयासों से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को इंजीनियर व डॉक्टर बनाने के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश के लिए होने वाली द्वितीय लेवल की परीक्षा व चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विभाग ने शैड््यूल जारी कर दिया है। द्वितीय लेवल की परीक्षा को लेकर प्रदेश के सभी जिलों को पांच ग्रुपों में बांटा गया है। फरीदाबाद, गु्ररुग्राम, महेन्द्रगढ़, नूहं, पलपल, रेवाड़ी व भिवानी-1 के 115 विद्यार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जून से रेवाड़ी में शुरु होगा जबकि उक्त जिलों की द्वितीय लेवल की परीक्षा 1 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी। आपको बता दें कि सुपर-100 के तहत 14 जून को जिलास्तर पर प्रथम लेवल की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का परिणाम 20 जून को घोषित किया गया,जिसमें प्रदेशभर से 620 विद्यार्थी उर्त्तीण हुए। रेवाड़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद अगले दिन द्वितीय लेवल की परीक्षा ली जाएगी।

…तो नोडल अधिकारी व डीईओ होंगे जिम्मेवार

सुपर-100 के लिए विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों को अपने जिले के निर्धारित शैड्यूल के मुताबिक उस दिन 3 बजे से 5 बजे तक रेवाड़ी पहुंचना जरुरी हैै। जिला के गणित विशेषज्ञ, जिला के साइंस विशेषज्ञ व सुपर-100 के नोडल अधिकारी अपने-अपने जिला के प्रथम लेवल परीक्षा में उर्त्तीण विद्यार्थियों को रेवाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूचना देंगे। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई भी विद्यार्थी सूचना न मिलने के कारण परीक्षा से वंचित रह जाता है तो इसके लिए उस जिला का सुपर-100 नोडल अधिकारी तथा डीईओ संयुक्त रुप से जिम्मेवार होंगे।

नोडल अधिकारी की अगुवाई में रेवाड़ी पहुंचेंगे विद्यार्थी

विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक सभी विद्यार्थी अपने जिले के शैड्यूल के मुताबिक अपने-अपने जिले के सुपर-100 के नोडल अधिकारी की अगुवाई में रेवाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशिक्षण के लिए जाने वाले विद्यार्थी रेवाड़ी तक साधारण बस व रेल में ही सफर कर सकेगे,क्योंकि विभाग उन्हें सिर्फ साधारण बस का किराया ही देगा। नोडल अधिकारी विद्यार्थियों को रेवाड़ी में पंजीकरण करवाकर वापिस आ सकते हंै।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रायुडू फिटनेस टेस्ट में फेल, इंग्लैंड वनडे दौरे से बाहर
बेंगलुरु (एजेंसी)। बल्लेबाज़ अंबाटी रायुडू अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं जिसके कारण इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरु होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के लिए उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ेगा। बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रायुडू के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी फिटनेस टेस्ट के लिए हिस्सा लिया था और टेस्ट पास कर लिया है। विराट दो दिन में ही समाप्त हो गए भारत और अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट में खेलने नहीं उतरे थे और उनकी जगह अजिंक्या रहाणे ने कप्तानी की थी।

32 साल के रायुडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अह्म भूमिका निभाई थी और 11वें संस्करण में शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोरर में शामिल थे। उन्होंने ट््वेंटी-20 लीग में 149.75 के स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए थे। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में बुलावा पाने वाले रायुडू फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई से नाटिंघम में तीन वनडे मैचों की सीरीज़ होनी है। रायुडू ने आखिरी बार 2016 में वनडे टीम में खेला था। खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट में न्यूनतम 16:1 का स्कोर पाना अनिवार्य है जो स्ट्रैंथ एंड कंडिशनिंग कोच शंकर बासु ने तय किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चयनकर्ता जल्द ही रायुडू की जगह अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। गत सप्ताह बीसीसीआई ने बताया था कि संजू सैमसन और मोहम्मद शमी भी अपने अपने फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे। शमी इस कारण से अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं बना सके थे जबकि सैमसन भारत ए टीम का हिस्सा नहीं बने थे जो इंग्लैंड दौरे पर है।

यो-यो टेस्ट में फेल हुये सैमसन इंग्लैंड ए दाैरे से बाहर
मुंबई (वार्ता)। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को फिटनेस के लिये ज़रूरी यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद भारत ए टीम के इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केरल के खिलाड़ी सैमसन का यो यो टेस्ट में स्तर आवश्यक मानकों से कम पाया गया था। उनकी जगह वैकल्पिक खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन रविवार को लंदन के लिये रवाना हुयी भारतीय ए टीम में सैमसन को नहीं ले जाया गया है। इससे पहले सैमसन को भारत ए दौरे के लिये टीम में शामिल किया गया था जो इंग्लैंड लायंस की मेज़बानी में त्रिकोणीय सीरीज़ खेलने उतरेगी। सीरीज़ की तीसरी टीम वेस्टइंडीज़ ए है। भारत ए का इंग्लैंड दौरा 22 जून से शुरू होगा। (Sports News)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत ए टीम अपने दौरे में इंग्लैंड ए के खिलाफ 16 से 19 जुलाई तक चार दिवसीय टेस्ट भी खेलेगी। इसके अलावा भारतीय टीम काउंटी टीम के साथ तीन दिवसीय मैच भी खेलेगी। भारत ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ के पसंदीदा माने जाने वाले सैमसन का हालांकि इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। राजस्थान रायल्स के लिये उन्होंने तीन अर्धशतकों सहित 441 रन बनाये थे। अपने आईपीएल करियर के 81 मैचों में सैमसन ने 26.67 के औसत से 1867 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने साथ ही तीन स्टम्पिंग और 39 कैच भी लिये है। (Sports News)

