message - Sach Kahoon Hindi

SMS: आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर रहेगी प्रशासन की नजर
उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा बल्क एसएमएस का खर्च

मतदान के 48 घंटे पहले तक बल्क एसएमएस (Message) भेजने पर रहेगा प्रतिबंध

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। Message: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2024 में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। चुनावी प्रचार अवधि के दौरान वैकल्पिक निर्वाचन के प्रचार के लिए बल्क (थोक) में भेजे गए एसएमएस की जानकारी जिला प्रशासन व संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मिलने पर वह सेवा प्रदाता से इस पर हुए व्यय का अनुमान लगवाकर इसे उम्मीदवार के खाते में जोड़ देगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोगपाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए कि मतदान संपन्न होने के लिए निश्चित किए गए समय की समाप्ति से 48 घंटे पहले तक की अवधि के दौरान राजनीतिक प्रकृति के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला में प्रचार के दौरान मोबाइल सेवा प्रदाता सभी संबंधितों के नोटिस में ऐसे थोक एसएमएस की जानकारी मॉनिटरिंग टीम के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया के साथ संपन्न करवाने के लिए भी आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक एसएमएस (Message) भेजने वालों पर भी टीम की कड़ी नजर रहेगी। आपत्तिजनक एसएमएस की जांच के दौरान एसएमएस भेजने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– ट्रांसपोर्टर की मनमानी, बौना साबित हो रहा पुलिस और खनन विभाग

आतंकी संगठन आईएस के नाम से युवक के ग्रुप में आया मैसेज
मैसेज में उससे इंडियन एजेंसी के बारे में जानकारी मांगी

(Message from the name of IS in the Youth Group)

इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के धूमनगंज क्षेत्र में एक युवक के व्हाटसएप ग्रुप पर आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया'(आईएसआईएस) के साथ जोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) वृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि धूमनगंज क्षेत्र निवासी रोहित (बदला हुआ नाम) नामक युवक को आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ‘(आईएसआईएस) से जोडा गया है।

एटीएस ने जांच शरू कर दी

युवक ने बताया कि उसके ग्रुप पर आईएसआईएस के नाम से ग्रुप में मैसेज मिला है। मैसेज में उससे इंडियन एजेंसी के बारे में जानकारी मांगी गई है। युवक को जानकारी उपलब्ध कराने के एवज में मोटी रकम की लालच भी दी गयी है। ग्रुप छोडने पर उसे जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में अपराध शाखा और आतंकवाद रोधी दल (एटीएस) ने जांच शरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Message from Name IS Youth Group

Whatsapp पर मैसेज को 67 मिनट तक कर सकेंगे डिलीट
नई दिल्ली। Whatsapp ने पिछले कुछ सालों में जिन तमाम फीचर्स को लॉन्च किया है, उनमें से ‘Delete for Everyone’ फीचर सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक है। लेकिन अब इस फीचर में एक बड़ी खामी सामने आई है। दरअसल, व्हाट्सएप में ‘Delete for Everyone एक ऐसा फीचर है जो आपको किसी ग्रुप चैट या पर्सनल किसी को गलत मैसेज जाने पर उस मैसेज को 67 मिनट के अंदर डिलीट करने की सुविधा देता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आपके डिलीट करने से पहले कोई उस मैसेज का हवाला देते हुए रिप्लाई करे, तो आपके डिलीट करने के बाद भी वह मैसेज दिखाई देगा। द नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर की यह खामी ग्रुप और पर्सनल चैट में भी इसी तरह दिखाई देगी। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बग नहीं है। अभी हाल ही में व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में एक और जानकारी सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक, ‘Delete for Everyone’ फीचर का इस्तेमाल करके आप 67 मिनट के बाद भी किसी मैसेज को डिलीट कर सकते हैं।

आईए आपको बताते हैं कि 67 मिनट के बाद भी किसी मैसेज को कैसे डिलीट कर सकते हैं।

सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं

वाईफाई और मोबाइल डाटा को बंद कर दें

अब फिर सेटिंग में जाएं और एप्स पर क्लिक करें।

यहां आपको Whatsapp को फोर्स स्टॉप करना है

अब वापस सेटिंग पर जाना होगा और वहां डेट एंड टाइम पर क्लिक करें

अब आॅटोमैटिक डेट एंड टाइम को बंद कर दें

अब यूजर को वही डेट और टाइम डालना होगा, जिस समय यूजर ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था।

