temple - Sach Kahoon Hindi

Durga Mata Temple: हांसी में दुर्गा माता मंदिर में चोरी, ताला तोड़ दानपात्र व इनवर्टर-बैटरी ले गए चोर; लोगों में रोष
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला देवी अस्पताल के नजदीक स्थित दुर्गा माता मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर दान पात्र सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी वेद शर्मा के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे मंदिर बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे लौटने पर गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दानपात्र तोड़कर उसमें रखा सारा नकद गायब था। साथ ही माता की मूर्ति के सामने चढ़ावे के पैसे भी चोर ले गए। चोर मंदिर में लगाया गया इनवर्टर और बैटरी भी उखाड़ ले गए, जो करीब 8 फीट ऊंचाई पर रखे थे। इन्हें उतारने के लिए चोरों ने मंदिर में मौजूद लोहे की बेंच का इस्तेमाल किया।

मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण घटना का कोई फुटेज नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास की दुकानों के कैमरों की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुजारी ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Hansi News: मंदिर में चोरी की जांच करती पुलिस

Theft in Temple: अज्ञात चोरों ने प्राचीन मंदिर को बनाया निशाना, 40 किग्रा चांदी के गहने चोरी
सीसीटीवी कैमरों में सोमवार देर रात दो अज्ञात चोरों द्वारा की चोरी की घटना हुई कैद

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Theft in Temple: सोमवार व मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने महानगर में स्थित एक प्राचीन मंदिर को निशाना बनाकर वहां मुर्तियों पर सजे 40 किलो चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात का खुलासा सुबह मंदिर खोले जाने पर हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। Ludhiana News

जानकारी के अनुसार मंदिर में सेवा करते दर्शन प्रशाद शास्त्री ने बताया कि सोमवार की रात को दो अज्ञात चोरों ने प्राचीन सीता माता मंदिर में मूर्तियों के चांदी के गहने चोरी कर लिए। जिसका पता उनको सुबह मंदिर पहुंचन पर चला। उन्होंने बताया कि मन्दिर में स्थापित मूर्तियों के चांदी के मुकुट व शेश नाग वहां से गायब था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर रात को तकरीबन डेढ़ बजे दो नकाबपोश लुटेरे मंदिर के पिछले गेट का ताला तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए प उन्होंने शीतला माता की मूर्ति से 19 किलो चांदी का कलश कटर से काटा। Ludhiana News

इसके अलावा शिवलिंग पर 12 किला का कवर व साढ़े 5 किलो का नाग, स्थापित व विभिन्न मूर्तियों पर सजाए गए तकरीबन 40 किलो चांदी के गहने चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि सूचना दिए जाने के बाद थाना सराभा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है व उनको भरोसा दिलाया है कि जल्द की चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

धार्मिक स्थानों की सुरक्षा हो कड़ी: बेदी

वहीं चोरी की वारदात की कड़ी निंदा करते संजीव शेरू सचदेवा व गुरप्रीत सिंह बेदी ने कहा कि पुलिस को धार्मिक स्थानों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर धार्मिक स्थान ही सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा। उन्होंने पुलिस को चोरी की घटना को जल्द से जल्द हल कर आरोपियों को सलाखों के पीछे करने की मांग की। Ludhiana News

वहीं मामले संबंधी एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को प्राचीन मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंंदिर के प्रबंधकोंं के बताए अनुसार चोरी हुए सामान की सूचि तैयार कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ताजा वारदात के बाद अन्य मंदिरों के प्रबंधकोंं के साथ भी सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मीटिंग की है।

यह भी पढ़ें:– Election Campaign Song: केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘आप’ का कैंपेन सॉन्ग

Road Accident: ट्रक के मंदिर में घुस जाने से तीन लोगों की मौत
काकीनाडा (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में थोंडांगी मंडल (road accident) के ए कोथापल्ली गांव में रविवार तड़के बजरी से भरे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विनायक मंदिर में घुस जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, दुर्घटना के कारण, मंदिर आंशिक रूप से ढह गया।

दुर्घटना में ट्रक चालक एवं क्लीनर तथा मंदिर के अंदर सो रहे एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए तुनी के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। थोंडांगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Vrindavan : बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ के कारण बड़ा हादसा, दम घुटने से दो लोगों की मौत
मथुरा(सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर साल में एक बार होने वाली मंगला आरती में शामिल होने के लिये भारी भीड़ जुटने से शनिवार को रात में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम सात श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है। स्थानीय प्रशासन के सूत्रों ने आज बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय यह दर्दनाक घटना हुयी। अधिक भीड़ हो जाने के कारण कुछ श्रद्धालुओं ने दम घुटने की शिकायत की। जिसकी वजह से 02 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 07 लोगों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

