Bus accident - Sach Kahoon Hindi
Amravati Bus Accident: अनंतपुर जा रही बस पलटी, 30 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी
अमरावती (एजेंसी)। Amravati Bus Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में मंगलवार को एक निजी ट्रैवल बस पलट गई, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हो गए। यह हादसा गुंटी मंडल के वेन्नेडोड्डी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ।
हैदराबाद से अनंतपुर जा रही यह बस उस समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जब बस ड्राइवर ने सामने से आ रहे लॉरी से टक्कर बचाने की कोशिश की।
यात्रियों के अनुसार, बस तीन बार पलटी और फिर खेतों में जाकर रुकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को अनंतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच मंगलवार को हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक बस में अचानक आग लग गई।
यह बस तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के गडवाल डिपो की थी, जो प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
अलर्ट यात्रियों और कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। एक सतर्क बस कंडक्टर और अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
एक अन्य हादसे में तेलंगाना के निजामाबाद जिले में कई वाहनों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ अन्य भी घायल हुए।
यह हादसा सोमवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर इंदलवाई मंडल के चंद्रायणपल्ली के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, एक ट्रक ने सात कारों को टक्कर मार दी, जो पहले हुए एक हादसे के कारण सड़क पर रुकी हुई थीं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो
Bus Accident: बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित बस, एक की मौत, 11 गंभीर घायल
घग्गा (सच कहूँ/विशाल कुमार गोयल)। Ghagga News: शुक्रवार सुबह घग्गा इलाके के आताला मोड़ पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बस का अचानक संतुलन बिगड़ने और बिजली के खंभे से टकराने के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू से सीकर होते हुए पंजाब आ रही एक निजी बस जब आताला मोड़ के पास पहुंची तो चालक द्वारा संतुलन खो देने से बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और सड़क के बीचों-बीच पलट गई।
हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार 12 लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मौके पर पहुंची सरकारी और निजी एंबुलेंसों के माध्यम से तुरंत समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक व्यक्ति की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि बाकी 11 घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद बस सड़क के बीचों-बीच पलट जाने से यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर थाना घग्गा के एसएचओ जयदीप शर्मा अपनी टीम सहित पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन ने हाइड्रोलिक क्रेन (हैडरा) मंगवाकर बस को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु किया जा सका। हादसे वाली जगह से बरामद यात्रियों का सारा सामान घग्गा थाना के आईओ एएसआई शेर सिंह के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी तकनीकी खराबी के चलते।
Ghagga News: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। छाया विशाल कुमार गोयल
प्रकाशम में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से 36 यात्रियों की बची जान
अमरावती (एजेंसी)। Amravati  Bus Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी बस में आग लगने से उसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उलावपाडु मंडल के भीमावरम अड्डा रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह प्राइवेट बस हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा। सूझबूझ दिखाते हुए उसने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को सतर्क किया। आग लगने से पहले ही सभी यात्री बस से उतरने में कामयाब हो गए। सभी यात्रियों के उतरते ही सबने राहत की सांस ली। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही के महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बसों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
27 अप्रैल को तेलंगाना के मेडक जिले में एक निजी ट्रैवल बस में आग लग गई। दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। बस में मौजूद ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति ने आग देखते ही तुरंत बस से उतर गए।
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में 26 मार्च को एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें आग लगने से कम से कम 14 लोग जिंदा जल गए और 15 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रायवरम के पास एक पत्थर की खदान के पास हुई। आग में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
24 अक्टूबर 2025 को आंध्र प्रदेश के कुरनूल कस्बे के पास एक दुर्घटना में सड़क पर पड़ी एक मोटरसाइकिल को कुचलने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिसमें 19 लोगों की जलकर मौत हो गई। एक निजी टूर ऑपरेटर की इस बस में 46 लोग सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, तभी कुरनूल के बाहरी इलाके में चिन्नटेकर गांव के पास यह भयावह दुर्घटना घटी।
3 नवंबर, 2025 को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक बस-ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।
Roadways Bus Accident: अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, चालक व सवारियां घायल
रानियां/सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Bus Accident: करीवाला गांव के समीप रविवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बस चालक सहित कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की यह बस गांव बणी से सरसा जा रही थी। करीवाला के पास अचानक ब्रेक फेल हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
उस समय बस में 14 से 15 सवारियां मौजूद थीं। इनमें से दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आई। जबकि ड्राइवर को अधिक चोट लगी। घायलों को तुरंत रानियां के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की और प्रशासन को सूचना दी। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– उच्च शिक्षा से ही है कौम की तरक्की संभव: तहसीन असारवी
Mandi bus Accident: मंडी में गहरी खाई में जा गिरी अनियंत्रित बस, कइयों की हालत गंभीर