अब व्हाट्सएप को री ओपन करें और उस मैसेज पर जाएं

मैसेज पर होल्ड करें और उसे डिलीट सेलेक्ट करें

आपको यहां डिलीट फॉर एवरीवन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद वह मैसेज डिलीट हो जाएगा।

संरा के मंच से पाकिस्तान को कड़ा संदेश
आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से भारत ने करारा जवाब दिया है। इस जवाब की महत्ता इसलिए और बढ़ जाती है, क्योंकि यह जवाब संयुक्त राष्ट्र मंच से दिया गया। हालांकि इससे पूर्व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कश्मीर पर पुराना राग अलापते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने भारत पर मानवाधिकर के उल्लंघन का आरोप लगाया। यहां यह सवाल उठता है कि कश्मीर के नागरिकों के बारे में दूसरे देश को पक्ष लेने का कोई अधिकार ही नहीं है। फिर मानवाधिकार के बारे में बात करना तो किसी भी प्रकार से सही नहीं कहा जा सकता। यह साफ तौर पर पाकिस्तान द्वारा भारत के अंदरुनी मामले में दखल देने की कार्यवाही मानी जा सकती है।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की पहचान बेहतर चिकित्सक और इंजीनियर देने की बनती जा रही है, जबकि पाकिस्तान आतंकियों के निर्यातक देश के रुप में विख्यात होता जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ने कहा कि भारत व पाकिस्तान एक साथ ही स्वतंत्र हुए, लेकिन आज भारत विश्व के महान देशों की तुलना में खड़ा हो रहा है। आज भारत और पाकिस्तान की बात की जाए तो यह सबको दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान भारत के विरोध में अघोषित युद्ध जैसा वातावरण बना रहा है। पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली शक्तियों का संरक्षण किया जा रहा है।

वास्तव में वर्तमान में पाकिस्तान विनाश, मौत और निर्दयता का परिचय दिया है, ऐसे देश के मुंह से मानवता की बातें निकलना कॉमेडी जैसा ही लगता है। आतंकवाद के बारे में पाकिस्तान शुरू से ही झूठा सिद्ध हो रहा है। चाहे वह संयुक्त राष्ट्र संघ का मंच हो या फिर अन्य कोई अंतरराष्ट्रीय मंच। हर जगह भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, लेकिन पाकिस्तान आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर बार की तरह कश्मीर मुद्दे के बारे में भारत पर आरोप लगाता रहा है। आज सारी दुनिया इस सत्य को जान चुकी है कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है। अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों को प्रतिबंधित सूची में डालकर यह संकेत भी दिया है, इसके बाद भी पाकिस्तान किसी भी तरीके से सुधरने की तरफ कदम नहीं बढ़ा रहा। वह केवल अपने पक्ष को ही प्रबलतम तरीके सिद्ध करने का प्रयास कर रहा है।

यह बात सही है कि आज केवल भारत ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान और बंग्लादेश जैसे मुस्लिम देश भी पाकिस्तान को आतंकवादी देश बता रहे हैं, लेकिन चीन केवल इसलिए समर्थन कर रहा है, क्योंकि वह पाकिस्तान का उपयोग भारत के विरोध में करने की मानसिकता रखता है। वर्तमान में यह सभी मान चुके हैं कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है, जिसे दोनों देश ही मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। इसके विपरीत सत्यता यह भी है कि कश्मीर केवल भारत का अंदरुनी मसला है, जिस पर किसी भी देश को बात करने का अधिकार नहीं है।

आज कश्मीर को विवादित बनाने का काम पाकिस्तान ने ही किया है, जबकि कश्मीर केवल भारत का अभिन्न अंग है और स्वाभाविक अंग भी है। क्योंकि स्वतंत्रता के बाद ही पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ भाग पर पर पाकिस्तान ने अतिक्रमण किया है, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। वर्तमान में पाकिस्तान को आतंकवादी देश कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होना चाहिए, क्योंकि आज पाकिस्तान की सरकार और आतंकी संगठन एक दूसरे के पूरक ही दिखाई देते हैं।

