GURUGRAM - Sach Kahoon Hindi

वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
वैन बैक करते समय बच्चा कुचला गया था

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram: लापरवाही से वैन पीछे करते समय आठ साल के बच्चे पर वैन चढ़ने से मौत के मामले में आरोपी वैन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान राकेश निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। बता दें कि छह अप्रैल 2026 को थाना भोंडसी क्षेत्र में मारुति कुंज में एक बच्चे की वैन तले आकर मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ, जब वैन चालक वैन को बैक कर रहा था। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वैन चलाने व बच्चे की मौत का केस दर्ज किया। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि वह श्याम कुंज मारुति कुंज भोंडसी में किराए पर रहता है। Gurugram

छह अप्रैल को उसका लडका शिवांश त्रिपाठी उम्र आठ वर्ष स्कूल से आने के बाद किराना की दुकान पर गया था। वहां से वापस आते समय उनकी गली में एक स्कूल वैन वाला वैन को पीछे कर रहा था। लापरवाही से चलाकर पीछे लेते हुए उसने उसके लडके को टक्कर मार दी, जिससे उसका लडका नीचे जमीन पर गिर गया। उसके बाद वैन उसके लडके के ऊपर चढ़ गई। जिसने लगी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में केस दर्ज किया। थाना भोंडसी की पुलिस टीम ने आरोपी वैन चालक को बुधवार को काबू किया है। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव मांगुरा जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जा से वैन बरामद की गई है। Gurugram

यह भी पढ़ें:– अथर्वा यूनिवर्सिटी में ‘RHYTHM ’26’ का आगाज़, चार दिन तक चलेगा सांस्कृतिक उत्सव

निवेश करके मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
व्हाट्सएप ग्रुप व फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से मुनाफा का दिया था प्रलोभन

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Whatsapp Group: व्हाट्सएप ग्रुप व फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग एवं आईपीओ में निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी चाइनीज बास के निदेर्शों पर साइबर ठगी से बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई राशि को दूसरे बैंक खातों (लेयरिंग) में ट्रांसफर करने की वारदातों में अंजाम देने में आरोपी संलिप्त थे। Gurugram

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2025 को एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर जिला गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि वाट्सऐप ग्रुप व फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग एवं आईपीओ में निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इस शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर में केस दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने इस मामले की जांच करते हुए इस संगठित साइबर ठगी गिरोह का पदार्फाश किया।

इस अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विशाल निवासी गांव खोड़ा, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), धर्मेंद्र निवासी गांव खोड़ा जिला गाजियाबाद उत्तर-प्रदेश व असलम निवासी गांव खिजरा, जिला हापुड़ उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विशाल व धर्मेंद्र को गांव खोड़ा, गाजियाबाद से गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी असलम को लक्ष्मी नगर, दिल्ली से गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। Gurugram

यह भी पढ़ें:– साइबर ठगों के लिए फर्जी बैंक खाते खोलने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

जांच में मिलने वाली भारी नकदी की जानकारी ईडी व इनकम टैक्स विभाग से सांझा करेगी गुरुग्राम पुलिस
अपराधियों पर अपराध से कमाई संपत्तियों व कब्जा की गई जमीनों पर बुलडोजर अभियान होगा तेज

आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त ने अपराधों की समीक्षा बैठक ली

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram: गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने शनिवार को अपराधों की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी थाना प्रबंधक अपने थाना क्षेत्रों के अपराधियों पर नजर रखेंगें। साथ ही अपराधियों पर अपराध से कमाई संपत्तियों और कब्जा की गई सरकारी जमीनों पर बुलडोजर चलाने का अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी केस की जांच के दौरान भारी नकदी मिलने पर इनकम टैक्स और ईडी के साथ भी सांझा की जाएगी।

पुलिस आयुक्त द्वारा ली गई अपराध समीक्षा बैठक में गुरुग्राम पुलिस की सभी पुलिस जोन्स (पूर्व, पश्चिम, दक्षिण व मानेसर) के डीसीपी, एसीपी, सभी एसएचओ व कार्यालयों के इंचार्ज मौजूद रहे। इस दौरान दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई राहवीर स्कीम के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गैर पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आदतन अपराधियों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई करें। Gurugram

