School Education - Sach Kahoon Hindi

CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई का त्रिभाषा नीति को लेकर दिशा-निर्देश जारी, 10वीं के छात्रों को नहीं देनी होगी परीक्षा, जानें पूरी खबर
CBSE Three-Language Policy:: नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप त्रिभाषा नीति को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों पर अतिरिक्त शैक्षणिक बोझ डालना नहीं, बल्कि भारतीय भाषाओं के अध्ययन को प्रोत्साहित करते हुए बहुभाषी क्षमता विकसित करना है। CBSE News

सीबीएसई ने यह भी साफ किया है कि वर्तमान कक्षा 10 के विद्यार्थियों पर इस नीति का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे पहले की तरह केवल दो भाषाओं के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे और बोर्ड परीक्षा भी उसी व्यवस्था के तहत देंगे। नई नीति के अनुसार विद्यार्थियों को तीन भाषाओं का अध्ययन करना होगा, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य होंगी। तीसरी भाषा भारतीय भाषा या किसी विदेशी भाषा के रूप में चुनी जा सकेगी, बशर्ते अन्य दो भाषाएं भारतीय हों।

कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में पढ़ रहे विद्यार्थियों को तीन भाषाओं का अध्ययन करना होगा। यदि कोई छात्र पहले से दो भारतीय भाषाएं पढ़ रहा है, तो वह तीसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन जैसी विदेशी भाषा या किसी अन्य भारतीय भाषा का चयन कर सकता है। वहीं, यदि कोई छात्र एक भारतीय और एक विदेशी भाषा पढ़ रहा है, तो उसे तीसरी भाषा के रूप में भारतीय भाषा चुनना अनिवार्य होगा।

सीबीएसई ने उन छात्रों को विशेष राहत भी दी है, जो पहले से दो विदेशी भाषाएं पढ़ रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अपनी मौजूदा भाषाएं जारी रखने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें अतिरिक्त रूप से एक भारतीय भाषा का अध्ययन करना होगा। हालांकि, इस अतिरिक्त भाषा के लिए बोर्ड परीक्षा नहीं होगी और उसका मूल्यांकन केवल विद्यालय स्तर पर आंतरिक आकलन के माध्यम से किया जाएगा।कक्षा 6 से लागू होगी पूर्ण व्यवस्था CBSE News

बोर्ड के अनुसार वर्तमान कक्षा 6 तथा इसके बाद के बैचों पर त्रिभाषा नीति पूरी तरह लागू होगी। जब ये विद्यार्थी कक्षा 10 में पहुंचेंगे, तब तीनों भाषाओं की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एनसीईआरटी ने 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में नई पाठ्यपुस्तकें तैयार की हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों तक उपलब्ध कराया जाएगा।

सीबीएसई ने दिव्यांग विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत आवश्यक रियायतें देने का निर्णय लिया है। विदेशों में संचालित सीबीएसई स्कूलों को तीसरी भारतीय भाषा की अनिवार्यता से छूट दी गई है। वहीं, विदेश से भारत लौटने वाले विदेशी विद्यार्थियों और स्थानांतरण के कारण दूसरे राज्यों में जाने वाले छात्रों के लिए भी विशेष लचीलापन रखा गया है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

शिक्षकों की उपलब्धता पर विशेष जोर

बोर्ड ने स्कूलों को भाषा शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई विकल्प दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षकों, योग्य विशेषज्ञों, स्कूलों के बीच शिक्षक साझाकरण तथा ऑनलाइन एवं हाइब्रिड शिक्षण पद्धति का उपयोग कर सकेंगे।

सीबीएसई ने कहा कि नई भाषा नीति का उद्देश्य परीक्षा-केंद्रित शिक्षा नहीं, बल्कि भाषा की समझ, व्यावहारिक उपयोग और सीखने को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाना है। बोर्ड का मानना है कि बहुभाषी शिक्षा विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, संस्कृति और विविधता से जोड़ने के साथ उनकी शैक्षणिक क्षमता को भी मजबूत करेगी। CBSE News

