Kargil Vijay Diwas - Sach Kahoon Hindi
कारगिल विजय दिवस, राष्ट्र की वीरता का प्रतीक: सुनीता दयाल
गाजियाबाद में कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी एवं शहीद परिवारों का सम्मान समारोह सम्पन्न
महापौर सुनीता दयाल व सांसद अतुल गर्ग ने किया शहीद परिजनों का सम्मान, वीरों के बलिदान को दी श्रद्धांजलि
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर में एक संगोष्ठी एवं शहीद परिवारों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में नगर की महापौर सुनीता दयाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने वीर शहीदों की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए उनके बलिदान और अदम्य साहस को नमन किया।महापौर सुनीता दयाल ने कहा,कि  “कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों के शौर्य, देशप्रेम और बलिदान का प्रतीक है। शहीद परिवारों को सम्मानित कर हम देशभक्ति की उस परंपरा को निभा रहे हैं, जो हमारी संस्कृति की आत्मा है।
शहीद केवल एक परिवार के नहीं, पूरे राष्ट्र के गौरव हैं: अतुल गर्ग
सांसद अतुल गर्ग ने कहा, “देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिक पूरे राष्ट्र के गौरव होते हैं। हम सबका कर्तव्य है कि हम उनके परिजनों के साथ सम्मान और संवेदना से खड़े रहें।”
नया भारत शहीदों की भावना से प्रेरित: मयंक गोयल
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, समर्पण और वीरता की भावना का प्रतीक है। नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का यह श्रेष्ठ अवसर है।
शहीद परिजनों का  किया गया गरिमापूर्ण सम्मान | Ghaziabad News
कार्यक्रम के दौरान मिष्ठा, चंपा देवी, दुलारी देवी, गीता रानी और रविन्द्र धनकड़ सहित कई शहीद परिजनों को मंच पर आमंत्रित कर महापौर, सांसद, अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, सम्मान-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विचारशील संगोष्ठी और गरिमामयी आयोजन
पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ और अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।
यह भी पढ़ें:– कैथल में दो सीईटी परीक्षार्थी उतर पुस्तिका साथ ले गई
Kargil Vijay Diwas: एफएस विश्वविद्यालय में एन.सी.सी. कैडेट्स ने मनाया कारगिल विजय दिवस
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Kargil Vijay Diwas  एफ एस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिन भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को स्मरण करने और युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने हेतु मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, इसके पश्चात एन.सी.सी. कैडेट्स ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैडेट्स ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और देश की सुरक्षा में सेना की भूमिका पर विचार साझा किए। Firozabad News
साथ ही ‘ कारगिल विजय : एक प्रेरणा ’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. संजीव भारद्वाज ने कैडेट्स के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय भावना को जागृत करते हैं और उन्हें प्रेरणा देते हैं कि वे देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से समस्त छात्र/छात्राऐं एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे। संचालन टी.ओ. देवेश कुमार ने किया। Firozabad News
यह भी पढ़ें:– तृषा तोमर के सर सजा तीज क्वींन का ताज
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Kargil Diwas: भाारत द्वारा कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह युद्ध वर्ष 1999 में तत्कालीक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में घुसपैठियों के खिलाफ लगभग 60 दिन चलाए गए ऑपरेशन विजय की सफलता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इतिहास के पन्नों को टटौले तो इस युद्ध की सफलता में बड़े स्तर पर भारतीय सेना के जवानों ने अपनी शहादत दी थी। उन्ही में से एक जवान भिवानी के जगत कॉलोनी निवासी शहीद कंवरपाल शेखावत है, जिन्होंने मात्र 28 वर्ष की आयु में 26 जून 1999 को आतंकवादियों से टाईगर हिल पर लड़ते हुए अपनी शहादत दी।
सैकिंड राज राईफल में लॉस नायक पद पर रहते हुए जब कंवपाल शेखावत ने जब सेना के आदेशों पर दूसरी पर घुसपैठियों पर अटैक किया तो सामने से आतंकवादियों द्वारा गोला फेंका गया, जो उनकी गर्दन पर गिरा और फट गया। जिसके चलते वे शहीद हुए। उनका जन्म राजस्थान के झंझूनू जिले के बनगोठड़ी गांव में किसान बनवारी सिंह के घर हुआ था। उनकी माता मंगेज सिंह गृहणी है। वे अपने 8 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर पैदा हुए थे। शहीद कंवरपाल सिंह शेखावत के चार अन्य भाई भी भारतीय सेना में राज राईफल में सैनिक है। कारगिल युद्ध के दौरान पांचों भाई इस युद्ध में शामिल हुए थे। उनके छठे भाई बीएसएफ में है। ऐसे में छओ भाई भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे रहे है।