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने जिला में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से संगीन अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, साइबर अपराध, महिला अपराध, नशा तस्करी, सडक अपराध एवं लंबित मामलों की स्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति, त्वरित कार्यवाही एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

महिला अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति | Gurugram

सीपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। वांछित व उद्घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया गया। महिला सुरक्षा के विषय में सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने निर्देश दिए कि महिला अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए। पीड़ितों को संवेदनशील एवं त्वरित न्यायिक सहायता प्रदान की जाए।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए तकनीकी दक्षता बढ़ाने, जन-जागरूकता अभियान चलाने और त्वरित शिकायत निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई तथा इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई और अंतर-जिला समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था एवं सडक सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

राहवीर योजना में दिया जाता है 25 हजार का इनाम

सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक एसएचओ को कम से कम एक राहवीर चिन्हित/तैयार करना अनिवार्य होगा। हर वर्ष सभी जिलों द्वारा तीन राहवीरों के नाम सरकार को भेजे जाएंगे, जिनमें से 10 चयनित राहवीरों को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। राहवीरों को किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही में शामिल नहीं किया जाएगा। Gurugram

यह भी पढ़ें:– Mukhyamantri Shehri Awas Yojana: गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में करीब छह हजार पात्र लाभार्थियों को मिलेंगे ईडब्ल्यूएस फ्लैट

गुरुग्राम: उद्योग जगत जेलों को अपनाकर प्रशिक्षित कैदियों को रोजगार देनेको आगे आएं: जस्टिस सूर्यकांत
गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा। भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार की शाम को गुरुग्राम जिला भोंडसी जेल से राज्य की विभिन्न जेलों में कौशल विकास केंद्रों, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं आईटीआई-स्तरीय व्यावसायिक कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ किया। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पंजाब, हरियाणा एवं यू.टी. चंडीगढ़ में एक माह चलने वाले राज्यव्यापी नशा-रोधी जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अहसनुद्दीन अमानुल्लाह, न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू एवं उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश तथा राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति जेल से बाहर आने के बाद उपयुक्त मार्गदर्शन, शिक्षा एवं कौशल समर्थन नहीं पाता तो उसका समाज में पुनर्वास कठिन हो जाता है। कई बार वह दोबारा अपराध चक्र में फंस जाता है। उन्होंने कहा कि यदि जेल या जैसा वे कहना पसंद करते हैं सुधार गृहvमें शिक्षा, कौशल, मनोवैज्ञानिक समर्थन और पुनर्वास की संरचित व्यवस्था न हो, तो जेलें अनजाने में वंचनाओं को और गहरा कर सकती हैं। आज की सुधारात्मक न्याय व्यवस्था पुनरावृत्ति रोकने के लिए योजनाबद्ध, सामूहिक और मानव-केन्द्रित रणनीति की मांग करती है।

अपने संबोधन में उन्होंने सुधारात्मक प्रणाली को मजबूत करने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि पुनर्वास केवल आशा पर नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध प्रक्रिया पर आधारित होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक जिले में पुनर्वास बोर्ड गठित किए जाएं, जिनमें प्रोबेशन अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएँ एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हों ताकि प्रत्येक रिहाई एक ठोस कार्ययोजना के साथ हो।

उन्होंने प्रवासी मजदूरों की विशिष्ट संवेदनशीलताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी चुनौतियाँ परिस्थितिजन्य हैं, आपराधिक नहीं। उनके लिए सरल ज़मानत प्रक्रिया, बहुभाषीय कानूनी सहायता और आवश्यक दस्तावेज सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनोवैज्ञानिक पुनर्वास को व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ मजबूत किया जाना चाहिए। कौशल अवसर देता है, लेकिन मनोवैज्ञानिक स्थिरता व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती है। इस संदर्भ में आज आरंभ किया गया यूथ अगेंस्ट ड्रग्स अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप होना चाहिए। डिजिटल कौशल, लॉजिस्टिक सेवाएँ और आधुनिक ट्रेड भविष्य का रास्ता हैं। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे जेलों को अपनाने, अप्रेंटिसशिप देने और प्रशिक्षित कैदियों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

