Republic-Day - Sach Kahoon Hindi
दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
रामराज (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Ramraj News: दशमेश पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान के मूल्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया।
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए संविधान के सम्मान, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। Ramraj News
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आमिर खान, कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोरा सहित मनजोत कौर, हर्षिका अरोरा, मोनिका, कोमल, चरणजीत कौर, खुशबू, गुरविंदर कौर, रेनू, ज्योति, लक्ष्मी, प्रियंका, स्वाति सुधा, साक्षी, कविता, सुशील, कुमार धनवीर सिंह, प्रवेश कुमार, विशाल कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, अवतार देशवाल, प्रशांत कुमार, अनिकेत राणा, सूरज जैन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति की भावना छाई रही।
कैराना में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस
शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम, लोगो ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए अर्पित की गई श्रद्धांजलि
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर एवं क्षेत्र में राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यालयों समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं, शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित करके स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। Kairana News
सोमवार को सम्पूर्ण कैराना क्षेत्र राष्ट्र के 77वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। लोगो ने विभिन्न तरीकों से देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश इन्दरप्रीत सिंह जोश ने ध्वजारोहण किया। यहां जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान समेत न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण मौजूद रहे। वहीं, बार भवन में जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह ने ध्वज फहराया। जहां बार महासचिव सरवेज जंग, आलोक चौहान, अनुज रावल, शगुन मित्तल, मनीष कौशिक आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। तहसील परिसर में एसडीएम निधि भारद्वाज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार व विनोद कुमार, रजिस्ट्रार-कानूनगों देवानंद, लेखपाल लवकेश तंवर, शमशेर सिंह, अनुराग पंवार, मुज्जकिर खान समेत तहसील स्टाफ मौजूद रहा। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने ध्वजारोहण किया।
उन्होंने तिरंगे को सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण स्मरण किया। नगरपालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ईओ समीर कश्यप समेत समस्त पालिकाकर्मी व सभासदगण मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के आर्य समाज मंदिर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जहां पर भाजपा कैराना मंडलाध्यक्ष अतुल मित्तल व जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने झंडारोहण किया। इस मौके पर एडवोकेट शक्ति सिंघल, श्रीपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। कस्बे के वार्ड संख्या-20 में सभासद राशिद अहमद उर्फ गुड्डू ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पश्चिमी उत्तर-प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा भी गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, अनिल गुप्ता, डॉ. इमरान आदि मौजूद रहे। Kairana News
इसके अलावा, कस्बे के डीके कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन ने ध्वजारोहण करके देशभक्तों को स्मरण किया। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक यशपाल पंवार ने झंडारोहण किया। स्कूल प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार समेत स्टाफ उपस्थित रहा। खन्द्रावली रोड़ पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल में ध्वजारोहण विद्यालय प्रबंधक जनकराज तिवारी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अलका तिवारी समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय ने ध्वजारोहण करके छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की तरक्की में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विद्यालय चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने भी विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित में निरंतर आगे बढ़ते रहने को प्रेरित किया।
कस्बे के एन.ए. पब्लिक स्कूल के द्वारा भी गणतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय निदेशक सलीम अहमद व प्रिंसिपल नीतू सिरोही ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कस्बे के नेशनल हाइवे पर स्थित भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे एडवोकेट हाजी नसीम कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय निदेशक फैसल कुरैशी व प्रधानाचार्य नौशाद अली ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों की शिक्षा को आत्मसात करने का आह्वान किया। गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य माजिद अली चौहान व मुजाहिद अली चौहान ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे सीनियर एडवोकेट नोटरी भारत सरकार सुशील कुमार व प्रधानाचार्य राजीव कुमार तथा अन्य अतिथियों के द्वारा झंडारोहण किया।
