fake - Sach Kahoon Hindi

Selling Fake Books: फतेहाबाद व भूना में नकली किताबें बेचने के आरोप में दो दुकानदार गिरफ्तार
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Bhuna News: नकली किताबें बेचने के मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस तथा भूना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की पहचान सचिन निवासी नागपाल चौक, फतेहाबाद के रूप में हुई है। Fatehabad News

इस बारे थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 15 अप्रैल को संजीव कुमार राघव निवासी गाजियाबाद, यूपी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे प्रकाशन कम्पनी एस.चंद एंड कम्पनी लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा उसे कंपनी की नकली पुस्तकें छापने, बनाने, बेचने वालों के खिलाफ जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया हुआ है। उसे सूचना मिली थी कि उक्त प्रकाशन की नकली किताबों की भारी संख्या में फतेहाबाद में बिक्री हो रही है। फतेहाबाद में शिव चौक के पास स्थित बजाज पुस्तक भंडार पर यह नकली किताबें बेची जा रही है। संजीव ने बताया कि उसने यशस्वी सक्सेना निवासी गाजियाबाद को बजाज पुस्तक भंडार पर भेजा। Fatehabad News

यशस्वी ने दुकान से 10वीं की कैमिस्ट्री व फिजिक्स की एक-एक पुस्तक खरीदी। इशारा मिलते ही वह दुकान पर गया तो पाया कि यशस्वी ने जो दो पुस्तकें खरीदी थी, वह नकली थी। इसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में जब दुकान की तलाशी ली गई तो वहां स एस चंद एंड कम्पनी की बायोलॉजी की 11, फिजिक्स की 9 व कैमिस्ट्री की 9 किताबें मिली जबकि दो नकली किताबें यशस्वी ने खरीदी थी। इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सतीश बुक डिपो पर जांच में 35 नकली किताबें बरामद हुईं

भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। थाना रोड स्थित सतीश बुक डिपो पर एक नामी कंपनी की नकली किताबें मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह कंपनी अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ डिपो पर छापा मारा। जांच में 35 नकली किताबें बरामद हुईं। कंपनी के अधिकारी संजीव कुमार राघव ने बताया कि एस चंद एड कंपनी लिमिटेड ने उन्हें नकली किताबें बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। Fatehabad News

15 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि भूना में सतीश बुक डिपो पर उनकी कंपनी की नकली किताबें बेची जा रही हैं। इसके बाद कंपनी के एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर डिपो पर भेजा गया। कर्मचारी ने वहां से पांच किताबें खरीदीं। जांच में सामने आया कि डिपो पर कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी नकली किताबें बेची जा रही हैं। पुलिस ने डिपो संचालक मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि कंपनी के लीगल एडवाइजर संजीव कुमार राघव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– Uttarakhand: आस्था और समर्पण की शक्ति का जीवंत उदाहरण है सिलक्यारा टनल: सीएम धामी

Fake Roll Number: फर्जी रोल नंबर देने वाला आरोपी काबू
कलायत (सच कहूँ/अशोक राणा)। Fake Roll Number: दुकानदार की ओर से फर्जी रोल नंबर देने के मामले में आरोपी जिला जींद के गांव मांडी कलां निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खेड़ी लांबा निवासी सलीता की शिकायत अनुसार वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूरवर्ती शिक्षा प्रणाली में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने अपना बीए द्वितीय की परीक्षा का आवेदन करने के लिए कलायत के मांडी फोटो स्टेट के पास जुलाई 2022 में फॉर्म भरवाया था। Kaithal News

इसकी एवज में उससे 3500 रुपए लिए थे। उन्होंने कहा था कि परीक्षा प्रवेश-पत्र उसके घर पहुंच जाएगा और यदि नहीं पहुंचा तो वह निकाल कर देगा। एक जून 2023 को दुकान पर अपना रोल नंबर पत्र न पहुंचने बारे पूछा। इस पर दीपक ने 10 मिनट में इसे देने का आश्वासन दिय। कुछ देर बाद आरोपी दीपक ने परीक्षा का रोल नंबर पत्र दे दिया। इसमें उसका परीक्षा केंद्र करनाल का गुरु नानक खालसा कॉलेज था। Kaithal News