उन्होंने ब्रिटेन में अपनाए गए एक अभिनव मॉडल का उल्लेख किया, जिसे बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सहयोग से विकसित किया गया है। इस मॉडल में कैदियों को निगरानी चिप लगाकर घर पर रहने की अनुमति मिलती है, जिससे उनका पारिवारिक जीवन, आय और सामाजिक जिम्मेदारियाँ बाधित नहीं होतीं। यह मानवीय सुधार मॉडल सुरक्षा और पुनर्वास के बीच संतुलन स्थापित करता है।

न्यायमूर्ति अहसनुद्दीन अमानुल्लाह ने कहा कि समाज का सबसे बड़ा कर्तव्य यह है कि वह सुधार कर चुके व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक स्वीकार करे। यदि समाज स्वीकार नहीं करेगा, तो किसी भी पुनर्वास व्यवस्था का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।

न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने कहा कि जेलों को दंड के स्थानों से आगे बढ़कर अवसर, पुनर्निमाण और नई शुरुआत के केन्द्रों में बदलना अत्यंत आवश्यक है। यह तभी संभव होगा जब उन्हें कौशल, शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने कहा कि इस पहल की सफलता के लिए सरकार को कैदियों के लिए ठोस रोजगार अवसर सुनिश्चित करने होंगे और सार्वजनिक एजेंसियों के साथ साझेदारी को मजबूत करना होगा। न्यायमूर्ति शील नागू ने कहा कि जेलों में कौशल विकास केंद्रों और आईटीआई कोर्सों का शुभारंभ हिरासत-आधारित व्यवस्था से सुधारात्मक व्यवस्था की ओर एक निर्णायक परिवर्तन है। पुनर्वास का वास्तविक उद्देश्य प्रशिक्षित कैदी को रोज़गार योग्य नागरिक में बदलना है।

Rajasthan Police: गुरुग्राम में गैंगस्टर को पकड़ने के लिए सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड बनीं राजस्थान पुलिस
गुरुग्राम की एक सोसायटी में दोस्त के पास छिपा था लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर काबू

राजस्थान पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनकर आरोपी तक पहुंची

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Lawrence Bishnoi Gang: गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनीं और उस तक पहुंची। यहां एक पॉश सोसायटी में अपनी दोस्त के पास छिपे बैठे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को राजस्थान पुलिस ने दबोच लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। टीम ने उसे पकड़ने के लिए 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाली। गैंगस्टर के सोसायटी में रहने की बात सामने आने पर सोसायटी में भी चचार्एं होने लगीं।

जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव की राजस्थान पुलिस को तलाश थी। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने उसे काबू करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर यहां सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसायटी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में अपनी गलफ्रेंड के पास छिपकर रह रहा था। पुख्ता सूचना मिलते पर राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल इस सोसायटी के गेट पर तीन दिन तक गार्ड बनकर तैनात रहे। गैंगस्टर पर उनकी नजरें रहीं। साथ ही 150 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, ताकि आरोपी की दिनचर्या की पूरी जानकारी मिल सके। मूलरूप से राजस्थान के कोटपुतली का रहने वाला प्रदीप गुर्जर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सचिन थापन के लिए काम कर रहा था। मौका मिलते ही राजस्थान पुलिस ने उसका दलबल के साथ घेराव करके काबू कर लिया। राजस्थान पुलिस यहां पूछताछ कर रही है कि वह कब से यहां पर रह रहा था। उसकी गलफ्रेंड भी राजस्थान की ही रहने वाली है। Gurugram

