Revenge - Sach Kahoon Hindi

यह फिल्मी कहानी नहीं सत्य है : नागिन की मौत के बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा कोबरा?
आजमगढ़ (एजेंसी)। आज हम आपको खबरो की दुनिया से हटकर एक ऐसी खबर बताने वाले है जिस पढ़कर आपको ऐसा लगेगा कि ऐसा भी हो सकता है जी हां! हम सबने बचपन में नाग-नागिन की कहानियां सुनते ही रहते हैं। जिसमें अक्सर लोगों को ये कहते भी सुना होगा कि अगर किसी व्यक्ति ने सांप को मार दिया तो नागिन उसका बदला जरूर लेती है। अगर नागिन मर जाए तो नाग उसको बदला लेता है। इन सब पर बहुत सी फिल्मे भी बनी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ऐसा ही एक केस सामने आया है, जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन जो हुआ वह कोई कहानी नहीं है बिल्कुल सत्य है। आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में नागिन की मौत के बाद नाग थाने पहुंचकर थानेदार से इंसाफ मांगता नजर आया।

जानें, क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह केस आजमगढ़ के मेंहनगर थाने का है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले थाने में फरियादियों की भीड़ लगी थी। यहां सभी अपनी-अपनी शिकायत लेकर आए थे। थाने से कुछ दूरी पर एक नाग-नागिन का एक जोड़ा बैठा था। बताया जा रहा है कि जब फरियादी थाने से वापस लौटने लगे तभी एक शिकायतकर्ता की कार नागिन पर चढ़ गई। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद कोबरा ने काफी दूर तक उस कार का पीछा किया। वहीं, दूसरी तरफ सड़क पर सांप को मरा देखकर लोगों ने उसे थाने के पास ही दफना दिया। लोगों को लगा कि अब नाग यहां वापस नहीं आएगा, लेकिन कुछ दिन बाद कोबरा उसी जगह पर पहुंच गया, जहां नागिन को दफनाया गया था।

जब थानेदार के पास पहुंचा नाग

वहीं, कुछ देर बाद कोबरा उसी थाने पर पहुंच गया, जहां लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। थाने में खतरनाक कोबरा को देखकर पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन दारोगा ने ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद कोबरा थानेदार के आॅफिस के सामने रास्ते पर फन फैलाकर बैठ गया। कोबरा को ऐसे बैठे हुए देखकर लोगों ने अंदेशा लगाया कि मानो वह थानेदार के पास अपने जोड़े की मौत की शिकायत करने आया हो। हालांकि, बाद में थानेदार ने किसी तरह कोबरा को डस्टबिन में भर कर दूर जंगल में छुड़वा दिया। नाद-नागिन से जुड़ा ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत ने लिया शहादत का बदला, मार गिराए पाकिस्तान के पांच सैनिक
जम्मू (एजेंसी)। भारत ने बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट और सेना के मेजर की शहादत का बदला ले लिया है। नियंत्रण रेखा पर बीते 48 घंटे में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए हैं। सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना से हमेशा एक कदम आगे है। संघर्ष विराम के उल्लंघन और स्नाइपर शॉट का पाकिस्तानी सेना को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

48 घंटों में हमारी सेना ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर किया

जम्मू डिवीजन के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ सटे कलाई पुल को गुरुवार जनता को समर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पिछले 48 घंटों में हमारी सेना ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर किया है।पाकिस्तान ने एक जनवरी से ही संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया था। 11 जनवरी को राजौरी के पखर्नी सेक्टर में आइईडी धमाके में सेना के मेजर एसजी नायर और एक जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा पाक गोलाबारी में सेना के साथ काम करने वाला एक पोर्टर भी शहीद हुआ था।इसके बाद 15 जनवरी को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में स्नाइपर शॉट दागा था, जिसमें बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विनय शहीद हो गए थे।

11 जनवरी को नौशहरा के पखर्नी सेक्टर में आइईडी धमाके में मेजर समेत दो सैन्यकर्मियों की शहादत पर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि आइईडी कोई नई चीज नहीं है। हमारे पास कई ऐसे उपकरण हैं, जिनके जरिये हम पता लगाते हैं कि हमारे इलाके में कोई आइईडी तो नहीं है। हमारे जवानों के पास भी आइईडी से निपटने की पूरी तकनीक है, लेकिन कभी कोई आइईडी गलत समय पर फट जाती है। उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि जब भी स्नाइपर शॉट दागा जाता है तो हमारी सेना उसका करारा जवाब देकर पाक को सबक सिखाती है।

2018 में मार गिराए 250 से ज्यादा आतंकी

रणबीर सिंह ने कहा कि साल 2018 सुरक्षाबलों लिए बहुत बढ़िया साल रहा रहा है। पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछला साल आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी का साल रहा। इस दौरान 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए। वहीं, 54 आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया। जबकि चार आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बदला-बदला होगा 2017-18 का आम बजट
नयी दिल्ली: अगले वित्त वर्ष के आम बजट के स्वरूप में भारी बदल किया जा रहा है, जिसमें रेल बजट को समाहित करने के अलावा योजनागत व्यय और गैर-योजनागत व्यय का एकीकरण किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी सांसद मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली प्राक्कलन समिति को आम बजट में बुनियादी परिवर्तन के बारे में वित्त मंत्रालय द्वारा भेजे गये नोट में कहा गया है कि ‘एक रुपये के विस्तृत विवरण’, ‘बजट एक नजर’ और ‘रुपया कहाँ से आया, कहाँ गया’ के ब्योरे में भी बदलाव किया जायेगा।

समिति ने संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में रेल बजट का आम बजट में समाहित करने का इस आधार पर अनुमोदन किया है कि रेलवे की नाजुक हालत तथा राष्ट्र के सामाजिक एवं आर्थिक निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर वित्त मंत्रालय उसे पर्याप्त बजटीय सहायता प्रदान करेगा तथा उसकी वित्तीय एवं संचालन स्वायत्तता बरकरार रहेगी। (वार्ता)