इसके बाद चार जुलाई 2023 को परीक्षा केंद्र पर पंहुची तो परीक्षा पर्यवेक्षक ने उससे कहा कि उसका रोल नंबर इस केंद्र में नहीं है। वह विश्वविद्यालय में जाकर पता करे। पांच जुलाई को जब उसने विश्वविद्यालय में जाकर पता किया तो उसको बताया कि आपने फॉर्म जमा नहीं किया है और आपका रोल नंबर फर्जी है। जिस पर धोखाधड़ी को लेकर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 500 रुपए बरामद किए गए। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– किशोरी को डरा-धमकाकर दुराचार करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

फर्जी अंकतालिका से नौकरी हासिल करने का भंडाफोड़
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की फर्जी अंकतालिका से सहायक शाखा डाकपाल की नौकरी हासिल करने का श्रीगंगानगर में भंडाफोड़ हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद की जाली अंकतालिका से नौकरी हासिल करने वाले 9 युवाओं के खिलाफ डाक अधीक्षक देवीलाल की रिपोर्ट पर जवाहरनगर थाना में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जवाहरनगर में गगन पथ पर स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी चंदनसिंह द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर चंद्रभान के सुपुर्द की गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि डाक विभाग द्वारा पिछले वर्ष 5 जून को सहायक शाखा डाकपाल पदों पर भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।इसमें श्रीगंगानगर स्थित मंडल कार्यालय के अधीन डाकघरों में 85 सहायक शाखा डाकपाल के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए। दसवीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते थे।

अभ्यर्थियों का चयन 10वीं की मार्कशीट के अंकों की वरीयता से किया जाना था। डाक विभाग ने 20 जून को परिणाम घोषित कर दिया।इसमें चयनित हुए अभ्यर्थियों को उनके द्वारा आॅनलाइन आवेदन के साथ अपलोड किए गए शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों के मूल कागजात 5 जुलाई 2022 तक जमा करवाने का समय दिया गया। डाक अधीक्षक देवीलाल के मुताबिक इस नियत तिथि तक चयनित अभ्यर्थियों द्वारा अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रस्तुत किए गए मूल दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई।

इस दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश की अंक तालिका के साथ 9 आवेदन प्राप्त हुए। इनके मूल दस्तावेजों की आॅनलाइन जांच की गई। यह दस्तावेज माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को आॅनलाइन प्रेषित किए गए। उक्त एजुकेशन बोर्ड के डीजी लाकर से इन अंकतालिकाओं का सत्यापन नहीं हुआ। डीजी लॉकर से सत्यापन नहीं होने वाले शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए सहायक अधीक्षक निरीक्षक/डाकघर अधीक्षक के अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई।

राकेश कुमार धींगडा सहायक अधीक्षक डाकघर हनुमानगढ़ और पवन कुमार निरीक्षक डाकघर सूरतगढ़ ने व्यक्तिगत रूप से प्रयागराज जाकर क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद 8 शैक्षणिक दस्तावेजों और 1 अभ्यर्थी जिसकी अंकतालिका पूर्व की भर्ती की थी, कुल 9 शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया।

इनकी अंकतालिकाएं फर्जी मिली

पुलिस और डाक विभाग के सूत्रों के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की दसवीं की अंक तालिका फर्जी पाई गई है,उनमें कुलदीप पुत्र एक्शन गांव छिछड़ाना तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा), पवन पुत्र सत्यवान निवासी घघाना अलदादपुर तहसील गोहाना जिला सोनीपत, बलजीत पुत्र एक्शन निवासी छिछड़ाना, तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा), शिवकुमार पुत्र संदीप कुमार निवासी मलवानी तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़, दीपक पुत्र समुंदर निवासी घघाना अलदादपुर पुर तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा), राजेश पुत्र सतपाल निवासी फेफाना तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़,अमित पुत्र वजीर निवासी छिछडाना तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा), मोहनलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 9 झांसल तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़,आकाश मीणा पुत्र नेम सिंह मीणा शामिल हैं।

