Talents - Sach Kahoon Hindi

कहानी प्रतियोगिता से निखरेंगी बाल-प्रतिभाएं
प्रदेशभर के 8695 प्राथमिक विद्यालयों केलिए भेजी गई राशि

सच कहूँ/सुनील वर्मा

सरसा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों को पढ़ने-लिखने में कोई परेशानी न आए इसके लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘पढ़े भारत-बढ़े भारत’ कार्यक्रम के तहत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् के तत्वाधान में आयोजित हो रहे ‘पढ़े भारत-बढ़े भारत’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के 8695 प्राथमिक विद्यालयों की दूसरी व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में कहानी पढ़ना, कहानी सुनाना व कहानी लिखना आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता स्कूल लेवल, ब्लॉक स्तर व जिलास्तर पर आयोजित की जाएगीं

उक्त प्रतियोगिता स्कूल लेवल, ब्लॉक स्तर व जिलास्तर पर आयोजित की जाएगीं। वहीं प्रतियोगिता के मद्देनजर विभाग ने प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में बरखा सीरिज कहानियां वाली किताबें भी भिजवा दी गई हंै। इतना ही नहीं प्रतियोगिता के लिए विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए करीब 6 लाख 52 हजार 920 का बजट भी जारी किया है।

किस कक्षा के बच्चे किस में देंगे प्रस्तुती

समग्र शिक्षा अभियान सरसा के सहायक परियोजना अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम ‘पढ़े भारत-बढ़े भारत’ कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय से कक्षा द्वितीय के विद्यार्थी दो कैटेगरी में भाग लेंगे। उनमें एक कहानी सुनाना व दूसरा कहानी पढ़ना शामिल है। जबकि कक्षा तीसरी के विद्यार्थी तीन कैटगरी में भाग लेंगे। इनमें कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना शामिल है।

119 ब्लॉकों के 1785 विद्यार्थी जिला स्तर  पर देंगे प्रस्तुती

प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में स्कूलों से जीतकर आए प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रस्तुती देंगे। जिलास्तर के लिए ब्लॉक से कक्षा दूसरी में कहानी सुनाना व कहानी पढ़ना के लिए 3-3 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। वहीं कक्षा तीसरी से कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना में भी 3-3 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यानि ब्लॉक से जिला के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। वहीं प्रदेश के 119 ब्लॉकों के 1785 विद्यार्थी जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं जिला स्तर पर तीनों प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी विजेता घोषित किया जाएगा।

8695 स्कूलों के 43,475 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर दिखाएंगे हुनर

समग्र शिक्षा अभियान द्वारा करवाई जा रही उक्त प्रतियोगिता में सबसे पहले इसका आयोजन स्कूल स्तर पर होगा। ब्लॉक स्तर के लिए स्कूल से कक्षा द्वितीय में कहानी सुनाना व कहानी पढ़ना में एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। जबकि तीसरी कक्षा से कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना में एक-एक यानि 3 विद्यार्थियों का चयन एक स्कूल से ब्लॉक स्तर के लिए किया जाएगा। एक स्कूल से 5 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर भाग लेंगे। इस तरह पूरे प्रदेश से 8695 स्कूलों के 43,475 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।