Crop Damaged - Sach Kahoon Hindi

भीषण गर्मी: झुलसा रोग की चपेट में आई टमाटर की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
गर्मी की मार इस वक्त किसानो की मेहनत पर पानी फेर रही

रादौर (सच/लाजपतराय)। भीषण गर्मी के कारण जहां आम आदमी बेहाल है। वही अब इस झुलसाती गर्मी ने फसलों पर भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जठलाना क्षेत्र में टमाटर की फसल इस वक्त झुलसा रोग की चपेट में है। किसानो की माने तो वे फसल को बचाने के लिए हर प्रकार की कोशिश कर चुके है। बावजूद इसके उनकी फसल लगातार सूखती जा रही है। जिससे उन्हें प्रति एकड़ हजारो रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जठलाना क्षेत्र के कई गांव में किसान टमाटर की खेती करते है। क्षेत्र के टमाटर की प्रदेश सहित देश की कई सब्जी मंडियों में विशेष मांग है।

गर्मी की मार इस वक्त किसानो की मेहनत पर पानी फेर रही है। बतादें की इस साल जहां किसानो को अब तक टमाटर की फसल का दाम भी पिछले सालों की अपेक्षा अच्छा मिल रहा था,वही अब गर्मी के कारण टमाटर की फसल में आई झुलसा बीमारी ने किसानो के दिन का चेन व रातों की नींद उड़ा दी है।

क्षेत्र के टमाटर उत्पादक किसान पवन, सुनील, सुरेंद्र, मायाराम, सलिंद्र आदि ने बताया की इस साल टमाटर का भाव अच्छा मिल रहा है। उन्हें आशा थी कि इस बार वे पिछली बार के घाटे को भी इस बार फसल के अच्छे दाम से पूरा कर लेंगे। लेकिन गर्मी के कारण फसल में आई बीमारी ने उनके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने बताया की इस समय उनकी टमाटर की प्रति क्रेट पांच सौ रुपये से सात सौ तक बिक रही हैं। बीमारी के कारण फसल की ग्रोथ रुक जाने से इसका उत्पादन प्रभावित होगा, जिस कारण उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ेगा। वही जब इस बारे जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार से बात की तो उन्होंने माना की इस समय फसल खराब होने का कारण सिर्फ मौसम में आई गर्माहट ही है। उन्होंने किसानो को फसल बचाने के लिए खेत में शाम को सिंचाई करने की सलाह दी है, ताकि खेत में नमी बने रहने के गर्म हवा का फसल पर अधिक प्रभाव न पड़े।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ड्रेन टूटने से सैंकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी
ड्रेन विभाग ने ड्रेन की सफाई के लिए नहीं किए कोई पुख्ता प्रबंध

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र में हुई आज की भारी बरसात कई किसानों पर कहर बन कर टूटी है। जिसकी ताजा मिसाल के पास के गांव रामगढ़ सिवो पर जलालदीवाल के रास्ते के बीच की गुजरती ड्रेन टूटने के कारण सैंकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल पानी में डूब जाने से मिलती है। इस संबंधी जानकारी देते हुए किसान इन्दरपाल सिंह, हरमीत सिंह गोगी, रवीन्द्र सिंह ने बताया कि ड्रेन विभाग ने ड्रेन की सफाई के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं, ऊपर से बरसात ने जोर पकड़ लिया है और विभाग की तरफ से ड्रेन की सफाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस समय रायकोट वाले तरफ ड्रेन की सफाई चल रही है, परन्तु गांव रामगढ़ सिवो के नजदीक अभी भी सफाई नहीं हुई , जिस कारण सुबह से हो रही बरसात के कारण ड्रेन में बहुत ज्यादा पानी आ गया व रामगढ़ सिवो नजदीक जो कमजोर किनारे हैं वह पानी की मार बर्दाश्त नहीं झेल सके। पानी जरूरत से अधिक आने के कारण ड्रेन में उगी बूटी निकासी पाईपों में फंसने के कारण किनारे टूट गए, जिस कारण जलालदीवाल, रामगढ़ सिवो के किसानों की सैंकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। उक्त किसानों ने बताया कि मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे खुद किसानों की तरफ से ही पानी को रोकने के लिए ड्रेन पर टूटे किनारे बांधे जा रहे हैं।

कर्मचारियों व जेसीबी मशीन भेज कर समस्या का  करवा रहे हल : एसडीओ

जब इस संबंधी ड्रेन विभाग के एसडीओ विजय कुमार के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ड्रेन की सफाई की जा रही है। उनको ड्रेन टूटने बारे किसी की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली फिर भी वह ड्रेन विभाग के कर्मचारियों व जेसीबी मशीन भेज कर समस्या का हल करवा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।