No Confidence Motion - Sach Kahoon Hindi
No Confidence Motion Debate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से मणिपुर की धटनाओं पर राजनीति न करने की अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य में शांति स्थापित करने के लिए सबको साथ लेकर चलने का एक विश्वास जगाने का प्रयास निरंतर चल रहा है और वहां शांति का सूर्योदय जरूर होगा। मोदी ने विपक्षी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा सरकार के विरुद्ध लोक सभा में रखे गए प्रस्ताव पर तीन दिन की चर्चा का जवाब दे रहे थे। मंगलवार को इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने कहा कि यह प्रस्ताव मणिपुर पर प्रधानमंत्री का मौनव्रत तोड़ने के लिए लाया गया है। प्रधानमंत्री के करीब ढाई घंटे के उत्तर के बाद सदन ने अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया। प्रस्ताव पर ध्वनिमत से पहले विपक्षी सदस्य बहिर्गमन कर गए थे।
मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव की पर हुई चर्चा के जवाब में विपक्षा ,विशेष रूप से कांग्रेस पर केवल सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर की समस्या पुरानी है और उनकी सरकार ह्यपिछले छह साल से वहां की समस्याओं का समाधान निकालने के प्रयास में लगी हुई है। No confidence Motion
प्रधानमंत्री ने मणिपुर में हाल की हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुए अपराध को अक्षम्य बताते हुए आश्वासन दिया कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा, ह्य देश के सभी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिस प्रकार से प्रयास चल रहे हैं निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा। मणिपुर फिर एक बार नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। मैं मणिपुर के लोगों से भी आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूंए वहां की माताओं , बहनों, बेटियों से कहना चाहता हूं देश आपके साथ हैए ये सदन आपके साथ है।
प्रधानमंत्री ने कहा हम सब मिलकर के कोई यहां हो या ना होए हम सब मिलकर के इस चुनौती का समाधान निकालेंगेए वहां फिर से शांति की स्थापना होगी। मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मणिपुर फिर विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़े उसमें कोई प्रयासों में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो सरकार है और पिछले छह साल से इन समस्‍याओं का समाधान ढूंढने के लिए लगातार समर्पित भाव से कोशिश कर रही है। बंद और ब्‍लॉकेट का जमाना कोई भूल नहीं सकता है। मणिपुर में आये दिन बंद और ब्‍लॉकेट होता था। वो आज बीते दिन की बात हो चुकी है।
मोदी ने कहा, शांति स्‍थापना के लिए हरेक को साथ लेकर चलने के लिए एक विश्‍वास जगाने का प्रयास निरंतर हो रहा हैए आगे भी होगा। और जितना ज्‍यादा हम राजनीति को दूर रखेंगेए उतनी शांति निकट आएगी। यह मैं देशवासियों को विश्‍वास दिलाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गृह मंत्री के साथ मणिपुर की चर्चा पर सहमति दिखाई होती तो अकेले मणिपुर विषय पर विस्तार से चर्चा हो सकती थी। हर पहलू पर चर्चा हो सकती थी। और उनको भी बहुत कुछ कहने का मौका मिल सकता था। लेकिन उनको चर्चा में रस नहीं था । प्रधानमंत्री ने कहा, कल अमित शाह ने विस्तार से इस विषय की चीजें जब रखी तो देश को भी आश्चर्य हुआ है कि ये लोग इतना झूठ फैला सकते हैं। No confidence Motion
