Constable Recruitment - Sach Kahoon Hindi

पंजाब पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीक लाई जाएगी : सीएम मान
2999 कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड के दौरान सभा को किया संबोधित

चार वर्षों तक हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब इंस्पेक्टरों की होगी भर्ती | Bhagwant Mann

जालंधर/चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीक पेश करेगी ताकि इसे देश में अग्रणी रैंकिंग बल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यहां 2999 कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल राज्य में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य पंजाब को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में अग्रणी बनाना है जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि यह पुलिस बल को सर्वोत्तम प्रथाओं से लैस करने और इसे वैज्ञानिक तर्ज पर विकसित करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही पुलिस की कमी को दूर करने के लिए पंजाब पुलिस में अगले चार वर्षों तक हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है, इसलिए सभी उम्मीदवार शिक्षा के साथ-साथ परीक्षाओं को पास करने के लिए अपने शरीर में सुधार करने में भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इससे उनकी असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद मिल रही है और उन्हें नशों के खतरे से दूर रहने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस के खेल और तकनीकी कैडर में एक बड़ा भर्ती अभियान शुरु करेगी, जिसमें तकनीकी सहायता सेवाओं में 267 सब इंस्पेक्टर और 2340 कांस्टेबल, जांच कैडर में 787 हेड कांस्टेबल और 362 कांस्टेबल, 794 कांस्टेबल इंटेलिजेंस कैडर में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पास कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने की गौरवशाली विरासत है।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि एक तरफ राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को रोकने और दूसरी तरफ राज्य की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए, राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह का पहला विशेष बल पंजाब में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में खो जाने वाली कई बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने में अह्म भूमिका निभाएगा। सीएम मान ने कहा कि इस बल को रैश ड्राइविंग को रोकने, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अन्य कार्य सौंपे जाएंगे, इससे पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस पर बोझ कम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष बल के लिए पहले चरण में 1300 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सड़कों पर निगरानी के लिए हर 30 किलोमीटर पर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 144 वाहन तैनात किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि वाहनों में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए एक संपूर्ण मेडिकल किट भी होगी, जिससे सालाना 2500 से अधिक लोगों की कीमती जान बचाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें:– सुसाइड या हत्या, अभी साफ नहीं, जांच में होगा साफ : एसपी

पंजाब में सीएम मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 35, हजार से अधिक नौकरियां प्रदान कर चुकी हैं

1700 नये कांस्टेबलों की भर्ती का भी ऐलान

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार को पंजाब पुलिस में 560 नए सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे और 1700 नए सिपाहियों की भर्ती की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों की उदासीनता के कारण इन पुलिसकर्मियों के नियुक्ति पत्रों में दो साल की देरी हुई है। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों को विवेकपूर्ण तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया।

अपने पद का उपयोग लोगों के कल्याण और उन्हें परेशान करने के बजाय उन्हें न्याय दिलाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, भगवंत सिंह मान ने इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार अब तक युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 35,000 से अधिक नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछली किसी भी सरकार ने खासकर पहले साल में युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी थीं। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र मकसद राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नौकरियां के अवसर प्रदान कर पंजाब को देश में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि इन 560 पदों पर चयनित 95 प्रतिशत युवा राज्य के हैं और राज्य के मूल निवासी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सभी पुलिसकर्मियों ने मेरिट में पंजाबी भाषा उत्तीर्ण की है और शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 1700 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरु करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पास कड़ी मेहनत से राज्य की सेवा करने की गौरवशाली विरासत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को रोकने और दूसरी तरफ राज्य की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए, राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष बल में नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में सड़कों पर निगरानी के लिए हर 30 किलोमीटर के बाद अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 144 वाहन तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए पूरी मेडिकल किट भी होगी। सीएम मान ने कहा कि राज्य में क्रांति के युग की शुरुआत करते हुए पंजाब सरकार राज्य में स्कूल आॅफ एमिनेंस शुरु करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है और पहला स्कूल 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– अब तो मन जाओ सीएम साहब, सीएससी वाले परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ करते हैं!

दो दिन इंटरनेट बंद होने से आमजन परेशान
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो पारियों में

सपन्न| Constable Recruitment

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में रविवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में (Constable Recruitment) पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो पारियों में सपन्न हुई। शनिवार और रविवार को इंटरनेट बंद होने से लोग परेशान होते रहे। वहीं अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही एग्जाम सेंटर्स में प्रवेश दिया गया। प्रदेश में 13 हजार 142 पदों के लिए प्रदेश भर के 78 शहरों के 664 परीक्षा केन्द्रों पर शंतिपूर्वक सम्पन्न होने से पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

श्रीगंगानगर में 89.5 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ के 12-12 व सूरतगढ़ के 2 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में नकल रोकने के नाम पर पूरे प्रदेश में जीवन की तकनीकी रफ्तार रोक दी गई। चार घंटे की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दोनों दिन 10 घंटे तक पूरे प्रदेश की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इस साइबर इमरजेंसी के कारण नेट बैंकिंग, रेलवे, सभी आॅनलाइन ट्रांजेक्शन तो ठप रहे ही डिजिटल दुनिया से ही लोग कट गए।

नकल गिरोह से बचाने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम| Constable Recruitment

विडंबना ये है कि प्रदेश के 200 परीक्षा सेंटरों पर जैमर लगे होने के बावजूद ऐसा किया गया। आॅनलाइन परीक्षा होने के बावजूद नकल गिरोह की सक्रियता के चलते पिछली बार परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस बार परीक्षा को नकल गिरोह से बचाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। दो दिन व चार पारियों के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र बनाए गए हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक आवेदन पत्र पर सिर्फ एक ही पारी में शामिल होना है।

कड़ी रही प्रवेश व्यवस्था| Constable Recruitment

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। व्यवस्था इतनी सघन की मेल पुरूषार्थी अर्धनग्न होकर परीक्षा दे रहे थे तो महिला परीक्षार्थियों के गहने, चुनरी, कानों की बालियां, हाथ की मोली, चूड़ियां, कंगन, पायजेब, पूरी बांह का शर्ट, चोटी की रिबन, पांव के शूज, मोजे, मंगलसूत्र, बालों के क्लिप, रबर सभी उतारने के बाद परीक्षा केन्द्र में जा रही थी। परीक्षा केन्द्र के अंदर महिला परीक्षार्थियों के बीच लड़के बिना बनियान या बनियान के साथ परीक्षा दे रहे थे जिसके चलते परीक्षा दे रही महिला परीक्षार्थियों को शर्मसार होना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।