इनमें कुलदीप गजसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा,पवन श्रीकरणपुर तहसील क्षेत्र के गांव बंडिगा, बलजीत हनुमानगढ़ जिले के गांव डाबड़ी, शिवकुमार हनुमानगढ़ जिले में ही नोहर तहसील क्षेत्र के गांव सोनड़ी, दीपक भादरा उपखंड क्षेत्र के गांव छानीबड़ी,राजेश गोविंदपुरा अमित हनुमानगढ़ जिले में संगरिया तहसील क्षेत्र के गांव नुकेरां, मोहनलाल केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमीनपुरा तथा आकाश मीणा अनूपगढ़ तहसील क्षेत्र के चक 86-जीबी में सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत है। डाक विभाग ने इन 9 अभ्यर्थियों के तमाम दस्तावेज और अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को पेश कर दी हैं और पुलिस इनकी जांच पड़ताल करने में जुट गई है। इन 9 अभ्यर्थियों की शीघ्र ही गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फर्जी दस्तावेज पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा, पकड़ी गई
जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) सिद्धीकपुर में फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा पकड़ी गई, प्रिंसिपल प्रोफेसर शिव कुमार ने इसकी शिकायत मजिस्ट्रेट व सराय ख्वाजा थाने की पुलिस को दी, पूछताछ के बाद छात्रा के परिजन को बुलाकर साथ भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वाराणसी जनपद के शहंशाहपुर जक्खिनी की निवासी खुशबू राय एमबीबीएस में प्रवेश लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सत्यापन कराकर मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास में 02 दिन से रह रही थी, महिला छात्रावास की प्रभारी डॉ शशि पांडेय ने यह धोखाधड़ी पकड़ी।

क्या है मामला

पूछताछ में पता चला कि खुशबू राय लखनऊ में रहकर तैयारी कर रही, उसने इस वर्ष नीट की परीक्षा दी थी, उसे 64 नंबर मिले थे, उसने साईं साइबर कैफे जाकर लखनऊ के रहने वाले कैफे संचालक आलोक भारद्वाज को 17 हजार रुपये देकर फर्जी ढंग से प्राप्तांक 64 की जगह 464 करा लिया। उसे यह कहकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया कि तुम्हारी फीस जमा हो गई है, तुम्हें वहां जाकर प्रवेश लेना है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शिवकुमार ने बताया कि एनओसी, एलॉटमेंट लेटर व नीट से मिले अंक पत्र की जांच पड़ताल की गई, सभी फर्जी मिले, इसकी सूचना जिले के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उप जिलाधिकारी सदर ने मामले की तहकीकात कर आगे कार्रवाई करने की बात कही है। उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि छात्रा का बयान लेने के बाद दस्तावेज की जांच की गई, जो फर्जी मिला है। पुलिस को सूचना दी गई है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चेतावनी: सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने पर होगी जेल
अब फर्जी खबरों की साइबर एक्सपर्ट करेंगे जांच

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वालों को अब जेल जाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी तथा बेबुनियाद खबरें और अफवाहें फैलाकर समाज में सांप्रदायिक दंगे, भ्रम, घृणा, दहशत और दुश्मनी फैलाने वालों को अब 3 साल तक की सजा हो सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि डीएसपी मुख्यालय साधुराम पर आधारित पुलिस टीम सोशल मीडिया पर जिला पुलिस से संबंधित फर्जी व आधारहीन खबरों की जांच कराएगी और झूठी खबर परोसने वाले लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराएगी, क्योंकि झूठी और बेबुनियाद खबरें समाज में अशांति फैलाने और सांप्रदायिकता व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं जोकि अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी तथा बिना किसी पुष्टि के भ्रामक प्रचार करने वालों पर नजर रखने के लिए डीएसपी साधुराम की अध्यक्षता में साइबर थाना के एक्सपर्ट शामिल किए गए हैं जो जिला से संबंधित सोशल मीडिया पर सभी खबरों पर नजर रखेंगे तथा झूठी अफवाह फैलाकर समाज को भ्रमित करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झूठी अफवाहों से लोगों में फैल रही दहशत: एसपी

एसपी ने कहा कि ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, इस दौरान कुछ लोग समाज में भ्रम तथा अफवाह फैलाने के लिए पोस्ट तैयार कर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, जिससे घरों में बैठे लोगों के बीच दहशत फैल जाती है। डॉ. जैन ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करेगा तो मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इसी क्रम में जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फेसबुक, ट्विटर तथा इंस्टाग्राम आदि पर साइबर हेल्प डेस्क की मद्द से पैनी नजर रखें तथा झूठी व बेबुनियाद खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर समाज में भ्रम तथा दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जयपुर में बदमाश घर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए, 60 लाख रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर में फिल्मी स्टाइल में लुटेरों ने 60 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ लाख किलो सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए लुटेरों ने आटा व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने 10 लोगों को बंदूक के दम पर बंधक बना लिया और आधे घंटे तक खंगालते रहे। उसके बाद बदमाशों ने 60 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने सभी परिजनों के मुंह पर टेप लगा दी थी।