उधर, कस्बे के पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित मदरसा इशाअतुल इस्लाम में गणतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की, जबकि संगठन के संरक्षक महराब चौधरी व अब्दुल सत्तार ने मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रियासत अली ताबिश, अंसार सिद्दीकी, मेहरबान अली कैरानवी व संदीप इन्सां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मदरसे में ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मौलाना मोहम्मद सुफियान मिफ्ताही, डॉ. अज़मतुल्लाह, मौलाना मोहम्मद अजीम मिफ्ताही आदि ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कस्बे के मदरसा तजवीदुल कुरआन जामा मस्जिद में मौलाना मुंशाद के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
पत्रकार संगठन कैराना कार्यालय पर भी हुआ ध्वजारोहण | Kairana News
राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर गोल मार्किट में स्थित पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कोतवाली कैराना के अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार मोतला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी तथा संरक्षक महराब चौधरी व अब्दुल सत्तार एवं अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संगठन कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रियासत अली ताबिश, ताराचंद सैनी, सुनील धीमान, यूसुफ त्यागी, मेहरबान अली कैरानवी, अंसार सिद्दीकी, एम. इकबाल हसन, डॉ. अज़मतुल्लाह, डॉ. सलीम फारूकी, सलीम चौधरी, अब्दुल सत्तार, अहसान सैफी, महताब शानू, सालिम अंसारी, सन्नी गर्ग, आशीष सैनी, डॉ. अरशद चौधरी, अलताफ चौधरी, दीपक बालान, वाजिद अली, इरफान चौधरी, फिरोज खान, पुनीत गोयल, नदीम चौधरी, फारूख-ए-आजम, शहनवाज अली, स्वदेश चौधरी, सुहैब खान, सलमान चौधरी, देवराज चौहान एवं पत्रकार संगठन कैराना के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां तथा इंजीनियर विनीत चौधरी, अनवार अली, इंतज़ार अंसारी, राहुल चौधरी, अर्श चौधरी, अभय चौहान, रुद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– देश की आन बान शान तिरंगा हमें जान से प्यारा है: जय कुमार मलिक
Republic Day: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेन्डरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेन्डरी स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट तथा विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।
समारोह का संचालन छात्रा उल्फत रसूल ने कुशलतापूर्वक किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावविभोर कर दिया। रबाब काजमी, वासु कंसल, आयत जहरा एवं संगीत शिक्षक जय सिंह सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली। Mirapur News
मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने लोकतंत्र एवं नागरिक कर्तव्यों की महत्ता बताई, जबकि विद्यालय निदेशक राजेश शर्मा ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। Mirapur News
कार्यक्रम में राजीव शर्मा, महत्व कौशिक, कोमल प्रजापति, जोगेन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात विद्यालय द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें:– Health News: दो मिनट का नाश्ता, बच्चों की सेहत पर पड़ रहा भारी — डॉ अभिनव तोमर
Republic Day: राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशन पूरा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत भव्यता एवं देशभक्ति के माहौल में संपन्न
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Republic Day: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे, देशभक्ति स्लोगनों एवं सजावटी बैनरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। Pratap Nagar News
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सचिन वालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की और ध्वजारोहण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। Pratap Nagar News
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मुख्य अध्यापक एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) संदीप गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन महान वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम एक स्वतंत्र और गणतांत्रिक देश के नागरिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाएं।
समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और समूह गान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं।
मुख्य अतिथि सचिन वालिया ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपनी महान संस्कृति, परंपराओं और सभ्यता पर गर्व करने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश की सार्वजनिक संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझकर उसकी रक्षा करनी चाहिए और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना मुख्य लक्ष्य बनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, क्योंकि शिक्षित युवा ही देश की सच्ची शक्ति होते हैं। Pratap Nagar News
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सौरभ कुमार ,पुष्पा रानी, शशि बाला, संजीव चनालिया, बंसीलाल शास्त्री, रमनदीप कौर, बबली रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डीजीपी यादव ने दी बधाई
गणतंत्र दिवस रिहर्सल के लिए मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंध
नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल से पहले एक यातायात सलाह जारी की, जिसमें मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों की जानकारी दी गई है। सलाह के अनुसार, रिहर्सल सुबह 10:15 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर बढ़ेगी। पुलिस ने बताया कि समारोह के सुचारू संचालन के लिए, कर्तव्य पथ विजय चौक और इंडिया गेट के बीच सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद रहेगा। प्रतिबंधित समय के दौरान रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड सहित प्रमुख चौराहों पर कर्तव्य पथ पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सलाह में आगे कहा गया है कि इंडिया गेट के आसपास सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों को पूर्वाभ्यास के दौरान परेड मार्ग से बचने और अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, सिकंदरा रोड, फिरोज शाह रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और मोतीलाल नेहरू मार्ग जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के लिए कहा गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और किसी भी अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही निकटतम पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया है। सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए, जारी सलाह में कहा गया है कि ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी), पैराग्लाइडर, माइक्रोलाइट और हॉट एयर बैलून सहित गैर-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों का दिल्ली के ऊपर एक फरवरी, 2026 तक उड़ान भरना प्रतिबंधित है। “वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।”
Punjab Sarkar: पंजाब सरकार ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों को किया सम्मानित
डेरा सच्चा सौदा के महान कार्य को लेकर कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने किया सम्मानित | Chandigarh News
मोहाली में बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज होने के बाद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ने चलाया था दिन-रात राहत कार्य
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Sarkar: गणतंत्र दिवस पर डेरा सच्चा सौदा को मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित करते हुए डेरा सच्चा सौदा की प्रशंसा की गई। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा गठित की गई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा मोहाली में किए गए बचाव कार्यों की दिल से तारीफ की गई। मोहाली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के जिम्मेवार चमन खान को डेरा सच्चा सौदा के नाम सर्टीफिकेट देते हुए सम्मानित किया। Chandigarh News
चंडीगढ़ ब्लॉक के 85 मैंबर चमन खान इन्सां ने ‘सच कहूँ’ से बात करते हुए बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नक्शे कदम पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी हर समय मानवता की सेवा के लिए तैयार रहती है। और बीते कुछ दिन पहले जब मोहाली में बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई थी, जिसके बाद जब सूचना मिली तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के 100 के करीब सेवादार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए व दिन-रात एक कर सेवा कार्य करते हुए बिल्डिंग के मलबे को उठाकर नीचे दबी कीमती जिंदगियों को बचाने की कोशिश की गई। Chandigarh News
इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की इस संस्था द्वारा की गई सेवा को देखकर प्रशासन व सरकार ने मुक्तकंठ से सरहाना की थी, जिसके बाद गणतंत्र दिवस पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी को सम्मानित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था, जिसके चलते ही 26 जनवरी को मोहाली में गणतंत्र दिवस के समारोह दौरान सम्मान-पत्र दिया गया। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– Darjeeling: पश्चिम बंगाल की साध-संगत ने जरूरतमंदों को राशन देकर मनाया पावन अवतार दिवस
पंजाब की दुश्मन ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देंगे: मान
गणतंत्र दिवस पर पटियाला में सीएम भगवंत मान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पटियाला के पोलो ग्राऊंड में सीएम भगवंत मान ने 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की दुश्मन ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने का प्रण लेते कहा कि अमन-शांति, सद्भावना, एकता व भाईचारक सांझ में बाधा डालने के मनसूबे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिए जाएंगे। मान ने इस नेक कार्य के लिए लोगों के सहयोग की मांग की ताकि राज्य की शांति, तरक्की व खुशहाली को खराब करने की साजिश रचने वाले दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। Patiala News
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में सामाजिक सांझ की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि राज्य की जमीन में कुछ भी पैदा किया जा सकता है, लेकिन यहां नफरत के बीज नहीं उग सकते। उन्होंने कहा कि भारत रतन बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर के नेतृत्व में हमारे पुरखों द्वारा तैयार किया संविधान साल 1950 में आज के दिन लागू होने से भारत प्रभूसत्ता सम्पन्न, सामाजवादी व धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें वोट के अधिकार के इस्तेमाल की ताकत मिली। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने राज्य के सीमित प्राकृतिक स्रोतों के बावजूद देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना खून-पसीना बहाया। Patiala News