शिक्षा दीक्षा शैक्षणिक के तहत जिले के स्कूलों का किया दौरा
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। शिक्षा दीक्षा शैक्षणिक पर्यवेक्षण के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की 221 अधिकारियों की टीम ने सोनीपत जिले के स्कूलों का दौरा किया। पर्यवेक्षक रामपाल यादव की अगवाई में टीम ने रोड के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षिका मोहिनी की कक्षा का अवलोकन किया। जिसमें प्रिंट रिच वातावरण, पढ़ाने की अनूठी तकनीक से अधिक प्रभावित टीम ने मौके पर ही शिक्षिका को नगद पुरस्कार भेंट किया। इस स्थानीय प्रयास से खरखौदा ब्लॉक के सभी स्कूलों ने शिक्षिका को बधाई दी। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– राहुल गांधी आज जयपुर में

इजराइल की तर्ज पर स्कूली शिक्षा के साथ पुलिसिंग सिस्टम सीखेंगे स्टूडेंट
हरियाणा में छात्र पुलिस कैडेट प्रोजेक्ट जल्द, स्कूलों में एनसीसी की तर्ज पर गठित होगा एसपीसी | Student Police Cadet

सच कहूँ/अनिल कक्कड़/चंडीगढ़। हरियाणा में युवा पीढ़ी कानून, नागरिक भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन बेहतर तरीके से कर सकें, इसके लिए उनके व्यवहार और दैनिक दिनचर्या में बदलाव लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिसिंग व्यवस्था से नजदीकी से परिचित कराने तथा समय आने पर इस प्रकार की भूमिका को समाज हित में निभाने के लिए नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की तर्ज पर छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) (Student Police Cadet) को शुरू किया जा रहा है।

21 को गुरूग्राम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 6000 स्कूली छात्र लेंगे शपथ

हरियाणा के स्कूली छात्रों को राष्ट्र, पदेश और समाज के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में प्रारंभ किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सरकार की मंशा छात्रों को राष्ट्रीय युवा नीति के उद्दश्यों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र निर्माण में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

छात्र पुलिस कैडेट अभियान में आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को पुलिस विभाग गृह विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर न केवल व्यवस्था से परिचित कराएंगे, अपितु अलग-अलग परिस्थितियों में वह क्या कदम उठाएं, इसका भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

छात्रों में कानून का सम्मान, नागरिक भावना, सामुदायिक विकास की भावना पैदा करना लक्ष्य | Student Police Cadet

छात्र, छात्राओं को कानून का सम्मान करने, अनुशासन बनाए रखने, सामुदायिक भावना, समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यही नहीं उन्हें परिवार, समुदाय, पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए नशा, असभ्य एवं असहिष्णु व्यवहार, सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

वर्ष 2006 में कोच्चि पुलिस ने शुरू किया था प्रोजेक्ट

वर्ष 2006 में केरल के कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा 30 स्कूलों के 400 छात्रों के साथ एक अभियान शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके साथ सामुदायिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था से परिचय कराया गया।

छात्रों के रूझान और उनकी इच्छा को देखते हुए इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया।

जनवरी 2010 में कोझिकोड में भीड़ प्रबंधन में ऐसे प्रशिक्षित छात्रों की क्षमता का उपयोग किया गया।

2 अगस्त 2010 में 127 स्कूलों के 11 हजार विद्यार्थियों के साथ प्रोजेक्ट शुरू किया गया।

इजराइल की तर्ज पर युवाओं को तैयार करेगा

हरियाणा | Student Police Cadet

हमारा मकसद प्रदेश के युवाओं को सामाजिक व्यवस्था के प्रति जवाबदेह बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था से परिचित कराने का है। हाल ही में इजराइल दौरे के दौरान देखा था कि प्रत्येक युवा को सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य है, ताकि वह अपने राष्ट्र के हितों के प्रति सजग बन सकें और उचित समय आने पर अपना योगदान दे सकें।

इस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा हुई तो उन्होंने केरल में एक दशक से चल रही छात्र पुलिस कैडेट को अपनाने की सलाह दी। 21 जुलाई को गुरूग्राम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 6000 स्कूली छात्र इस प्रोजेक्ट में प्रदेश के प्रति अपने दायित्व की शपथ लेंगे।

-मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।