AUGUST - Sach Kahoon Hindi

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा रकबर खान की हत्या का मामला, 20 अगस्त को होगी सुनवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कई हिस्सों से सामने आए लिंचिंग के मामलों ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। राजस्थान के अलवर में गोरक्षकों द्वारा की गई रकबर खान की हत्या का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें अलवर मामले को लेकर राजस्थान सरकार और अधिकारियों पर सर्वोच्च अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका तहसीन पूनावाला की तरफ से डाली गई है। आपको बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने लिंचिंग को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए थे, केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया था । लेकिन SC के आदेश के बावजूद भी देश में इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकीं।

क्या है अलवर मामला?

आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लिंचिंग में रकबर खान की मौत के मामले में राज्य पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पुलिस ने रकबर को अस्पताल पहुंचाने की जगह बरामद गायों को पहले गौशाला पहुंचाने को तरजीह दी। यही नहीं, पुलिस ने खुद भी रकबर की पिटाई की। इसकी वजह से रकबर को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे की देरी हुई और उसकी मौत हो गई। उक्त आरोपों पर अलवर के एसपी राजेंद्र सिंह ने आजतक से कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया था कि रकबर को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे लग गए और पुलिस ने रकबर को अस्पताल पहुंचाने की जगह पहले गायों को गौशाला तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी।गौरतलब है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालवंडी गांव में गो तस्करी के आरोप में कुछ कथित गोरक्षकों ने रकबर खान नामक एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला था।

लिंचिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश जारी किए थे…

1. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भीड़तंत्र की इजाजत नहीं दी जा सकती है

2. कानून का शासन कायम रहे यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है

3. कोई भी नागरिक कानून अपने हाथों में नहीं ले सकता है

4. संसद इस मामले में कानून बनाए और सरकारों को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए

5. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भीड़तंत्र के पीड़ितों को सरकार मुआवजा दे

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सेना भर्ती 1अगस्त से, रजिस्ट्रेशन जारी, 25 हजार ने दी अर्जियां
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पीआरटीसी ने बस स्टैंड से

रैली वाली जगह तक बसों का किया प्रबंध

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। सेना के आर्मी भर्ती कार्यालय पटियाला द्वाररा भारतीय सेना में विभिन्न वर्गों की भर्ती के लिए 1 अगस्त से 13 अगस्त 2018 तक करवाई जा रही भर्ती रैली में पटियाला सहित संगरूर, मानसा, बरनाला व फतेहगढ़ साहब जिले के युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसलिए आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई तक जारी है और अब तक 25 हजार से अधिक युवाआें ने अपना नाम दर्ज करवाया है।

इस भर्ती रैली की तैयारियों के तौर पर आज यहां मीटिंग की अध्यक्षता करते सहायक कमिशनर (जनवा) सूबा सिंह ने बताया कि पास के जिलों के उम्मीदवारों को संगरूर रोड पर स्थित भर्ती वाले स्थान पर लाने के लिए पीआरटीसी द्वारा बसों का प्रबंध किया गया है। इसके बिना उम्मीदवार व उनके साथ आने वाले पारिवारिक सदस्य पटियाला के सरकारी मल्टीपर्पज सीनियर सेकॅैंडरी व सिविल लाईन स्कूल सहित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहब व गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार संगरूर रोड में ठहर सकेंगे।

भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन कर रहा पुख्ता प्रबंध

उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं तो इसमें हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को किसी किस्म की परेशानी न आए। उन्होंने बताया कि नगर निगम को साफ सफाई, पीने वाला पानी व रौशनी के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि सिविल सर्जन द्वारा ओआरएस के पैकेट, एंबुलेंस, प्राथमिक सहायता और मैडीकल टीम, पुलिस को सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था, लोक निर्माण को टाईलस आदि और मंडी बोर्ड को पीने वाले पानी के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

भर्ती डॉयरैक्टर ने बताया कि आर्मी में भर्ती बिल्कुल नि:शुल्क व केवल मैरिट के आधार पर की ही जाती है, इस लिए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत आदि न देने से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार किसी किस्म का नशा न ईस्तेमाल करता हो व उसके शरीर पर किसी किस्म का टैटू भी नहीं छपा होना चाहिए।

वैबसाईट पर आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी : अनिल

आर्मी भर्ती डॉयरैक्टर कर्नल अनिल एम वर्गीस ने बताया कि इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक युवाआें के लिए आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन वैबसाईट पर करवानी जरूरी है और यह 1 जून से शुरु हो गई है जो कि 15 जुलाई तक जारी रहेगी।कर्नल अनिल ने बताया कि पटियाला -संगरूर रोड पर स्थित फलाईंग क्लब पटियाला के सामने पटियाला मिल्ट्री स्टेशन के खुले मैदान में होने वाली इस भर्ती रैली में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टैक्निकल (एसकेटी) और सिपाही ट्रेडसमैन की भर्ती की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।