Ghaziabad - Sach Kahoon Hindi

पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचर घायल, साथी फरार
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की दो मोबाइल स्नैचरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने मीडिया को बताया कि  कनावनी पुस्ता रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने बाइक तेज कर दी। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में सोहेल निवासी दिल्ली घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसीपी के  अनुसार, पुलिस पूछताछ में सोहेल ने करीब 15 दिन पहले वसुंधरा चौकी क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना में शामिल होने की बात बताई है। उसका साथी आमिर फरार हो गया। पुलिस टीम ने सोहेल के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखे और दिल्ली से चोरी बताई जा रही काले रंग की ड्यूक बाइक बरामद की है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी के  मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यशोदा मेडिसिटी में एपीएलए से पीड़ित 28 वर्षीय महिला का हाई रिस्क किडनी ट्रांसप्लांट सफल
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। इंदिरापुरम स्थित  यशोदा मेडिसिटी के चिकित्सकों ने एंटीफॉस्फोलिपिड एंटीबॉडी सिंड्रोम ( एपीएलए) से पीड़ित 28 वर्षीय महिला का हाई रिस्क किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया। महिला को रक्त के थक्के बनने का अधिक खतरा होने के साथ डोनर-स्पेसिफिक एंटीबॉडी (डीएसए ) की चुनौती भी थी। 18 अगस्त को महिला के पति द्वारा दान की गई एबीओ -संगत किडनी का प्रत्यारोपण किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, मरीज को करीब डेढ़ वर्ष पहले सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (एसएलई ) के कारण एपीएलए का पता चला था। बाद में वह क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित हो गईं। तीन बार गर्भपात और कई बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन की मेडिकल हिस्ट्री के कारण ट्रांसप्लांट के दौरान इम्यून संबंधी जटिलताओं का खतरा भी था।

यशोदा मेडिसिटी की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने ट्रांसप्लांट से पहले डीएसए  के खतरे को कम करने के लिए प्लाज्माफेरेसिस के तीन सेशन और आइजीवीआई  थेरेपी दी। रक्त के थक्के बनने के जोखिम को नियंत्रित करने के लिए ट्रांसप्लांट से पांच दिन पहले वारफेरिन रोककर हेपरिन के माध्यम से एंटीकोएगुलेशन किया गया। टीम में डॉ. वैभव सक्सेना, डॉ. कुलदीप अग्रवाल, डॉ. प्रजीत मजूमदार और डॉ. इंद्रजीत जी. मोमिन शामिल रहे। चिकित्सकों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद मरीज का यूरिन आउटपुट अच्छा रहा और प्रत्यारोपित किडनी का कामकाज स्थिर रहा। डिस्चार्ज के समय सीरम क्रिएटिनिन 0.7 एमजी /डीएल  था, जबकि फॉलोअप में यह 0.9 एमजी /डीएल  दर्ज किया गया।

प्रत्यारोपित किडनी में रक्त प्रवाह बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था :डॉ वैभव सक्सेना

डॉ. वैभव सक्सेना ने बताया कि एपीएलए के कारण रक्त के थक्के बनने का खतरा अधिक होने से प्रत्यारोपित किडनी में रक्त प्रवाह बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था। सर्जरी के दौरान और बाद में एंटीकोएगुलेशन की सावधानीपूर्वक निगरानी की गई। डॉ. प्रजीत मजूमदार ने कहा कि एपीएलए  और डीएसए  दोनों की मौजूदगी में ट्रांसप्लांट के लिए एंटीकोएगुलेशन, प्लाज्माफेरेसिस और आईवीआईजी की सुनियोजित रणनीति जरूरी थी। मरीज को अब वारफेरिन आधारित एंटीकोएगुलेशन और ट्रिपल इम्यूनोसप्रेसिव थेरेपी दी जा रही है तथा नियमित पीटी -आईएनआर और मेडिकल फॉलोअप किया जा रहा है।

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल
गाजियाबाद(सच कहूं/रविन्द्र सिंह)। थाना सिहानीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने  बताया कि 10/11 सितंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि फैक्ट्री एरिया में मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं।
सूचना पर थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने मंगल पांडे मार्ग पर लोहियानगर सी-ब्लॉक कट के पास चेकिंग शुरू की। बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गई और एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. शाहरूख उर्फ इमरान पुत्र नसीम उर्फ भूरा निवासी मौहल्ला धर्मपुरा, कस्बा सरधना, थाना सरधना जनपद मेरठ, हाल पता - पानी की टंकी के पास, रफीकाबाद डासना, थाना मसूरी, गाजियाबाद, उम्र 26 वर्ष (मुठभेड़ में घायल)। इसके खिलाफ हत्या, चोरी व हत्या के प्रयास के 13 मुकदमे दर्ज हैं।

