Narwana - Sach Kahoon Hindi

बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर बरसाईं गोलियां
नरवाना (राहुल) हरनामपुरा गांव में बिजली कर्मचारियों और एक युवक के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। गुस्से में आए आरोपी ने लाइसेंसी हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि जींद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 19 जून को गांव हरनामपुरा में बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान धमतान साहिब निवासी बसाबा राम बिजली बंद रहने को लेकर कर्मचारियों से उलझ गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई।

उसी समय गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र गुरचरण वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान बसाबा राम ने आपा खो दिया और अपने लाइसेंसी हथियार से सुरेंद्र पर एक के बाद एक 5 से 6 फायर कर दिए। फायरिंग में सुरेंद्र की जांघ में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी हथियार सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सुरेंद्र के बयान पर थाना सदर नरवाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देश पर डीएसपी उचाना संजय कुमार की निगरानी में सीआईए स्टाफ नरवाना और सदर थाना नरवाना की संयुक्त टीम गठित की गई।

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह और सदर थाना प्रभारी कमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बसाबा राम को वारदात के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उप पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय आरोपी के पास मौजूद हथियार का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया और वारदात के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

बड़ा बदलाव: जींद के 15 स्कूल बनेंगे ‘इंग्लिश मीडियम मॉडल’
Narwana बड़ा बदलाव: जींद के 15 स्कूल बनेंगे ‘इंग्लिश मीडियम मॉडल’

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)।   हरियाणा सरकार ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 250 सरकारी स्कूलों को ‘मुख्यमंत्री एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल’ के रुप में विकसित करने का फैसला लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना में जींद जिले के 15 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। सरकार के इस निर्णय को जिले में शिक्षा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत इन स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई अनिवार्य रुप से शुरू की जाएगी। वहीं दूसरी कक्षा से आगे हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के सेक्शन संचालित होंगे ताकि विद्यार्थियों को भाषा चयन में सुगमता रहे। इसके साथ ही, अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही इन सभी संस्थानों को पूरी तरह से सह-शिक्षा (लड़के और लड़कियों की एक साथ पढ़ाई) वाले स्कूलों के रुप में संचालित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को भी बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। ए सभी स्कूल पूर्व की भांति हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से ही संबद्ध रहेंगे।

स्क्रीनिंग टेस्ट से चुने जाएंगे शिक्षक, ‘हब स्कूल’ के रुप में करेंगे काम

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के लिए शिक्षकों की तैनाती एक विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगी। यह चयन प्रक्रिया मॉडल संस्कृति स्कूलों और 'पीएम श्री' स्कूलों की तर्ज पर की जाएगी, ताकि केवल योग्य और कुशल शिक्षक ही इन कक्षाओं को संभाल सकें। इस विशेष योजना के तहत विद्यार्थियों से केवल नियमित फंड ही लिया जाएगा, कोई भी अतिरिक्त फीस या अलग से वित्तीय योगदान नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, ए स्कूल अपने-अपने क्लस्टर में 'हब स्कूल' (केंद्र स्कूल) के रुप में कार्य करेंगे और आसपास के अन्य स्कूलों के साथ अपने संसाधन, विशेषज्ञता तथा शैक्षणिक सहयोग साझा करेंगे।

दनौदा व धमतान साहिब के चयन से ग्रामीण आंचल को मिलेगा फायदा : बीईओ

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने सरकार के इस कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस विशेष योजना में जिला जींद के 15 स्कूलों को शामिल किया गया है। उन्होंने विशेष रुप से नरवाना ब्लॉक का जिक्र करते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमतान साहिब का चयन होने से इस ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इन दोनों चयनित स्कूलों में पहली कक्षा से विभागीय पत्र के अनुसार अंग्रेजी पाठ्यक्रम सुचारु रुप से शुरू करवाने तथा बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी मुस्तैदी से शुरू कर दी जाएंगी।

जींद जिले के इन 15 स्कूलों की चमकेगी किस्मत

जींद ब्लॉक: शहीद दलबीर सिंह जीएसएसएस निडानी, जीएसएसएस कंडेला, शहीद आशीष कुमार जीएसएसएस घिमाना।

नरवाना ब्लॉक: जीएसएसएस धमतान साहिब, जीएसएसएस दनौदा।

उचाना ब्लॉक: जीएसएसएस कसून, जीएसएसएस करसिंधु।

अलेवा ब्लॉक: जीएसएसएस रायचंद वाला, जीएसएसएस डाहोला।

जुलाना ब्लॉक: जीएसएसएस किला जफरगढ़, शहीद राम चंदर जीएसएसएस लाजवाना कलां।

पिल्लू खेड़ा ब्लॉक: जीएसएसएस मोर्खी, जीएसएसएस धतरथ।

सफीदों ब्लॉक: जीएसएसएस बुशलाना, जीएसएसएस कारखाना।

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम : डॉ. अमित सैन

शहरी शिक्षा समिति के प्रधान डॉ. अमित सैन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना सरकारी शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शुरूआती स्तर से ही बेहतर अंग्रेजी शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का विश्वास और मजबूत होगा।

