Conducted - Sach Kahoon Hindi

यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
ट्रेफिक पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कसने को लेकर काटे 30 के चालान

हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज।  यातायात पुलिस ने गुरुवार दोपहर को जंक्शन में संगरिया (Traffic Police) मार्ग स्थित करणी पेट्रोल पम्प के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 30 दुपहिया वाहनों के चालान काटे। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दुपहिया पर जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी रोककर उनसे समझाइश की। साथ ही वाहन नियम पालन का पाठ पढ़ाया। यह कार्रवाई यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक जगमहेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल सुनील व कांस्टेबल नजरूल की ओर से की गई। हालांकि इस दौरान बगैर हेलमेट पकड़े गए कुछ दुपहिया वाहन चालकों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। किसी ने अस्पताल में रिश्तेदार भर्ती का हवाला दिया तो किसी ने कॉलेज की देरी होने के चलते हेलमेट भूलने की बात कही।

किसी ने अस्पताल तो किसी ने कॉलेज की देरी का दिया हवाला

अपनी गलती छुपाने के लिए कुछ वाहन चालकों ने हेलमेट ही लेने बाजार जा रहा था, आज ही पार्किंग से चोरी हो गया, चश्मे का नंबर बड़ा है, हेलमेट से दिक्कत होती है जैसे बहाने बनाए। कुछ वाहन चालकों की गाड़ी रोकी तो उन्होंने मोबाइल पर सिफारिश लगाते हुए पुलिसकर्मियों से बात कराने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के चलते किसी की एक न चली। सभी लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटे गए। कुछ वाहन चालक पुलिस को देख दूसरी गलियों में भाग गए तो कुछ वापस मुड़ गए। पुलिस ने दस्तावेज सहित अन्य नियमों की पालना करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

युवतियों व महिलाओं से भी समझाइश करते हुए उन्हें हेलमेट पहनने व धीमी गति से वाहन चलाने की हिदायत भी दी।

चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।

जांच के दौरान दस्तावेजों में कमी पाए जाने व बिना हेलमेट दुपहिया चलाने पर 30 वाहनों के चालान काटे गए।

वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात के नियमों का पालन करें

यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि यातायात पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा किसी भी वाहन चालक को जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसके तहत प्रमुख स्थानों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाते हुए वाहनों की चेकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात के नियमों का पालन करें।

कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाता पकड़ा गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक न सौंपे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

5 साल से नहीं हुई एएनएम-जीएनएम परीक्षा
सच कहूँ/इंद्रवेश

भिवानी। प्रदेश में पिछले 5 साल से एएनएम व जीएनएम की परीक्षाएं नहीं ली गई हैं जिसके कारण प्रदेशभर की हजारों बेटियां परेशान हैं। परीक्षा आयोजित करवाने के लिए अब छात्राओं को आंदोलन की चेतावनी देनी पड़ रही है। छात्राओं ने चेताया है कि अगर सरकार ने एक अगस्त तक कोई फैसला नहीं लिया तो वे प्रदेशभर में एक बड़ा आंदोलन शुरु कर देंगी जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। रविवार को विरोध स्वरूप छात्राओं ने भिवानी के नर्सिंग के छात्रावास के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देती है, वहीं 5 साल से बेटियां परेशान हो रही हैं, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

परीक्षा नहीं होगी तब तक उनका भविष्य अधर में ही लटका रहेगा

छात्राओं ने कहा कि प्रदेश के बड़े से बड़े अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक बातचीत कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। भिवानी के नर्सिंग छात्रावास में पिछले कई वर्षो से पढ़ाई कर रही छात्राओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है। यह सवालियां निशान परीक्षा ना होने की वजह से लगी हुई है। 5 वर्षो से छात्राएं पढ़ तो रही हंै, लेकिन उनकी परीक्षा नही हुई जब तक परीक्षा नहीं होगी तब तक उनका भविष्य अधर में ही लटका रहेगा। छात्राओं ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही यह स्थिति बनी हुई है।

परीक्षा लेने का पैसा नहीं तो दे दें डिप्लोमा

छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने वोट देकर सरकार बनाई थी, उसी प्रकार वे बीच में ही सरकार को गिरा भी सकती हंै। उन्होंने कहा कि वे मिडिल क्लास परिवार से हैं तथा बहुत सी छात्राएं तो परीक्षा ना होने के कारण आत्महत्या तक कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास परीक्षा लेने के लिए समय व पैसा नहीं है तो उन लोगों को डिप्लोमा दे दें। उन्होंने कहा कि उन लोगों को दिमागी रूप से परेशान होना पड़ रहा है। छात्राओं ने कहा कि अगर एक अगस्त तक सरकार ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री भी नहीं करवा पाए हल

छात्रा किरण व निशा का कहना है कि उन्हे यहां पढ़ते-पढते दो वर्ष हो चुके हंै, लेकिन अभी तक पहले वर्ष की परीक्षा भी नहीं हुई है। ऐसे में वे खुद नहीं जानती कि वे कौन से वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि यही हाल उन छात्राओं का भी है, जो यहां से पढ़ कर तो जा चुकी है लेकिन आज तक परीक्षा ना होने के कारण वे आज भी नर्सिग का कोर्स पूरा नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा ना होने के कारण बड़े से बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर ली, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कई बार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी बातचीत हो चुकी है लेकिन वे भी आज तक परीक्षा नहीं करवा पाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।