बटलर ने टेस्ट सफलता के लिए आईपीएल को दिया श्रेय
लंदन (एजेंसी)। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में मैन आॅफ द् मैच बने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने अपने लाजवाब प्रदर्शन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को श्रेय दिया है। बटलर को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही टेस्ट टीम में बुलाया गया था। इंग्लिश खिलाड़ी को वर्ष 2016 के आखिर में इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन सीमित ओवर प्रारुप में उन्होंने अपनी लय का बरकरार रखा। आईपीएल ट््वेंटी-20 लीग में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

27 वर्षीय बल्लेबाज़ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आखिरी छह मैचों में पांच अर्धशतक बनाए थे जबकि पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज़ में 67 और नाबाद 80 रन की प्रभावशाली पारियां खेलीं। बटलर दूसरे टेस्ट में पारी और 55 रन की जीत में मैन आॅफ द् मैच रहे और इस मैच में जीत की बदौलत इंग्लैंड ने सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ करा ली। बटलर ने ब्रिटिश मीडिया से कहा कि आईपीएल में पिछले कुछ सप्ताह खेलकर मुझे बहुत भरोसा मिला है। विदेशी खिलाड़ी होने के बावजूद भारी दर्शक संख्या के सामने खेलना अलग अनुभव रहा। टेस्ट क्रिकेट में यदि आप जल्दी बाहर हो जाते हैं तो आपके पास सोचने का लंबा समय होता है लेकिन ट््वेंटी-20 में आप बढ़ते रहते हैं।

Google रेटिना स्कैन से जांच सकेंगे दिल की बीमारी
नई दिल्ली। गूगल और उसके स्वास्थ्य-तकनीकी में सहयोगी Verily  के वैज्ञानिक ने इंसानों में हॉर्ट की बीमारी का पता लगाने का एक तरीका ढूंढ़ निकाला है। कंपनी आॅर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से मरीज की आंख के रेटिना को स्कैन करेगी और हार्ट के बीमारी का पता लगाएगी। कंपनी का सॉफ्टवेयर किसी की वास्तविक उम्र और ब्लड प्रेशर के अलावा यह भी बताने में सक्षम है कि व्यक्ति स्मोकिंग करता है या नहीं। गूगल का यह सॉफ्टवेयर आॅख की रेटिना को स्कैन हार्ट की बीमारी के कारण के बारे में भी बता सकता है।

इस एल्गोरिदम से डॉक्टरों को हार्ट से संबंधित बीमारी का इलाज करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। इस सॉफ्टवेयर से स्कैन कराने के बाद आपको ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन इसे क्लिनिकल मेथड के तौर पर अपनाने से पहले इसका कई बार टेस्ट जरूरी है। गूगल और Verily  के वैज्ञानिक ने इस एल्गोरिदम से करीब 3 लाख मरीजों का मेडिकल डाटासेट तैयार किया और उसका विश्लेषण किया। इसमें आॅख के स्कैन के साथ ही जनरल मेडिकल डाटा भी है।

वैज्ञानिकों ने आंखों का स्कैन करने के बाद उसका विश्लेषण किया। गूगल एल्गोरिदम के सामने दो इंसान की रेटिना इमेज प्रस्तुत की गई। एक इंसान पिछले 5 साल से हृदय की बीमारी से पीड़ित था, जबकि दूसरा स्वस्थ था। गूगल एल्गोरिदम ने दोनों को बारे में सटीक जानकारी दी। गूगल एल्गोरिदम ने हृदय की बीमारी से पीड़ित के बारे में बताया कि इसमें 70 फीसदी हार्ट अटैक का खतरा है।  जबकि ब्लड टेस्च कराने पर पता चला कि इस व्यक्ति में 72 फीसदी हार्ट अटैक का खतरा है। यह रिसर्च ‘नेचर जर्नल बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग’ में छपा। हालांकि, किसी की आंख को स्कैन करके उसके स्वास्थ्य के बारे में बताना आसान नहीं है। वैज्ञानिकों को इसे मरीजों के इलाज में अपनाने से पहले रिसर्च और टेस्ट करना होगा। अगर यह टेक्नोलॉजी सफल होती है, तो मेडिकल जगत में नई क्रांति आ सकती है।