शहीद कंवरपाल शेखावत की पत्नी विदेश देवी व भाई पवन सिंह ने बताया कि शहीद कंवरपाल शेखावत ने अपनी शहादत देश के लिए दी, इस पर उन्हे गर्व है। सरकार द्वारा उन्हे भिवानी में पैट्रोल पंप दिया गया। इसके साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा उन्हे 15 एकड़ जमीन भी उपलब्ध करवाई गई। इस सहायता के चलते शहीद कंवरपाल शेखावत के दोनों बच्चों को वे पढ़ा पाए। आज उनकी एक बेटा व एक बेटी स्नातक पास कर चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर शहीदों व उनके परिवारों को विभिन्न राष्ट्रीय पर्व पर सम्मान के लिए बुलाती है। वे यह भी सरकार से उम्मीद करते है कि कारगिल शहीदों की याद में प्रति वर्ष अलग से एक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी शहादत को याद करने के लिए उन्हे बुलाए। सरकार द्वारा मिल रही सहायता को उन्होंने परिवार के लिए पर्याप्त भी बताया। Kargil Diwas
यह भी पढ़ें:– कल्पना चावला में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार
Kargil Vijay Diwas: करगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को किया याद
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल में करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर जवानों की शौर्यगाथा को नमन करते हुए एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया व शैक्षणिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने श्रद्धांजलि देकर याद किया। प्राचार्या कहा कि करगिल युद्ध भारत की सैन्य वीरता, बलिदान और आत्मबल का प्रतीक है। हमें अपने सैनिकों के त्याग और समर्पण से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। Kharkhoda News
डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि करगिल विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम को सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राथमिक शाखा के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘जय जवान, जय भारत’ विषय पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, कविता पाठ और सैनिकों के पराक्रम पर आधारित लघु नाटिका ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और ‘वंदे मातरम्’ गान के साथ हुआ। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वीरेंद्र बड़खालसा के भतीजे के असामयिक निधन पर जताया शोक
Kargil Vijay Diwas: रशविंदर सिंह की शहादत पर माता-पिता को गर्व
कारगिल शहीद दिवस: मानसा के गांव घुरकानी का रहने वाला था रशविंदर
कहा-सरकार रशविंदर सिंह के नाम पर स्कूल को अपग्रेड करे
मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Kargil Vijay Diwas: भारत और पाकिस्तान के बीच मई 1999 में शुरू हुए कारगिल युद्ध में भारत के शूरवीरों ने अपनी जान कुर्बान कर पाकिस्तान पर जीत हासिल की। इन्हीं शूरवीरों की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। देश के लिए मर-मिटने वाले शूरवीरों के परिवारों के हालात क्या हैं और इस संबंधी एक शहीद के परिवार के साथ विशेष बातचीत की गई। परिवार आज भी अपने शूरवीर पुत्रों पर गर्व महसूस कर रहा है। Mansa News
1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद होने वालों में मानसा जिले के एक गांव घुरकानी के रशविंदर सिंह का नाम भी शामिल था। शहीद की माता अमरजीत कौर और पिता हरचरण सिंह ने बताया के रशविंदर सिंह को सेना में भर्ती होने का जुनून था। वह 18 वर्ष की आयु में ही सेना में भर्ती हो गया था। उनके परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था और युद्ध लगने की सूचना मिलते ही वापिस ड्यूटी पर लौट गया था। अचानक कुछ दिन बाद उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि वे रशविंदर को चोट लगी है और घर वापिस लेकर आ रहे हैं लेकिन जब घर पहुंचे तो पता चला कि रशविन्द्र शहीद हो गया।
बेटे की बदौलत मिल रहा सम्मान: माता-पिता | Mansa News
शहीद रशविन्द्र सिंह के माता-पिता आज भी उनके शहीद होने पर गर्व महसूस करते हैं। उनका कहना है कि आज भी उन्हें बेटे की बदौलत मान-सम्मान मिल रहा है और कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि गांव में रशविंदर सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गई और अब इस सरकार द्वारा गांव में रशविंदर सिंह के नाम पर एक गेट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से केवल यही मांग रहे हैं कि रशविंदर सिंह के नाम पर गांव में स्कूल को अपग्रेड किया जाए या फिर उनके स्कूल में प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया जाए। Mansa News
यह भी पढ़ें:– कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व साहस का प्रतीक: समीक्षा पंवार
कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व साहस का प्रतीक: समीक्षा पंवार
खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kargil Vijay Diwas: समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व साहस का प्रतीक है। इस दिन भारतीय सेना के आगे न तो16 हज़ार फिट की ऊंचाई पर बैठा दुश्मन व न ही माईनस 10 डिग्री पारा टिक पाया और करीब तीन महीने चली जंग के बाद 26 जुलाई 1999 के दिन उन्हीं पहाड़ियों पर तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। Kharkhoda News
