Yamuna - Sach Kahoon Hindi

चिलचिलाती गर्मी में प्यासे हाथी पहुंचे यमुना किनारे, कलेसर जंगल में पानी की कमी के संकेत
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: भीषण गर्मी का असर अब कलेसर राष्ट्रीय उद्यान के वन्य जीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जंगल में पीने और नहाने के लिए पर्याप्त पानी व अनुकूल वातावरण नहीं मिलने के कारण जंगली हाथियों का झुंड जंगल से बाहर निकलकर हाईवे पार करते हुए यमुना नदी की ओर रुख कर रहा है। पिछले कई दिनों से हाथियों को यमुना में पानी पीते और नहाते देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले लंबे समय तक हाथी जंगल से बाहर नहीं आए थे, क्योंकि जंगल के भीतर ही उन्हें पर्याप्त पानी और सुविधाएं उपलब्ध थीं। लेकिन मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि जंगल में जल स्रोत हाथियों की जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं रह गए हैं।

इस संबंध में वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर ज्योतिराम ने बताया कि हाथियों का झुंड अपनी मर्जी से कहीं भी चला जाता है। विभाग की ओर से जंगल में पानी पहुंचाने के लिए टैंकर लगाए गए हैं, जो समय-समय पर जलापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हाथियों के लिए नहाने के पानी में किसी प्रकार की कमी है तो उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Pratap Nagar News: हाईवे पर पहुंचा जंगली हाथी।

Kalesar National Park: यमुना में पक्षी प्रेमियों को लुभा रहे रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी
वन्य प्राणी विभाग रखे हुए है प्रवासी पक्षियों पर सुरक्षा की नजर

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Kalesar National Park: कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में हाल ही में कई लुप्तप्राय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। सर्दियों के मौसम की शुरूआत के साथ, बर्फीले देशों से बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी यहां पहुंचते हैं। अप्रैल 2025 में किए गए एक सर्वेक्षण में, कलेसर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और सीआईटीईएस के तहत संरक्षित सात लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। अक्सर नवंबर के महीने मे, यमुना नदी क्षेत्र और हथिनीकुंड बैराज पर झीलनुमा पानी में रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। जो पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

बता दें कि यह क्षेत्र पक्षी प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है, खासकर सर्दियों में जब विविध प्रवासी पक्षी यहाँ देखे जा सकते हैं। वन्य प्राणी विभाग इन मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रहा है और उनके संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। कलेसर नेशनल पार्क में विदेशी पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं। यह पार्क हर साल सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का घर बन जाता है। इनमें से कुछ प्रमुख प्रजातियाँ हैं। जो अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं।

कलेसर वेटलैंड विदेशी पक्षियों के लिए एक आदर्श आवास

कलेसर नेशनल पार्क में इन विदेशी पक्षियों को देखने के लिए नवंबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा रहता है। जब ये पक्षी अपने प्रवास के लिए यहाँ आते हैं। कलेसर वेटलैंड विदेशी पक्षियों के लिए एक आदर्श आवास है, क्योंकि यहाँ उन्हें भोजन, पानी, और आश्रय की सभी आवश्यक चीजें मिलती हैं। कलेसर वेटलैंड में विभिन्न प्रकार के जलीय पौधे, मछलियाँ, और अन्य जलीय जीव पाए जाते हैं, जो पक्षियों के लिए एक विविध और रोमांचक वातावरण प्रदान करते हैं। कलेसर वेटलैंड का मौसम पक्षियों के लिए उपयुक्त है, जो उन्हें अपने प्रवास के दौरान आराम करने और भोजन करने के लिए एक अच्छा स्थान प्रदान करता है। कलेसर वेटलैंड विदेशी पक्षियों के लिए एक आदर्श आवास है, जो उन्हें अपने प्रवास के दौरान आवश्यक सभी चीजें प्रदान करता है।

विदेशी पक्षी कलेसर की शाल वैली और वेटलैंड में करते है विचरण: लीलू राम

वन्य प्राणी विभाग के जिला निरीक्षक लीलू राम और वन्य प्राणी रक्षक सुमित कुमार ने बताया कि नवम्बर माह में अधिक ठंडे देशों से कुछ विदेशी पक्षी कलेसर की शाल वैली और वेटलैंड में विचरण करते है। वन्य प्राणी विभाग लगातार इन पर जर बनाए हुए है और इनकी गतिविधियों पर भी सुरक्षा के मद्देनजर नजर रखे हुए है।

