Thane - Sach Kahoon Hindi

Thane Shooting Case:: बिजनेसमैन मोहन परमार की हत्या की कोशिश में आरोपी यूपी से गिरफ्तार
Thane Shooting Case:: लखनऊ। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वसई-विरार क्षेत्र में एक कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। Lucknow News

जानकारी के अनुसार, कारोबारी मोहन परमार पर 24 जुलाई को उनके कार्यालय से बाहर निकलते समय गोली चलाई गई थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना के बाद आरोपी राज्य से फरार हो गए थे, जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी तलाश में उत्तर प्रदेश एसटीएफ का सहयोग लिया।

संयुक्त अभियान के दौरान एक आरोपी को बलिया और दूसरे को आजमगढ़ से हिरासत में लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ कर हमले की साजिश, हथियारों की व्यवस्था और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। Lucknow News

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से यह कार्रवाई संभव हो सकी। जांच एजेंसियां अब इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हमले के पीछे क्या कारण थे और इसमें किसी संगठित गिरोह या अन्य व्यक्तियों की भूमिका तो नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश की विशेष जांच एजेंसियों ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया है। इनमें फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई, विदेशी नागरिकों से जुड़े अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ और साइबर अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। Lucknow News

मराठा आंदोलन: मुंबई बंद, ठाणे में तोड़फोड़, प्रदर्शनकारी की मौत
आरक्षण की मांग को लेकर  किसान  ने  जहर खा लिया

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए। आज मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद का आह्वान किया है। इस बीच मुंबई में सुबह कई जगहों पर बेस्ट बसों पर पथराव किया गया। औरंगाबाद में किसान जगन्नाथ सोनावने ने आरक्षण की मांग को लेकर जहर खा लिया।उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

नवी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

नवी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।ठाणे और जोगेश्वरी में लोकल ट्रेनों को भी रोका गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूंक दिया था और दो प्रदर्शनकारियों ने खुदकुशी करने की कोशिश की।महाराष्ट्र बंद का सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद और आसपास के जिलों में देखने को मिला है। जहां कल आरक्षण के पक्ष में निकाले गए मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। जहर खाने वाले दूसरे प्रदर्शनकारी की भी अस्पताल में मौत हो गई। इस शख्स का नाम जग्गनाथ सोणानने बताया जा रहा है।

30 फीसदी हैं मराठा समुदाय

राजनीतिक तौर पर प्रभावशाली मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का मामला बेहद विवादास्पद मुद्दा है। राज्य की आबादी में करीब 30 फीसदी मराठा हैं. इसके पहले समुदाय के नेता अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में रैलियां निकाल चुके हैं। पिछले साल मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया था।

पुलिस कांस्टेबल की मौत

कल नदी में कूदकर जान देने वाले एक मराठा प्रदर्शनकारी के अंतिम संस्कार स्थल के पास तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनके हाथों और पैरों पर चोट के निशान हैं। उसी स्थल पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी पथराव में जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने उनके साथ धक्का -मुक्की की। उन्हें स्थान छोड़ना पड़ा। पुलिस ने बताया कि सांसद की गाड़ी पर भी पथराव हुआ था।

लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे

औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि भीड़ को संभालने मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। एक अधिकारी ने बताया कि जलना के घनसांगवी थाने पर प्रदर्शनकारियों के पथराव में आठ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि कायगांव में प्रदर्शनकारियों ने दमकल की एक गाड़ी को भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने लातूर जिले के निलांगा तहसील में हैदराबाद-लातूर बस पर भी पथराव किया।

आरक्षण पर कोर्ट करेगी फैसला

सांगली में राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मराठा आरक्षण को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने जो भी उसके बस में था किया। अब इस मामले पर अदालत फैसला करेगी। मंत्री ने कहा कि कुछ ‘पेड’लोग मराठा आंदोलन में घुस गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।