2. इमरान पुत्र शहीद उर्फ सईद निवासी धोबी वाली गली, रफीकाबाद डासना, थाना मसूरी, गाजियाबाद, उम्र 26 वर्ष (मुठभेड़ में घायल)। इसके खिलाफ लूट, अवैध शस्त्र व चोरी के 4 मुकदमे दर्ज हैं।

3. सोनू पुत्र स्व. अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम घूँघराला, थाना हफीजपुर, जनपद हापुड़, हाल पता - मयूर विहार, नूरानी मस्जिद के पास, हाजी के मकान में किराए पर, थाना मसूरी, गाजियाबाद। पुलिस के अनुसार तीनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज होने तक जारी रहेगा किसानों का धरना
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। देश की राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव में किसानों का अपनी जमीन और राजस्व अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को 28 वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक राजस्व अभिलेखों और खतौनियों में उनके नाम दोबारा दर्ज नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा राजस्व अभिलेखों और खतौनियों में किसानों की जमीन पर अपना नाम दर्ज कराया गया है। किसानों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अवॉर्ड नहीं बनाया गया।

निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार प्राधिकरण के अधिकार समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में किसानों की मांग है कि राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम पुनः बहाल किए जाएं। किसानों ने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से चलाया जा रहा है। चार सप्ताह से अधिक समय से किसान धरना स्थल पर डटे हैं और मांग पूरी होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।धरना स्थल पर आसपास के गांवों के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। बागपत से प्रताप सिंह और दौसा से सतवीर सिंह समेत कई लोगों ने धरने में पहुंचकर किसानों की मांगों के प्रति एकजुटता जताई। इस दौरान मथन सिंह नागर, श्रीचंद नागर, राजेंद्र सिंह नागर, रणवीर बैसला, धनेश्वर शर्मा, करण सिंह नागर, गजेंद्र सिंह नागर, दीपचंद नागर, विनोद नागर, सतीश नागर, परवीन नागर और अशोक कसाना समेत बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

मुठभेड़ में दो नकबजन घायल, गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे पुलिस कमिशनरेट गाजियाबाद  के थाना अंकुर विहार  पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घरों में ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उनके कब्जे से चोरी के 4,700 रुपये, ज्वैलरी, दो अवैध तमंचे,315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 7 सितंबर को सुंदर विहार, सहदुल्लाबाद में हुई चोरी की वारदात में शामिल आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने रामलीला मैदान-गढ़ी कटैया मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पैशन प्रो बाइक से आ रहे दो संदिग्धों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकिब पुत्र यामीन (29) निवासी मडौरा गांव, सोनीपत, हरियाणा, मूल निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ और ध्यान सिंह पुत्र जुगराज (30) निवासी मधूपुर, भरतना, मैनपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों ने 7 सितंबर की चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से कटर समेत नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जो फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।अंकुर विहार थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पंवार  के मुताबिक आकिब के खिलाफ अंकुर विहार थाने में नकबजनी और दिल्ली में लूट का मुकदमा दर्ज है। वहीं ध्यान सिंह के खिलाफ अंकुर विहार में नकबजनी, दिल्ली में हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट तथा मेरठ में पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

जीवन में आई चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करें: अभय राजेन्द्र डागा
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। युवाओं को शिक्षा, करियर और भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आईपीएस /सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित सेठ मुकुन्दलाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों और संघर्षों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

एसीपी ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका दृढ़ता से सामना करना चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, लोक सेवा और भविष्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। एसीपी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समाधान करते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह संवाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में प्रेरणादायी साबित हुआ।

Crypto Fraud: क्रिप्टो निवेश के नाम पर 3.5 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज )। क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 3.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3.25 बिटक्वाइन और 29 इथिरियम हड़पने का आरोप है। अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम, पीयूष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि मुरादनगर निवासी नितिन सिंघल ने आकाश बंसल के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि आकाश ने नितिन को उसके नाम पर क्रिप्टो वॉलेट बनाने और उसमें रकम निवेश कर मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। इसके बाद नितिन और उसके मित्रों ने करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की 3.25 बिटक्वाइन और 29 इथिरियम आरोपी के बताए वॉलेट में जमा कर दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नितिन के नाम पर वॉलेट बनाने के बजाय अपने नाम से वॉलेट तैयार कराया और उसमें क्रिप्टोकरेंसी जमा करा ली। बाद में उसने क्रिप्टोकरेंसी नरोत्तम और अमन को बेचकर रकम नकद ले ली तथा वॉलेट डिलीट कर दिया।

