CA - Sach Kahoon Hindi

मैथ लेक्चरर की बेटी ने सीए फाउंडेशन कोर्स की प्रवेश परीक्षा में पाया ऑल इंडिया में 12 वां रैंक
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल से की है आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई |

CA Foundation Course Entrance Exam

12 वीं कॉमर्स में जिला टॉपर रही है अक्षिता

सिरसा (सुनील वर्मा)। शहर के एफ ब्लॉक निवासी लेक्चरर जितन्द्र कुमार की बेटी अक्षिता ने सीए फाउंडेशन कोर्स की प्रवेश परीक्षा  (CA Foundation Course Entrance Exam) में ऑल इंडिया में 12 वां रैंक पाया है। परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। जिसमें उन्होंने 400 अंकों की परीक्षा में 352 अंक पाए हैं। अब अक्षिता को चार्टड एकाउंटेंट (सीए) में दाखिला मिल गया। अक्षिता की इस शानदार उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

400 में से 352 लेकर की परीक्षा पास |CA Foundation Course Entrance Exam

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया द्वारा फाउंडेशन कोर्स के लिए नवंबर 2019 में परीक्षा आयोजित हुई थी। अक्षिता के पिता जितेन्द्र कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पनीवाला मोटा में मैथ विषय के लेक्चरर के पद पर कार्यरत है तथा उनकी माता पुष्पिन्द्र कौर एक गृहणी है। वहीं एक छोटा भाई नमन नौंवी कक्षा में पढ़ रहा है। अक्षिता सीए बनना चाहती है,इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी के आधार पर सीए फाउंडेशन कोर्स की प्रवेश परीक्षा पास की। सीए फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश को लेकर चार विषयों की परीक्षा का आयोजन होता है। जिसमें अकाउंट में 100 में से 94, इकोनॉमिक्स में 88, मैथ में 93 व लॉ में 77 के साथ कुल 400 में से 352 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया लेवल पर 12 रैंक हासिल किया है।

बारहवीं कॉमर्स में जिला टॉपर रही है अक्षिता

आठवीं से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई अक्षिता ने शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा से की है।

सीबीएसई स्कूलों में अक्षिता 12 वीं में जिला टॉपर रही है।

वर्तमान में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के साथ वह प्राइवेट बीकॉम कर रही है।

अक्षिता ने बताया कि उसने यू ट्यूब पर सीए विशेषज्ञों के लेक्चर सुने है और इसी से नोट्स आदि तैयार करके सफलता हासिल की है।

अक्षिता के पिता जितेन्द्र ने बताया कि अक्षिता दिन में करीब 12 घंटे पढ़ाई करती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीएसटी लागू होने से बढ़ी योग्य अकाउंटैंट्स की मांग
बढ़ा रोजगार : 20 लाख टर्नओवर नियम से बढ़ीं 8 से 10 फीसदी फर्में

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। 1 जुलाई से देश भर हरियाणा एवं पंजाब में लागू हुए गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के बाद हरियाणा एवं पंजाब में योग्य अकाउंटैंट्स की मांग बेहद बढ़ गई है।

बड़ी-छोटी उद्योग इकाईयां रोजाना अखबारों, आॅनलाइन पोर्ट्ल्स इत्यादि पर विज्ञापन देकर अकाउंटैंट्स खोज रही हैं। बता दें कि 20 लाख से ज्यादा सालाना टर्नओवर पर जीएसटी लगने के नियम से 8 से 10 फर्मंे टैक्स के दायरे में और बढ़ गई हैं।

चंडीगढ़ के एक व्यवसायी कृष्णकांत शर्मा के अनुसार पूर्व में 1.50 करोड़ रुपए तक सालाना टर्नओवर वाली फर्म टैक्स से बाहर थी, लेकिन अब 20 लाख रुपए सालाना टर्न ओवर के नियम से बहुत से लोग टैक्स के दायरे में आ गए हैं। ऐसे में जो लोग टैक्स के दायरे में नए आए हैं उन्हें जीएसटी समझने में अभी वक्त लगेगा।

सीए रखना नहीं हर किसी के बस की बात

कायरॉस लिमटिड के मालिक विनीत कश्यप कहते हैं कि चार्टेड अकाउंटैंट (सीए) रखना हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि जीएसटी की जानकारी के लिए सैमीनार आदि आयोजित करवाए जा रहे हैं लेकिन बहुत से लोग हैं जो जीएसटी को पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं।

कश्यप के अनुसार अभी भी बहुत से सरकारी अधिकारी भी ऐसे हैं जिन्हें खुद जीएसटी के बारे में पूरी तरह नहीं पता। ऐसे में चीजें सामान्य होने में अभी काफी वक्त लगने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