माँ भारती के ऐसे वीर जवान जिनकी बदौलत कारगिल युद्ध में भारत की विजय हुई, उन सभी को सेल्यूट करते है।कारगिल के युद्ध में देश की रक्षा करते हुए माँ भारती के जिन वीर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर किये है, उन्हें भी शत-शत नमन करते है। समीक्षा पंवार ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की व पूर्व सैनिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में  महाराजा अग्रसेन चौक से शहीद सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समीक्षा पंवार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। Kharkhoda News
भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में आतंकवादियों के कारगिल की चोटी पर होने के कारण युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि एक अच्छा नागरिक वह होता है, जो अपने देश की एकता व अखंडता के प्रति वफादार व देश के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने की भावना दिल में रखे। Kharkhoda News
आज के दिन हम सभी को देश की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। सेना के वीर जवानों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है। इसलिए वीर जवानों का सम्मान व उनकी इफाजत करना हमारा फर्ज बनता है। इस दौरान डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, पार्षद नीतू दहिया, अध्य्क्ष पूर्व सैनिक सोसाइटी सत्यपाल काजला, कैप्टन धर्मवीर गहलावत, सूबेदार जोगिंदर सिंहः, जयभगवान मलिक, राजेश दहिया, सूबेदार रणसिंह राणा, सुभाष, डीडी शर्मा, कैप्टन ओमपाल सिंह, हरस्वरूप भारद्वाज, मुकेश नसीयर, पवन, सुरेश दहिया, कैप्टन हेमराज,जगदीश राय, कैप्टन ओमकार, सुबेसिंह, कीर्तन मलिक, राजबीर राठी, सुभाष, शीला आंतील, सहित बड़ी तादाद में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– Government Jobs: 30,000 नौजवानों की हो गई मौज, मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम ने किया ऐलान, समय-सीमा भी बताई…
कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया याद
खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kargil Vijay Diwas: उपमंडल के गांव रोहना में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 25 वा कारगिल विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। कांग्रेस नेता मास्टर जय भगवान चौलका ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी व ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने घुसपैठियों को बाहर निकलने और खोए हुए क्षेत्र को दोबारा पाने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू करके मुंह तो तोड़ जवाब दिया था। Kharkhoda News
यह संघर्ष 2 महीने से अधिक समय तक चला और बेहद चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में लड़ा गया था। पहाड़ी इलाके के साथ-साथ अधिक ऊंचाई के कारण सैनिकों के लिए लड़ना मुश्किल हो गया था। तापमान शून्य से नीचे तक गिर गया था। जिस कारण सैनिकों के लिए जीवित रहना कठिन हो गया। चुनौतियों के बावजूद भारतीय सेना घुसपैठियो को पीछे धकेलने और क्षेत्र पर दोबारा कब्जा करने में कामयाब हो गई थी। यह संघर्ष 26 जुलाई 1999 को समाप्त हो पाया था। जिसमें भारत विजय हुआ था। Kharkhoda News
उन्होंने कहा कि शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे भारत में मनाया यह दिवस जाता है। जिन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज उन वीर शहीदों को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि रोहना गांव भी वीर जवानों की भूमि कहा जाता है। क्योंकि इस गांव से हमारे अनेक वीर जवानों ने अपनी शहादत देश के लिए कुर्बान की है। इस मोके पर प्राचार्य राजकुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, और डॉक्टर मुकेश कुमार, अमित कुमार व सोनिया, कुसम, अंजू, रुचि, सरोज और सीमा आदि उपस्थित रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– कन्या कॉलेज में नए छात्रों का प्रवेश लेने पर स्वागत किया
एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया कारगिल विजय दिवस
खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kargil Vijay Diwas: 12 हरियाणा के बटालियन के कमांडेंट ऑफिसर कर्नल अनूप रावत के आदेशानुसार प्रताप स्कूल में एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिको की वीर गाथाओं व भाषणों के माध्यम में सभी में जोश भर दिया। कैडेट्स ने गाँव रोहणा में पहुँचकर कारगिल में शहीद हुए सिपाही रविन्द्र सिंह दहिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए गौरव का दिन है। 26 जुलाई, कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। Kharkhoda News
यह वह दिन है, जब भारतीय सैनिकों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर राष्ट्र की रक्षा की थी। कारगिल युद्ध कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। कड़ाके की ठंड, दुर्गम भूभाग और पाकिस्तानी सेना का मजबूत किला – इन सब चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज के दिन, हम उन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमें आजादी का सुख दिया। हम उनके परिवारों के प्रति भी अपना सम्मान व्यक्त करते हैं। साथ ही, उन बहादुर सैनिकों को भी सलाम करते हैं जिन्होंने युद्ध में वीरता दिखाई और देश की रक्षा की। Kharkhoda news