सीएम मान ने कहा कि जब से उन्होंने सीएम पद संभाला है, उनकी सरकार शहीद भगत सिंह व बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर के आदर्शों पर चलकर काम कर रही है, ताकि सभी की भलाई यकीनी बनाई जा सके। राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से पंजाब आज देश में अग्रणी राज्य के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की कुशलता को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल व 300 सब इंस्पैक्टर भर्ती करने का निर्णय लिया है ताकि पुलिस कर्मियों को कमी को दूर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नए पद जारी करने का फैसला लिया है, जिसके लिए नोटीफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। इस मौके सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठाणमाजरा, गुरलाल घनौर, कुलवंत सिंह बाजीगर, गुरदेव सिंह देव मान, बलतेज पन्नू, मेयर कुन्दन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली, जगदीप सिंह जग्गा, तेजिन्दर मेहता सहित अन्य मौजूद थे।
ट्रैक्टर खेतों का राजा, दिल्ली की जगह खेतों की तरफ रहे मुंह | Patiala News
सीएम मान ने कहा कि कि ट्रैकटर, जो कि ‘खेतों का राजा’ है, को केन्द्र सरकार के रवैये के कारण खेतों में अनाज पैदा करने की बजाय दिल्ली की सड़कों की तरफ दौड़ना पड़ रहा है। सीएम मान ने कहा कि केन्द्र को किसानों की मांगें तुरंत स्वीकार करनी चाहिए। ताकि वह देश की सेवा और अच्छे तरह से कर सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को पंजाब व इसके मेहनतकश लोगों प्रति बुरा रवैया बन्द करना चाहिए। सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य का आरडीएफ का बकाया हिस्सा अभी तक जारी नहीं किया है, जो 5500 करोड़ रुपये बनता है।
यह भी पढ़ें:– Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, कोहराम
कैराना में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। रविवार को राष्ट्र का 76वां गणतंत्र दिवस कैराना क्षेत्र में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में नवांगतुक जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान समेत न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण मौजूद रहे। Kairana News
वहीं, बार भवन में जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ ने ध्वज फहराया। यहां बार महासचिव राजकुमार चौहान, आलोक चौहान एडवोकेट, शगुन मित्तल, मनीष कौशिक आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। तहसील परिसर में एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन चौहान व तहसील स्टाफ मौजूद रहा। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी भी दी। नगरपालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पालिकाकर्मी व सभासदगण मौजूद रहे। इसके अलावा, कस्बे के डीके कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन ने ध्वजारोहण करके देशभक्तों को स्मरण किया।
सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक यशपाल पंवार ने झंडारोहण किया। स्कूल प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार समेत स्टाफ उपस्थित रहा। खन्द्रावली रोड़ पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची बाल कल्याण समिति की सदस्या मीनू वर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अलका तिवारी, प्रबंधक जनक तिवारी व एडवोकेट अनिल बैंसला आदि मौजूद रहे। कस्बे के गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में भी गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय चेयरमैन राशिद अली समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को किया सम्मानित | Kairana News
शामली-कैराना मार्ग पर जगनपुर बस स्टैंड के निकट स्थित अपराजिता फ़ूड पॉइंट्स एवं वाशिंग सेंटर पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कैप्टन कलमसिंह तथा संचालन सुदेश आर्य ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनीष चौहान मुख्य अतिथि तथा अखिल भारतीय आर्य युवा समाज के अध्यक्ष अशोक आर्य व सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
इस दौरान अपराजिता ग्रुप की ओर से विनीत चौहान, विवेक मेहरा, सौरभ कुमार व हिमांशु को वर्ष-2024 में सरकारी सेवा में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर प्रविन्द्र चौहान, रेलवे के मुख्य माल पर्यवेक्षक तरसपाल राठी, अरुण कुमार, सुरेन्द्र मुखिया, अंकुर प्रधान, राजकुमार लिलौन, राजेश प्रधान, कपिल ख़ाटियान आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सठला के जनता इण्टर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतन्त्र दिवस
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: रविवार को केशोपुर सठला स्थित जनता इण्टर कॉलेज में 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल त्यागी व समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य अंकुश भारद्वाज ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि समाज सेवी व जिला पंचायत सदस्य अंकुश भारद्वाज,व समाजसेवी नीरज त्यागी, संदीप नैन का कॉलेज स्टाफ की और से भव्य स्वागत किया गया। Bulandshahr News
इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मंच संचालक धर्मेन्द्र शर्मा ने बच्चों को गणतन्त्र दिवस व वीर शहीदो के विषय में बताया। प्रधानाचार्य व बाहर से आये समाजसेवियों व अतिथियों ने बच्चों को पूरे वर्ष की उनकी उपलब्धियों के लिए पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। पाठ्यसहगमी क्रियाओं मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवाजी सदन को भी विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी प्रधानाचार्य ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन मे सभी को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाऐं दी गणतन्त्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई व शुभकामनाऐं दी।
इस अवसर पर-विक्रम सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, रुपक चौधरी खेल शिक्षक, मनोज कुमार चौरसिया प्रवक्ता, अजय कुमार, हौंसला प्रसाद, डालचन्द सिंह, आकाश कुमार, रणशेर सिंह, चरण सिंह माहुर, जितेन्द्र पार्चा, गजेन्द्र सौनकिया, धर्मेन्द्र शर्मा, फकीरचन्द, नरेन्द्र पाल, हेमन्त कुमार, एसवीर सिंह, शशिकान्ता, अरुणा शर्मा आदि शिक्षकों सहित समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। Bulandshahr News
यह भी पढ़ें:– गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए देता है साहस और प्रेरणा: जगमोहन आनंद
गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए देता है साहस और प्रेरणा: जगमोहन आनंद
गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने बतौर मुख्यातिथि घरौंडा में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जनता को दी बधाई
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आज हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जो सौभाग्य की बात है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला है। विधायक ने इस अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया और कहा कि गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्टï्र के रूप में आगे बढऩे के लिए साहस और प्रेरणा देता है। Gharaunda News
पूरे देश में हमारा संविधान- हमारा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन का आयोजन किया गया। जो पवित्र संविधान के प्रति सरकार की सच्ची आस्था व निष्ठा को दर्शाता है। यह युवा पीढ़ी को संविधान की मूल भावना से अवगत करवाने की एक अनूठी पहल है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद पहली बार व्यापक स्तर पर की गई है। उन्होंने कहा कि आज हम उन महापुरुषों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया।
विधायक जगमोहन आनंद आज नई अनाज मंडी घरौंडा में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम संविधान में दिए गए जिन हकों का इस्तेमाल कर रहे है वे डा. अंबेडकर जी की ही देन है। वोट देने का जो अधिकार आज देश में किसी अमीर को है वही अधिकार एक गरीब व्यक्ति को भी है। हमारे संविधान में समाज के कमजोर वर्गो पिछड़े लोगों और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए जो व्यवस्थाएं की है वह भी बाबा साहेब की देन है। उन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करते समय ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां सभी लोग खुश हो। सभी को इंसाफ मिले और सभी का बराबर के हक मिलें। Gharaunda News
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क है। सरकारी योजना के पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे गरीब की बेटी की शादी का शगुन, बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन, बी.पी.एल. कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ, किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। Gharaunda News
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाया गया। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था, अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकायों में बी.सी. बी वर्ग के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़कों का सुधार और नई सड़कों का निर्माण किया गया है। आज प्रदेश का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ गया है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों, मार्च पास्ट करने वाले, सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने पर उन्हें सम्मानित किया। उपमंडल प्रशासन द्वारा विधायक जगमोहन आनंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह मे विधायक जगमोहन आनंद ने उपमंडल प्रशासन की ओर से उत्कृ ष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियो, कर्मचारियो, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों समाज सेविको सहित करीब 22 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। Gharaunda News
इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज, नगर पालिका चेयरमैन हैपीलक गुप्ता, ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि महेन्द्र कैमला, सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोग इंटरनेशनल ट्रस्ट के प्रतिनिधि, विभिन्न गांवों के सरपंच व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें:– विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
छछरौली (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली के प्रांगण में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। Chhachhrauli News
