JEE Exam - Sach Kahoon Hindi

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सुधरा शिक्षा का स्तर : कंवरपाल गुर्जर
25 होनहारों ने उत्तीर्ण की जेईई परीक्षा (JEE-Exam)

बेटियों के लिए हर 15 किमी. पर कॉलेज खुले

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा है कि विगत छ: वर्षों में सरकार के प्रयासों से न केवल सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है बल्कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का रूझान शिक्षा के प्रति बढ़ रहा है। इसी के फलस्वरूप सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी में दाखिला प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। शिक्षा मंत्री ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पंचकूला व रेवाड़ी में वर्ष 2018 में सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए तैयारी करवाने हेतु विशेष कार्यक्रम सुपर-100 की शुरूआत की गई। यह कार्यक्रम सफल रहा और हरियाणा के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को आईआईटी जैसी संस्थानों में दाखिला पाने के लिए जगह बनाई है।

दो और कोचिंग केन्द्र खोलने को मंजूरी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति बढ़ते रूझान को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो और कोचिंग केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा, उच्चतर शिक्षा के लिए कोलैटरल-फ्री शिक्षा ऋण देने की एक अनूठी पहल की है ताकि पैसे के अभाव में प्रतिभाशाली विद्यार्थी उच्चतर व व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के लिए माहौल तैयार किया है। छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, बल्कि उन्हें विशेष कोचिंग भी दी जा रही है ताकि वे देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकें। राज्य में प्रत्येक 15 किलोमीटर की दूरी पर एक महिला कॉलेज स्थापित करने की व्यवस्था की गई है।

नो-डिटेंशन पॉलिसी से हुआ नुक्सान

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा नो-डिटेंशन पॉलिसी लागू करने से छात्रों के लिए बड़ी हानि हुई और फेल न होने के चक्कर में विद्यार्थियों का रूझान पढ़ाई से दूर हो गया था, जिसे अब फिर से पटरी पर लाया गया है और इसका ताजा उदाहरण है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रवेश पाकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।

नई शिक्षा नीति में दूर की अड़चनें

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति -2020 में विभिन्न नए सुधारों को शामिल किया गया है जो छात्रों के हित में हैं। नई शिक्षा नीति में छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाली सभी अड़चनों को दूर कर दिया गया है।

आईएएस और आईपीएस में आगे आ रहे बच्चे

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आमतौर पर हरियाणा का विद्यार्थी मानसिक रूप से सेना या पुलिस में भर्ती होने के लिए ही शिक्षा ग्रहण करने का लक्ष्य रखता था, परन्तु अब पिछले छ: वर्षों से शिक्षा में जो सुधार किए गए है उसके फलस्वरूप हरियाणा के विद्यार्थी आज आईएएस, आईपीएस व एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण कर अव्वल स्थान प्राप्त कर रहा है, जो हरियाणा के लिए गर्व की बात है। शिक्षा मंत्री ने ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हौसला अफजाई की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आंध्र प्रदेश के चार छात्रों ने जेईई परीक्षा में किया टॉप
नयी दिल्ली (एजेंसी)

आंध्र प्रदेश के चार छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के भाग दो पेपर में शत प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। एनटीए द्वारा मंगलवार रात घोषित इन नतीजों में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है जिनमें जी एन लक्ष्मी नारायण, जी आर रेड्डी, एस आर रेड्डी और के एन रत्न शामिल हैं। एनटीए की ओर से इस वर्ष आठ जनवरी और सात अप्रैल को बी टेक आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए आयोजित परीक्षाओं में 61,510 छात्रों ने भाग लिया।

इनमें से 27,624 छात्रों ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए परिणाम को बेहतर किया। इसके अलावा एनटीए ने 37 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के अलावा विदेशी श्रेणी के टॉपर की भी घोषणा की है। दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के बेहतर अंक के आधार पर ये नतीजे घोषित किए गए। देश के 258 शहरों के 373 केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गई थी इनमें देश से बाहर नौ परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। परीक्षा पहली बार ऑनलाइन हुई थी और उसका लाइव प्रसारण भी हुआ था। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में बीएससी में प्रवेश परीक्षा के भी नतीजे कल रात आ गए ये नतीजे एनटीए की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साल में दो बार होगा नीट, जेईई का एग्जाम
जेईई मेन्स नेशनल एजेंसी कराएगी /JEE Exam

5 प्रवेश परीक्षाएं अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी

सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर बेस्ड होंगी इसके लिए अधिकृत सेंटरों पर प्रैक्टिस कर सकेंगे

(JEE Exam)

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने इंजीनियरिंग (JEE Exam) तथा डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) तथा राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है।मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि जेईई (मेन), नीट, एनईटी आदि परीक्षाएं 2019 से एक साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन जनवरी तथा अप्रैल में किया जाएगा जबकि नीट का आयोजन फरवरी तथा मई में होगा। उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं हाल ही में गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा आयोजित की जाएंगी।

एनटीए ने इस दिशा में अपना काम शुरू किया /JEE Exam

अभी इनका आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनटीए ने इस दिशा में अपना कार्य शुरू कर दिया है। जेईई मेन, नीट, यूजीसी-नेट, संयुक्त प्रबंधन प्रवेश परीक्षा(सीएमएटी) तथा ग्रेजुएट फामेर्सी एप्टीट्यूट टेस्ट परीक्षा वही आयोजित करेगी। इसकी विशेषता होगी कि अगले सत्र से ये परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे छात्रों का एक साल खराब नहीं होगा। वे परीक्षा में एक साल में दोनों बार बैठ सकेंगे और प्रवेश के लिए दोनों में से ज्यादा अंकों को देखा जाएगा।

सीमैट और जीपैट /JEE Exam

जावड़ेकर ने बताया कि कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) और ग्रेजुएट फामेर्सी एप्टिट्यूड टेस्ट (जीपैट) भी अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी। जावड़ेकर ने भरोसा दिलाया कि परीक्षाओं का कम्प्यूटर आधारित फॉर्मेट होने से नकल पर रोक लगेगी। पेपर लीक की आशंका भी खत्म हो जाएगी। एसएससी परीक्षा में स्क्रीन शेयरिंग से पेपर लीक होने वाले सवाल का जवाब देते हुए जावड़ेकर ने किहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मॉड्यूल में ऐसा नहीं हो सकेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

JEE Exam