win - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली में ‘आप’ की सफलता के निहितार्थ
हालांकि दिल्ली में चुनाव की घोषणा से पहले से ही ‘आप’ (AAP) का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा था और यही कारण था कि भाजपा को दिल्ली में अपना 21 साल का वनवास खत्म करने के लिए चुनाव के दौरान आक्रामक शैली अपनानी पड़ी। लेकिन इस आक्रामक शैली का वो प्रभाव नहीं देखने को मिला, जितनी भाजपा को उम्मीद थी। केजरीवाल के खिलाफ किसी मजबूत चेहरे को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करके चुनाव न लड़ना भाजपा के बैकफुट पर रहने का एक अहम कारण रहा।

योगेश कुमार गोयल

लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और लोकतंत्र के महापर्व में इसी जनता जनार्दन की भूमिका सर्वोपरि होती है, जिसका फैसला सर्वमान्य होता है। दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020)में जो फैसला सुनाया है, उसका खुलेदिल से स्वागत किया जाना चाहिए। दिल्ली (Delhi) में लोकतंत्र के इस महापर्व में कुल 1.47 करोड़ मतदाताओं में से 62.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए दिल्ली की किस्मत का फैसला कर दिया है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया, जब किसी राज्य में सत्तारूढ़ दल ने यह कहकर वोट मांगने का प्रयास किया कि अगर उसने पिछले पांच वर्षों के दौरान काम किए हैं, तभी उसे वोट दें अन्यथा न दें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर जनसभा में इसी बात पर जोर देते नजर आए कि जनता उनके पांच वर्ष के कामकाज का मूल्यांकन करने के पश्चात ही फैसला करे और अगर वह उनके कामकाज से संतुष्ट है, तभी उसके पक्ष में मतदान करे।

‘आप’ जहां अपने कामकाज के अलावा मुफ्त योजनाओं के साथ चुनावी मैदान में जमी रही, वहीं भाजपा स्थानीय मुद्दों के बजाय राष्ट्रवाद के मुद्दों को जंग का हथियार बनाते हुए मैदान में नजर आई। कांग्रेस भले ही चुनावी मैदान में तमाम सीटों पर सांकेतिक रूप से मौजूद थी, लेकिन वह चुनावी परिदृश्य से पहले ही बाहर दिख रही थी। निश्चित रूप से दिल्ली के ये चुनावी नतीजे देश की राजनीति की नई दिशा तय करेंगे। क्योंकि कामकाज की तलाश में दिल्ली में देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए लोग रहते हैं और यहां की राजनीतिक हलचल पूरे देश पर अपना व्यापक असर डालती है।

पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान ‘आप’ का मुख्य फोकस अपने विकास कार्यों पर रहा, जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा द्वारा आम जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों को दरकिनार कर पूरे चुनाव को शाहीन बाग, एनआरसी, धारा 370, तीन तलाक, राममंदिर, पाकिस्तान जैसे मुद्दों से जोड़ने का प्रयास किया गया और चुनावी नतीजों से पूरी तरह साफ है कि दिल्ली के मतदाताओं को विकास के मुद्दों से हटकर भाजपा द्वारा उठाए गए ये तमाम मुद्दे रास नहीं आए। अगर महज 70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली जैसे छोटे से राज्य में चुनावी प्रचार के लिए भाजपा अपने 240 सांसदों, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, दिग्गज नेताओं और कार्यकतार्ओं की भारी-भरकम फौज मैदान में उतारने और पूर्व भाजपाध्यक्ष व मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूरी ताकत झोंक देने के बाद भी आशानुकूल परिणाम हासिल नहीं कर सकी तो उसे इसके लिए गंभीर मंथन करना होगा क्योंकि दिल्ली के इन चुनावी नतीजों का असर कुछ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।