बदमाशों ने इनकम टैक्स के अधिकारी बताया

बदमाशों ने घर में घुसने से पहले खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बताया और मौजूद बच्चों व अन्य घर के लोगों को बंधक बना लिया। सभी के मुंह पर टेप चिपका दिया गया जिससे वे शोर ना मचा शके। उसके बाद बदमाशों ने 60 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आयकर अधिकारी बनकर दो महिलाओं ने ज्वेलर्स की दुकान पर मारा छापा
जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद में मेन बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की एक दुकान में कल दो महिलाओं ने आयकर अधिकारी बनकर छापा मारने की कोशिश की पर दुकानदार ने पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि रवि ज्वेलर्स नामक दुकान पर कल देर शाम दो महिलाएं पहुंची। उन्होंने खुद को दिल्ली आयकर विभाग की अधिकारी बताते हुए दुकानदार के खिलाफ आयकर चोरी की शिकायत मिलने का आरोप लगाया और गहनों से लेकर गल्ले की ‘छानबीन’ अभियान में लग गईं। कुछ गहनों को अपने कब्जे में लेकर वह दुकानदार से सौदेबाजी करने लगीं जिस पर दुकानदार रवि वर्मा को शक हुआ।

महिलाओं ने अपनी पहचान आयकर अधिकारी संजुक्ता पराशर (नोएडा से) और कशिश मल्होत्रा (दिल्ली से) के रूप में दी। उन्होंने आयकर विभाग का ‘परिचय पत्र’ भी दिखाया और दुकानदार के खिलाफ ‘सर्च वारंट’ भी। यहां तक कि जब उनको पुलिस हिरासत में लिया गया तो उन्होंने दिल्ली स्थित आयकर विभाग के एक ‘अधिकारी’ से बात भी करवा दी लेकिन वह भी उनके गिरोह का सदस्य निकला। पुलिस के अनुसार सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपनी पहचान मूलत: गांव निर्जन हाल आबाद कैथल निवासी स्वाति तथा बलबीर नगर शहादरा (दिल्ली) निवासी श्वेता वर्मा के रूप में बताई। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिचय पत्र फर्जी निकले हैं। डीआईजी अश्विन शैणवी ने पुलिस ने दुकानदार की शिकायत ले ली है और दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस के शिकंजे में फंसे 50 फर्जी पत्रकार
कैमरे के साथ खड़े थे लोग | Fake

मेंगलुरु (एजेंसी)। वर्तमान दौर में पत्रकारिता जहां चुनौतियों भरा कार्य है। वहीं इसके दुरुपयोग के मामले में भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कर्नाटक राज्य के मेंगुलुरू में वेनलॉक अस्पताल परिसर के पास सुबह पुलिस ने 50 फर्जी (Fake) पत्रकारों को हिरासत में लिया। ये लोग कैमरे के साथ यहां खड़े थे। पुलिस ने इनसे जब अपना प्रेस परिचय पत्र दिखाने को कहा तो वे परिचय पत्र दिखाने में नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस बरत रही सतर्कता

अस्पताल में आपातकालीन विभाग की ओर जा रहे लोगों से पुलिस ने परिचय पत्र की मांग की। परिचय पत्र नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वीरवार को हुए विरोध-प्रदर्शन में मारे गए दो पीड़ितों के शवों एमसीसी सालनिर रोड स्थित अस्पताल में रखे है। प्रदर्शन के बाद सभी तरफ से इस ओर के मार्ग बंद हैं। पुलिस ने सुबह कांकानाडी शहर और केएसआरसीटी बस स्टॉप पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस शहर में लगातार गश्त कर रही है। सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद है और सड़कें खाली हैं।

पुलिस ने मांगा परिचय पत्र तो नहीं दिखा पाए

विरोध प्रदर्शन में मारे गए थे दो लोग

एमसीसी सालनिर रोड स्थित अस्पताल में रखे हैं शव

बस स्टॉप में उमड़ी भीड़ पर किया लाठीचार्ज

दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आतंकी हमले की साजिश की खबर देने वाला फर्जी निकला
पुलिस ने 6 राज्यों को दी थी चेतावनीप्रतीकात्मक फोटो।

