Dollar - Sach Kahoon Hindi
American Dollar Vs Indian Rupee: 100 डॉलर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे! आज भारत में इतने रुपये के बराबर है USD
American Dollar Vs Indian Rupee: आज के दौर में डॉलर और रुपये की कीमत पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। विदेश यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग, पढ़ाई, बिजनेस या निवेश—हर जगह अमेरिकी डॉलर (USD) का बड़ा महत्व है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि आखिर अमेरिका के 100 डॉलर भारत में कितने रुपये के बराबर होते हैं।
आज भारत में 100 डॉलर की कितनी कीमत है?
मौजूदा एक्सचेंज रेट के अनुसार 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब ₹96 के आसपास चल रही है। यानी 100 डॉलर की कीमत भारत में लगभग ₹9,600 के करीब बैठती है।
हालांकि डॉलर और रुपये का रेट हर दिन बदलता रहता है। इसलिए बैंक, मनी एक्सचेंज या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के समय थोड़ी अलग कीमत देखने को मिल सकती है।
क्यों बदलता रहता है डॉलर का रेट?
डॉलर और रुपये की कीमत कई वैश्विक और घरेलू कारणों से ऊपर-नीचे होती रहती है। इनमें शामिल हैं—
अमेरिका और भारत की आर्थिक स्थिति
कच्चे तेल की कीमतें
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री
युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव
ब्याज दरों में बदलाव
हाल ही में मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया कमजोर हुआ है, जिससे डॉलर महंगा हो गया।
किन लोगों के लिए जरूरी है डॉलर का रेट जानना?
विदेश यात्रा करने वाले लोग
अगर आप अमेरिका या किसी दूसरे देश घूमने जा रहे हैं, तो डॉलर खरीदने से पहले एक्सचेंज रेट जरूर चेक करें।
विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्र
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों की फीस और खर्च डॉलर में होता है।
ऑनलाइन शॉपिंग और गेमिंग
कई इंटरनेशनल वेबसाइट्स और गेमिंग प्लेटफॉर्म डॉलर में पेमेंट लेते हैं।
बिजनेस और निवेश
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और शेयर बाजार से जुड़े लोग रोजाना डॉलर की चाल पर नजर रखते हैं।
लाइव USD to INR रेट कहां देखें?
सही और लाइव एक्सचेंज रेट देखने के लिए आप इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं—
Xe Currency Converter
Wise Currency Converter
Google Currency Converter
World’s Strongest Currency List:  डॉ. संदीप सिंहमार। वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थितियों, भू-राजनीतिक घटनाओं और बाजार ताकतों जैसे विभिन्न कारकों के कारण विनिमय दरों में दैनिक उतार-चढ़ाव हो सकता है। मुद्रा तुलना पर नवीनतम जानकारी के लिए वास्तविक समय विनिमय दरों की जांच करना या वित्तीय विशेषज्ञ से समय-समय पर परामर्श करना आवश्यक है। हम हमेशा खासतौर हमारे देश का विपक्ष भारत देश की करेंसी रुपए को हमेशा डॉलर के मुकाबले आंकता रहता है। इसको लेकर समय-समय पर बयान बाजी कर भारतीय लोगों का मनोबल कमजोर करते रहते हैं,लेकिन हमें यह भी याद रहना चाहिए कि हमारे रुपए को विश्व में जितना कमजोर माना जा रहा है,उतना कमजोर नहीं है। World Strongest Currency
Sinking Cities: आने वाले समय में पानी में डूब जाएगें दुनिया के ये शहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
