Children's - Sach Kahoon Hindi

अपने लाडले को देखने के लिए तरसी आंखें
यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वतन वापसी की मांग, गुहार लेकर प्रशासन के पास पहुंचे परिजन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र-छात्राओं को लेकर परिजन चिंतिंत है। वे अपने बच्चों की सकुशल भारत वापसी की आस लगाए बैठे हैं। इस आस में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के अभिवावक दो दिनों से टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं और बच्चों की सकुशल वतन वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

शुक्रवार को आसपास के क्षेत्र के वे नागरिक जिनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें वापस भारत लाने की गुहार लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचे। इन नागरिकों ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं के साथ उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर माकपा के जिला सचिव रघुवीर सिंह वर्मा ने कहा कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं।

इनमें हनुमानगढ़ जिले के भी कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर निवासी छात्र दलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह कुम्हार भी करीब तीन माह पहले ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए यूक्रेन गया था। लेकिन अब यूक्रेन में युद्ध के हालात पैदा हो चुके हैं। इस कारण दलजीत सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए हैं। इन बच्चों के परिजनों को भारतीय दूतावास से भी कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

इस कारण यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके परिजनों में भय व अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की कि भारत सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र-छात्राओं के साथ भारतीय नागरिकों को सही-सलामत लाने की व्यवस्था करे। वहीं छात्र दलजीत सिंह के चाचा कुलवीर सिंह ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे उसके भतीजे दलजीत सिंह के पास रुपए खत्म हो गए हैं।

खाने-पीने की व्यवस्था करने में भी दिक्कत आ रही है। उससे रोजाना दूरभाष पर बात हो रही है। कीव पर रोजाना रूसी सेना हमला कर रही है। इस कारण पूरा परिवार दलजीत की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। केन्द्र सरकार से मांग है कि दलजीत के साथ यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीय बच्चों को सकुशल भारत लाया जाए। इस मौके पर सुरेन्द्र शर्मा, ओम स्वामी, अमरीक सिंह, जगदीश आदि मौजूद रहे।

पूर्व पार्षद का पुत्र भी यूक्रेन में फंसा

उधर, जंक्शन के गांधीनगर निवासी पूर्व पार्षद परमजीत कौर सोनी व अमरजीत सोनी का पुत्र जॉफी जोरा भी यूक्रेन में फंसा हुआ है। पूरा परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जॉफी जोरा की माता के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। अमरजीत सोनी के अनुसार उसका पुत्र जॉफी जोरा यूक्रेन के खारकिव में पांच साल से एमबीबीएस कर रहा है। उसकी भारत वापसी के लिए 24 फरवरी की टिकट बुक करवाई।

23 फरवरी को उसका पुत्र जॉफी जोरा खारकिव से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना हुआ। 24 फरवरी को सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि एयरपोर्ट बंद है। इसके बाद जॉफी जोरा मेट्रो के जरिए भारतीय दूूतावास पहुंचा। भारतीय दूतावास में करीब 250 बच्चे हैं। अब उसका बेटा भारतीय दूतावास के पास एक स्कूल में रह रहा है। भारतीय दूतावास उसकी मदद कर रहा है।

खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। उनकी अपने बेटे से लगातार बातचीत हो रही है। जॉफी जोरा खुद के सुरक्षित होने की बात कह रहा है। लेकिन उनमें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। जॉफी जोरा भी जल्द से जल्द वहां से निकालने की मांग कर रहा है। अमरजीत सोनी ने भी केन्द्र सरकार से मांग की कि उसके बेटे की भारत वापसी करवाई जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

स्कूलों में नहीं बिजली, बच्चों की छुट्टियां
बिजली न आने से परेशान लोगों ने बिजली बोर्ड के बाहर लगाया धरना

अबोहर(सचकहूँ/सुधीर अरोड़ा)। गत दिनों आई भारी बरसात के बाद से गहराए बिजली संकट के कारण भीषण गर्मी से परेशान क्षेत्र के दर्जन भर लोगों ने श्रीगंगानगर रोड पर स्थित बिजली घर में धरना लगाते हुए पंजाब सरकार एवं बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कोसते हुए प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे अशोक गर्ग, कमल खुराना, दीपक खुराना, संजय रेहिला, रमेश सोनी, सुरेन्द्र फुटेला, रणवीर आदि बताया कि 10 दिन पूर्व आए तुफान व बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिस कारण क्षेत्रवासी पेरशान है।

बिजली के आने जाने का कोई पक्का शडयूल नहीं है, मनमर्जी से ही बिजली काट ली जाती है और मनमर्जी से बिजली आ जाती है। उन्होंने कहा कि 24 घटों में बिजली मात्र 3-4 घंटे ही रहती है। रोष जता रहे लोगों ने कहा कि एक तो गर्मी से जनता बेहाल है वहीं दूसरी तरफ ये बिजली के कटों ने जनता का जीना मुहाल कर रखा है। शहर के साथ साथ गांवों में भी बिजली का बुरा हाल है पूरी पूरी रात बिजली नहीं आती जिसके चलते क्या बच्चे क्या बूढे सभी की मच्छर के कारण रातों की नींद उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि बिजली की नियमित सप्लाई न रहने से पेयजल सप्लाई भी बाधित होती है। शिकायत करने पर बिजली कर्मी टालमटोल करते रहते हैं।

बिजली बोर्ड के एक्सईएन ने लोगों को शुक्रवार तक संयम रखने का किया आग्रह

धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि विभाग द्वारा उन्हें षड्यूल बताए जाए कि किस समय बिजली रहेगी, अन्यथा वह अपने संघर्ष को तेज करेंगे। उधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन ने लोगों को शुक्रवार तक संयम रखने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आए तूफान एवं बारिश के चलते मुक्तसर क्षेत्र के 5 बिजली के टावर गिर गए थे, हालांकि अब तक उक्त टावरों में चार टावरों को खड़ा कर दिया गया है और शुक्रवार तक बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से चलेगी। तब तक उन्होंने लोगों से बिजली बोर्ड का सहयोग करने की अपील की है।

समस्या का हल करने में जुटा जिला प्रशासन

उन्होंने कहा कि जब कभी भी बिजली छोड़ी जाती है तो वहां के लोग कम से कम लोड डालने में हमारी मदद करें। यानि कि घर में मात्र एक ए.सी या पंखा और ट्यूब चलाएं। क्योंकि आप की ओर से जैसे ही लोड डाला जाता है, तब हालात आउट आॅफ कंट्रोल हो जाती है जिसके चलते हमें बिजली बंद करनी पड़ती है। गर्मी को देखते हुए कई प्राईवेट स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी कर दी गई तथा स्कूलों 15 जुलाई तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इधर सरकारी प्राईमरी स्कूलों में बच्चों की हालत खराब चल रही है। प्रशासन भी इस समस्या का हल निकालने का प्रयास कर रहा है।

3-4 रूपये बिकने वाली बर्फ आज 15 रूपये किलो के हिसाब से बिक रही

इधर भीषण गर्मी के चलते बर्फ वाले भी चांदी कूट रहे हैं। कुछ दिनों तक 3-4 रूपये बिकने वाली बर्फ आज 15 रूपये किलो के हिसाब से लाईनों में लग कर खरीदने पड़ रही है। इनवर्टर बिजली न आने के कारण फैल हो गये हैं जबकि शहर में जरनैटर किराये पर भी नहीं मिल रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।