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक पुलिस के पास शुक्रवार को एक लॉरी ड्राइवर ने फोन किया था। उसने कई बड़े शहरों में आतंकी हमले होने की बात कही थी। शनिवार को बेंगलुरू ग्रामीण के एसपी ने फोन कॉल को फर्जी बताया। फोन करने वाला 65 साल का लॉरी ड्राइवर सुंदर मूर्ति पूर्व सैनिक है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस प्रमुख (डीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने 6 राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र और पुड्डुचेरी को पत्र लिखकर आतंकी हमले की आशंका जताई थी।

कल शाम पुलिस कंट्रोल रूम में किया था फोन

पत्र में लिखा गया कि खुद को लॉरी ड्राइवर बताने वाले एक व्यक्ति स्वामी सुंदर मूर्ति ने शुक्रवार को शाम 5.35 बजे होसुर (तमिलनाडु) जाते वक्त पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। वह तमिल और टूटी-फूटी हिंदी में बात कर रहा था। उसका दावा है कि उसे कई राज्यों के बड़े शहरों मसलन तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र, तेलंगाना, गोवा, पुड्डुचेरी और महाराष्ट्र में आतंकी हमले होने की सूचना मिली है।

पत्र के मुताबिक-

आतंकी हमले ट्रेनों में भी हो सकते हैं। सुंदर का यह भी दावा है कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 19 आतंकी मौजूद हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

फ्लाइंग ने पकड़ा नकली परीक्षार्थी, केंद्र अधीक्षक बोले,फ्लाइंग सदस्यों ने ही भगाया
– जिला भर में बने 5 नकलची के केस, पुलिस तक पहुंचा मामला

सरसा (सच कहँू न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान मंगलवार को केंद्र अधीक्षक और फ्लाइंग सदस्यों के बीच ही विवाद हो गया। फ्लाइंग ने नकली परीक्षार्थी पकड़ लिया लेकिन परीक्षार्थी फरार हो गया। इस पर केंद्र अधीक्षक ने ऐतराज खड़ा कर दिया कि नकली परीक्षार्थी फरार कैसे हो गया जबकि पुलिस कर्मी गेट पर बैठा था। इसलिए ड्यूटीरत स्टाफ सदस्यों ने फ्लाइंग सदस्यों पर ही नकली परीक्षार्थी को भगाने का आरोप लगाया और हस्ताक्षर करने से भी इंकार कर दिया  हुआ यूं कि शहर के एमसी कॉलोनी स्थित दयानंद स्कूल में परीक्षा चल रही थी।

नकली परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका छोड़कर फरार

मंगलवार को 12वीं का राजनीतिक विज्ञान का पेपर था। इस दौरान करीब 2: 30 बजेचेयरमैन फ्लाइंग सदस्य गुरदीप सैनी, सही राम चाहर और कृष्णा मैडम जांच करने आए। उन्होंने जांच की और केंद्र अधीक्षक को बताया कि एक नकली परीक्षार्थी पकड़ा गया है। इस पर केंद्र अधीक्षक बलवंत नैन ने कहा कि नकली परीक्षार्थी पकड़ा गया तो न केवल उसका केस बनाया जाए बल्कि एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए। फ्लाइंग सदस्यों ने कहा कि नकली परीक्षार्थी तो उत्तर पुस्तिका छोड़कर फरार हो गया है। लेकिन केंद्र अधीक्षक ने ऐतराज जताया कि गेट पर पुलिस कर्मचारी तैनात है, इसलिए नकली परीक्षार्थी का फरार होना संभव नहीं है।

केंद्र अधीक्षक बलवंत नैन ने बताया कि जब उन्होंने गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी से इस संबंध में पूछा तो पुलिसकर्मी ने बताया कि परीक्षार्थी भागा नहीं बल्कि फ्लाइंग सदस्यों ने कहा था इसलिए उसे जाने दिया गया है। इस पर विवाद बढ़ गया और परीक्षा केंद्र में ड्यूटीरत स्टाफ सदस्यों ने यूएमसी केस पर यह लिखने और हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया कि नकली परीक्षार्थी भागा है। अब केंद्र अधीक्षक बलवंत नैन ने कहा कि वह इस मामले की एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को शिकायत नहीं ली। इस संबंध में चेयरमैन फ्लाइंग के सदस्य गुरदीप सैनी ने कहा कि मैंने नकल के केवल दो केस बनाए हैं।