दबलैन माइनर पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की रेड, व्यापारी से फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश दबोचे
Narwana: दबलैन माइनर पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की रेड, व्यापारी से फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश दबोचे

नरवाना, (राहुल) पुराना बाजार नरवाना के एक व्यापारी से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मंगलवार को नरवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को काबू कर लिया। सीआईए स्टाफ नरवाना और थाना शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबलैन माइनर पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस से बचने के लिए माइनर में कूद गया, लेकिन नीचे गिरते ही उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्पित निवासी नरवाना हाल रोहिणी दिल्ली, अंकुश और अभिषेक उर्फ भूत निवासी गांव कोयल के रूप में हुई है। घायल आरोपी हर्पित को तुरंत सरकारी अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया।

डीएसपी कमलजीत राणा ने बताया कि 25 मई को पुराना बाजार के एक व्यापारी से आरोपियों ने फिरौती की मांग की थी। रकम न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज कर सीआईए टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबलैन माइनर पर दबिश देकर तीनों को घेर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी हर्पित के चाचा नसीब का इसी व्यापारी के साथ पुराना विवाद चल रहा था और आगामी दिनों में मामले की गवाही भी होनी थी। पुलिस का मानना है कि व्यापारी पर दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए माइनर में कूदा आरोपी

पुलिस टीम ने जैसे ही दबलैन माइनर पर चारों तरफ से घेराबंदी की, मुख्य आरोपी हर्पित भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने माइनर में छलांग लगा दी, लेकिन नीचे गिरते ही उसका पैर बुरी तरह टूट गया। घायल हालत में ही पुलिस ने आरोपी को काबू कर अस्पताल पहुंचाया।

नरवाना में कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले पर आई बड़ी जानकारी
नरवाना (राहुल)। अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर शनिवार दोपहर पहुंचकर कथित तौर पर धमकी देने और रंगदारी मांगने वाले पांच आरोपियों को नरवाना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को ढाकल रजवाहे के पास से राउंडअप किया। मामले में पूछताछ जारी है और आरोपियों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना शहर नरवाना पुलिस व सीआईए स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत उर्फ बच्ची, प्रवेश, मयंक, राहुल तथा सचिन निवासी गांव काब्रच्छा जिला जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर काले कपड़ों में दो युवक नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे थे और कहने लगे थे कि “बॉस आपसे बात करना चाहते हैं।” इसके बाद युवकों ने नरेश जैन को दुकान के अंदर बुलाया और स्टाफ को भी अंदर आने से रोक दिया। दुकानदार के अनुसार युवकों ने पुरानी फायरिंग घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि “जो गोली पहले आपकी दुकान पर चली थी, वो मेरी जूती की नोक के बराबर भी नहीं है।” इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर सेव करवाने का प्रयास किया और जाते-जाते यह कहकर निकले थे कि “आपके पास फोन आएगा।”

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कारोबारी से सुरक्षा के नाम पर हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों में शामिल अमरजीत उर्फ बच्ची ने स्वयं को हाल ही में जेल से बाहर आया बताया था और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना के दौरान तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए थे और कुल पांच युवक दुकान के आसपास दिखाई दिए। बाहर निकलते समय युवकों ने दुकान के बाहर लगे मोबाइल नंबर की फोटो भी अपने मोबाइल फोन से खींची थी। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के समाज न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी भी देर शाम मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने नरेश जैन और उनके परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को फोन पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

रात 11 बजे ढाकल रजवाहे के पास दबिश

शहर थाना प्रभारी पूर्ण दास ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए टीम को एक्टिव मोड पर लगा दिया गया था। शहर में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई। देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने ढाकल रजवाहे के पास से पांचों आरोपियों को राउंडअप कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना शहर नरवाना में मुकदमा नंबर 87 दिनांक 09.05.2026 धारा 190, 191(2), 308(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों को ट्रैक किया गया। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमरजीत नाम का एक आरोपी ऐसा भी है, जो पहले करनाल जेल में बंद रह चुका है और कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी राहुल, सचिन, मयंक व प्रवेश को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

बदमाशों को पनपने नहीं देंगे

थाना प्रभारी पूर्णदास ने कहा कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है और शहर में किसी भी बदमाश को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। “पुलिस हर समय आमजन के साथ खड़ी है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