हमारे पड़ोसी देशों के साथ-साथ कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनसे हमारा रुपया वर्तमान में भी ताकतवर है। ऐसे देशों में जाकर व्यापार करने से हमें उनकी एक करेंसी के बराबर हजारों रुपए मिल सकते हैं तो सिर्फ भारतीय करेंसी की तुलना डॉलर या पाउंड से ही क्यों जाती है? कभी भी कुवैत दिनार से क्यों नहीं की जाती? क्योंकि भारत के लाखों की संख्या में लोग कुवैत में अपना व्यापार या काम करने के लिए जाते हैं और वहां से कुवैती दिनार कमाकर जब भारत लौटते हैं तो वह लखपति नहीं करोड़पति बन जाते हैं। हम इसी पॉजिटिविटी को लेकर आज आपके सामने यह लेख प्रस्तुत कर रहे हैं। भारत मे जब भी कभी जिक्र आता है आमतौर पर रुपये की तुलना ज्यादातर डॉलर (Dollar) से ही होती है। डॉलर के साथ-साथ ब्रिटिश पाउंड को भी करेंसी के मामले में अहमियत दी जाती है।
Right Way to Eat Anjeer: अंजीर कब खाना है फायदेमंद और कब नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी
हमेशा सुनते रहते हैं कि डॉलर के मुकाबले रुपया इतना रहा। हालांकि जब किसी देश की मुद्रा की कीमत कमजोर होती है तो उसके कई नुकसान भी सामने आते हैं। पर इस संभावित नुकसान को विदेशी व्यापार के साथ तालमेल किया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की सबसे शक्तिशाली मुद्रा कौन सी है? वह है कुवैती दीनार। कुवैती दीनार के बदले भारत में कितने रुपये मिलेंगे यह सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जब कुवैती दीनार की राष्ट्रीय कीमत आपको पता चलेगी तो सो पाएंगे कि भारतीय रुपए की तुलना सिर्फ डॉलर या पाउंड से ही नहीं करनी चाहिए बल्कि कुवैती दिनार से भी की जा सकती है। दुनिया की सबसे ज्यादा ताकतवर करेंसी अमेरिका या ब्रिटेन की न होकर एक मुस्लिम देश की है। कुवैती दीनार की कुछ खासियत आज हम आपको बताने जा रहे हैं। खाड़ी देश कुवैत की मुद्रा KWD ही दुनिया की सबसे शक्तिशाली करेंसी है।
10 हजार कुवैती मुद्रा कमाने से मिलते हैं करीब 26 लाख रुपए | World Strongest Currency
कुवैत की मुद्रा यानी कुवैती दीनार के बदले भारत के कितने रुपये मिलेंगे यह आपको बता देते हैं। अगर इसके 1 कुवैती दीनार की कीमत देखें तो भारत के करीब 269.60 रुपये के समान है। इसका मतलब अगर आप 10000 दस हजार कुवैती दीनार कमा लेते हैं तो भारत में उसके आपको 2,69,5980.37 रुपये मिल जाएंगे। यानी 10000 कुवैती दीनार के बदले भारत के लगभग 26 लाख रुपये मिलेंगे। यही वजह है कि खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा भारतीय कुवैत में कमाने जाते हैं। वे लोग अच्छे खासे धनवान भी बनते है।
यह भी है सबसे बड़ा कारण | World Strongest Currency
कुवैत देश की मुद्रा कुवैती दीनार के सबसे ताकतवर होने की खास कारण जानकर आप हैरान हो सकते हैं। कारण यह है कि कुवैत में तेल का अथाह भंडार पाया जाता है। यही वजह है कि तेल का व्यापार करके यह देश पूरी दुनिया में कुवैती दीनार की ताकत बनाए हुए है। यह भी आपको पता होगा कि कुवैत का तेल पूरी दुनिया में निर्यात किया जाता है। इस वजह से कुवैती दीनार ने ब्रिटिश पाउंड और अमेरिकी डॉलर को भी पीछे छोड़ रखा है। कुवैत के दिनार की पूरे विश्व में बादशाहत कायम है। इसके बावजूद भी इसका जिक्र अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समाचारों में कम देखने को मिलता है। हमेशा भारतीय रुपए की तुलना सिर्फ और सिर्फ डालर से ही की जाती है। कुवैत में भारतीय कामगार बहुत पैसा कमाते हैं। यहां साल में एक बार आकर वे अपने परिवार से मिलकर वापस कुवैत चले जाते हैं। कुवैती दीनार की जबरदस्त वैल्यू ने कुवैत की इकोनॉमी को बहुत ज्यादा सहारा दिया है। इसी सहारे से व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।
PM-Kisan Samman Nidhi: करोड़ों किसानों को मोदी सरकार इस दिन देगी खुशखबरी? खाते में आएंगे पैसे, जानें…
इन देशों से मजबूत है भारतीय रुपया
मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार, भारतीय रुपया (INR) दुनिया भर के कई देशों की मुद्राओं से अधिक मजबूत है। कुछ देश जिनकी मुद्राएँ भारतीय रुपये से कमज़ोर हैं उनमें हमारे पड़ोसी देशों के साथ-साथ कुछ दूर के देश भी हैं जहां हमारे रुपए की वैल्यू ज्यादा मिलती है। नेपाली रुपया (एनपीआर) नेपाल की मुद्रा भारतीय रुपये से कमजोर है। बांग्लादेशी टका (बीडीटी): बांग्लादेश की मुद्रा का मूल्य भारतीय रुपये की तुलना में कम है।पाकिस्तानी रुपया (पीकेआर): विनिमय दर मूल्य के मामले में पाकिस्तानी रुपया भारतीय रुपये से कमजोर है। श्रीलंकाई रुपया (LKR): भारतीय रुपये की तुलना में श्रीलंका की मुद्रा भी कमजोर है। वियतनामी डोंग (वीएनडी): वियतनामी मुद्रा भारतीय रुपये से कमजोर है।इंडोनेशियाई रुपिया (आईडीआर): इंडोनेशियाई मुद्रा भारतीय रुपये से कमजोर मुद्रा का एक और उदाहरण है।
नाइजीरियाई नायरा (एनजीएन): भारतीय रुपये की तुलना में नाइजीरियाई मुद्रा कमजोर है। बहुत ध्यान रहे कि किसी भी की करेंसी उसकी जनसंख्या घनत्व व अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी निर्भर करती है।
Bengaluru: कूड़ा बीनने वाले के हाथ लगे 25 करोड़ के अमेरिकी डॉलर, उड़े होश!
बेंगलुरु। किस्मत की बात देखो कि एक कूड़ा-कचरा बीनने वाले 39 वर्षीय शख्स को एक रेलवे ट्रैक पर, एक बैग में 25 करोड़ रुपये पड़े हुए मिले लेकिन वहीं दूसरे ही पल वह अपने आप को बदकिस्मत समझने लगा क्योंकि जो 25 करोड़ मिले वो 30 लाख अमेरिकी डॉलर थे, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। Bengaluru News
पुलिस रिपोर्ट की मानें तो बैग में अमेरिकी डॉलर के साथ एक लेटरहेड भी मिला है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र की मोहर लगी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि कूड़ा-कचरा बीनने वाले सुलेमान शेख को 3 नवंबर को एक बैग मिला जिसमें यूएस करेंसी के 23 बंडल और साथ ही यूएन का लेटर हेड था। जब उन्होंने बैग में यूएस डॉलर देखे तो उन्होंने शहर की पुलिस को यूएस करेंसी के 23 बंडल और यूएन का लेटर हेड सौंप दिया।
प्लास्टिक और बोतलें इकट्ठा कर रहा था शख्स
रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के नादिया जिला निवासी सुलेमान शेख बेंगलुरु में कचरा बीनने का काम करता है। सुलेमान आम दिनों की तरह ही नागवारा रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक और बोतलें इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक काले बैग पर पड़ी। उन्होंने बैग उठाकर खोलकर देखा तो हैरान रह गया और बैग लेकर घर चला गया।
नोटों से भर बैग देखकर सुलेमान शेख के होश उड़ गए। ऐसे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। नोटों से भरा बैग लेकर उसने अपने मालिक बप्पा से मुलाकात की और सारी बात उन्हें बताई। इतनी रकम देख बप्पा भी हैरान रह गए। उन्होंने फौरन सामाजिक कार्यकर्ता और स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य आर कलीम उल्लाह से संपर्क साधा। कलीम सुलेमान को बेंगलुरु कमिश्नर बी दयानंद के आॅफिस ले गए। Bengaluru police
पुलिस कमिश्नर, बेंगलुरु ने हेब्बाल पुलिस को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला ब्लैक डॉलर स्कैम से जुड़ा लग रहा है। यानी करेंसी डबल करने की धोखाधड़ी। पुलिस ने डॉलर को आगे की जांच के लिए रिजर्व बैंक भेज दिया है। ताकि ये पता चल सके कि डॉलर्स असली हैं या नकली। सभी नोट केमिकल में भीगे थे। इसलिए इसकी जांच भी जरूरी है। शुरूआती जांच के मुताबिक, ये करेंसी नोट नकली बताए जा रहे हैं और ये ‘ब्लैक डॉलर स्कैम’ (Black Dollar Scam) का हिस्सा हैं। Bengaluru News
यह भी पढ़ें:– Gold-Silver Price Today : धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता, जानें आज के भाव!