जिला भर में पकड़े पांच नकलची, बनाए गए केस

विभिन्न फ्लाइंग दस्तों ने मंगलवार को औचक निरीक्षण करते हुए 5 नकलचियों को पकड़ा। मंगलवार को शहर के दयानंद स्कूल से 1, जयश्री हाई स्कूल से भी 1 और अनाज मंडी स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल से नकल के 3 केस पकड़े। सभी का यूएमसी बना दिया गया।

फ्लाइंग सदस्यों ने नकली परीक्षार्थी भगाया: केंद्र अधीक्षक

हमारे परीक्षा केंद्र से नकली परीक्षार्थी पकड़ा गया था। मैंने कहा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए। लेकिन फ्लाइंग सदस्यों ने कहा कि नकली तो परीक्षार्थी भाग गया। इस पर गेट पर बैठे पुलिसकर्मी से पूछा तो उसने बताया कि नकली परीक्षार्थी भागा नहीं बल्कि फ्लाइंग सदस्यों के कहने पर ही जाने दिया गया है। इस बारे में हम एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे। साथ ही बोर्ड सचिव को भी पत्र लिखकर घटना से अवगत करवाया जाएगा।

– बलवंत नैन, केंद्र अधीक्षक, दयानंद स्कूल, सरसा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नकली दूध-घी और लापरवाह सरकार
मिलावट महापाप व मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध

गत दिवस पंजाब व हरियाणा के दो समाचारों ने सबको चिंतित किया। एक खबर तो हरियाणा के जिला सिरसा से थी, जहां एक गांव में बंद पड़ी फैक्ट्री में गुप-चुप तरीके से नकली घी बनाया जा रहा था। फैक्ट्री से नकली घी बनाने वाला रसायन भी बरामद हुआ। इसी तरह पंजाब के जिला अमृतसर में भी नकली घी के एक लाख से अधिक डिब्बे बरामद हुए। सर्दी में लोग बड़े चाव से देसी घी की पंजीरी व पिन्नीयों का खूब मजा लेते हैं और कहते हैं कि देशी घी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन वह नहीं जानते कि वे जहर खा रहे हैं। मिलावट महापाप व मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध है, लेकिन यह विडंबना है कि लोगों को कैंसर जैसे रोगों की तरफ धकेलने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ सरकारों व विपक्ष में कोई गंभीरता ही नहीं।

कोई भी सरकारी विभाग लोगों को नकली वस्तुओं के प्रयोग से बचने के लिए कोई सार्वजनिक विज्ञापन जारी नहीं करता। सरकार कैंसर अस्पताल बनाने, कैंसर रोगियों को इलाज में छूट देने की घोषणाएं तो करती हैं किंतु मिलावटखोरों की जड़ पर काम नहीं करती। पंजाब हरियाणा शुद्ध खान-पान जैसे दूध, घी के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन आज दोनों राज्य मिलावट के कारण कैंसर रोगियों से ग्रस्त हैं।

1980 के दशक में 2 हजार दुधारू पशु होते थे अब वहां बहुत मुश्किल से 500 पशु भी नहीं।

कैंसर के लक्ष्णों की पहचान करने के लिए जागरूक तो किया जा रहा है लेकिन इसके कारणों को खत्म करने की कहीं चर्चा तक नहीं हो रही। यह आज कोई नई बात नहीं है, यह तो सालों से ही चलता आ रहा है। दोषी कानूनी शिकंजे से बच निकलते हैं। मिलावटखोरी को खत्म करने के लिए सरकार के पास न कोई नीति है, न प्रोग्राम व न ही कोई प्रस्ताव है। मिलावटखोरी होती क्यों है?, इस बात को समझने के लिए सरकारों की इच्छा ही नहीं है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया के अधिकारी यह स्वीकार करते हैं कि देश में बिकने वाला 65 प्रतिशत से अधिक दूध मिलावटी है। जिन गांवों में 1980 के दशक में 2 हजार दुधारू पशु होते थे अब वहां बहुत मुश्किल से 500 पशु भी नहीं।

जब तक पशु पालन का धंधा सफल नहीं होगा तब तक मिलावटखोरी को रोकना असंभव

आबादी इन गांवों की दो गुणा से ज्यादा बढ़ गई है। इन हालातों में लोगों को शुद्ध दूध मिल जाए, यह संभव नहीं। सरकारों व विपक्षी पार्टियों के लिए यह कोई मुद्दा नहीं। लोग चुपचाप जहर पी रहे हैं। भारतीय समाज इतना जागरूक नहीं हुआ कि मिलावटखोरी रोकने के लिए लोग धरने दें। लोगों की यही सोच मिलावटखोरी को राजनैतिक मुद्दा नहीं बनने देती। साथ ही राजनेताओं को कहां फुर्सत है कि वह रैलियों में भीड़ इकट्ठी करें, बैठकें करने जैसे कार्यों को छोड़कर लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करें। हैरानीजनक बात यह भी है कि बाजार में जरूरत अनुसार दूध नहीं मिल पाता, फिर भी विवाह शादियों में कैटरज जितना चाहो दूध का प्रबंध कर लेते हैं।