अकाउंटैंटस तैयार करने का इंस्टीटयूशन ही नहींं

जीएसटी पर कई सैमीनार में अपना वक्तव्य दे चुके चंडीगढ़ बेस्ड सीए रोहित भटनागर के अनुसार पूरे देश में ऐसा कोई इंस्टीच्यूट नहीं है जहां केवल योग्य अकाउंटैंट्स तैयार किए जाते हों।

उनके अनुसार यहां केवल व्यापारियों को कन्फयूज़न नहीं है अपित बाजार जो कि बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं वह भी समस्या है। भटनागर के अनुसार हरियाणा पंजाब में 10 गुना से ज्यादा लोग टैक्स के दायरे में नए आए हैं जिन्हें जीएसटी के बारे में अभी बहुत कुछ जानना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘मोदी ने हराम की कईयों की नींद’
सम्मेलन। भारतीय चार्टर्ड अकाऊंटेंट संस्थान के दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चार्टर्ड अकाऊंटेंट्स को देशहित में कार्य करने का आह्वान

कहा, रास्ते निकालकर जुगाड़ में लगे हैं

अपनी ही नहीं समाज व देश की सफलता का भी रखें उद्देश्य

GuruGram, SachKahoon News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार्टर्ड अकाऊंटेंट्स को आह्वान किया कि वे देश को 21वीं सदी में आगे ले जाने के लिए यह संकल्प लें कि जो भी कार्य करेंगें वह देश हित में होगा और इसी विचारधारा को वे आगे बढ़ाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय ने कुछ लोगों की नींद हराम कर दी, वे लोग अब रास्ते निकालकर जुगाड़ में लगे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि 31 दिसंबर के बाद क्या होगा? इसके बाद ऐसे प्रबंधन करने वालों पर भी निश्चित रुप से कार्रवाई होगी। शनिवार को वे गुरुग्राम में आयोजित भारतीय चार्टर्ड अकाऊंटेंट संस्थान के दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवोदित चार्टर्ड अकाऊंटेंटस का आह्वान किया कि वे अपनी सफलता के साथ-साथ समाज व देश की सफलता का भी उद्देश्य रखें। उन्होंने गुरूग्राम में स्वर्ण जयंती ई-लंर्निग सेंटर का उद्घाटन तथा स्वर्ण जयंती कौशल विकास केन्द्र का ई-उद्घाटन भी किया। उन्होंने मैमोग्राफी टैस्ट मोबाइल वैन का उद्घाटन कर अवलोकन किया और हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

सीएम मनोहर लाल ने नवोदित चार्टर्ड अकाऊंटेंटस से अपने जीवन के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने जीवन काल के दौरान एक निजी कंपनी में वित्त एवं लेखा के निदेशक पद पर काम करने का मौका मिला। उस समय वित्त प्रबंधन के अनुभव हुए और यह भी जाना कि किस प्रकार से खरीद व बिक्री के अंतर को पाटा जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि गीता का श्लोक-‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणिझ् पढ़ा और उसे जीवन में उतारा, जिससे यह प्रेरणा मिली कि किसी भी चीज को प्राप्त करने की लालसा न रखें। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कर्म किया है और कभी अपेक्षा नहीं रखी कि मुझे उसके बदले कुछ मिलेगा। यह उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने चार्टर्ड अकाऊंटेंट्स को संदेश दिया कि वे विचारों की द्वंदता के बीच सही देशहित के रास्ते का चयन करें।

इस अवसर पर भारतीय चार्टर्ड अकाऊंटेंट संस्थान के सम्मेलन समन्वयक अतुल कुमार गुप्ता तथा संस्थान की गुरुग्राम शाखा के चेयरमैन नवीन गर्ग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक, भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज, मंडलाक्युक्त डा. डी. सुरेश, गुरूग्राम के उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश, पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार, अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सरकार ने किए शासन में बदलाव

सीएम ने कहा कि प्रबंधन जीवन शैली का एक अंग हैं- चाहे वह विचारों का हो या आर्थिक व्यवस्था का हो। सरल तरीके के प्रबंधन को आप सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी दिशा में ले जा सकते हैं, ये मनुष्य की मनोवृति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को कैसे सकारात्मक या नकारात्मक बनाया जाए, यह कला या तो वकील जानते हैं या चार्टर्ड अकाऊंटेंट (सीए) जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को ठीक रास्ते पर लाने के लिए वर्तमान भाजपा सरकार ने शासन व्यवस्था में बदलाव किए। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी का सहारा लिया गया ताकि आम जनता को सेवाएं देने में कम से कम मानवीय हस्तक्षेप हो। इससे लोगों में धारणा बनी कि यह ईमानदार सरकार हैं।