Back - Sach Kahoon Hindi

पहली बार आज रोहिंग्याओं को वापस भेजेगा भारत
नई दिल्ली(सच कहूँ)। रोहिंग्या शरणार्थियों को उनके देश वापस भेजने के मुद्दा पिछले कुछ समय से भारतीय राजनीति के केंद्र में रहा है. इस विवाद के बीच आज भारत सरकार पहली बार देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को म्यांमार वापस भेजेगी। इस पहली किस्त में 7 लोगों को वापस भेजा जाएगा। हालांकि, इसी मुद्दे पर आज ही सुप्रीम कोर्टमें सुनवाई भी होगी।

मुद्दे पर आज  सुप्रीम कोर्ट में  होगी भी सुनवाई

दरअसल, सातों रोहिंग्या असम के सिलचर स्थित हिरासत केन्द्र में बंद हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को मणिपुर की मोरेह सीमा चौकी पर 7 रोहिंग्या प्रवासियोंको म्यांमार के अधिकारियों को सौंपा जाएगा । याचिका पर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह आवेदन पर विचार करने के बाद ही इस मामले की तुरंत सुनवाई पर फैसला देगी।

गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश ने अपने कामकाज के पहले दिन बुधवार को वकीलों के समक्ष स्पष्ट किया कि वह ऐसे मामलों में मानदंड तय होने तक तुरंत सुनवाई की अनुमति नहीं देगी। पीठ में न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ भी शामिल हैं। अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ को बताया कि इन रोहिंग्या लोगों को स्वदेश वापस भेजा जा रहा है। अत: इस मामले की तुरंत सुनवाई जरूरी है।

पीठ ने कहा, तुरंत सुनवाई के लिए किसी मामले का उल्लेख नहीं। हम मानदंड तय करेंगे फिर देखेंगे कि मामलों का उल्लेख किस प्रकार होगा। पीठ ने कहा कि मौत की सजा की तामील और बेदखली के मामलों की ही तुरंत सुनवाई हो सकती है।  शुरुआत में पीठ ने भूषण से कहा कि वह याचिका दायर करें।

पीठ ने कहा कि ‘हम इस पर विचार करेंगे और फिर फैसला लेंगे

भूषण के इस जवाब पर कि अर्जी दी जा चुकी है, पीठ ने कहा कि ‘हम इस पर विचार करेंगे और फिर फैसला लेंगे। ’ असम में अवैध तरीके से रह रहे सात रोहिंग्या को म्यामार वापस भेजने के केन्द्र के फैसले को चुनौती देते हुए नई याचिका दायर की गई है। इन लोगों को गुरुवार को म्यांमार वापस भेजा जाना है। पड़ोसी देश की सरकार के गैरकानूनी प्रवासियों के पते की रखाइन राज्य में पुष्टि करने के बाद इनके म्यांमार के नागरिक होने की पुष्टि हुई है। यह पहली बार है जब रोहिंग्या प्रवासियों को भारत से म्यांमार भेजा जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

अवैध प्रवासियों को बगैर कानूनी प्रक्रिया के वापस भेजा जाना चाहिए: ट्रम्प
अपने देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे सकते

वाशिंगटन (एजेंसी)।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि जो लोग गैरकानूनी तरीके से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करते हैं उन्हें बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया पूरी किये बिना जहां से वे आए हैं वहां वापस भेजा जाना चाहिए। ट्रम्प ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ह्लहम इन सभी लोगों को अपने देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे सकते। जब कोई अमेरिका में आता है तो हमें तत्काल न्यायाधीशों या न्यायालय के मामलों में पड़े बिना उन्हें वापस भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे सभी लोगों को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। सीमाओं को मजबूत करना कोई अपराध नहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर टीवी पर कर रहे वापसी
मुंबई (एजेंसी)। ‘कॉमेडी क्लासेस’ (2014-2016) से सेल्फी मौसी के नाम से फेमस हुए कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर टीवी पर वापसी कर रहे हैं। सिद्धार्थ कॉमेडी सर्कस से दोबारा टीवी की दुनिया में लौट रहे हैं। बता दें कि वे नवंबर 2017 में लापता हो गए थे। और चार महीने तक उनकी कोई खबर नहीं थी। कई लोगों ने उन्हें ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई थी। आखिरकार वे सामने आए थे और कई खुलासे किए थे। सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके साथ क्या-क्या हुआ था।