रुपये में गिरावट: 72.32 पर पहुंची 1 डॉलर की कीमत
नई दिल्ली((एजेंसी)। सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और गहरा गई। सुबह के 10 बजकर 15 मिनट पर डॉलर के मुकाबले रुपया 72.32 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि शुक्रवार के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 71.73 पर बंद हुआ था। केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि रुपये की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। अगर सितंबर तिमाही की बात करें तो रुपया 73.67 से 74 की रेंज में कारोबार करता नजर आ सकता है। वहीं अगर साल 2018 की बात करें तो रुपया 75 का स्तर भी छू सकता है।
रुपये में गिरावट के बड़े कारण:
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च हेड डॉ रवि सिंह ने बताया कि रुपये में गिरावट के प्रमुख कारण निम्न हैं..
चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर से डॉलर मजबूत हो रहा है जो कि सीधे तौर पर रुपये पर असर डाल रहा है।
आरबीआई अभी तक करीब 22 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल कर चुका है ताकि रुपये की स्थिति संभले लेकिन हालात अभी नहीं सुधरे हैं।
स्टॉक मार्केट में भी तेजी जारी है जिससे एफआईआई प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं और बाजार से डॉलर खींच रहे हैं।
क्रूड की बढ़ती कीमतें भी रुपये की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को थामने के लिए क्या कुछ कुछ कर सकती है सरकार:
अगर तुरंत प्रभाव से कोई एक्शन लेना हो तो सरकार अपने विदेशी मुद्रा भंडार में जमा डॉलर की निकासी कर सकती है और रुपये की ढहती स्थिति को थोड़ा सहारा दे सकती है।सरकार एनआरआई डिपॉजिट स्कीम शुरु कर सकती है, जिससे कि एनआरआई अपने पास जमा डॉलर को डिपॉजिट करना शुरू कर देंगे और भारत में डॉलर आ जाएगा। इससे भी रुपया सुधर सकता है।सरकार इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा सकती है। हमारे देश में गोल्ड, रिफाइनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स का ज्यादा आयात होता है। इन पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से इन उत्पादों का आयात कम होगा लिहाजा देश से डॉलर कम निकलेगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
डॉलरों की चमक ने की आईलैटस कोचिंग सेंटरों की चांदी
आईलैट्स सेंटरों ने जमाया मार्केट पर कब्जा
संगरूर(गुरप्रीत सिंह)। विदेशों में पढ़ाई की मोटी फीसों के बावजूद पंजाब के लड़के-लड़कियों में डॉलरों की चमक दमक के सपने दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आज हर रोज सैंकड़ों की संख्या में पंजाब के विभिन्न स्थानों से युवा अमेरिका, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों में जाने वाले जहाजों में चढ़ रहे हैं।
युवाओं की विदेश जाने की इतनी बड़ी लालसा को देख कर आईलैट्स करवाने वाले विभागों व वीजा लगा कर बाहर भेजने वाले एजेंटों ने पंजाब के कारोबार पर अपनी पकड़ कायम कर ली है, जिस का सीधा प्रभाव अन्य निजी कॉलेजों व सरकारी कालेजों पर जबरदस्त हो रहा है। हासिल की जानकारी मुताबिक आज पंजाब में से हर रोज तकरीबन 100 से 150 लड़के-लड़कियां वीजा लगवा कर बाहर के देशों को जहाज चढ़ रहे हैं।
यह संख्या सिर्फ सही तरीके से वीजा हासिल करने वालों की है जब कि बड़ी संख्या में युवा धोखेबाज एजेंटों के हत्थे चढ़ कर गलत तरीके से भी विदेशों की धरती पर पैर रखने के लिए तत्पर हो रहे हैं। ऐसे गलत तरीकों से फंसे हुए युवाओं की बड़ी संख्या में वीडियो सोशल मीडिया पर आम देखी जा सकती है जो फंसे हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं।
मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान द्वारा ऐसे फंसे हुए कई युवाओं को साऊदी अरब व अन्य देशों में से वापिस भारत लाया गया है। आज हालात यह हो गए हैं कि अधिकतर गांवों के युवा जो मध्यम वर्गीय परिवारों से सबंधित हैं, वह भी किसी न किसी तरीके से बाहर जाने का सपना संजोए बैठे हैं वह किसी भी हालत में बाहर जाने के लिए अपने माता-पिता को मजबूर कर रहे हैं।
विदेशों में भी काम के पड़े लाले
अमेरिका में रह रहे युवा हरजीत सिंह ने बताया कि अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में भी भारतियों की संख्या बढ़ने के कारण कामकाज कम ही मिल रहा है, जिस कारण बड़े स्तर पर लड़के-लड़कियां को पढ़ाई करने उपरांत मायूस होकर वापिस भारत लौटना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाबी विद्यार्थी अधिक संख्या में लोन वगैरह लेकर या जमीन बेच कर इन देशों में काम करने के लिए पढ़ाई का आसरा लेते हैं परन्तु जब उनको काम नहीं मिलता तो वह मजबूरन गलत कामों की तरफ धकेले जा रहे हैं इस का खुलासा प्रसिद्ध कारोबारी विनय हैरी ने अपने एक इंटरव्यू में भी किया था कि कनाडा में आज विद्यार्थियों को कोई काम नहीं मिल रहा।
18 हजार रुपये प्रति माह फीस ले रही आईलैट्स कोचिंग सैंटर
लड़के-लड़कियों के विदेशों में जाने के रुझान को देखते विभिन्न शहरों व कस्बों में हजारों की संख्या में आईलैट्स सैंटर खुल चुके हैं जो अपनी अपने स्तर पर विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा बोलना, लिखना, सुनना और पढ़ने संबंधी शिक्षा दे रहे हैं पंजाब के बहुत से विद्यार्थियों से 9500 रूपये से ले कर 10,000 रुपये प्रति माह फीस ली जा रही है। चण्डीगढ़ और मोहाली में यह फीस 18,000 तक पहुंच गई है, जिसमें 8 घंटे की कक्षा लगाई जाती है। यह कोर्स तकरीबन 45 दिनों का होता है
कनाडा में रिहायश के लिए देना पड़ता पांच लाख सालाना
कनाडा में जाने के चाह्वानों की संख्या सब से अधिक है बेशक कनाडा जाने का आधार पढ़ाई बनाया जाता है परंतु वास्तव में वहां काम कर गुजर बसर करना ही होता है। मौजूदा समय में कनाडा के किसी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए कम से -कम एक साल की 8 लाख रुपये फीस भरनी पड़ती है, इसके अलावा 5 लाख रुपए विद्यार्थी को वहां रहने (अकंमोडेशन) का देना पड़ता है। इसके अलावा तैयारी के लिए भी कम से कम डेढ़ लाख रुपये का खर्चा हो जाता है।
अन्य कॉलेजों के दाखिले बुरी तरह हुए प्रभावित
बच्चों के इस तरफ रुझान के साथ पंजाब के विभिन्न निजी और सरकारी कॉलेजों में दाखिलों की संख्या बुरी तरह के साथ कम रही है इस संबंधी बातचीत करते संगरूर के प्रसिद्ध कॉलेज नेशनल नर्सिंग इंस्टीट्यूट के डॉयरैक्टर शिव आर्य ने बताया कि पिछले माह दौरान नर्सिंग में दाखिले में 25 प्रतिशत कमी आई है। उन्होेंने कहा कि आज -कल विद्यार्थियों का लक्ष्य 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने उपरांत आईलैट्स करने के बाद बाहर जाने का ही हो चुका है, जिस कारण बच्चे नर्सिंग, इंजीनियर आदि कोर्सों से मुंह फेर रहे हैं।
बेरोजगारी भी है बड़ा कारण
इस संबंधी बातचीत करते समाज सेवी मोहन शर्मा ने बातचीत दौरान कहा कि आज पंजाब का हर तीसरा युवा बाहर के देश में जाने के बारे में सोच रहा है। इसका यह भी कारण है कि पंजाब में बड़े स्तर पर बेरोजगारी है आज लाखों युवा डिग्रियां हासिल कर सड़कों की खाक छान रहे हैं, उनको नौकरियां नहीं मिल रही, जिस कारण उनका मन बाहर के देशों में जाकर कमाई कर अच्छे माहौल-सुविधा में रहने का बना हुआ है। युवा नेता रुपिन्दर धीमान किक्की ने कहा कि यदि सरकारें पढ़े-लिखे युवाओं को अपने देश में ही रोजगार दें तो वह अपना देश छोड़ कर पराए देश जा कर क्यों रहें?
आईलैट्स सैंटर
पटियाला 75
बठिंडा 35
संगरूर 25
बरनाला 20
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।