पंजाब-हरियाणा जैसे राज्य में दुधारू पशुओं की संख्या में गिरावट आई है व बचे दूध की खरीद निजी कंपनियां कर रही हंै। घरों में 5-7 पशु रखने वाले लोग घाटा झेलने के बाद इस धंधे को छोड़ चुके हैं या छोड़ रहे हैं। शुद्ध दूध की लागत बढ़ रही है, जब तक पशु पालन का धंधा सफल नहीं होगा तब तक मिलावटखोरी को रोकना असंभव है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विदेश जा रहे हैं तो फर्जी एजेंसियों से सावधान
धोखाधड़ी। हरियाणा में आई विदेश भेजने वाली फर्जी एजेंसियों की बाढ़, लोगों को चूना लगा रहे कबूतरबाज

सच कहूँ/संजय मेहरा

गुरुग्राम। यदि आप भी विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इन दिनों विदेश भेजने के नाम पर फर्जी एजेंसियों की बाढ़ सी आ गई है। ये एजेंसियों लोगों से मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाती हैं। कुछ एजेंसियां लोगों को विदेश तो भेज देती हैं, लेकिन उन्हें वहां जाकर पता चलता है कि उनके साथ ठगी हो गई। गत दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया था और अब एक और मामला उजागर हो गया है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र का सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्रवन देवी शहर के सेक्टर-21 डूंडाहेड़ा में रहती हैं। बताया जाता है कि उनका पति रक्षपाल नौकरी के सिलसिले में पालम विहार स्थित पेसिएबल फैकल्टी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के जरिए श्रीलंका गया था।

मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाते हैं एजेंट

इस एजेंसी का यहां पर कॉरपोरेट आॅफिस है, जबकि हेड आॅफिस दिल्ली में हैं। बताया जाता है कि श्रीलंका में रक्षपाल की पिछले साल अगस्त में मौत हो गई और उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। मौत की खबर होने के बाद मृतक के परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। परिजनों ने मंत्रालय से मृतक की भविष्य निधि के पैसे के लिए लिखित आवेदन किया। इस बाबत विदेश मंत्रालय की ओर से जांच कराई गई तो पता चला कि मृतक उक्त एजेंसी के मार्फत श्रीलंका गया था। जांच में यह भी पाया गया कि एजेंसी के पास लाइसेंस नहीं है और सरकार से मान्यता नहीं मिली है।

बाद में सिवाय पछतावे के कुछ नहीं लगता हाथ

इस तरह से रक्षपाल का पूरा मामला उलझ गया है। रक्षपाल की पत्नी की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने एजेंसी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बारे में पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा का कहना है कि एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस तरह ठगी करते हैं एजेंट

विदेश जाने वाले युवकों की एजेंट्स तलाश करते हैं।

जाल में फंसाकर सस्ते में पासपोर्ट, वीजा और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने को कहते हैं।

कारपेंटर, वेल्डिंग, ड्राइविंग सहित अन्य चीजों की ट्रेनिंग के लिए फीस लेकर सर्टिफिकेट दे देते हैं।

सर्टिफिकेट मिलने पर बेरोजगारों का भरोसा बढ़ जाता है, उनसे पासपोर्ट और वीजा का पैसा वसूल लेते हैं।

हवाई जहाज का टिकट, वीजा लेकर मुंबई पहुंचने पर फजीर्वाड़े की जानकारी होती है,इसके लिए पीड़ित अपने रुपए वापस कराने को पुलिस का चक्कर काटते हैं।

कई बार विदेश पहुंचने पर दूसरी नौकरी देकर उत्पीड़न कराया जाता है,खाना-पीना, वेतन की प्रॉब्लम आने पर लोग किसी तरह लौटकर आते हैं।

कई केसेज में कामगारों को टूरिस्ट वीजा देकर विदेश भेज दिया गया है, इस वजह से उनको प्रॉब्लम उठानी पड़ती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।