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा और निरीक्षक राम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सोसायटी के गेट पर मुख्य निरीक्षक सुधीर कुमार को बतौर गार्ड तैनात किया गया। पुलिस को पता चला है कि आरोपी बहुत कम फ्लैट से बाहर निकलता था। वह आॅनलाइन डिलीवरी सामान मंगवाता था। गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर 6161 गैंग का प्रमुख है। उसका गैंग हाइवे किनारे बने होटलों को निशाना बनाते हुए वसूली करता है। इस गैंग की शुरूआत भीलवाड़ा में हरि तंवर से हुई थी। फिर विनोद मांडली ने कमान संभाली। उसकी हत्या हो जाने के बाद प्रदीप गुर्जर इसका प्रमुख बन गया।

यह भी पढ़ें:– Haryana New Railway Line: हरियाणा के इस जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, जमीनों की कीमतें नई ऊंचाइयां छूएंगी, जानिये…

सीजीएसटी की टीम ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी में एक गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहॅूँ न्यूज)। केंद्रीय माल और सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बहुत ही कम समय में 436 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए थे। जब विभाग ने जांच की तो इस फजीर्वाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीजीएसटी विभाग द्वारा की गई जांच में पता चला कि 13.04 करोड़ रुपये और 66.72 करोड़ रुपए का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लिया और उसे वितरित किया गया। जांच में गाजियाबाद स्थित एक व्यक्ति की भूमिका का पता चला। वह जीएसटी गुरुग्राम के अंतर्गत एक संदिग्ध फर्म चला रहा था। वह पंजीकृत भी थी। यह फर्म मोबाइल नंबर, आधार नंबर और संपत्ति विवरण जैसे फर्जी क्रेडेंशियल्स के आधार पर खोली गई थी।

पंजीकरण और उसके बाद दर्ज किए गए संशोधनों के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी के डेटा एनालिटिक्स और आईपीडीआर विश्लेषण से प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के आधार पर इस फर्म से जुड़े गाजियाबाद और फरीदाबाद में दो परिसरों की पहचान की गई। सीजीएसटी गुरुग्राम द्वारा परिसर और व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी गई। फरीदाबाद परिसर में तलाशी के दौरान 50 से अधिक सिम कार्ड मिले। इनकी विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– एआई से महिला की अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर डाली

Gurugram Crime News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत रोहित गोदारा गैंग के दो ईनामी बदमाश अरेस्ट
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Crime News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एसटीएफ ने रोहित गोदारा गैंग के दो इनामी बदमाश काबू किए हैं। ये बदमाश पिछले 11 माह से फरार थे। उन पर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव के रूप में हुई है। ये नारनौल जिले के सैदपुर गांव के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार पांच दिसंबर 2024 को नरेश और संजय ने नारनौल कोर्ट परिसर के अंदर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य अमित पर जानलेवा हमला किया था।

जिसके बाद वे अपने ठिकाने बदलते रहते थे। कई माह तक गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहे। स्पेशल टास्क फोर्स गुरुग्राम ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारियों के माध्यम आरोपियों की तलाश जारी रखी। आखिरकार पुलिस ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत रोहित गोदारा गिरोह के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ गुरुग्राम की ओर से उन्हें एसटीएफ बहादुरगढ़ को सौंप दिया है। आरोपी संजय के खिलाफ बहादुरगढ़ में करीब 10 अपराधिक मामले दर्ज हैं। नरेश के खिलाफ वहां चार केस दर्ज हैं। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने अब तक हरियाणा में 209 खुंखार अपराधियों और 1173 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Gurugram Crime News