गौरतलब है कि मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण जन्म के बाद साल में सिर्फ एक बार मंगला आरती होती है। इसमें शामिल होने के लिये मंदिर में शुक्रवार को रात से ही भारी भीड़ जुट गयी थी। इस दौरान मंदिर में तैनात पुलिस बल भी भीड़ के आगे बेबस नजर आया। सूत्रों के अनुसार हादसे के समय मंदिर में जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खाटूश्याम में भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत, दर्शन के लिए रात से लाइन में लगे थे लोग, गेट खुला मची अफरा तफरी
सीकर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी के मासिक मेले में आज सुबह भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर भेजा गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना सुबह करीब सवा पांच बजे की है। आज एकादशी का पर्व होने से खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले दो दिन से जमा है। सुबह जब मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और तीन महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। श्रद्धालुओं के परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने लगे।

मोदी ने सीकर में खाटू श्याम हादसे पर दुख जताया

Saddened by the loss of lives due to a stampede at the Khatu Shyamji Temple complex in Sikar, Rajasthan. My thoughts are with the bereaved families. I pray that those who are injured recover at the earliest.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में सोमवार सुबह मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटनापर दुख जताया है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। सीकर जिले में खाटू श्यामजी के मासिक मेले में आज सुबह करीब सवा पांच बजे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। एकादशी का पर्व होने से खाटू श्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले दो दिन से जमा है। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पाकिस्तान के कराची में एक और मंदिर में तोड़फोड़
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ की एक और घटना सामने आई है। कराची स्थित मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। कराची में कोरंगी थानान्तर्गत आने वाले ‘जे’ क्षेत्र में स्थित श्री मारी माता मंदिर पर हुए हमले से कराची में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यक सकते में आ गए हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इलाके में रहने वाले संजय के दिए बयान के हवाले से कहा कि छह- सात लोग मोटरसाइकिल से आये और मंदिर में तोड़फोड़ की।

उसने कहा, ‘ ये कौन लोग थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया ये हमें नहीं मालूम।” घटना की पुष्टि करते हुए कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा, ”पांच से छह अज्ञात लोग मंदिर में घुसे, तोड़फोड़ की और फरार हो गए।” संजरानी ने कहा कि अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पाकिस्तान में मंदिर अक्सर भीड़ हिंसा के निशारे पर रहे हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, कोटरी में सिंधु नदी के तट पर बने एक मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अगस्त में भोंग शहर में स्थित गणेश हिंदू मंदिर में कुछ लोगों ने हमला किया था और साथ ही, भीड़ ने सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे (एम-5) को भी अवरुद्ध कर दिया था। यह घटना तब घटी, जब एक स्थानीय मदरसा में कथित तौर पर पेशाब करने वाले नौ साल के एक हिंदू लड़के को जमानत दे दी गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लाउडस्पीकर विवाद: कर्नाटक में एक हजार से अधिक मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ
बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल के विरोध में सोमवार को राज्य भर के एक हजार से अधिक मंदिरों में सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और सुप्रभात भजन बजाये गये। बेंगलुरु, मैसूर, मांड्या, बेलगाम, धारवाड़, हुबली, कलबुर्गी और राज्यभर के अन्य स्थानों के मंदिरों में श्री राम सेना और अन्य हिंदू समूहों के समर्थन से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक ने मैसूरु जिले के मंदिर में लाउडस्पीकर पर तड़के पांच बजे हनुमान चालीसा पाठ का उद्घाटन किया। इसके बाद छह बजे मुथालिक ने संवाददाताओं को बताया कि अगर राज्य सरकार मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू कार्यकर्ता आने वाले दिनों में हनुमान चालीसा के पाठ में तेजी लायेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अलवर में मंदिर तोड़े जाने पर भाजपा की आक्रोश रैली
भाजपा का सवाल, मंदिर क्यों तोड़ा गया

भाजपा की रैली में साधु-संत भी शामिल

सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर तोड़ने के खिलाफ आज भाजपा ने अलवर में रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के रोष प्रदर्शन में साधु-संत भी शामिल हुए। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब मंदिर तोड़ने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है।

भाजपा ने गहलोत सरकार पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाया है। उधर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर तोड़ने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि सत्य पराजित नहीं होता। सरकार और अपने अफसरों की गलती छुपाने के लिए भाजपा नगरपालिका बोर्ड पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस अंतत: अफसरों को दोषी मान उन पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी अनैतिक सोच का अफसरों से क्रियान्वयन कराने वालों जनता सब देख समझ रही है कि किसके इशारे पर मंदिर टूटा।

क्या है मामला

इसी तरह उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अलवर में 300 वर्ष पुराने शिव मंदिर तोड़ने को लेकर भाजपा नगरपालिका बोर्ड पर तथ्यहीन-निराधार आरोप लगाने वाली गहलोत सरकार द्वारा अब राजगढ़ उपखंड अधिकारी पर कार्रवाई करना प्रमाण है कि मंदिर तोड़ने की दोषी राज्य सरकार ही थी। राठौड़ ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाली कांग्रेस की सच्चाई जनता समझ चुकी है। भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने भी राठौड़ के ट्वीट को रिट्वीट करके यही बात कही। उल्लेखनीय है कि इस मामले में उपखंड अधिकारी केशव मीणा, नगरपालिका मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनवारी लाल मीणा और नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया को निलंबित किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के कपाट खुले
तिरुवनंतपुरम। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से देशभर में लगे लाॅकडाउन के दौरान बंद किये गये विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के कपाट बुधवार को भक्तों के लिए खोल दिये गये। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद मंदिर मार्च से ही बंद था। भक्तों को सुबह आठ बजे से 11 बजे और शाम को पांच बजे से शाम को दीप आराधना तक मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। पद्मनाभस्वामी भगवान विष्णु का प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है।

भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में शामिल यह ऐतिहासिक मंदिर तिरुवनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है। मंदिर की संरचना में सुधार कार्य किए गए जाते रहे हैं। उदाहरणार्थ 1733 ई. में इस मंदिर का पुनर्निर्माण त्रावणकोर के महाराजा मार्तंड वर्मा ने करवाया था। पद्मनाभस्वामी मंदिर के साथ एक पौराणिक कथा जुड़ी है। मान्यता है कि सबसे पहले इस स्थान से विष्णु भगवान की प्रतिमा प्राप्त हुई थी जिसके बाद उसी स्थान पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आज जायेगी राजस्थान सरकार, तनोट मातेश्वरी मंदिर के द्वार
जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के दो होटलों में बाड़ेबंदी में रह रहे विधायकों, मंत्रियों को आज पाकिस्तान सीमा पर स्थित 1200 साल पुराने विख्यात तनोट मातेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक पर्यटन बतायी जा रही इस यात्रा के तहत तीन बसों में 80 से 90 विधायकों, मंत्रियों को तनोट ले जाया जा रहा है। हालांकि कॉरेना संक्रमण काल में करीब सभी मंदिर बंद हैं, लेकिन सरकार के लिए विशेष तौर पर मंदिर खुलवाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भी जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद मंदिर खोले जाने की पुष्टि की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नाम होगा
लोकसभा में पीएम मोदी ने किया ऐलान |

बोले-सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप तैयार की योजना

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रामजन्मभूमि से जुड़ा मुद्दा मेरे दिल के बहुत करीब है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वृहद योजना तैयार की जा रही है। वे लोकसभा में बजट सत्र 2020 के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने राम मंदिर से जुडे न्यास (Ram temple trust) का भी ऐलान कर दिया। मोदी ने कहा कि ट्रस्ट का नाम- श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। और यह इससे जुड़े सभी फैसले लेने में स्वतंत्र होगी।

‘सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने पर सहमत’

पीएम ने जानकारी दी कि अयोध्या में अधिग्रहित 67 एकड़ जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को दी गई है। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश, अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शानुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला राम मंदिर के पक्ष में दिया था। इसने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था। आज सुबह, एक बैठक में, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप बड़े फैसले लिए गए हैं।

कोर्ट ने ये दिया था फैसला

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले देते हुए एक सदी से अधिक पुराना मामला सुलझाया था।

अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

साथ में पवित्र नगरी में मस्जिद के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया।

विवादित 2.77 एकड़ जमीन अब केंद्र सरकार के रिसीवर के पास रहेगी।

जो इसे सरकार द्वारा बनाए जाने वाले ट्रस्ट को सौंपेंगे।

केन्द्र को मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने के दिए थे निर्देश।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अयोध्या में 2022 तक बनेगा राम मंदिर
2020 में रामनवमी के दिन होगा शिलान्यास

थाणे (एजेंसी)। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर (Ram Temple) 2022 तक बन जाएगा। वे यहां राष्ट्रपुरुष श्रीराम के मुद्दे नव चेतना व्याख्यानमाला में बोल रहे थे। इसका आयोजन अंग श्रीराम व्यायामशाला सेवा संस्था द्वारा किया गया था। स्वामी ने कहा कि अगले साल दो अप्रैल को राम नवमी के दिन राम मंदिर का शिलान्यास होगा।

हमारे देश में 40,000 मंदिरों को तोड़ दिया  | Ram Temple

स्वामी ने कहा कि हमारे देश में तीन मंदिरों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। यह हमारे आस्था का सवाल है। हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ भगवान मानते हैं। ये मंदिर है अयोध्या में श्रीराम मंदिर, द्वारका में श्रीकृष्ण मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर। क्रूर शासकों ने हमारे देश में 40,000 मंदिरों को तोड़ दिया गया था। अब उन सभी मंदिरों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा सकता है। लेकिन हम चाहते हैं कि इन तीनों मंदिरों को संरक्षित किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के हक में सुनाया था फैसला | Ram Temple

चीफ जस्टिस रंजन गगोई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पांच जजों ने एकमत से फैसला दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर बनेगा। इसके लिए तीन महीने के अंदर एक ट्रस्ट बनाया जाए, जो मंदिर बनाने के तौर-तरीके तय करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए दूसरी जमीन दी जाएगी। उसने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ जमीन दी जाएगी।

स्वामी बोले-

क्रूर शासकों ने तोड़े हिन्दू धर्म के 40000 मंदिर

इन सभी मंदिरों को बना पाना मुमकिन नहीं

हमारे देश में तीन मंदिरों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।

श्रीराम मंदिर, द्वारका में श्रीकृष्ण मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को रखेंगे संरक्षित

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।