मोदी ने कहा, हमने कहा थाए अकेले मणिपुर के लिए आओ चर्चा करोए गृहमंत्री जी ने चिट्ठी लिखकर के कहा था। उनके विभाग से जुड़ा विषय था। लेकिन साहस नहीं थाए इरादा नहीं था और पेट में पाप थाए दर्द पेट में हो रहा था और फोड़ रहे थे सरए इसका ये परिणाम था। उन्होंने कहा मणिपुर की स्थिति पर गृह मंत्री श्रीमान शाह ने कल दो घंटे तक विस्तार से और बड़े धैर्य से रत्ती भर भी राजनीति के बिना सारे विषय को विस्तार से समझायाए सरकार की और देश की चिंता को प्रकट किया और उसमें देश की जनता को जागरूक करने का भी प्रयास था। उसमे इस पूरे सदन की तरफ से एक विश्वास का संदेश मणिपुर को पहुंचाने का इरादा था। उसमें जन सामान्य को शिक्षित करने का भी प्रयास था। एक नेक ईमानदारी से देश की भलाई के लिए और मणिपुर की समस्या के लिए रास्ते खोजना एक प्रयास था। लेकिन सिवाय राजनीति के कुछ करना नहीं हैए इसलिए इन्होंने यही खेल किए ए यही स्थिरता की।
उन्होंने शाह के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया। अब अदालतों में क्या हो रहा है वो हम जानते हैं। और उसके पक्ष विपक्ष में जो परिस्थितियों बनींए हिंसा का दौर शुरू हो गया और उसमें बहुत परिवारों को मुश्किल हुई। अनेकों ने अपने स्वजन भी खोएं। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुआ और ये अपराध अक्षम्य है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए केंद्र सरकारए राज्य सरकार मिलकर के भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया हैए उसने हर भारतीय की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों कुछ लोग भारत मां की मृत्यु की कामना करते नजर आ रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो कभी लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैंए कभी संविधान की हत्या की बात करते हैं। दरअसल जो इनके मन में हैए वही उनके कृतित्व में सामने आ जाता है। ये वो लोग जिन्होंने मां भारती के तीन तीन टुकड़े कर दिए। ये वो लोग हैं जिन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते वंदे मातरम गीत के भी टुकड़े कर दिए इन लोगों ने। प्रधानमंत्री ने कहा ये वो लोग हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले लोगों का प्रोत्साहन करने के लिए पहुंच जाते हैं। ये उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो ये कहते हैं कि सिलीगुड़ी के पास जो छोटा सा नॉर्थ ईस्ट को जोड़ने वाला कॉरिडोर हैए उसको काट दें तो बिल्कुल नॉर्थ ईस्ट अलग हो जाएगा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ खड़े तमिलनाडु में डीएमके पार्टी के मुख्यमंत्री मुझे चिट्ठी लिखते हैं कि मोदी जी कच्चातिवु वापस ले आइए। इसे श्रीलंका को श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में दिया गया था। कांग्रेस का इतिहास मां भारती को छिन्न भिन्न करने का रहा है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर पूर्वोत्तर के साथ केवल सौतेला और उपेक्षा का व्यवहार करने का आरोप लागते हुए कहा कि उनकी सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वैश्वकि पविर्तनों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व एशिया के तेज विकास की संभावनाओं को देखते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के केंद्र में आने वाला है!