हालांकि दिल्ली में चुनाव की घोषणा से पहले से ही ‘आप’ का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा था और यही कारण था कि भाजपा को दिल्ली में अपना 21 साल का वनवास खत्म करने के लिए चुनाव के दौरान आक्रामक शैली अपनानी पड़ी। लेकिन इस आक्रामक शैली का वो प्रभाव नहीं देखने को मिला, जितनी भाजपा को उम्मीद थी। केजरीवाल के खिलाफ किसी मजबूत चेहरे को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करके चुनाव न लड़ना भाजपा के बैकफुट पर रहने का एक अहम कारण रहा। प्रदेश संगठन में अलग-अलग खेमों की गुटबाजी, भाजपा शासित नगर निगमों की कार्यप्रणाली को लेकर उठते गंभीर सवाल, सीलिंग की कार्यवाही, व्यापारियों की नाराजगी इत्यादि कुछ ऐसे अहम कारण भी रहे, जिनका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ा। भाजपा के लिए दिल्ली के चुनाव परिणाम बहुत बड़ी खतरे की घंटी हैं क्योंकि कुछ समय पहले दिल्ली नगर निगम में भाजपा को प्रचण्ड जीत मिली थी और करीब नौ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में वह दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर रिकॉर्ड मतों के साथ जीत दर्ज करते हुए 58 फीसदी मत प्राप्त कर 70 में से 65 विधानसभा सीटों पर आगे रही थी। लेकिन अब अगर विधानसभा चुनाव में चंद माह के भीतर उन्हीं में से अनेक विधानसभा क्षेत्रों में वह इस कदर पिछड़ गई है तो भाजपा के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। निश्चित रूप से भाजपा नेतृत्व को अब अपनी सियासी रणनीतियों और नीतियों को लेकर गहन मंथन करना ही होगा।

बहरहाल, दिल्ली के चुनावी नतीजों ने पूरी तरह साफ कर दिया है कि जनता को अब भावुक और भड़काऊ मुद्दों के बजाय विकास की राजनीति पसंद है। मई 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में तीसरे स्थान पर रही ‘आप’ अगर प्रचण्ड बहुमत के साथ दिल्ली में फिर से सरकार बनाने में सफल हुई है तो उसके कारणों को समझना जरूरी है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जहां शाहीन बाग जैसे मुद्दों को अहम चुनावी मुद्दा बनाते हुए निर्वाचित मुख्यमंत्री को आतंकी व नक्सली करार देती नजर आई, वहीं केजरीवाल ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जिस शिष्टता और शालीनता के साथ संयमित भाषा का प्रयोग करते हुए अपनी सरकार के कार्यों को जनता के बीच रखा, उसका सीधा-सीधा फायदा उन्हें मिला। भाजपा सहित तमाम विपक्षी दल सरकार द्वारा विकास कार्यों के नाम पर झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने के आरोप मढ़ते रहे, लेकिन आप सरकारी स्कूलों के कायाकल्प, मौहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली व बिजली दरों में कटौती, पानी की सप्लाई, बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसे अपने कार्यों को गिनाते हुए मजबूती के साथ मैदान में डटी रही, उसका उसे भरपूर फायदा मिला।

बहरहाल, चुनावी नतीजों का स्पष्ट संदेश यही है कि भाजपा नेतृत्व ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड के चुनावी नतीजों से सबक न लेते हुए जिस प्रकार दिल्ली के चुनाव में भी भावनात्मक मुद्दे आक्रामक शैली में उठाए, उनका उसे कोई अपेक्षित लाभ नहीं मिला। पिछले तीनों विधानसभा चुनाव के परिणामों में देखा गया था कि जनता जनार्दन ने राष्ट्रवाद के मुद्दों के बजाय स्थानीय मुद्दों को तरजीह दी थी। कुल मिलाकर दिल्ली के ये चुनावी नतीजे भाजपा के लिए गंभीर मंथन और आत्मचिंतन करते हुए चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने का स्पष्ट संदेश दे रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर भाजपा वहां जीत (Win) का परचम लहराने का ख्वाब देख रही है तो उसे अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करना ही होगा क्योंकि हर विधानसभा चुनाव में साफतौर पर देखा जा रहा है कि वहां की जनता का सरोकार राष्ट्रवाद के मुद्दों से ज्यादा स्थानीय मुद्दों से रहता है। जिस प्रकार दिल्ली विधानसभा चुनाव के जरिये विकास के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगने की नई चुनावी परिपाटी विकसित हुई है, ऐसे में विकास बनाम राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़े गए दिल्ली चुनाव के नतीजे देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ा सबक हैं और इन नतीजों को देखते हुए उन्हें अब चुनाव प्रचार पर नए तरीके से सोचने पर विवश होना ही पड़ेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डोनाल्ड ट्रंप की जीत, महाभियोग के आरोपों से सीनेट ने किया बरी
ट्रंप को बरी करने के पक्ष में 52 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ 48 वोट पड़े