यूरोप से भी आ जाते हैं पक्षी | Kalesar National Park

कलेसर वेटलैंड में आने वाले विदेशी पक्षी मुख्य रूप से रूस, यूरोप, साइबेरिया, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, ईरान, चीन और मंगोलिया से आते हैं। ये पक्षी सर्दियों में अपने मूल स्थानों से प्रवास करके कलेसर वेटलैंड में आते हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और आश्रय मिलता है।

इन पक्षियों का हुआ है यहां आगमन

फ्लेमिंगो पक्षी अपनी लंबी चोंच और गुलाबी रंग के लिए जाने जाते हैं।

पेलिकन पक्षी अपनी बड़ी चोंच और जल में तैरने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।

शॉवलर पक्षी अपनी चपटी चोंच और जल में भोजन ढूंढ़ने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

वेडर व कॉमन क्रन पक्षी अपने लंबे पैरों और जल में तैरने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

पिनटेल पक्षी अपनी लंबी पूंछ और जल में तैरने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।

बार-हेडेड गीज पक्षी अपनी काली धारियों और जल में तैरने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

ग्रे लेग गीज पक्षी अपनी भूरे रंग की पैरों और जल में तैरने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।

टफ्टेड डक पक्षी अपनी चमकदार हरी चोंच और जल में तैरने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

पेरेग्रीन फाल्कन पक्षी अपनी तेज गति और शिकारी क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें:– ये भात हरियाणा में बन गया चर्चा का विषय, जानिये…

Yamuna: मोटरबोट खराब होने से बंद रहा सर्च अभियान, गोताखोरों ने की स्थाई तैनाती की मांग
छह दिन पूर्व पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदकर कर ली थी आत्महत्या

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: छह दिन पूर्व आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूदे युवक सलमान के तीन बच्चों का कोई सुराग नही लग पाया है। गुरुवार को मोटरबोट खराब होने के कारण सर्च अभियान पूरी तरह से बंद रहा। वहीं, बच्चों की तलाश में जुटे प्राइवेट गोताखोरों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मोटरबोट को ठीक कराने तथा यमुना नदी पर उनकी तैनाती संविदाकर्मी के तौर पर कराने की मांग की है। Kairana News

विगत शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी युवक सलमान(38) अपनी बेटी महक(12), शिफा(10) व इनाया(2) तथा पुत्र अयान(7) के साथ में आत्महत्या के इरादे से यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुल से यमुना नदी में कूद गया था। घटना के दो दिन बाद सलमान का शव जनपद बागपत के छपरौली थानाक्षेत्र के टांडा गांव के सामने से यमुना नदी पर बने पुल के पास से बरामद हो गया था, जबकि उसकी बड़ी बेटी महक का शव कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के सामने से यमुना से मिला था। हालांकि सलमान के तीन बच्चों शिफा, इनाया व अयान का अभी तक कोई सुराग नही लग सका है।

गुरुवार को मोटरबोट खराब होने के कारण तीनों बच्चों की तलाश में यमुना नदी में चलाया जा रहा सर्च अभियान पूरी तरह से बंद रहा। वहीं, सर्च अभियान में जुटे प्राइवेट गोताखोर दिलशाद, मुस्तकीम, साजिद व जाहिद निवासीगण ग्राम अहतमाल मवी शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीएम शामली अरविंद चौहान को एक प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि वह प्राइवेट गोताखोर है। कैराना तहसील प्रशासन ने उन्हें एक मोटरबोट उपलब्ध करा रखी है, जो फिलहाल खराब पड़ी है। वह पिछले कई वर्षों से यमुना नदी में डूबने वाले लोगो की जान बचा रहे है। इसके अलावा, उन्होंने हादसे का शिकार होने वाले सैंकड़ों लोगो के शवों को ढूंढकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग किया है। Kairana News