इसके बाद नितिन को वॉलेट हैक होने और क्रिप्टोकरेंसी चोरी होने की बात बताई। पुलिस ने संबंधित क्रिप्टो एक्सचेंज से वॉलेट की जानकारी हासिल की, जिसमें आरोपी की भूमिका के साक्ष्य मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी मनीषा बंसल भी ठगी में शामिल है। आकाश बंसल को 5 सितंबर को दिल्ली के मानसरोवर पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में मनीषा बंसल, नरोत्तम और अमन की तलाश जारी है।

Fake CBI Officer Gang: फर्जी सीबीआई अफसर बन 15 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। इंदिरापुरम पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बुधवार को एनआईए और सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बनकर कारोबारी को फर्जी नोटिस के नाम पर डराने और 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.92 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद किया है। डीसीपी सिटी/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी विकास मित्तल ने एक सितंबर को थाने में शिकायत दी थी कि अनिल प्रताप सिंह, अनिकेत उर्फ कबीर सिंह, सिद्धार्थ जैन, सलमान और अंकित द्विवेदी खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर उससे रंगदारी मांग रहे हैं।

आरोप है कि उससे अब तक करीब 50 लाख रुपये भी वसूले जा चुके थे। जांच में सामने आया कि विकास मित्तल की दिल्ली स्थित ए टू जेड फर्म के नाम से एनआईए सीबीआई से जुड़ा एक नोटिस आया था। फर्म के मैनेजर योगेश ने इसकी जानकारी अपने परिचित सलमान को दी। सलमान ने खुद को बड़े अधिकारियों से संपर्क रखने वाला व्यक्ति बताते हुए नोटिस का सेटलमेंट कराने का भरोसा दिया। इसके बाद सलमान और सिद्धार्थ जैन के जरिए अनिल प्रताप सिंह ने योगेश और फिर फर्म मालिक विकास मित्तल से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को ऊंचे पद का अधिकारी बताकर धमकाया कि नोटिस का निस्तारण नहीं हुआ तो जेल जाना पड़ेगा और फर्म बर्बाद हो जाएगी।

इसके बाद सेटलमेंट के लिए 15 करोड़ रुपये की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी डर गया और आरोपियों को कई बार में रकम देता रहा। रकम लेने के लिए अनिल प्रताप सिंह ने अपने बेटे अनिकेत उर्फ कबीर और अंकित द्विवेदी को भेजा। पुलिस ने मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से दो सितंबर को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित द्विवेदी, अनिल प्रताप सिंह और सिद्धार्थ जैन के रूप में हुई है। वहीं अनिकेत उर्फ कबीर और सलमान फरार हैं। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही गिरोह के अन्य लोगों और अब तक की गई वसूली के संबंध में भी जांच की जा रही है।

एबीईएस कैंपस से कॉरपोरेट तक करियर की नई उड़ानः 'लॉन्चपैड' @ ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर का भव्य शुभारंभ
गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। नेशनल हाईवे-9 स्थित ए.बी.ई.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षा और व्यावसायिक जगत के बीच की दूरी को पाटते हुए एबीईएस. ने एचसीएलटेक. कैरियर शेपर और नैसकॉम फ्यूचरस्किल्स प्राइम के सहयोग से 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर - इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड एकेडमिक प्रोग्राम' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ए.बी.ई. एस. के महासचिव  शाश्वत गोयल ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से ए.बी.ई.एस. के 9,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को कॉरपोरेट जगत के विशेषज्ञों के साथ जुड़कर सीखने और अपने कौशल को निखारने का व्यापक अवसर मिलेगा।

ए.बी.ई.एस. के निदेशक प्रो. (डॉ.) आलोक चौहान ने बताया कि 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है- 'डीप स्किलिंग' एवं 'इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप्स एंड प्रोजेक्ट्स'। 'डीप स्किलिंग' कार्यक्रम 315 घंटे का होगा, वहीं 'इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप्स एंड प्रोजेक्ट्स' 120 घंटे का प्रशिक्षण एवं परियोजना आधारित कार्यक्रम होगा।

एच.सी.एल. टेक्नोलॉजी की कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल हेड एडटेक बिजनेस,  शिवाशंकर ने इस अवसर पर कहा कि 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. पावर्ड बाय एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर, छात्रों को बदलत तकनीकी आवश्यकताओं से परिचित कराने और उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही व्यावहारिक कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से छात्रों को कॉरपोरेट क्षेत्र की वास्तविक कार्यशैली को समझने का अवसर मिलेगा।वहीं नैसकॉम की प्रतिनिधि ने कहा कि यह पहल छात्रों में सीखने की निरंतर प्रवृत्ति, आत्मविश्वास और कार्य करने की क्षमता को मजबूत करने में सहायक होगी।