Mandi bus Accident: मंडी हिमाचल प्रदेश। सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस दुर्घटना घटित हुई। ढलवान से कलखर की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा प्रातः लगभग आठ बजे हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। अनेक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ के बस के नीचे दबे होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। Mandi Accident News
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य आरंभ कर दिया। क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण राहत कार्यों में कठिनाइयाँ आईं, किंतु स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए प्रयास जारी रखा। इसके पश्चात एंबुलेंस और पुलिस दल भी मौके पर पहुँचा। सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा हेतु मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति के अनुसार उपचार किया जा रहा है।
डीएसपी ने घटनास्थल पर राहत कार्यों की निगरानी की | Mandi Accident News
डीएसपी संजीव गौतम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने बताया कि पुलिस व प्रशासन स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे हैं। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना बस की तेज गति और वर्षा के कारण सड़क पर फिसलन को संभावित कारण माना गया है। इस मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष है। उनका कहना है कि वर्षों से इस संपर्क मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में वर्षा ऋतु के दौरान सड़कों की खराब हालत और फिसलन के चलते अकसर ऐसे हादसे सामने आते हैं। हाल ही में कुल्लू जिले में भी एक निजी बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 39 लोग घायल हुए थे। प्रशासन ने दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। Mandi Accident News
Today’s Weather Delhi: दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने किया अलर्ट! आँधी व भारी बारिश के लिए ह…
Haryana Roadways Bus Accident: कसान के पास हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 35 यात्री घायल
सड़क के किनारे मिट्टी गीली होने से बस का संतुलन बिगड़ा | Kaithal News
कैथल (सच कहूं न्यूज)। Roadways Bus Accident: करोड़ा से नरवाना जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस कसान गांव के पास पलट गई। शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी गीली होने से बस का पहिया धंस गया, जिसके चलते यह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।सूचना मिलते ही किठाना चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए कैथल के सिविल अस्पताल और सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kaithal News
स्थानीय लोगों ने बताया कि कसान गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में ड्राइवर ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा। बारिश के कारण कच्ची मिट्टी में पहिया धंस गया, जिससे ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और यह करीब आठ फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस के ऊपर चढ़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बस गांव कसान के पास पलट गई है। हादसे में करीब करीब 35 यात्रियों को चोटें आई हैं। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद नगर निगम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
Bus Accident: दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में पलटी बस, दो घायल
इस्माईलाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Ismailbad News: रविवार को क्षेत्र के गांव ठोल के निकट हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक निजी बस गड्ढे में उतर गई और पलट गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों को चोटें आई है। हाईवे 152 पर सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में बस सड़क किनारे बने नीचले हिस्से में उतर गई। सुबह के समय कोहरा होने के कारण गढ्ढा दिखाई नहीं दिया और बस पलट गई। बस में छह यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो सवारियों को चोटैं आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई7 बस अंबाला से पिहोवा जा रही थी। Kurukshetra News
यह भी पढ़ें:– किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें अधिकारी: अशोक भाटी
Bus Accident: चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही पीआरटीसी बस खेतों में पलटी, दो यात्रियों की मौत
बीती रात गांव बालद कलां के नजदीक हुआ हादसा | Patiala News
21 यात्रियों को लगी गंभीर चोटें
सड़क सुरक्षा फोर्स व स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: स्थानीय शहर के चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर ते बीती रात गांव बालद कलां के नजदीक पीआरटीसी बठिंडा डिपू की एसी बस खतानों में पलट जाने से 21 यात्री गंभीर रूप में घायल हो गए, जिन्हें राजेन्द्रा अस्पताल, पटियाला में भर्ती करवाया गया, जहां दो गंभीर घायलों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 9:00 बजे के लगभग चंडीगढ़ से आ रही पीआरटीसी बठिंडा डिपू की एसी बस गांव बालद कलां के नजदीक अनियंत्रित होकर खतानों में पलट गई। Patiala News
सड़क हादसे के बाद एसी बस होने के चलते उसकी खिड़की न खुलने से बस में बन्द घायल यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसी दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स व लोगों के सहयोग से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को सड़क सुरक्षा फोर्स के वाहनों द्वारा सिविल अस्पताल भवानीगढ़ में दाखिल करवाया गया, परंतु गंभीर घायलों को राजेन्द्रा अस्पताल पटियाला में रैफर कर दिया गया। घायलों में तरनजीत सिंह संगरूर, सतीश कुमार हैदराबाद, राजेन्द्र कुमार बालद कलां, जस्सी बडरुक्खां, गुरप्रीत कौर तुंगवाली, गुरलाल सिंह लौंगोवाल, मनीश संगरूर, पवन कुमार
संगरूर, रोहत संगरूर, सुनीता नालागड़, सुखराज सिंह चंडीगढ़, बलविन्दर सिंह बठिंडा, गुरनीलम कुमार बरनाला, सुखप्रीत कौर दूलोवाल, ज्योति रानी रामपुरा फूल, यादविन्दर सिंह लहरा मुहब्बत, लखविन्दर सिंह बखोपीर, सांवाज संगरूर, शिवम श्री मुक्तसर साहिब, सुमित गोयल बरनाला व रिशी कुमार बठिंडा शामिल हैं। भवानीगढ़ के थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि घायलों में राजेन्द्र कुमार, निवासी बालद कलां व गुरप्रीत कौर, निवासी तुंगवाली (बठिंडा) की राजेन्द्रा अस्पताल में मौत हो गई है। Patiala News
यह भी पढ़ें:– Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल
Nepal bus Accident: 40 लोगों से भरी भारतीय बस नदी में गिरी; 14 की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या!