उन्होंने पत्र में परिवार की जीविका चलाने के लिए यमुना नदी पर संविदाकर्मी के रूप में उनकी तैनाती तथा मोटरबोट को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सभासद मेहरबान अली भी मौजूद रहे। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि मोटरबोट खराब होने के चलते तीनों बच्चों की तलाश में यमुना नदी में चलाया जा रहा सर्च अभियान गुरुवार को बंद रहा है।

यह भी पढ़ें:– अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराना देश के लिए गर्व की बात: भगवंत मान

Yamuna Water Level: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचकर नीचे आया यमुना का बहाव
हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया 36,328 क्यूसेक पानी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: एक दिन पूर्व चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचे यमुना के जलस्तर में 38 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत महसूस की है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से 36,328 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। Kairana

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला निरन्तर जारी है। बैराज से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण विगत बुधवार को कैराना में यमुना का जलस्तर 230.32 मीटर पर पहुंच गया था, जो चेतावनी बिंदु से मात्र 68 सेंटीमीटर नीचे था। अचानक बढ़े जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्र के लोगो की धड़कनें तेज हो गई थी। Kairana

हालांकि गुरुवार को प्रातः आठ बजे यमुना का जलस्तर 38 सेंटीमीटर घटकर 229.94 मीटर पर आ गया। यमुना का जलस्तर घटने से तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत महसूस की है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से 36,328 क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि यमुना के जलस्तर में 38 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 36,328 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। Kairana

Yamuna River: यमुना में छोड़ा गया इस सीजन के सबसे अधिक पानी, बढ़ेगा जलस्तर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 28,261 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। सोमवार को यमुना में डिस्चार्ज किया गया पानी वर्तमान सीजन का अधिकतम है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बरसात के मद्देनजर हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने पर ही परिस्थितियों के अनुसार यमुना नदी में जल प्रवाहित किया जा रहा है। Kairana

हालांकि वर्षा ऋतु के इस सीजन में अभी तक बैराज से यमुना में इतना पानी नही छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना पैदा हो। सोमवार दोपहर 12 बजे हथिनीकुंड बैराज से 28,261 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया। यह वर्तमान मानसून सीजन में बैराज से यमुना में छोड़ा गया अधिकतम पानी है। विगत 03 जुलाई को इस सीजन का अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया था। सोमवार को यमुना में छोड़ा गया पानी आगामी 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा, जिससे क्षेत्र में यमुना के बहाव में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

वर्तमान में कैराना में यमुना चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से सोमवार दोपहर 12 बजे 28,261 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है, जिससे क्षेत्र में यमुना के बहाव में वृद्धि होगी। हालांकि इस पानी से क्षेत्र में खतरे की कोई आशंका नही है। वर्तमान में कैराना में यमुना का बहाव 228.46 मीटर पर है। यमुना ब्रिज पर स्थित सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है। Kairana

यह भी पढ़ें:– CET Exam News: सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, जिला में आने वाले परीक्षार्थियों की मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं-उपायुक्त सुशील सारवान

कैराना में सैंकड़ों जिंदगी लील चुकी यमुना, हुक्मरान खामोश
श्रद्धालुओं व जनसामान्य के स्नान हेतु यमुना पर पक्का घाट नही बनवा सके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और हुक्मरान | Kairana News

प्रशासन की उदासीनता के चलते असमय मौत की नींद सो रहे लोग, मृतकों में ज्यादातर युवा शामिल

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Yamuna: कैराना में यूपी-हरियाणा सीमा से होकर गुजर रही कालिंदी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं हुक्मरानों की बेरुखी के चलते लोगो के लिए काल बनकर रह गई है। पक्के घाट का निर्माण न होने के कारण स्नान के लिए आने वाले दर्जनों लोग हर वर्ष यमुना में बने गहरे कुंडों में समा जाते है। मृतकों में ज्यादातर नौजवान शामिल है। Kairana News

पहाड़ों की कंदराओं से निकलकर मैदान में बहने वाली यमुना को पौराणिक कथाओं में जीवनदायिनी कहा गया है। यमुना की महत्ता के चलते विद्वानों ने इसे अनेकों नाम दिए है। श्रद्धा एवं समृद्धि के दृष्टिकोण से मानव जीवन में यमुना का महत्व अवर्णनीय है। लोक कथाओं में यमुना को मोक्षदायिनी तक कहा गया है। लेकिन कैराना में यूपी-हरियाणा सीमा से होकर गुजर रही यमुना स्नान हेतु आने वाले बाशिंदों के लिए किसी अभिशाप से कम नही है। पक्का घाट निर्मित न होने से यमुना में बने गहरे कुंड यहां स्नान के लिए आने वाले लोगो के लिए मृत्यु के द्वार खोल रहे है। यमुना पर पक्के घाट के निर्माण की मांग निरन्तर होती रही है। Kairana News

लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यमुना पर आजतक पक्के घाट का निर्माण नही हो सका है। नतीजन, हर साल दर्जनों लोग यमुना की गहरी कोख में समा रहे है। इनमें ज्यादातर युवा पीढ़ी के लड़के शामिल रहते है। स्थानीय समाचार-पत्रों में यमुना में डूबने से होने वाली मौतों के दर्दनाक समाचार आये दिन छपते रहते है। क्षेत्र के अनेकों गैर-सरकारी संगठनों के लोग भी यमुना पर पक्का घाट बनवाये जाने की मांग प्रशासन व सरकार से करते रहे है। लेकिन परिणाम अभी तक शून्य रहा है। अकेले कैराना क्षेत्र में यमुना सैंकडों लोगो का जीवन लील चुकी है। शायद मौतों का यह आंकड़ा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए पर्याप्त नही है। Kairana News

वहीं, एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव का कहना है कि यमुना पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। इस सम्बंध में एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की हुई थी, जिसमें यमुना पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर गहन चर्चा की गई थी। जिला प्रशासन मानव जीवन की रक्षा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हादसों को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर तमाम बंदोबस्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी काबू

चौबीस घंटे बाद मिला यमुना में डूबे आसिफ का शव
एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गए थे दो युवक

युवक की तलाश में पुलिस ने लगा रखे थे दस प्राइवेट गोताखोर | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना नदी में डूबे दूसरे युवक का शव भी चौबीस घंटे बाद बरामद हो गया है। पुलिस ने दस प्राइवेट गोताखोर युवक की तलाश में यमुना नदी में लगाये थे। यमुना में डूबने से हुई दो युवकों की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। विगत गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नईम(20) अपने भतीजे आसिफ(18) व साजेब(19) के साथ पानीपत के सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए घर से निकला था। नईम के अनुसार शो चालू होने में समय था। Kairana News

इसलिए उन्होंने यूपी-हरियाणा बॉर्डर से गुजर रही यमुना नदी में नहाने का मन बनाया। तीनों यमुना किनारे पर पहुंच गए और नहाने लगे। नईम किनारे पर नहा रहा था, जबकि आसिफ और साजेब नहाते हुए काफी दूर तक चले गए और अचानक डूब गए। उन्हें डूबता देख नईम ने शोर मचा दिया और मामले की सूचना यमुना ब्रिज चौकी पुलिस को दी। इस पर यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई मनेंद्र सिंह टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी यमुना किनारे पर पहुंच गए।

शाम करीब साढ़े छह बजे यमुना में डूबे साजेब के शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। जबकि दूसरे युवक की तलाश में देर शाम तक अभियान जारी रहा। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने यमुना में डूबे दूसरे युवक की तलाश शुरू की। प्रातः करीब आठ बजे दस प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। कई घंटे चले सर्च अभियान के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक का शव ब्रिज के निकट से यमुना नदी से बरामद हो गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही युवक के शव को अपने साथ ले गए। हादसे से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, एसआई मनेंद्र सिंह का कहना है कि यमुना में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए है। परिजन बगैर पोस्टमार्टम के ही शवों को अपने साथ ले गए है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– आगे बन रही पीछे से टूट रही सड़क, लोगों ने रुकवाया कार्य

11 दिन बाद बरामद हुआ यमुना में डूबे किशोर का शव
Kairana। 11 दिन पूर्व यमुना के गहरे पानी में समाए किशोर का शव मामौर खान के निकट यमुना नदी से बरामद हुआ है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए है।

विगत 3 जून को जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव नीमखेड़ी निवासी समीर का पंद्रह वर्षीय पुत्र फैजान पैर फिसलकर यमुना में गिर गया था। किशोर अपने पिता व ताया के साथ में गांव मवी के निकट यमुना किनारे स्थित मिर्च के खेत पर आया हुआ था।