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को महाभियोग ट्रायल में अमेरिकी सीनेट द्वारा सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। 48 के मुकाबले 52 वोटों से, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में दोषी नहीं पाया गया। इसके साथ ही उन्हें महाभियोग के एक अन्य आरोप से भी बरी कर दिया गया। यहां उन्होंने 47 के मुकाबले 53 वोटों के साथ जीत हासिल की। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स, जिन्होंने मुकदमे की अध्यक्षता की, उन्होंने पूरी तरह से ट्रम्प को बरी करने की घोषणा की। पहले आरोप में जहां ट्रंप को बरी करने के पक्ष में 52 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ 48 वोट पड़े। दूसरे आरोप में 53 ने ट्रंप के पक्ष में वोट किया वहीं 47 ने इसके खिलाफ वोटिंग की। इस तरह ट्रंप दोनों की आरोपों में बरी हो गए।

रिपब्लिकन पार्टी के पास चैंबर में 53-47 बहुमत है और सजा के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।

इससे पहले रिपब्लिकन सीनेटर मिट रोमनी ने कहा कि वह संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस की बाधा के आरोपों में दोषी ठहराने के लिए वोट देंगे।रिपब्लिकन पार्टी के पास चैंबर में 53-47 बहुमत है और सजा के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। इसका मतलब यह था कि अगर सभी डेमोक्रेट्स को दोषी ठहराने के लिए वोट दिया जाता है, तो ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने और उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए 20 रिपब्लिकन को वोट देना आवश्यक था।

सदन द्वारा पारित महाभियोग के दो लेखों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

अमेरिका के 244 साल के इतिहास में यह तीसरी बार है कि किसी राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए महाभियोग लाया गया है ।

उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि महीनों की शर्मनाक जांच और पक्षपातपूर्ण रवैए के बाद ट्रंप को बरी कर दिया गया है।

जेरी नाडलर, हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष, जिन्होंने ट्रम्प के खिलाफ आरोपों को आगे बढ़ाने की कसम खाई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाकिस्तान ने 373 रन से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
अबुधाबी (एजेंसी)।

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास (62 रन पर 5 विकेट) के एक और घातक प्रदर्शन से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन शुक्रवार को 373 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान ने इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से जीत ली। आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट बड़ी मुश्किल से ड्रॉ कराया था। लेकिन दूसरे टेस्ट में लक्ष्य इतना बड़ा था कि कंगारु उसके जवाब में दम तोड़ गए। पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के सामने 538 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 49.4 ओवर में मात्र 164 रन पर लुढ़क गई। पहली पारी में 33 रन पर 5 विकेट लेने वाले 28 वर्षीय अब्बास ने दूसरी पारी में भी यही सिलसिला जारी रखा और 62 रन पर 5 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर दिया। अब्बास के करियर में यह पहला मौका है जब उन्होंने एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला पाकिस्तान ने इस तरह आस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्तूबर 2014 में अबुधाबी में 356 रन की पिछली सबसे बड़ी जीत के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज़ से यह 17वीं सबसे बड़ी जीत है।