Nepal bus Accident: काठमांडु (एजेंसी)। नेपाल में 40 लोगों को से भरी एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले के अंतर्गत पड़ने वाली मर्सियांगडी नदी में गिर गई है, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और अब तक कम से कम 29 लोगों को बचा लिया गया है। नेपाल पुलिस ने इस समाचार की पुष्टि की है। Nepal bus Accident
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के तनहुन जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी दीपक कुमार राया के अनुसार, 23 अगस्त को सुबह 11.30 बजे के करीब एक भारतीय बस मर्सियांगडी नदी में गिर गई, जिसमें 40 लोग सवार थे। अधिकारी ने पुष्टि की है कि भारतीय बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
14 लोग बेहोश, अस्पताल ले जाए गए | Nepal bus Accident
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बस का संतुलन बिगड़ने के कारण बस हाईवे से उतर गई और तेज बहाव वाली नदी की ओर लुढ़क गई, जोकि चट्टानी किनारे पर रुक गई, इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा फट गया था, लेकिन मलबा मर्सियांगडी नदी में नहीं गिरा। रिपोर्ट के अनुसार 14 लोगों को बेहोशी की हालत में बस से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
बचाव अभियान जारी | Nepal bus Accident
रिपोर्ट में बताया गया है कि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों की एक टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। तनहुँ के भानु में 23 बटालियन के लगभग 35 एपीएफ कर्मी भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। रिपोर्ट में सेना के संचार विभाग के हवाले से बताया कि नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम लेकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है, जोकि बचाव अभियान में हिस्सा लेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बचाव अभियान का एक वीडियो साझा किया गया है। यह वीडियो नेपाल स्थित समाचार एजेंसी राष्ट्रीय समाचार समिति द्वारा जारी किया गया है। Nepal bus Accident
#WATCH | Nepal: An Indian passenger bus with 40 people onboard has plunged into the Marsyangdi river in Tanahun district. The bus was en route to Kathmandu from Pokhara. Search and rescue operations underway by the Nepal Army at the incident site.
(Video Source: News Agency… pic.twitter.com/txxO43O4CV
— ANI (@ANI) August 23, 2024
Robotic Surgery Machine: अब बड़े स्तर पर होगा घुटने के रोगों से पीड़ित मरीजों का ईलाज!