इस अवसर पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीएसपी राजिद्र सिंह, नायब तहसीलदार आनन्द रावल, बीडीपीओ सचेत मित्तल, बीईओ अशोक राणा, संजीव सैनी नम्बरदार, सरपंच छछरौली रीटा सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, सरपंच गनौला कोमल, भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, भाजपा नेता कपिल मनीष गर्ग, राम जतन डमौली, चेयरमैन राजकुमार,चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र चौधरी, सीईपीओ विकास काम्बोज व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 75 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज हम संविधान में दिए गए जिन हकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे डॉ. अंबेडकर जी की ही देन है। वोट देने का जो अधिकार आज देश में किसी अमीर को है, वही अधिकार एक गरीब व्यक्ति को भी है। पूरे देश में हमारा संविधान- हमारा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। Chhachhrauli News
‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क है। हमने प्रशासन में मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम करने के लिए आईटी का बड़े पैमाने पर सफल प्रयोग किया है। आज -हर सरकारी योजना के पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे गरीब की बेटी की शादी का शगुन, बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन, बी.पी.एल. कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ, किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि आज खेल जगत में हरियाणा का बडा नाम है। हमारे युवा बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा मैडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाडिय़ों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है। Chhachhrauli News
उन्होंने कहा कि हमने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। ‘अटल किसान मजदूर कैंटीन’ व वीटा बिक्री केन्द्रों का संचालन भी महिलाओं को सौंपा गया है। बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है।
इस कार्यक्रम में परेड कमांडर एएसआई वेद पाल ने परेड का नेतृत्व किया। पुलिस बल की टुकड़ी का एएसआई अनिल कुमार, जेएनवी गर्ल्स स्कूल की टुकड़ी का नेतृत्व अक्षिता, जेएनवी स्कूल की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व ऋषभ कुमार ने किया। एनएसएस की गल्र्ज टुकड़ी का नेतृत्व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकैंडरी स्कूल की रितू ने किया। एनएसएस की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विकास ने किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टुकड़ी का नेतृत्व मैटिंस ने किया। स्काउट का नेतृत्व बीएसएसएसएस के ईशम धीमान ने किया।
सरस्वती वंदना गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, योगा बीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललहाड़ी कला, गिद्दा कलेसरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देशभक्ति गीत गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देशभक्ति नृत्य सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियां भी निकाली गई। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
यह भी पढ़ें:– India Indonesia Deal: भारत इंडोनेशिया को देगा 3,800 करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइलें
15 पुलिस अफसरों को मिला पुलिस पदक सम्मान
President’s Police Medal: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर उदयपुर में एट होम कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागडे ने प्रदेश के दो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के सचिन मित्तल एवं एस. सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। साथ ही राजस्थान पुलिस के 15 अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को भी पुलिस पदक से नवाज़ा गया। Republic Day
एडीजी (कार्मिक) सचिन मित्तल ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह की पूर्व संध्या पर उदयपुर जिले में सहेलियों की बाड़ी में एट होम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कान सिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार अजमेर वेदप्रकाश बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीगल सैल जोधपुर मांगी लाल राठौड, उप अधीक्षक पुलिस, दूरसंचार उदयपुर अनिल कुमार रेवाडिया, पुलिस निरीक्षक एमटी पुलिस मोटर ड्राईविंग स्कूल, बीकानेर गुरजिन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला-झुन्झुनूं गोपाल लाल जांगिड, कम्पनी कमाण्डर महाराणा प्रताप बटालियन प्रतापगढ हवा सिंह एवं पुलिस निरीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी रामप्रसाद शर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
इसी तरह उप निरीक्षक पुलिस, मुख्यमंत्री सुरक्षा, जयपुर सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक उप निरीक्षक जिला विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला-जयपुर ग्रामीण बाबू लाल जाट, सहायक उप निरीक्षक, जिला विशेष शाखा, दक्षिण जयपुर कल्याण सहाय शर्मा, सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी एसएसबी, राजस्थान जयपुर पप्पू कुमावत, कांस्टेबल 261 प्रथम बटालियन, आरएसी, जोधपुर छगनाराम, कांस्टेबल 383 एसओजी यूनिट अजमेर रामदेव एवं कांस्टेबल 234, एमबीसी खेरवाडा, उदयपुर हाल सेवानिवृत्त नरेन्द्र कुमार को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। Republic Day
राजस्थान में आठ नई जिला परिषदों का होगा गठन