मोदी ने पूर्वोत्तर की उपेक्षा के संदर्भ में 5 मार्चए 1966 को मिजोरम में असहाय नागरिकों पर वायुसेना के माध्यम से हमला करवाये जाने, अकाल तख्त पर कार्रवाई, 1962 में चीन के हमले के दौरान असम और पूर्वोत्तर को उनके भाग्य पर छोड़ देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री के रेडियो प्रसारण का जिक्र किया। मोदी ने कहा, नॉर्थ ईस्ट में वहां के लोगों के विश्वास की इन्होंने हत्या की है। वो घाव किसी न किसी समस्या के रूप में उभर करके आते हैंए इन्हीं के ये के कारनामे हैं। उन्होंने अपने को लोहिया के वारिस बताने वाले और अब कांग्रेस के साथ खड़े दल समाजवादी नेताओं पर भी करारा प्रहार किया।
उन्होंने याद दिलाया कि लोहिया जी ने कहा था और वो आरोप था कि जान बूझकर नेहरू जी नॉर्थ.ईस्ट का विकास नहीं कर रहे थेए जान बूझ करके नहीं कर रहे थे और लोहिया जी के शब्द हैं । ये कितनी लापरवाही वाली और कितनी खतरनाक बात है 30 हजार वर्ग मील से बड़े क्षेत्र को एक कोल्ड स्टोरेज में बंद करके उसे हर तरह के विकास से वंचित कर दिया गया है। ये लोहिया जी ने नेहरू पर आरोप लगाया था कि नॉर्थ.ईस्ट के लोगों के हृदय कोए उनकी भावनाओं को आपने कभी समझने की कोशिश नहीं की है। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे मं‍त्री परिषद के 400 मंत्री रात्रि निवास करके वो अकेले स्टेट हेड क्वार्टर में नहींए डिस्ट्रिक हेड क्वार्टर के तौर पर। और मैं स्वयं 50 बार गया हूँ। ये आंकड़ा नहीं है सिर्फ ये साधना है। ये नॉर्थ.ईस्ट के प्रति समर्पण है।
Independence day 2023: इस साल आप 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे या 77वां? इस आर्टिकल को पढ़कर करें कन्फ्यूजन दूर
एस्टोनियाई संसद में प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
टालिन (एजेंसी)। एस्टोनियाई संसद में प्रधानमंत्री काजा कलास के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) मतदान के बाद गिर गया। संसद की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि आज अपनी बैठक में, रिइगिकोगु (संसद) ने प्रधानमंत्री काजा कलास में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की, जिसे रिइगीकोगु के 30 सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया था।अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन नहीं मिला। रिइगिकोगु के 36 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया और 55 ने विरोध में मतदान किया। प्रस्ताव के पक्ष में कम से कम 51 मतों की आवश्यकता थी। एस्टोनियाई विपक्षी दलों ईकेआरई और इसामा ने राष्ट्रीय सुरक्षा, कारोबारी माहौल और ग्रामीण विकास पर सरकार की नीतियों पर सुश्री कलास में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव में कोरोना वायरस महामारी के प्रति सरकार पर खराब प्रतिक्रिया का भी आरोप लगाया।
इससे पहले इस महीने की शुरूआत में, दोनों विपक्षी पार्टियां रक्षा मंत्री काल्ले लाने के खिलाफ अविश्वास मत पारित करने में विफल रहीं थीं। प्रस्ताव के पक्ष में 42 और विपक्ष में 57 मत पड़े थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
संसद के बाहर भी मोदी और राहुल में चले शब्द बाण
मैं परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ डट कर
खड़ा हूँ: मोदी | No Confidence Motion
शाहजहांपुर (एजेंसी)। लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसान कल्याण रैली में कहा कि ‘मेरा गुनाह यही है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। (No Confidence Motion) परिवारवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा हूं। हमने संकल्प लिया है जिन लोगों ने यहां के लोगों को 18वीं सदी में जीने के लिए मजबूर कर दिया हम उसे बदल कर रख देंगे।
हम जल्द ही सभी घरों तक बिजली पहुंचा कर रहेंगे। हमने बिचौलियों और मुफ्तखोर लोगों का धंधा बंद करवा दिया ऐसे में वो हमें हटाना चाहते हैं।’ वहीं पीएम मोदी ने अन्नदाताओं को बदहाल हालत से उबारने का संकल्प दोहराते हुये कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी पिछली सरकार के कारनामो से शोषण के शिकार किसानों की दशा सुधारने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।
मोदी ने रोजा स्थित रेलवे मैदान पर किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव ऐसे नहीं आता है। जब 90 हजार करोड़ रुपये इधर-उधर जाना बंद हो जाते है, तब आता है। देश की जनता अविश्वास करने वालों के मद को चूर-चूर कर देती है। कुछ लोग हमको कोस रहे थे। हमारे काम का हिसाब मांग रहे थे।
विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुये उन्होने कहा जब दल के साथ दल हो तो दलदल हो जाता है और जितना ज्यादा दलदल होता है उतना ही कमल खिलता है। वो अपने भविष्य का आकलन के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाए, लेकिन उनका आकलन गलत था क्योंकि देश बदल चुका है। यहां बेटियां अब जाग चुकी हैं। अब उनका फॉमूर्ला काम नहीं आने वाला है। साइकिल हो या हाथी किसी को भी अब बना साथी, लेकिन आपके स्वांग को देश जान चुका है।
मोदी फैला रहे हैं घृणा, भय और रोष:
राहुल | No Confidence Motion
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए आज कहा कि वह अपनी बात कहने के लिए घृणा, भय और रोष का इस्तेमाल कर रहे हैं। गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में घृणा, भय और रोष का इस्तेमाल किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ‘संसद में बहस का मुख्य मुद्दा। प्रधानमंत्री ने अपनी बात कहने के लिए कुछ लोगों के दिलों में मौजूद घृणा, भय और रोष का इस्तेमाल किया।’ गांधी ने कहा कि इसके उलट कांग्रेस सभी भारतीयों के दिलों में प्रेम और सदभाव बनाएगी जो राष्ट्र निर्माण का एकमात्र रास्ता है। गांधी ने कहा, ‘हम सभी भारतीयों के दिलों में प्रेम और सदभाव सिद्ध करने जा रहे हैं। यह राष्ट्र निर्माण का एकमात्र रास्ता है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर बीजेपी प्रफुल्लित
तेदेपा ने नैतिक विजय का दावा किया | No Confidence Motion
नई दिल्ली (एजेंसी)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की ओर से शुक्रवार को लोेकसभा में केन्द्र सरकार के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव के गिर जाने से जहां भारतीय जनता पार्टी (No Confidence Motion) के नेता प्रफुल्लित मुद्रा में हैं वहीं तेदेपा ने इसे अपनी ‘नैतिक विजय’ बताया है। तेदेपा के लोकसभा में पार्टी नेता टी नरासिम्हम ने शुक्रवार देर रात कहा कि अंतत: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए एक नैतिक विजय के रूप में रहा।
लोकसभा में इस प्रस्ताव पर मतदान होने के तुरंत बाद तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए एक ट्वीट में कहा ‘यह काफी हताशाजनक है कि प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं को हल्के में ले रहे हैं। हमारी मांगों को सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया जाना कि हमारे पास बहुमत नहीं है ,उनकी राज्य के प्रति असंवेदनशीलता का दर्शाता है।
It is very disappointing to see the country’s PM taking AP's wishes and sentiments for granted. Rejecting our demands just because we do not have a majority shows the insensitivity of the PM against our State. #AgainBJPCheatedAP
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) July 20, 2018
मोदी सरकार के खिलाफ लाए थे अविश्वास
प्रस्ताव | No Confidence Motion
जब केन्द्र सरकार से सहायता संबंधी सभी प्रयास विफल रहे तो हम केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने बार बार हमारी मांगों को खाारिज कर दिया और लोगों की भावनाओं की अनदेखी की है । इसके बावजूद हम अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।’ उधर इस प्रस्ताव के गिर जाने के बाद भाजपा के नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों में अलग ही उत्साह नजर आया और उन्होंने अपने विचार ट्वीटर के जरिए व्यक्त किए।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘परिवार आधारित राजनीति की नकारात्मकता की पराजय हुई है। हम उन सभी पार्टियों और सांसदों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें समर्थन दिया है।’ केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि लोकसभा में शुक्रवार रात मतदान के जो नतीजे आए हैं वे 2019 में होने वाले आम चुनावों के पूर्ववर्ती परिणाम हैं।
I urge all parties to reject the motion that has been moved in the House : PM @narendramodi #IndiaTrustsModi
— BJP (@BJP4India) July 20, 2018
केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए कहा है ‘सत्य हमारे पक्ष में रहा और यह एक संकेत है कि 2019 में होने वाले चुनाव झूठे द्रष्प्रचार पर नहीं बल्कि वास्तविक प्रगति पर आधारित होंगे।’
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।