पाकिस्तान को सबसे पहले अपने देश में पनप रहे आतंकियों के अड्डे बंद करने का साहस दिखाए, तभी यह माना जा सकता है कि पाकिस्तान शांति चाहता है, वरना कहीं ऐसा न हो कि आग से आग बुझाने के प्रयास में कहीं पूरा पाकिस्तान ही जल जाए। बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है, अब पाकिस्तान को अपने भविष्य के बारे में चिन्ता करना चाहिए।

-सुरेश हिन्दुस्थानी

विराट कोहली का क्रिकेट फैन बोल्ट के नाम संदेश
नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया के फर्राटा धावक यूसेन बोल्ट की आखिरी रेस से पहले दुनियाभर की निगाहें उन पर लगी हुई हैं और लंदन में उनकी रेस से पूर्व क्रिकेट के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले जमैकन खिलाड़ी के नाम भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भी अपना वीडियो संदेश भेजा है। लंदन में आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप में आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण विजेता बोल्ट अपने करियर की आखिरी रेस के लिए उतरेंगे जिसके बाद दुनिया के सबसे तेज़ धावक का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। हालांकि बोल्ट कई बार यह जता चुके हैं कि ट्रैक एंड फील्ड को अलविदा कहने के बाद वह अपनी नई पारी क्रिकेट के मैदान से शुरु कर सकते हैं।

विराट ने कहा कि

दुनिया के स्टार बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट भी बोल्ट के प्रशंसकों की सूची में शामिल हैं जिन्होंने दिग्गज एथलीट की रेस से पूर्व अपना एक वीडियो संदेश ट्विटर पर साझा कर उन्हें अपना संदेश दिया। विराट ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह आपकी आखिरी रेस होगी, लेकिन आप हमेशा हमारे लिए ट्रैक और ट्रैक के बाहर सबसे तेज़ धावक रहेंगे। विराट की तरह बोल्ट भी स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

जमैकन खिलाड़ी ने हाल में अपने साक्षात्कार में क्रिकेट को लेकर अपनी पसंद की बात कही थी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार रहा है और बचपन में वह काफी क्रिकेट खेला और देखा करते थे। 30 वर्षीय बोल्ट ने इससे पहले वर्ष 2014 में एक प्रदर्शनी मैच में आॅलराउंडर युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला था। श्रीलंका दौरे पर गए भारतीय कप्तान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि हे यूसेन, मैं जानता हूं कि यह आपकी आखिरी रेस है और हम सभी ट्रैक पर आपको बहुत याद करेंगे।

विश्व चैंपियनशिप शुक्रवार से लंदन में शुरु होगी जहां बोल्ट 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेंगे। बोल्ट के नाम 11 विश्व खिताब और आठ ओलंपिक स्वर्ण दर्ज हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धर्म के पालन का संदेश दे गया गीता जयंती उत्सव
गीता जयंती उत्सव। अगले साल के लिए अभी से तैयारियों में जुटे शिल्पकार व कलाकार

अगले साल नई शिल्पकला संग हाजिर होंगे कलाकार

इस बार खूब हुई पीतल मूर्तियों की बिक्री

Kurkshetra, SachKahoon News:  कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्टÑीय गीता जयंती उत्सव इस बार फिर धर्म के पालन व विश्व शांति का संदेश दे गया। देश-विदेश से आने वाले शिल्पकार, पर्यटकों और शहरवासियों को 2017 के गीता जयंती महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहेगा। कई जाने-माने शिल्पकारों ने अभी से ही वर्ष 2017 के महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अहम पहलु यह है कि 2016 शिल्पकारों के लिए अच्छा साबित हुआ हैं। इससे प्रोत्साहित होकर शिल्पकार अगले साल आने वाले महोत्सव नई शिल्प कला को लेकर पहुंचेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2016 का शिल्प और सरस मेला रविवार को शिल्पकला और संस्कृति के संगम के साथ संपन्न हुआ। शिल्पकारों का कहना है कि अन्य महोत्सवों व मेलो से ज्यादा गीता जयंती महोत्सव में उनकी कला के कद्रदान पहुंचते हैं और पूरे उत्साह के साथ उनके द्वारा बनाए शिल्प की खरीददारी करते हैं। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से पीतल की मूर्तियां लेकर पहुंचे दलीप चौरसिया ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में पीतल की मूर्तियों की पर्यटकों ने जमकर खरीददारी की है। अगली बार वे मेले में पीतल की श्रीमद्भागवत गीता लेकर पहुंचेंगे। इसमें गीता के 18 शखेक अंकित होंगे। जयपुर से पहुंची पेंटिंग कलाकार वर्षा का कहना है कि कपड़े की मखमली पेंटिंग को पर्यटकों ने खूब पंसद किया है, अगली बार वे गीता जयंती महोत्सव में धर्मनगरी के पर्यटन स्थलों की पेंटिंग लेकर पहुंचेंगी, क्योंकि पर्यटक गीता जयंती पर धार्मिकता से जुड़ी पेंटिंग को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते है।