आस्ट्रेलिया ने चौैथे दिन एक विकेट पर 47 रन से आगे खेलना शुरु किया। आरोन फिंच ने 24 और ट्रेविस हैड ने 17 रन से पारी आगे बढ़ाई। हैड 36 रन बनाने के बाद टीम के 71 के स्कोर पर आउट हुए। अब्बास ने हैड का विकेट लिया। इस साझेदारी के टूटते ही आस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और उसने 78 रन तक 5 विकेट गंवा दिए। अब्बास ने फिर मिशेल मार्श, आरोन फिंच और टिम पेन के विकेट लिए। फिंच ने 61 गेंदों में 31 रन बनाए। मार्नस लाबुचांगे ने 43 रन बनाए और मिशेल स्टार्क (28) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। लेग स्पिनर यासिर शाह ने स्टार्क को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। आस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट 19 रन जोड़कर गंवा दिए और उसकी पारी का पतन हो गया। अब्बास ने लाबुचांगे को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया। अब्बास ने 17 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यासिर शाह ने 45 रन पर तीन विकेट और मीर हमजा ने 40 रन पर एक विकेट लिया। दो टेस्टों की सीरीज़ पूरी हो जाने के बाद अब दोनों टीमें 24 से 28 अक्तूूबर तक तीन ट््वेंटी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली महिला बनी ओसाका
अमेरिका की चेम्पियन सेरेना विलियम्स को दी मात|| Osaka win grand slam

न्यूयॉर्क, एजेंसी।

जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल में अमेरिका की (Osaka win grand slam) चैम्पियन सेरेना विलियम्स को हरा दिया। इस जीत के साथ ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हरा दिया। ओसाका ने पहला सेट आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में सेरेना वापसी की कोशिशें कर रही थीं। इस दौरान उनके कोच पर कथित रूप से हाथ से इशारा करने पर एक गेम का जुर्माना लगा। चेयर अंपायर ने कोच की हरकत को नियमों का उल्लंघन माना। चेयर अंपायर कार्लोस रामोस के फैसले के बाद सेरेना ने गुस्से में अपना रैकेट पटक दिया। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी। सेरेना ने गुस्से में अंपायर को कथित रूप से चोर भी कहा। इसका खंडन करते हुए सेरेना ने अंपायर से कहा, “मैं आपसे माफी मांगती हूं। मैंने कभी बेईमानी नहीं की। मेरी एक बेटी है और मैं उसके सामने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती हूं। बेईमानी के बजाय मैं मैच हारना पसंद करूंगी।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बांग्लादेश 9 साल बाद एशिया से बाहर जीती सीरीज
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 18 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से कब्जाई सीरिज| Tamim Iqbal Hit Century

एजेंसी , बासेटेरे। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के सीरीज में दूसरे शतक की (Tamim Iqbal Hit Century) बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे व आखरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 18 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से कब्जा ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तमीम (103) के श्रृंखला के दूसरे शतक व महमुदुल्लाह (नाबाद 67) के शानदार अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने छह विकेट पर 301 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम रोवमैन पॉवेल के 41 गेंदों में नॉटआउट 74 रन की पारी के बावजूद छह विकेट पर 283 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल (73) व शाई होप (64) ने भी अर्धशतक जमाए।

तमीम इकबाल बने मैन आॅफ द मैच’ और ‘मैन आॅफ द सीरीज’

बांग्लादेश ने इस तरह से पिछले नौ सालों में एशिया के बाहर पहली बार कोई श्रृंखला जीती। उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तमीम ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी तथा 124 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 143.5 की औसत से कुल 287 रन बनाए। उन्हें ‘मैन आॅफ द मैच’ और ‘मैन आॅफ द सीरीज’ चुना गया। तमीम और महमुदुल्लाह के अलावा शाकिब अल हसन ने 37 और कप्तान मुर्तजा ने 36 रन का योगदान दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी: पायलट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

सीकर (वार्ता)।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में अब हर वर्ग का झुकाव कांग्रेस की तरफ होने से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। श्री पायलट सीकर जिले के धोद कस्बे में आज मेरा गांव मेरा बूथ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर मंदिर और मस्जिद के नाम पर भाजपा कब तक सत्ता में आएगी।

भाजपा असली मुद्दों से हटकर अब लोगों को धोखे में रखेगी, मंदिर मस्जिद की बात करेगी लेकिन पेट्रोल और डीजल तथा किसानों के खाद बिजली पर कोई बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार ने धोखा किया है। राज्य में लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही हैं लेकिन भाजपा यह झूठ बोलकर फिर सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी है और अब हर वर्ग कांग्रेस की ओर नजरें गड़ाए बैठा है और उसे कांग्रेस पर भरोसा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

101 वें मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत
101 वें मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत

डबलिन

ओपनर लोकेश राहुल (70) और सुरेश रैना (69) के तूफानी अर्धशतकों के बाद स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के तीन- तीन विकेटों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दूसरे और अंतिम ट्वंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 143 रन से पीटकर दो मैचों की सीरीज में मेजबान टीम का 2-0 से सफाया कर दिया।

भारत ने पहला मैच 76 रन से जीता था और दूसरा मैच उससे भी बड़े अंतर से शुक्रवार को 143 रन से जीत लिया। भारत की अपने ट्वंटी 20 मैचों के इतिहास में 101 मैचों में यह सबसे बड़ी जीत है। भारत की इससे पहले रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत पिछले साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ कटक में 93 रन से थी। ओवरआल ट्वंटी 20 के इतिहास में रनों के लिहाज से यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत का इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल सीरीज शुरू होने से पहले यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

भारत को इंग्लैंड से पहला ट्वंटी 20 मैच तीन जुलाई को मैनचेस्टर में खेलना है। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ताकत के सामने आयरलैंड की टीम बौनी नजर आयी और पूरी तरह समर्पण कर गयी। भारत ने चार विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद आयरलैंड को 12.3 ओवर में मात्र 70 रन पर निपटा दिया। भारत ने लगातार दूसरे मैच में 200 से ऊपर का स्कोर बनाया। भारत ने इस मैच में ओपनर शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को विश्राम देकर लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल को मौका दिया।

भारत के चार परिवर्तन आयरलैंड पर और भारी पड़ गए। आयरलैंड के बल्लेबाजों के पास भारत के कलाई के स्पिन्नरों चहल और कुलदीप का कोई जवाब नहीं था। पहले मैच में चार विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने 2.3 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पहले मैच में तीन विकेट लेने वाले लेग स्पिनर चहल ने चार ओवर में 21 रन पर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 19 रन पर दो विकेट, सिद्धार्थ ने चार रन पर एक विकेट और हार्दिक पांड्या ने 10 रन पर एक विकेट लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

PM मोदी और शाह हैदराबाद से चुनाव जीत कर दिखाएं: ओवैसी
हैदराबाद  सांसद ने दी चुनौती

PM Modi and Shah win elections from Hyderabad: Owaisi

नई दिल्ली (एजेंसी)।  ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती दी है। ओवैसी ने कहा कि मैं किसी को भी हैदरबाद से एआईएमआईएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं (PM Modi and Shah win elections from Hyderabad: Owaisi)।

कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने की चुनौती

PM Modi and Shah win elections from Hyderabad: Owaisi

पीएम मोदी और अमित शाह यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं। इसके साथ ही ओवैसी इस चुनौती में कांग्रेस को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। इसके साथ ही ओवैसी ने ये भी कहा कि दोनों पार्टियां यहां साथ चुनाव लड़कर भी नहीं जीत पाएंगी।

मुस्लिमों को हमेशा वोट बैंक बताकर ठगा गया

PM Modi and Shah win elections from Hyderabad: Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अब्बास नकवी के बयान पर कहा, ‘तथ्य यह भी है कि मुस्लिम कभी वोट बैंक नहीं रहा है। मुस्लिमों को हमेशा वोट बैंक बताकर ठगा गया है।’ इससे पहले ओवैसी ने मुसलमानों से कहा था कि वे मुस्लिम उम्मीदवारों को ही वोट दें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्पेन की जीत ने ग्रुप बी को बनाया ग्रुप ऑफ डैथ
मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की

कजान (वार्ता)

स्पेन ने ईरान की मजबूत रक्षापंक्ति को दूसरे हाफ में डिएगो कोस्टा के गोल से भेदते हुए बुधवार को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की और ग्रुप बी को ग्रुप ऑफ डैथ बना दिया।