यह भी पढ़ें:– Pradhan Mantri Awas Yojana: 201 लाभार्थियों के पक्के घर हुए मंजूर

गुरुग्राम: बालक को बंधुआ मजदूर बनाया, जब मशीन से हाथ कटा तो सुनसान छोड़ दिया
संजय कुमार मेहरा गुरुग्राम। पहले बालक को बंधुआ मजदूर बनाया। उससे डेयरी में दिन-रात मजदूरी कराई। जब मशीन में आकर उसका हाथ कटा तो उसे सुनसान छोड़ दिया गया। यह मानवाधिकारों का खुलकर उल्लंघन है। जब इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं नहीं हुई। बालक से बंधुआ मजदूरी कराने और उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में जस्टिस ललित बत्रा की अध्यक्षता वाले हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने आगे आकर स्वत: संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज जिला के रहने वाले 15 वर्षीय बालक संतोष को रोजगार के झूठे प्रलोभन में फंसाकर बंधुआ मजदूरी के लिए हरियाणा लाया गया था। बताया गया कि बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपने साथियों से बिछडऩे के बाद यह बालक संतोष एक व्यक्ति के संपर्क में आया। जिसने उसे 10,000 रुपये मासिक वेतन पर डेयरी में काम का लालच दिया। उससे दो माह तक जबरन मजदूरी करवाई गई और शारीरिक उत्पीडऩ किया गया। चारा काटते समय हुई गंभीर दुर्घटना में उसका बायां हाथ कट गया। उसे डेयरी में ले जाने वाले व्यक्ति ने बिना सहायता के सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। घायल अवस्था में बालक किसी तरह नूंह पहुंचा। वहां एक शिक्षक ने उसकी मदद की। उसे चिकित्सा सहायता दिलाई और पुलिस को सूचना दी।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग द्वारा बालक से बंधुआ मजदूरी कराने और उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में रिपोर्ट मांगी गई। नौ अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूंह की ओर से आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि इस मामले में थाना जीआरपी बहादुरगढ़ में केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए आयोग की ओर से कहा गया है कि डेयरी फार्म बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 20-25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस रिपोर्ट में घटना स्थल का सटीक उल्लेख नहीं किया गया और ना ही यह स्पष्ट किया गया कि पीडि़त बालक संतोष का बायां हाथ कहां और कैसे काटा गया। आयोग ने कहा है कि पुलिस रिपोर्ट में अब तक आरोपियों की पहचान, उनका पता लगाने या गिरफ्तारी संबंधी कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई गई है। आयोग का मानना है कि अब तक की जांच अपूर्ण, अस्पष्ट है।

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से संतोष को लेकर गया था डेयरी संचालक

आयोग की ओर से कहा गया है कि एफआईआर और संलग्न दस्तावेजों से यह स्पष्ट होता है कि अल्पवयस्क पीडि़त बालक संतोष को आरोपी अनिल कुमार द्वारा बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर बिठाकर लगभग आधे घंटे की दूरी पर स्थित एक डेयरी फार्म ले जाया गया। वहां पर संतोष से बंधुआ मजदूरी करवाई गई। यह स्पष्ट तौर पर अपहरण, अवैध बंधन और शारीरिक उत्पीडऩ को दर्शाता है। इसकी गंभीरता और गहराई से जांच जरूरी है। आयोग ने इस मामले की प्रगति रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, रेलवे, अंबाला छावनी से हासिल करने का निर्देश दिया है।

यह घटना संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार का प्रत्यक्ष उल्लंघन

हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा तथा दोनों सदस्यों कुलदीप जैन और दीप भाटिया को मिलाकर बने पूर्ण आयोग ने अपने आदेश में यह कहा किया था कि यह घटना संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार का प्रत्यक्ष उल्लंघन है, जो राज्यों को बच्चों को आर्थिक शोषण और खतरनाक कार्यों से बचाने का दायित्व सौंपता है। आयोग के प्रोटोकॉल, सूचना व जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा मानव अधिकार आयोग के समक्ष पेश की गई अब तक की जांच अपूर्ण, अस्पष्ट होने पर पुलिस अधीक्षक रेलवे अंबाला छावनी नीतिका गहलौत से टेली-कॉन्फ्रेंस द्वारा संपर्क किया गया। उन्होंने अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा को आश्वस्त किया कि वे स्वयं मामले की निगरानी करेंगी। घटनास्थल की पुष्टि, आरोपियों की खोज एवं जांच की पूरी श्रृंखला को सघनता से आगे बढ़ाएंगी। आयोग ने उन्हें निर्देशित किया है कि वे अगली सुनवाई 27 नवंबर 2025 से पूर्व रिपोर्ट आयोग में प्रस्तुत करें। साथ ही जांच रिकॉर्ड सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।