Jammu Kashmir Doda bus accident: जम्मू-कश्मीर में भयानक बस हादसा, 36 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बुधवार, 15 नवंबर को हुई एक दुर्घटना में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना स्थल के दृश्य डोडा के असार क्षेत्र में मलबे का एक भयावह दृश्य दर्शाते हैं; हालाँकि, घायल व्यक्तियों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। Bus Accident
300 फीट नीचे गिर गई बस
55 यात्रियों को ले जा रही बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने दुर्घटना के विनाशकारी विवरण की पुष्टि करते हुए इसे “बिल्कुल चौंकाने वाला” बताया। अधिकारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल सहायता प्रदान करने और बचाव प्रयासों में समन्वय करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल के दृश्य मलबे का एक भयावह दृश्य दर्शाते हैं, जो घटना की गंभीरता पर जोर देता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से ₹2 लाख के अनुग्रह मुआवजे की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक घायल व्यक्ति को उनके ठीक होने में समर्थन और सहायता के रूप में ₹50,000 प्रदान किए जाएंगे। Bus Accident
The bus accident in Doda, Jammu and Kashmir is distressing. My condolences to the families who have lost their near and dear ones. I pray that the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. Rs.…
— PMO India (@PMOIndia) November 15, 2023
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, ”बस करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरी… तुरंत हम सभी ने प्रशासन, वहां के डिप्टी कलेक्टर से संपर्क किया… 36 लोगों की मौत हो गई” मौके पर 19 लोग घायल मिले, जिनमें से 6 गंभीर रूप से घायल हैं।” सिंह ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता और राहत उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने पूरे समुदाय द्वारा महसूस किए गए सामूहिक दुख पर जोर देते हुए कहा, “हम सभी इस दुख में मृतकों के परिवारों के साथ हैं।” Bus Accident
यह भी पढ़ें:– Decision on Artificial Rain: दिल्ली में प्रदूषण से हालात खराब, पर्यावरण मंत्री का आ सकता है बड़ा फैसल…
पुणे (एजेंसी)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस (Bus Accident) के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बोरघाट में शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली के ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है।
12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई | Bus Accident
उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि अब भी कई यात्रियों के खाई में फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उसने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पेड़ से टकराई बस, एक की मौत, दर्जन भर घायल
ड्राइवर फरार, रोषित लोगों की पिटाई से कंडक्टर की बाजू टूटी
(Bus Accident)
अबोहर (सुधीर अरोड़ा)। श्री अमृतसर साहिब से अबोहर आ रही राज. ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस अबोहर से कुछ दूरी पर स्थित गांव कुंडल- गोबिंदगढ़ के बीच पेड़ से टकराने से हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दर्जन भर सवारियां घायल हो गई। हादसे में जैसे ही बस पेड़ से टकराई उसके पीछे आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी भी जा टकराई जिसका चालक भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बस श्री अमृतसर साहिब से सुबह पांच बजे चली थी जोकि 11 बजे के बाद हादसा हो गया। बस की टक्कर के बाद जबरदस्त धमाके जैसी आवाज सुनाई दी ओर बस पेड़ से टकराई देखी तो बस की तरफ दौड़े लोगों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब दो दर्जन सवारियों में से अधिकतर घायल हो गई इसमें बस के आगे बैठी सवाारियां को ज्यादा गंभीर चोटें लगी जबकि पीछे बैठी सवारियां को मामूली चोटें आई।
ड्राईवर ने लगा दी छलांग
हादसे का पता चलने पर डीएसपी ग्रामीण अवतार सिंह व सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक यूवक श्रीमुक्तसर साहिब के गांव मोहला निवासी हरमन ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठा था व बस हादसे से कुछ समय पहले ही बस में सवार हुआ था। बस ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई व वहां से गायब हो गया। जबकि कंडक्टर हरवंत सिंह को वहां जमा भीड़ ने पकड़ लिया व उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसकी एक बाजू टूट गई। उसे बाद में यहां के सरकाारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गंभीर घायल जीरा रेफर
बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला 54 वर्षीय जसविंदर कौर पत्नी तलविंदर सिंह निवासी रत्ता टिब्बा, 60 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी गांव मोहला, 45 वर्षीय कर्मजीत पत्नी टेक निवासी चक्कजंड सिंह वाला व कंडक्टर 38 वर्षीय हरवंत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी श्री अमृतसर के गांव चाटपिंडी व 58 वर्षीय जसविंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी जीरा को रेफर कर दिया। इसके अलावा भी एक दो घायलों के परिवारिक सदस्य अपनी मर्जी से उन्हें निजी अस्पतालों में ले गए। इसके अलावा हरजौत कौर पुत्री भूपिंदर निवासी बलोचपुरा, मीन्नू पत्नी गुरप्रीत निवसी अमृतसर, अंग्रेज सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ढाबा, अमनदीप कौर पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी ढाबा, परमजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह चक वाला भी घायल हो गए। जिन्हें यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एंबूलेंस देरी से पहुंचने से तड़पते रहे घायल
उधर कुछ लोगों का आरोप है कि एंबूलेंस देरी से पहुंचने के कारण हादसे का शिकाार लोग काफी देर तक तड़पते रहे व बाद में उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। अनूपगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी मनजीत कौर व भाई अनिल कुमार के साथ बस में सवार था जिससे उसके भाभी के काफी चोटें लगी लेकिन काफी देर तक एंबूलेंस नहीं आई तो वह किसी प्राइवेट वाहन पर अपनी भाभी को वहां के किसी निजी अस्पताल में लेकर गए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।