पूर्व चैंपियन स्पेन के इस जीत के बाद दो मैचों से चार अंक हो गए हैं जबकि पुर्तगाल के भी दो मैचों से चार अंक हैं। ईरान के दो मैचों से तीन अंक हैं और इस ग्रुप से नॉकऑउट चरण में जाने वाली दो टीमों का फैसला ग्रुप के आखिरी मैचों के बाद ही हो पायेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रशीद की फिरकी में फंसा बंग्लादेश अफगानिस्तान ने जीती सीरीज
देहरादून (एजेंसी)। करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान (12 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और समीउल्लाह शेनवारी की 49 रन की बेहतरीन पारी की मदद से अफगानिस्तान ने बंगलादेश को दूसरे ट्वंटी 20 मैच में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। अफगानिस्तान की बंगलादेश पर यह पहली सीरीज जीत है। बंगलादेश को आठ विकेट पर 134 रन पर रोकने के बाद अफगानिस्तान ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। राशिद को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। राशिद ने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे।

बंगलादेश की पारी में तमीम इकबाल ने 48 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43, मुशफिकुर रहीम ने 18 गेंदों में 22 रन और अबू हैदर ने 14 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये। राशिद ने एक फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 12 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद नबी ने 19 रन पर दो विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में 15 डॉट बॉल डालते हुए मात्र 15 रन दिए। मोहम्मद शहजाद ने 18 गेंदों पर 24, उस्मान गनी ने 31 गेंदों पर 21, शेनवारी ने 41 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 और नबी ने 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन ठोककर अफगानिस्तान को यादगार जीत दिला दी।

आईपीएल एलिमिनेटर मैच : केकेआर ने राजस्थान पर की जीत की हैट्रिक
कोलकाता (एजेंसी)। ईडन गार्डंस में आईपीएल-11 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है। जहां उनका सामना इसी मैदान पर 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। संजू सैमसन 50 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 52 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 49 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 22 रन ही दिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। राजस्थान की टीम ने ईडन गार्डंस पर कुल 8 मैच खेलें हैं, जिनमें उन्हें आखिरी बार 2008 में ही जीत मिली थी। उसके बाद 10 साल में वे यहां कोई भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं।

कप्तान अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। त्रिपाठी को 20 रन पर पीयूष चावला ने आउट किया। उनके बाद क्रीज पर आए संजू सैमसन और रहाणे ने 62 रन की साझेदारी की। रहाणे को 46 रन पर कुलदीप यादव ने आउट किया। स्टुअर्ट बिन्नी शून्य पर आउट हो गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। सुनील नरेन 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में कृष्णप्पा गौतम का शिकार बन गए। उसके बाद गौतम ने रॉबिन उथप्पा को 3 रन पर आउट किया। पारी के चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने नीतीश राणा को 3 रन पर आउट किया। चौथे विकेट के रुप में क्रिस लिन आउट हुए। वे 18 रन पर श्रेयस गोपाल को अपना विकेट दे बैठें। शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हुए।

मोइन के 53 गेंदों पर तूफानी शतक से जीता इंग्लैंड
बिस्टल (वार्ता)। मैन आफ द मैच मोइन अली के 53 गेंदों पर ठोके गे तूफानी शतक (102) और जो रूट (84) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 124 रन से पीटकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 369 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मेहमान वेस्टइंडीज की टीम को 39.1 ओवर में 245 रन पर समेटकर 124 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

मोइन ने 57 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी में सात चौके और आठ छक्के उड़ाए। उन्होंने मात्र 53 गेंदो में अपना शतक जड़ा जो कि इंग्लैंड की धरती पर वनडे में अब तक सबसे तेज शतक है। मोइन के अलावा रूट ने 79 गेंदों पर 84 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 73, एलेक्स हेल्स ने 36 और क्रिस वोक्स ने 34 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से मिगुएल कंिमस ने तीन, जैसन होल्डर ने दो और जेरोम टेलर, एश्ले नर्स तथा आर पावेल ने एक-एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड से मिले 370 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ओपनर क्रिस गेल (78 गेंदों पर 94) की रन की तूफानी पारी के बावजूद 39.1 ओवर में 245 रन पर आलआउट हो गई।

गेल ने 78 गेंदों पर 94 रन की विस्फोटक पारी में नौ चौके और छह छक्के ठोके। इसके अलावा जैसन मोहम्मद ने 38, कप्तान जैसन होल्डर ने 34 और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 20 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लेंकेट ने 52 रन पर पांच विकेट, आदिल राशिद ने 34 रन पर तीन विकेट और डेविड विली ने एक विकेट हासिल किया।