यमुना में डूबे किशोर की तलाश में कई प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया था। तहसीलदार गौरव सांगवान ने भी मौके पर पहुंचकर यमुना में डूबे किशोर को तलाश करने के निर्देश यमुना ब्रिज पुलिस चौकी को दिए थे। काफी तलाश करने में बाद भी यमुना में डूबे किशोर का कोई सुराग नही लग सका था।

मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मामौर के निकट स्थित खेतों पर मौजूद किसानों को यमुना नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा यमुना में उतराते शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान 11 दिन पूर्व यमुना में डूबे 15 वर्षीय किशोर फैजान के तौर पर हुई। मामले की सूचना पर मृतक किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे तथा बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ में ले आए। हादसे से मृतक किशोर के परिजन गमजदा है।

यमुना से बरामद युवक के शव की शिनाख्त नही

कैराना। एक दिन पूर्व यमुना नदी से बरामद हुए अज्ञात युवक के शव की 34 घण्टे बाद भी शिनाख्त नही हो सकी है।

विगत रविवार को बिहार राज्य के जनपद गोपालगंज निवासी रंजीत व हरियाणा राज्य के बबैल निवासी संदीप नहाते वक्त यमुना में डूब गए थे। युवक रंजीत हरियाणा के सनौली खुर्द स्थित एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गोताखोरों को यमुना में डूबे रंजीत व संदीप के अलावा एक अज्ञात युवक का शव भी ब्रिज के नीचे स्थित गहरे पानी से बरामद हुआ था, जिसे पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखा गया है, लेकिन मंगलवार शाम छह बजे तक भी शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। अज्ञात शव एक 26 वर्षीय युवक का बताया गया है, जिसके दांए हाथ के अंगूठे के ठीक बगल वाली अंगुली(तर्जनी) कटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को यमुना से बरामद शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शिनाख्त हेतु मोर्चरी पर रखवाया गया है।

प्रदूषण व भ्रष्टाचार की गंदगी से दम तोड़ती यमुना
यमुना की दिन-ब-दिन बिगड़ती हालत एवं बढ़ते प्रदूषण पर पिछले चार दशकों से लगभग हर सरकार कोरी राजनीति कर रही है, प्रदूषणमुक्त यमुना का कोई ईमानदार प्रयास होता हुआ दिखाई नहीं दिया है। क्या दिल्ली में कोई ऐसी जगह है जहाँ आपको यमुना का साफ पवित्र निर्मल जल दिखाई दे? क्योंकि जहाँ भी आप जाएंगे, हर जगह यमुना का पानी काला एवं झागभरा ही नजर आएगा। यमुना की साफ-सफाई के नाम पर कई हजार करोड़ रुपए बहा दिए गए हैं, लेकिन लगता है सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। यही कारण है कि इस नदी में प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है बल्कि साल-दर-साल पानी और गंदा व यमुना की स्थिति खराब ही हुई है। राजधानी दिल्ली की जनता केवल वायु प्रदूषण के कहर से ही नहीं जूझ ही रही है, बल्कि अब यमुना के जहरीले पानी ने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लंबे समय से यह समस्या बनी रहने के बावजूद इसके समाधान का रास्ता निकालने को कोई तैयार नहीं है। बल्कि यमुना के नाम पर राजनीतिक दल जमकर राजनीति करते हैं, एक दूसरे दलों एवं पड़ोसी राज्य एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पला झाड़ लेते हैं।

यमुना के प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों- हरियाणा और उत्तर प्रदेश को इसका जिम्मेदार ठहरा रही है, तो दूसरी ओर ये राज्य इसके लिये दिल्ली सरकार की गलत नीतियों एवं उदासीनता को दोषी मानते हैं। कुल मिलाकर यमुना का यह संकट राजनीति के दुश्चक्र में उलझ कर रह गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यमुना प्रदूषण मुक्त कैसे हो? यमुना की प्रदूषण-मुक्ति के लिये सरकार के साथ-साथ जन-जन को जागना होगा। सरकार की सख्ती एवं जागरूकता ज्यादा जरूरी है। यमुना प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय हरित पंचाट, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे निकाय औद्योगिक इकाइयों के लिए समय-समय पर सख्त नियम बनाते रहे हैं। पर लगता है कि इनके दिशानिदेर्शों पर अमल करवाने वाला तंत्र कमजोर साबित हो रहा है।

