GNM - Sach Kahoon Hindi

GNM EXAM: बड़ी बहन की जगह छोटी बहन आई परीक्षा देने
मेडिकल कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी का मामला आया सामने |GNM EXAM

बीकानेर (एजेंसी)। मेडिकल कॉलेज में चल रही एएनएम प्रथम वर्ष की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने आया है। इसमें बड़ी बहन की जगह छोटी बहन परीक्षा देने पहुंच गई। परीक्षकों को शक होने पर पूछताछ की तो पोल खुल गई। बाद में जेएनवीसी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। जेएनवीसी सीआइ गोविंद सिंह चारण ने बताया कि राजस्थान नर्सिंग काउंसिल की ओर से एएनएम प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा ली जा रही है। एसपी मेडिकल कॉलेज में परीक्षा चल रही थी।

कुदसू गांव निवासी सम्पति पुत्री गणपतराम बिश्नोई एवं सुमित्रा पत्नी राकेश कुमार बिश्नोई दोनों सगी बहने हैं। परीक्षा में रोल नंबर 00488 सम्पति पुत्री गणपत के नाम से था, लेकिन सम्पति के स्थान पर उसकी छोटी बहन सुमित्रा परीक्षा देने पहुंच गई। उसने अपना नाम सुनीता पुत्री ओमप्रकाश बताया। शक होने पर परीक्षकों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

दो दिन की रिमांड पर| GNM EXAM

पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछा तो उन्होंने फर्जी तरीके से परीक्षा देना स्वीकार किया।

इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में दोनों युवतियों को न्यायालय में पेश किया गया

जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड भेज दिया गया।

राजकीय नर्सिंग स्कूल पीबीएम के प्रधानाचार्य अब्दुल वाहिद की रिपोर्ट पर दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

5 साल से नहीं हुई एएनएम-जीएनएम परीक्षा
सच कहूँ/इंद्रवेश

भिवानी। प्रदेश में पिछले 5 साल से एएनएम व जीएनएम की परीक्षाएं नहीं ली गई हैं जिसके कारण प्रदेशभर की हजारों बेटियां परेशान हैं। परीक्षा आयोजित करवाने के लिए अब छात्राओं को आंदोलन की चेतावनी देनी पड़ रही है। छात्राओं ने चेताया है कि अगर सरकार ने एक अगस्त तक कोई फैसला नहीं लिया तो वे प्रदेशभर में एक बड़ा आंदोलन शुरु कर देंगी जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। रविवार को विरोध स्वरूप छात्राओं ने भिवानी के नर्सिंग के छात्रावास के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देती है, वहीं 5 साल से बेटियां परेशान हो रही हैं, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

परीक्षा नहीं होगी तब तक उनका भविष्य अधर में ही लटका रहेगा

छात्राओं ने कहा कि प्रदेश के बड़े से बड़े अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक बातचीत कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। भिवानी के नर्सिंग छात्रावास में पिछले कई वर्षो से पढ़ाई कर रही छात्राओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है। यह सवालियां निशान परीक्षा ना होने की वजह से लगी हुई है। 5 वर्षो से छात्राएं पढ़ तो रही हंै, लेकिन उनकी परीक्षा नही हुई जब तक परीक्षा नहीं होगी तब तक उनका भविष्य अधर में ही लटका रहेगा। छात्राओं ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही यह स्थिति बनी हुई है।

परीक्षा लेने का पैसा नहीं तो दे दें डिप्लोमा

छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने वोट देकर सरकार बनाई थी, उसी प्रकार वे बीच में ही सरकार को गिरा भी सकती हंै। उन्होंने कहा कि वे मिडिल क्लास परिवार से हैं तथा बहुत सी छात्राएं तो परीक्षा ना होने के कारण आत्महत्या तक कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास परीक्षा लेने के लिए समय व पैसा नहीं है तो उन लोगों को डिप्लोमा दे दें। उन्होंने कहा कि उन लोगों को दिमागी रूप से परेशान होना पड़ रहा है। छात्राओं ने कहा कि अगर एक अगस्त तक सरकार ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री भी नहीं करवा पाए हल

छात्रा किरण व निशा का कहना है कि उन्हे यहां पढ़ते-पढते दो वर्ष हो चुके हंै, लेकिन अभी तक पहले वर्ष की परीक्षा भी नहीं हुई है। ऐसे में वे खुद नहीं जानती कि वे कौन से वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि यही हाल उन छात्राओं का भी है, जो यहां से पढ़ कर तो जा चुकी है लेकिन आज तक परीक्षा ना होने के कारण वे आज भी नर्सिग का कोर्स पूरा नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा ना होने के कारण बड़े से बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर ली, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कई बार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी बातचीत हो चुकी है लेकिन वे भी आज तक परीक्षा नहीं करवा पाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।