Gujarat Earthquake - Sach Kahoon Hindi

Kutch Earthquake: गुजरात के कच्छ में दहशत में आए लोग! सामने आई ये बड़ी वजह
Kutch Earthquake: गांधीनगर। गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 दर्ज की गई। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर), गांधीनगर के अनुसार पहला झटका दोपहर 2:20 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.6 थी। इसका केंद्र कच्छ के खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई 22.6 किलोमीटर दर्ज की गई। Gujarat News

इसके करीब तीन मिनट बाद 2:23 बजे दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसका केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 12.9 किलोमीटर रही। इसी स्थान पर एक और हल्का भूकंपीय कंपन भी दर्ज किया गया। लगातार आए इन झटकों से आसपास के इलाकों में लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

इससे पहले 22 अप्रैल 2026 को गुजरात के आणंद और आसपास के इलाकों में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था। शाम करीब 4:35 बजे आए उस भूकंप का केंद्र आणंद से लगभग 36 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। उस दौरान भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी। वहीं, 21 अप्रैल को सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। Gujarat News

इससे पहले 29 मार्च को अमरेली जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र अमरेली से करीब 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 11.6 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसके अलावा 28 और 29 मार्च के बीच अमरेली जिले के सावरकुंडला और मितियाला क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गई थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने 14 हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात देश के सबसे अधिक भूकंप-संवेदनशील राज्यों में शामिल है। राज्य कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों के पास स्थित है, जिसके कारण यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। खासकर कच्छ, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात के इलाके भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं। Gujarat News

कोरोना संकट के बीच गुजरात में भूकंप का झटका, अफरातफरी
गांधीनगर/अहमदाबाद/राजकोट l गुजरात में आज रात भूकंप की मध्यम तीव्रता का एक झटका महसूस किया गया जिससे कई स्थानों पर लोग भयवश घरों से बाहर निकल आये। आधिकारिक सूचना के अनुसार भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले कच्छ जिले के भचाऊ से 8 किमी उत्तर उत्तर पूर्व में अधिकेंद्र वाले इस भूकंप को रात लगभग आठ बज कर 13 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 आंकी गयी।

हालांकि अब तक जान माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

इसे कच्छ, राजकोट, जामनगर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़ के अलावा अहमदाबाद समेत अन्य स्थानों पर भी महसूस किया गया। इसके चलते कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आये। कुछ स्थानों पर गाड़ियों को भी हिलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया था। ज्ञातव्य है कि गुजरात में विशेष रूप से कच्छ में लगभग रोजाना हल्के भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं। उनकी तीव्रता 1 से 3 के बीच होती है। पर आज का झटका कुछ तीव्र था।

उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने बताया कि अब तक जान माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गुजरात कोरोना का एक बड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है और अधिकतर लोग घरों में ही रह रहे हैं। ऐसे में भूकंप के चलते लोग कुछ अधिक दहशत में दिखायी दिये। कुछ अस्पतालों के पास भी लोग बाहर निकल आये। गुजरात में आज कई इलाकों में वर्षा भी हो रही है। राज्य में इससे पहले 2001 में कच्छ में बहुत बड़ा भूकंप आया था जिसमें बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हुआ था। वर्ष 2011 में तलाला में पांच तीव्रता का भूकंप आया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुजरात भूकंप के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने बचाई थी हजारों जिंदगियां
पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत में गुजरात व राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने दर्ज करवाए बयान | Gujarat Earthquake

चंडीगढ़(अश्वनी चावला)। मानवता भलाई मामले में डेरा सच्चा सौदा का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता, डेरा सच्चा सौदा ने न सिर्फ गुजरात में आए भूकंप (Gujarat Earthquake) में सैंकड़ों जिंदगियों को बचाया है, बल्कि बाड़मेर में पड़े सूखे दौरान हजारों पशुओं की जिंदगियों को बचाने का बड़े स्तर पर काम किया है, जिस संबंधी दोनों राज्य सरकारों द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को प्रशंसा-पत्र तक जारी किए हुए हैं। यह बयान रणजीत व छत्रपति हत्या मामले में गुजरात व राजस्थान सरकारों के वरिष्ठ आधिकारियों ने पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज करवाए हैं।

बाड़मेर में सूखे के वक्त भी पशुओं के लिए किया

था चारे का इंतजाम | Gujarat Earthquake

पंचकूला सीबीआई अदालत में बचाव पक्ष की ओर से शुक्रवार को अपने पक्ष में कुछ गवाह पेश किए जाने थे, जिसमें आज की सुनवाई दौरान गुजरात सरकार के वरिष्ठ सिविल अधिकारी के. सोमन ने बताया कि गुजरात में 26 जनवरी 2001 को जब भूकंप आया था तो उस समय काफी अधिक बर्बादी हुई थी।

उस समय डेरा सच्चा सौदा ने बड़े स्तर पर महीना भर मौके पर रहते हुए जरूरतमन्दों व बेघरों की मदद करते हुए बड़े स्तर पर मानवता भलाई के कार्य किए थे, यहां तक कई गांव ही गोद लेते हुए उनके पुर्नवास का काम तक किया गया था, जिसे देखते हुए गुजरात सरकार ने डेरा सच्चा सौदा को प्रशंसा-पत्र जारी करते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद भी किया था।

वहीं बाड़मेर राजस्थान से आए आईएएस अधिकारी मूल चंद आर्य ने अदालत को बताया कि राजस्थान में अचानक सूखा पड़ने के कारण बड़े स्तर पर पशुओं को खाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा था और पशुआें की मौत भी होनी शुरू हो गई। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा द्वारा राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र में बड़े स्तर पर मदद करते हुए पशुओं के लिए चारे का इंतजाम किया गया था, इस महान कार्य के लिए डेरा सच्चा सौदा को प्रशंसा-पत्र भी जारी किए गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।