पर्यटकों पसंद आई जैमस्टोन पेंटिंग

जयपुर के मोहन लाल सैनी प्राकृतिक राशि नगों के चूरे से पेंटिंग बनाने के लिए मशहुर है। प्रदर्शनी में उनकी जैमस्टोन पेंटिंग लोगों द्वारा खुब पसंद की गई। उनकी पेंटिंग की कीमत 100 रुपए से शुरू है और 5 हजार रुपए तक की पेंटिंग भी लोगों द्वारा खरीदी गई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई की-रिंग डायरी महोत्सव में पहुंचने वाले पर्यटकों को खूब भायी। मेले में सबसे कम कीमत वाली उनकी कलात्मकता के क्रददान मेले में सबसे ज्यादा मिले।

विदेशों में भी है पसमीना शाल की डिमांड

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में कश्मीर से आएं शिल्पकार फिरोज अहमद का कहना है कि विदेशों में भी पसमीना शाल की अच्छी-खासी डिमांड है। इस बार आस्ट्रिया, इंडोनेशिया, कनाडा, आस्टेलिया व जापान से विदेशी पर्यटक व कलाकार महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने पसमीना शाल की कास्तकारी की तारीफ की और खरदीदारी में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने बताया कि देश के हर हिस्से में पसमीना शाल के कद्रदान है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लगने वाले प्रांतीय मेलों में पसमीना शाल अच्छी मांग रहती है।

खादी की मोदी जैकेट बिकी हाथों-हाथ

खादी ग्रामोउद्योग मंडल कुरुक्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव खास रहा हैं। इस खादी की स्टाल पर मोदी जैकेट को लोगों ने खूब पसंद किया। खादी ग्रामोउद्योग मंडल के मैनेजर सतपाल सैनी ने बातचीत करते हुए बताया कि यह महोत्सव खादी वस्त्रों के लिए खास रहा हैं। इस बार लोगों ने खादी वस्त्र खूब खरीदे हैं। इस बार पर्यटकों के लिए मोदी जैकेट, महिला कोट व डब्बी जैकेट विशेष रुप से तैयार करके लाएं थे और लोगों ने इन जैकेटो को सबसे ज्यादा पसंद किया। उन्होंने पर्यटकों के साथ-साथ अच्छे प्रबंध करने के लिए जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया हैं।

वुडन लुक के टेराकोटा पोट भी खूब बिके

चंड़ीगढ़ से मामचंद मेले में वुडन लुक वाले टेराकोटा पोट लेकर लेकर आएं जिसे लोगों ने जमकर खरीदा। इन टेराकोटा पोट पर हस्तशिल्प कला ने पर्यटकों को आकर्षित किया। पोट की इस खासियत ने ही पर्यटकों को अपनी तरफ खींचा। मामंचद का कहना है कि टेरोकोटा पोट तो बहुत शिल्पी बनाते है, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए पोट वुडन लुक होने के चलते सबसे अलग थे। खासतौर पर यह घर के इंटिरियर से मेल खाते है।

पश्चिम बंगाल का कॉटन सिल्क भी खूब भाया

गीता जयंती महोत्सव में पश्चिम बंगाल से आए आलोक कुमार जना का कहना हैं कि यह महोत्सव सबसे ज्यादा अच्छा साबित हुआ हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आंनद लेने के साथ-साथ लोगों ने पश्चिम बंगाल का कॉटन सिल्क खूब पंसद किया। वे पिछले 6 सालों से गीता जयंती में आ रहे हैं और यह महोत्सव सबसे अच्छा रहा हैं।