नरवाना में दो मेडिकल स्टोर सील, मालिक मौके से गायब
नरवाना, गुलशन चावला। ड्रग कंट्रोलर रूबी शर्मा ने आज उच्च ड्रग कंट्रोलर के निदेर्शानुसार मोहित शर्मा मेड़किल आॅफिसर नरवाना,राकेश शर्मा डिप्टी सुपरीडेंट,सदर पुलिस से महावीर प्रसाद व गांव के पंच के साथ टीम गठित करके कर्मगढ़ गांव में 2 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों दुकानों के मालिक मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिसके चलते विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। बताया जा रहा है दोनों को पास लाइसेंस नही है ड्रग कंट्रोलर ने साफ किया है कि दुकान मालिकों की मौजूदगी में दोबारा जांच की जाएगी और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

नरवाना मंडी में उठान की सुस्ती पर भड़के मंत्री कृष्ण बेदी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नरवाना। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने मंगलवार को नरवाना की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंडी में गेहूं के उठान में हो रही देरी पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों को तलब किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि उठान कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जानकारी के अनुसार नरवाना मंडी में अब तक 21 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से करीब साढ़े 8 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है, जबकि उठान का कार्य अभी तक मात्र 10 प्रतिशत ही हो पाया है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा बताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। बारदाने और लोडिंग की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है तथा सभी खरीद केंद्रों पर अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकतार्ओं की भी तैनाती की गई है, ताकि समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके।

निकाय चुनावों को लेकर भी कृष्ण बेदी ने पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हर निकाय के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और उकलाना में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

Martyr: एयरक्राफ्ट बेस पर तैनात जवान मनीष कुमार का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Jawan Manish Kumar Shahid: भारतीय सेना में तैनात सिपाही मनीष कुमार का 18 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल स्थित एयरक्राफ्ट बेस पर आकस्मिक निधन हो गया। वह डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) विंग में सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार शारीरिक अभ्यास के बाद विश्राम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय जांच में नस फटने को निधन का कारण बताया गया। जवान के निधन से सेना यूनिट सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से गांव सुलेहड़ा, उपमंडल नरवाना निवासी मनीष कुमार वर्ष 2016 में सिख रेजीमेंट (टीए ब्रांच) के माध्यम से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। Narwana

उन्होंने जालंधर में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। 19 दिसंबर को उनका पार्थिव शरीर गांव सुलेहड़ा लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई सोनू ने मुखाग्नि दी। सेना की टुकड़ी ने 21 राउंड फायर कर दिवंगत जवान को अंतिम सलामी दी। नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, भाजपा नेता करण प्रताप सिंह सहित अनेक सामाजिक, किसान व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और भारत माता की जय के नारों से गांव गूंज उठा। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। Narwana

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways News: रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर में झगड़ा, दड़बा कलां के पास खाई में उतरी बस

नवजात को जन्म देने के बाद महिला की गई जान, निजी अस्पताल पर उठे सवाल
नरवाना (राहुल) शहर के एक निजी अस्पताल में ग्रामीण एरिया की एक महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे नरवाना से हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया था।

फिलहाल परिवार पोस्टमार्टम की रिपेार्ट के आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही वह निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ कोई ना कोई कार्रवाई के लिए कदम उठा सकते हैं। महिला की इस तरह से मृत्यु हो जाने के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जिसकी वजह से वह कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। परिवार के एक सदस्य ने भी कहा है कि वह कुछ नहीं बता सकते। सदस्य ने इतना जरूर कहा है कि जब उनके परिवार की महिला नरवाना के निजी अस्पताल में थी तो वहां नवजात को जन्म दिया और फिर चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई और हिसार में उसकी जान चली गई। महिला के पति भी मजदूरी का कार्य करता है और उसके ससुर का स्वास्थय भी ठीक नहीं रहता है। महिला के जाने के बाद परिवार में उसका पति, तीन दिन की बच्ची व अन्य सदस्य रह गए हैं। मामले को लेकर अस्पताल की संचालिका से बात की गई तो उसने भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उल्टा मीडिया कर्मी से ही सवाल-जवाब करने पर उतारू हो गई और फोन काट दिया।

जैन गारमेंट्स से 50 लाख की फिरौती का मामला सुलझा, सीआईए स्टाफ नरवाना की बड़ी कार्रवाई
नरवाना (राहुल) शहर जैन गारमेंट्स के संचालक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने के मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी अनूप वासी बेलरखा को महज दो दिन के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने जैन गारमेंट्स नरवाना के मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की पर्ची देने के बाद आरोपी ने दुकान पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था। घटना के बाद सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज सुखदेव सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर दाता सिंह वाला क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की दोनों टांगों में लगी, जिसमें एक टांग में फ्रैक्चर भी आया। मुठभेड़ के दौरान सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे वह सुरक्षित रहे। पुलिस ने आरोपी से दो अवैध पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई से नरवाना में व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