उन्होंने बताया था कि उनकी मम्मी उन्हें ड्रग्स देती थी और उन्हें जबरदस्ती पागलखाने में भी डाल दिया था। बता दें कि सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी उनके एक फ्रेंड ने अपने फेसबुक पेज पर दी थी। उन्होंने लिखा थी- ‘आप लोगों को याद है सिद्धार्थ सागर उर्फ सेल्फी मौसी उर्फ नसीर। ये शख्स पिछले 4 महीनों से लापता है। ये अंतिम बार 18 नवंबर 2017 को दिखा था। कोई नहीं जानता वो कहां है। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। प्लीज उसे ढूंढ़ने की कोशिश करिए’। हालांकि, बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट भी कर दी थी।

सिद्धार्थ ने खुद किए थे कई खुलासे

इसी साल अप्रैल में सिद्धार्थ ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने ठीक होने की खबर की पुष्टि की थी। उसके बाद मीडिया से बातचीत कर अपनी फैमिली और खुद की हालत के बारे में खुलासा किया था। सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत कर बताया था कि पेरेंट्स उन्हें खाने में ड्रग्स मिलाकर देते थे। इस बात का पता उन्हें तब चला जब वे अजीब सा फील करने लगे थे और उनका वेट भी कम होने लगा था। उन्होंने बताया था कि, जब अपनी हालत के बारे में पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बायपोलर नाम की बीमारी है। इस बीमारी के बारे में सुनकर वे शॉक्ड रह गए थे।

सिद्धार्थ ने मीडिया को बताया था कि ड्रग्स की वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती करवाया गया था। सेंटर में उन्हें काफी टॉर्चर किया जाता था। यहां पर 4-5 लोग मिलकर उन्हें मारते थे। पिटाई के बाद वे होश खो देते थे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने मैनेजर को कॉन्टेक्ट किया था। मैनेजर ने एक महीने की मशक्कत के बाद उन्हें सेंटर से बाहर निकाला था। उसके बाद एक बार गोवा जाते समय बीच में से ही उठवा लिया गया और पागलखाने में डाल दिया गया। फिर पागलखाने से निकालकर उन्हें आशा की किरण रिहैब सेंटर में शिफ्ट कर दिया था। बाद में पता चला कि गलत दवाइयों की वजह से उनकी ये हालत हुई हैं।

बार संघ चुनाव : आज होंगे नामांकन वापिस
ShriGangaNagar, SachKahoon News: बार संघ चुनाव में सोमवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापिसी लेने के लिए 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 6 पदों के लिए होने वाले चुनाव में से 3 पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है ऐसे में अध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 2 से अधिक दावेदार मैदान में है। तीनों पदों पर अगर नामांकन वापिस होते हैं तो यह काफी रोचक होगा क्योंकि अध्यक्ष और सचिव पद पर दो लोगों ने और संयुक्त सचिव पद पर तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। ऐसे में अध्यक्ष और सचिव का निर्विरोध निर्वाचन माना जाएगा जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए दो लोगों को नामांकन वापिस लेना होगा।

चुनाव अधिकारी विपिन सिद्ध के अनुसार अगर दावेदारों के बीच आपसी सहमति नहीं बनती है तो 16 दिसम्बर को मतदान करवाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है प्रत्याक्षियों ने भी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। शनिवार-रविवार को अवकाश होने के कारण दावेदारों के समर्थक अधिवक्ताओं के घरों में दस्तक देकर अपने पत्याक्षी के लिए वोट मांगते नजर आए। प्रचार-प्रसार के लिए कई प्रत्याक्षी व उनके समर्थक सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। फेसबुक से लेकर वाट्सएप पर भी दावेदारों को वोट देने की बात की जा रही है। वैसे तो बार संघ चुनाव में सबसे अधिक महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और सचिव का माना जाता है। इसके बाद बावजूद संयुक्त सचिव पद पर तीन नामांकन होना इस पद की भी महत्वता को बताता है। अधिकांश वकीलों का रूझान अभी तक किसी भी प्रत्याशी की और स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जिस प्रकार चर्चाओं का दौर गर्म है उसमें नीतिन कुमार वाटस बार संघ के नए अध्यक्ष माने जा रहे हैं। ऐसे में देखना यह है कि 16 तारीख को ताज किसके सिर पर सजता है। बार संघ के चुनाव में हमेशा की तरह इस बार भी दावेदारों का फैसला 852 मतदाता करेंगे। इस मतदान में सबसे अधिक देखने वाली बात यह होगी कि इन अधिवक्ताओं में से अधिकांश डमी अधिवक्ता किसे वोट देते हैं। क्योंकि इन अधिवक्ताओं में से करीबन 45 प्रतिशत अधिवक्ता ऐसे है जो जिला मुख्यालय पर प्रेक्टिस कर रहे हैं शेष अधिवक्ता वे है जिन्होंने वकालत की डिग्री तो ले रखी है लेकिन वे पे्रक्टिस नहीं करते।