जिस ट्रैक्टर से कमाकर बनाया आलीशान घर, उसी घर पर बना दिया ट्रैक्टर घर
गुरुग्राम, संजय कुमार मेहरा। आपने घरों की छतों पर सीमेंट बने ट्रैक्टर, बैल और पक्षी तो खूब देखे होंगे, लेकिन यहां एक किसान ने अपने घर की छत पर असली ट्रैक्टर ही खड़ा कर दिया। उसे शीशे का कमरा बनाकर धूप, धूल, मिट्टी, बरसात से सुरक्षित भी रखा गया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि भले ऐसा क्या है इस ट्रैक्टर में।

जिला झज्जर के खंड बेरी निवासी किसान जितेंद्र सिंह कादयान पुत्र अत्तर ङ्क्षसह ने अपनी आलीशान कोठी के मेन गेट पर नीले रंग का न्यू हॉलैंड 3600-2 मॉडल का ट्रैक्टर शीशे का कमरा बनवाकर खड़ा कर रखा है। बिजली की लडिय़ों से ट्रैक्टर के कमरे की सजावट कर रखी है। ट्रैक्टर को इस तरह से सुरक्षित रखने के पीछे का कारण हमने किसान जितेंद्र ङ्क्षसह कादयान से जाना तो उन्होंने अपने शब्दों में ट्रैक्टर को देवता के समान बताया। ट्रैक्टर को माला भी पहनाई गई है। जितेंद्र सिंह कादयान के मुताबिक सरकारी बैंक से परिवार ने लोन लेकर यह ट्रैक्टर लिया था। वे चार भाई हैं। जब अलग हुए तो यह ट्रैक्टर उन्होंने ले लिया।

इसी ट्रैक्टर से पैसा कमाकर उन्होंने लोन चुकता कर दिया। उन्होंने यह ट्रैक्टर लेकर वर्ष 2009 में मिट्टी ढुलाई का काम शुरू किया था। 15 वर्ष तक उन्होंने इस ट्रैक्टर से 26 हजार घंटे काम करने के बाद इसको सुरक्षित रख लिया। यह ट्रैक्टर उन्होंने उस समय 3 लाख 85 हजार रुपये में खरीदा था। जितेंद्र सिंह के मुताबिक इस ट्रैक्टर की उनके लिए कोई कीमत नहीं है। यह ट्रैक्टर बेशकीमती है। इस ट्रैक्टर की चर्चा आसपास के 30-40 गांवों में है।

जितेंद्र सिंह कादयान के मुताबिक सरकारी बैंक से परिवार ने लोन लेकर यह ट्रैक्टर लिया था। वे चार भाई हैं। जब अलग हुए तो यह ट्रैक्टर उन्होंने ले लिया। इसी ट्रैक्टर से पैसा कमाकर उन्होंने लोन चुकता कर दिया। रोजाना करीब डेढ़ सौ ट्राली मिट्टी इस ट्रैक्टर से ढुलाई की जाती थी। फिर काम करते-करते बेरी में ही अपना घर बनाया। आलीशान घर दिखाते हुए किसान जितेंद्र कादयान कहते हैं कि यह सब इसी ट्रैक्टर की देन है। इसी ट्रैक्टर की देन यह घर है। ट्रैक्टर को वापिस लेने के लिए एजेंसी ने इसके बदले नया ट्रैक्टर देने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि ट्रैक्टर उनके लिए लकी है। इसलिए वे इसे बेचेंगे नहीं। चाहे कोई कितनी भी कीमत लगाए। यह ट्रैक्टर उनके लिए बेशकीमती है। खास बात यह है कि यह ट्रैक्टर 15 साल में कभी खराब नहीं हुआ। कभी कोई खर्चा नहीं करवाया।

10 जुलाई 2024 को उन्होंने इस ट्रैक्टर से काम करना बंद कर दिया। उसी दिन को वे ट्रैक्टर की सालगिरह के रूप में मनाते हैं। यह ट्रैक्टर परिवार में खुशियों की सौगात लेकर आया था और वो खुशियां आज तक बरकरार हैं। जितेंद्र कादयान ने कहा कि ट्रैक्टर से पूरे परिवार का प्रेम और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यह परिवार घर के सदस्य से बढक़र है।

गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराने के बाद थार गाड़ी के परखच्चे उड़े, 5 की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा। शनिवार की सुबह यहां एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन युवतियों ओर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में थार गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। समाचार लिखे जाने तक एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्र के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार थार गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। ये सभी उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाइवे 48 पर राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट नंबर 9 से उतरी तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने थार से अपना नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर की डिवाइडर से टकरा गई। तेज स्पीड होने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच की मौत हो गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में तीन युवतियों ओर दो युवकों की मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में मरने वालों में से एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है। भाई मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सफाई अभियान से गदगद हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, सेवादारों पर कह दी ये बड़ी बात
गुरुग्राम रविन्द्र रियाज। गुरुग्राम में पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार के आह्वान पर महा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें भारी संख्या में डेरा सच्चा सौदा के देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सेवादार पहुंचे हैं। इस महा सफाई अभियान से गदगद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने कहा कि ‘‘गुरुग्राम में हमारे डेरा सच्चा सौदा के जो अनुयायी आए हैं, गुरुग्राम के अंदर जिन्होंने गुरू जी प्रेरणा से गुरुग्राम को स्वच्छ और स्वस्थ हमारा गुरुग्राम हो आज मेगा स्वच्छता अभियान में भारी संख्या में जो डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी आए हैं, मैं उनका बहुत बहुत स्वागत करता हूँ, साधुवाद देता हूँ।

इस अवसर पर उन्होंने गुरुग्राम की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं गुरुग्राम के हर नागरिक से यह प्रार्थना करूंगा कि स्वच्छता के अभियान में हम लगातार जुटें। जो ये स्वच्छता अभियान शुरू हुआ है, हमारा गुरुग्राम रैंकिंग में नंबर एक पर रहे, ये जिम्मेवारी हमारे गुरुग्राम के नागरिक की है, उसे बना कर रखना।’’

सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वाले 93 लोगों पर 2.30 लाख का जुर्माना
कचरे, मलबे व सेप्टेज वेस्ट की डंपिंग करने वालों पर चला निगम का हंटर, 9 वाहन जब्त

ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की अवहेलना, 12 बीडब्ल्यूजी को नोटिस जारी

24 घंटे निगरानी में गुरुग्राम, गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने और कचरे, सेप्टेज वेस्ट व मलबे की अवैध डंपिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में 93 लोगों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2.30 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से मलबा व कचरा डंप करने वाले 9 वाहनों को जब्त किया गया है। Gurugram News

ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 का उल्लंघन करने पर 12 बल्क वेस्ट जनरेटर को नोटिस जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम के तहत बल्क वेस्ट जनरेटर्स को अपने कचरे को गीले, सूखे व घरेलू हानिकारक श्रेणी में अलग-अलग करके उसका प्रबंधन करना अनिवार्य है। गीले कचरे से अपने परिसर के भीतर ही खाद तैयार करके उसका उपयोग हरियाली बढ़ाने में किया जाए तथा सूखे व घरेलू हानिकारक कचरे को संबंधित रिसायकर्ल के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

24 घंटे निगरानी में गुरुग्राम, गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं | Gurugram News

नगर निगम गुरुग्राम ने शहरभर में निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इस समय 68 सहायक सफाई निरीक्षकों के अलावा सैनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स एवं बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल की टीमें लगातार विभिन्न वार्डों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और निर्माण स्थलों का दौरा कर रही हैं। इन टीमों की 24 घंटे सक्रिय निगरानी के चलते शहर में गंदगी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो रही है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पालन करें और गंदगी को सडक, नाले-नालियों या सार्वजनिक स्थलों पर फेंकने से बचें।

कचरा केवल निर्धारित स्थान पर खड़ी गार्बेज ट्रॉली या कचरा गाडि?ों में ही डालें। नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गुरुग्राम का निर्माण संभव है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। गंदगी फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि नागरिकों के सहयोग से गुरुग्राम को देश के स्वच्छ शहरों में शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Crime News: भिवानी जिला के गांव ढ़ाणा लाडनपुर के सरकारी स्कूल में छात्र ने अध्यापक पर किया हमला