हुड्डा को ही प्रतिपक्ष नेता बनाना तो 11 माह की देरी क्यों: कृष्ण बेदी
नरवाना, गुलशन चावला। स्व. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं भूपेंद्र हुडा के राज में कांग्रेस ने बेटियों को कोख में मारने के लाइसेंस दे रखे थे। यह बात केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण मित्तल के निवास पर पत्रकारों से बात चीत करते हुए कही। उन्होंने कहा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर जोर दिया जाता है। बीजेपी नरवाना महिला मंडल अध्य्क्ष अनुराधा मित्तल ने अपने निवास स्थान पर पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित अन्य नेताओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Asia Cup Trophy: भारत आ रही है एशिया कप ट्रॉफी! जानें अब तक कहां पहुंची…पाकिस्तान को होना पड़ा शर्मसार

कांग्रेस के अध्य्क्ष व प्रतिपक्ष नेता चुने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा ही चुनना था तो 11माह की देरी क्यों कि ? उनको बधाई उनकी पारी बढ़िया रहे , हरियाणा के लोगो को नेता प्रतिपक्ष की इंतजार थी । भूपेंद्र हुड्डा ही बनाना था तो कांग्रेस ने 11 महीने की देरी क्यो की । अब बन तो गए लेकिन कांग्रेस वाले असेप्ट ही नही कर रहे, सम्पत सिंह ने तो कह ही दिया भूपेंद्र हुड्डा को क्यों बनाया जो पार्टी की लुटिया डुबाने वाला था। अध्य्क्ष के बारे कैप्टन अजय यादव ने बयान दे दिया की ये अध्य्क्ष कांग्रेसी भी है या नहीं । जिस प्रकार से कांग्रेस में जुतमपजार है वो स्वाभविक है आगे बढ़ेगी। बेदी ने कहा प्रदेश के हित के लिए कांग्रेस के पास न नेता है ,न नीति और न ही नियत । ये तो जुतमपजार करके स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने में लगे हुए है। बार बार जनता इसलिए इन्हें नकार रही है।

बीरेंद्र सिंह के लाड़ो योजना को लड्डू योजना बताए जाने पर कहा कि जिन बहनों को 2100 रुपये देँगे उनके लिए लड्डू योजना ही है । दस साल तक मनमोहनसिंह व हुड्डा का राज था तब बेटियों की कोख में हत्याए होती थी, हर दुकान के बाहर लिखा होता था यहाँ भ्रूण जांच की जाती है,लिंग जांच की जाती है बेटियों को कोख में मारने के लाइसेंस दे रखे थे । अब बेटियों का मान बढ़ाया तो नरेंद्र मोदी की सरकार ने बढ़ाया , बेटियों को शिक्षा व सुरक्षा देने की सोच रखी तो बीजेपी सरकार ने रखी। अपनी बहनों के लिए ज्यादा करना पड़ा तो ओर ज्यादा भी करेगे ।

इस अवसर पर उनके साथ विनय मित्तल,सचिन मित्तल, सुशील शास्त्री,अमित ढाकल,ईश्वर गोयल,डॉ विनोद,हंस राज समैन,बात्ता नरवाना मंडल प्रधान दिनेश गर्ग ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र पाल, पवन बेलरखा,प्रिंस स्टूडियो कृष्ण शर्मा,-रिछपाल शर्मा,सुरेश पप्पू एमसी,विनोद गर्ग, मन्नू छाबड़ा,पार्षद संजय, विशाल मिर्धा,नप चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा,अमन गुप्ता ,जगमाल बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

नरवाना में होने वाली विकास रैली की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
नरवाना, (राहुल) आगामी 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित विकास रैली को लेकर आज उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा किया। दौरे के दौरान डीसी ने अधिकारियों को रैली स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, इसलिए किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए, अधिकारियों को सफाई व सजावट पर विशेष ध्यान देने को कहा। सूत्रों के अनुसार, 17 अगस्त को होने वाली इस विकास रैली में मुख्यमंत्री नरवाना के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, सीईओ अनिल दून,उपमंडल अधिकारी नरवाना जगदीश चंद्र, डीएसपी कमलदीप राणा, एसडीएम उचाना दलजीत सिंह,कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के प्रतिनिधि करण प्रताप सिंह , जसवीर नैन, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

सीआईए नरवाना की बड़ी कार्रवाई: चमेला कॉलोनी से 14.70 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, छुड़ाने आए परिजन भी बौखलाए
नरवाना, 17 जुलाई (राहुल) नशे के खिलाफ जींद पुलिस की सख्त मुहिम के तहत सीआईए नरवाना ने चमेला कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर दबिश दी और मुख्य आरोपी कुलदीप वासी खरल हाल निवासी चमेला कॉलोनी को 14.70 ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। करीब 10-12 महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की, जिसमें सीआईए के दो कर्मचारियों को चोटें आईं। लेकिन पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार निखिल सिंगला की मौजूदगी में आरोपी की जेब से हेरोइन बरामद हुई। थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं में दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी आरोपी कुलदीप पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।