वरना क्या कारण है कि सख्ती के बाद भी औद्योगिक कचरा और जहरीले रसायन यमुना में बहाए जा रहे हैं? औद्योगिक इकाइयों को सख्त हिदायत है कि वे तरल कचरा नदियों में प्रवाहित न करें। पर जिस सरकार, उसके महकमे और कानून प्रवर्तन एजेंसी पर इसे सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी है, लगता है वह काम ही नहीं कर रही। यह एक तरह का भ्रष्टाचार है, गैर-जिम्मेदारी है। अगर दिल्ली की यमुना को अप्रदूषित करना है तो एक-एक व्यक्ति को उसके लिए सजग होना होगा। प्रकृति ने जो हमें जीवनदायिनी नदियां दी है जो रोज नया जीवन देती हैं, उन्हें हम प्रदूषित नहीं करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लॉकडाउन से निर्मल हुआ यमुना का पानी
नई दिल्ली (एजेंसी)। Aaj Ki Taza Khabar in Hindi: करोना के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। आज इसका 12वां दिन है। सब कुछ बंद होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बीच प्रकृति का एक अलग ही रंग देखने को मिला है। वायु प्रदूषण में बेतहाशा कमी आई है। दिल्ली-एनसीआर के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं वहीं पंजाब के जालंधर से हिमाचल की बफीर्ली चोटियां नजर आने लगी हैं। इतना ही नहीं जिन नदियों की सफाई के लिए सरकारें सैकड़ों करोड़ खर्च कर रही थीं अब वो अपने आप स्वच्छ हो गई हैं। जी हां, देश की प्रमुख नदियां गंगा और यमुना न सिर्फ साफ हो गई हैं बल्कि इनका जल स्तर भी बढ़ रहा है।

गंगा-यमुना का पानी इतना साफ हो गया है कि लोग चकित रह गए है।

दरअसल लोकडाउन के चलते सभी इंडस्ट्री बंद हैं।

छोटे से लेकर बड़े-बड़े कारखाने कोरोना वायरस के खौफ के चलते बंद पड़े हैं।

यही कारण है कि इन नदियों का पानी साफ हो गया है।

यमुना नदी में गंदगी के कारण सफद झाग दिखाई देते थे

दिल्ली में यमुना का पानी इतना साफ दिखााई दे रहा है कि लोग चकित हैं। क्योंकि यहां यमुना का पानी हमेशा गंदा दिखता था। तमाम कारखानों से निकलने वाला कचरा यमुना में ही गिरता था। यही कारण है कि अब पानी निर्मल होने लगा है। यहां तक कि दिल्ली में यमुना नदी में गंदगी के कारण सफेद झाग सा दिखाई देता था लेकिन अब नदी का पानी बिल्कुल स्वच्छ हो गया है। बनारस में गंगा किनारे चलने वाली नाव भले ही ठहरी हुई हैं लेकिन गंगा का शांत जल लोगों को बहुत सुखद अनुभूति करा रहा है।

गंगा नदी भी काफी निर्मल हुई -उधर गंगा नदी भी अब काफी निर्मल दिख रही है।

कानपुर और बनारस जैसे शहरों से गंगा का पानी साफ नजर आ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारी बारिश, खतरे के निशान पर पहुंचा यमुना का जलस्तर
कई जगहों पर भारी जलभराव

नई दिल्ली (सच कहूँ)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का यह सिलसिला गुरूवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा। पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने के चलते कई जगहों पर काफी मात्रा में पानी जमा है।

चेतावनी स्तर तक पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर

उधर पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से गुरूवार की सुबह 1,15,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के चलते यमुना में दिल्ली के पानी का स्तर 203.83 मीटर हो गया है। यह खतरे के निशान 204 मीटर से मात्र 17 सेंटीमीटर नीचे रह गया है।  अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी शुक्रवार तक तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यमुना में आज जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। अधिकारी ने बताया, “ शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है।”

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में या तो बारिश हो रही है या बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में यह बताया कि अगले 24 घंटों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। ये बारिश दो-तीन दिन तक होती रहेगी। जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश थमती नजर आई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।