यह भी पढ़ें:– लूट की वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार
Kargil Vijay Diwas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 26 जुलाई को 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए। पीएम मोदी कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे और पाकिस्तान पर भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ पर युद्ध नायकों को अपनी भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। Narendra Modi
द्रास में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी | Narendra Modi
इन भावुक क्षणों के दौरान पीएम मोदी ने सैनिकों और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पाक की नापाक हरकतों के लिए उसे चेतावनी दी कि उसके मंसूबे, उसकी योजनाएँ कभी सफल नहीं होंगी। हालांकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन ईशारा उसकी ओर था।
‘‘पाकिस्तान हर दम अपना अतीत भुलाता रहा है कि वह अपने सभी नापाक इरादों में असफल रहा है। लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। वह आतंकवाद और छद्म युद्ध की मदद से खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश करता आ रहा है। आज मैं ऐसी जगह से बोल रहा हूँ जहाँ आतंक के आका मेरी आवाज सीधे सुन सकते हैं, मैं आतंकवाद के इन संरक्षकों को बताना चाहता हूँ कि उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे सैनिक पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचल देंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’’
कारगिल युद्ध स्मारक, जिसे द्रास युद्ध स्मारक के रूप में भी जाना जाता है
26 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस 1999 में ऑपरेशन विजय की सफलता की याद कराता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में रणनीतिक ठिकानों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया था, जहाँ पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी। कारगिल युद्ध स्मारक, जिसे द्रास युद्ध स्मारक के रूप में भी जाना जाता है, भारतीय सेना द्वारा अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की याद में बनाया गया था। यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित है।
प्रधानमंत्री ने शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी वर्चुअली किया। शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा मार्ग पर लगभग 15,800 फीट की ऊँचाई पर किया जाएगा, ताकि लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके। पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग देश के सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी और लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। Narendra Modi
Sirsa News : 3 गाडिय़ों में सवार होकर आए एक दर्जन लोग, किया 3 लोगों पर जानलेवा हमला!
कारगिल शौर्य दिवस: देश के जांबाज, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं: संजीव शर्मा
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकालकर देश के वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि | Ghaziabad News
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Kargil Vijay Diwas: राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद में  भाजपा कार्यकर्ताओं  ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व और महानगर युवा मोर्चा की अगुवाई में साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित शहीद पथ पर कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाते हुए, मसाल जुलूस निकालकर वीर सैनिको को दी श्रृद्धांजलिदी। Ghaziabad News
भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने  कहा  कि आज हम सब यहां कारगिल विजय दिवस जो कि पूरे देश के लिए गर्व और गम का दिन है, इसके  लिए एकत्र हुए हैं, इस अवसर को देश के समर्पित करने वाले सभी जांबाज, वीर सैनिकों  को शीश झुकाकर प्रणाम करते हैं। और जिन्होंने  देश की शान बचाने  के लिए अपने प्राणों आहुति दे दी, ऐसे देश के जांबाज, वीर शहीदों को हम सभी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
उन्होंने कहा कि करीब 3 महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की इस वर्ष कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ पर मशाल जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा  कि कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ  पर  2000 युवाओं के साथ मशाल जुलूस निकालकर जांबाज ,वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके  पर महामंत्री पप्पू पहलवान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित आदि मौजूद  रहें। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– अवैध फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों किया नमन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज ट्वीट कर कहा, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द! मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!
कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2022
कारगिल विजय दिवस पर शिवराज ने वीर सपूतों का स्मरण किया
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे देश के रणबांकुरों के शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतिफल है। देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों के चरणों में ऋणी राष्ट्र कोटिश: प्रणाम करता है।’
कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद! pic.twitter.com/wIHyTrNPMU
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022
चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मां भारती के वीर सपूतों की गौरव गाथा सर्वदा भावी पीढ़ियों को गौरवांवित करेगी। वे देश के ऐसे जांबाज सपूतों को बारंबार प्रणाम करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कारगिल दिवस पर विशेष: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले
देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे संजीव कुमार
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यहीं निशां होगा।’ ये पंक्तियां कारगिल युद्ध में अपने प्राणों को देश सेवा करते हुए न्यौछावर करने वाले धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के बाबैन खंड के गांव कौलापुर में जन्में संजीव कुमार पर स्टीक बैठती हैं। संजीव कुमार का एक वाक्या युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा देता है। वे अक्सर अपनी माँ से कहते थे कि माँ मैं सेना में भर्ती होऊंगा और सीमा पर देश की रक्षा करते हुए दुश्मनों का सीना गोलियों से छलनी करूंगा। संजीव कुमार वह योद्धा थे, जो मर कर भी देशवासियों के दिल में जगह बना गए। उस माँ पार्वती व पिता रणजीत का दिल देखिए, जिन्होंने अपने बेटे व चार बहनों के इकलौते भाई संजीव कुमार को देश सेवा को समर्पित कर दिया।
1998 में हुए थे सेना में भर्ती
10 अप्रैल 1979 को माता पार्वती की कोख से जन्म लेकर व पिता रणजीत सिंह की गोद में खेल कर बड़े हुए संजीव कुमार के अंदर शुरू से ही देश सेवा के भाव थे, शायद इसीलिए चार बहनों का इकलौता भाई होने के बावजूद 24 फरवरी, 1998 को सेना में भर्ती हो गए। लगभग 18 वर्ष की उम्र में जवानी की दहलीज पर कदम रखा ही था कि मन में देश सेवा का जज्बा लिए संजीव कुमार फौज में भर्ती होने के मात्र सवा साल के बाद कारगिल की जंग में दुश्मनों को धूल चटाने के लिए मैदान में उतर गए।
फौज के उच्चाधिकारियों ने संजीव कुमार वाली बटालियन को कारगिल क्षेत्र के द्रास में तैनात कर दिया। 6 जुलाई 1999 का वह दिन जब संजीव कुमार व अन्य साथियों की दुश्मनों से जंग चल रही थी तो दुश्मनों से लोहा मनवाते हुए जिंदगी की जंग हार गए। वे मरकर भी हमेशा के लिए अमर हो गए और भारत माता के चरणों में प्राण न्यौछावर कर देश के इतिहास में अपना और अपने परिवार का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख गए।
गांव में संदेश आया तो बुझ गया था हर घर का चुल्हा
संजीव कुमार के शहीद होने की इस खबर का गांव मे जैसे ही पता चला तो पूरे गांव के हर घर का चुल्हा ठंडा हो गया। इस घड़ी में गांव की मिट्टी भी अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रही थी कि उसने ऐसे सपूत को जन्म दिया जो देश सेवा के लिए काम आया है। पूरा आसमान भारत माता के जयकारों व संजीव कुमार अमर रहे के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
शहीद की याद में बनाया स्मारक युवाओं में भर रहा देश सेवा का जूनुन
संजीव कुमार के पिता ने अपने बेटे की याद में गांव में शहीद स्मारक बनवाया और उसमें संजीव कुमार की प्रतिमा लगवाई, जो आज भी युवाओं में देश सेवा का जज्बा भर रही है। वहीं गांव में शहीद संजीव कुमार के नाम पर एक विशाल प्रवेश द्वार बनवाया गया है। वहीं गांव कौलापुर में सरकारी स्कूल शहीद संजीव कुमार के नाम पर है। गांव की एक सड़क का नाम भी शहीद संजीव कुमार के नाम पर रखा गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।