ए.बी.ई.एस. और एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर के बीच यह समझौता प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए किया गया है। कार्यक्रम की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि एवं दायरे में विस्तार या परिवर्तन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ए.बी.ई.एस. के चेयरमैन  नीरज गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को 'लॉन्चपैड' @ए.बी.ई.एस. की इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल उनके कौशल विकास तथा उज्ज्वल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ए.बी.ई.एस. के सलाहकार  अभय अग्रवाल, एच.सी.एल.टेक. कैरियर शेपर, नैसकॉम एवं ए.बी.ई.एस. के वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया प्रभारी (डॉ ) तरुण अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल विकसित करना समय की जरूरत:डॉ अनिल कुमार अहलावत
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज (आईएमएसईसी ) में  ‘ब्रू ब्रेन्स कोडिंग क्लब’ का शुभारंभ किया गया। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में कोडिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ नवाचार, समस्या समाधान और तकनीकी कौशल विकसित करना है। साथ ही विद्यार्थियों को उद्योग जगत की बदलती जरूरतों के अनुरूप करियर के लिए तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में डेलॉयट इंडिया की पार्टनर डॉ. स्वाति जैन मुख्य अतिथि और उद्योग विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुईं। कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ. स्वाति जैन ने फीता काटकर कोडिंग क्लब का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान क्लब के उद्देश्यों और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी गई।उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ संवाद सत्र आयोजित किया गया। निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत ने कहा कि विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है। उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद से विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आने वाले बदलावों और रोजगार की जरूरतों को समझने में मदद मिलती है।

विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहना चाहिए :डॉ. स्वाति जैन

डॉ. स्वाति जैन ने ‘भविष्य की तकनीक, उद्योग की अपेक्षाएं, आवश्यक कौशल एवं करियर रेडीनेस’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने उभरती तकनीकों और उद्योग की बदलती जरूरतों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, समस्या समाधान, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद अतिथियों और गणमान्य लोगों के साथ चाय पर अनौपचारिक संवाद हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि कोडिंग क्लब विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा, सहयोगात्मक समस्या समाधान, नवाचार और उद्योग से बेहतर जुड़ाव का मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इंदिरापुरम में मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मंगलवार को तिकौना पार्क और सेक्टर-62 कट के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की अपाचे बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य  के अनुसार, तिकौना पार्क-सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की ओर से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर सेक्टर-62 की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज उर्फ असलम उर्फ आडे, निवासी नांगलोई, दिल्ली बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथी संजय शर्मा निवासी नांगलोई के साथ मिलकर दिल्ली-गाजियाबाद और एनसीआर में बाइक की नंबर प्लेट बदलकर स्नैचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी ने करीब 15 दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी स्नैचिंग की घटना करने की बात कबूल की है।  थाना प्रभारी अजय चौधरी  के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंदिरापुरम थाना पुलिस शामिल रही।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में आयोजित क्रियो-2026 में दिखेगा 212 स्कूलों के 3557 विद्यार्थियों का हुनर
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )।  शास्त्रीनगर  स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल  में अंतरराष्ट्रीय अंतर्विद्यालयी सांस्कृतिक उत्सव ‘क्रियो-2026’ का आयोजन 20 से 22 अगस्त तक किया जाएगा। तीन दिवसीय उत्सव में देश-विदेश के 212 स्कूलों के 3557 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल प्रिंसिपल मंजुला सिंह ,प्रवक्ता नेहा  महाजन और पूर्णिमा चौधरी ने मीडिया को बताया कि सांस्कृतिक उत्सव    भारत के अलावा 11 अन्य देशों के विद्यालय भी शामिल होंगे। उत्सव में कुल 58 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें 29 प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी, जबकि 28 प्रतियोगिताएं स्कूल परिसर में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं को प्रतिस्पर्धात्मक, अप्रतिस्पर्धात्मक और मिश्रित श्रेणियों में रखा गया है।

पहले दिन प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बिट्स ऑफ पेपर, डांसिंग सुपर स्टार, लेट्स लेगो, मॉल्ड इट आउट, कलर मी अप, एक्ट इट आउट, क्ले वंडर्स और कटलरी कैनवास जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन डांसवर्क्स, एसडीजी हीरोज, वी द पीपल, भावाभिव्यक्ति, चेंज मेकर्स, टॉय टेल्स और शटरबर्ग सहित कई आयोजन होंगे।तीसरे दिन थिएटरियोलॉग्स, माइंड मेज, रिदम्स, इंक एंड इमेजिनेशन, करियर कैटेलिस्ट, पॉप आर्ट, अल्केमी ऑफ थिंग्स और ड्यू एक्सटेम्परी जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मेजबान स्कूल होने के बावजूद नेहरू वर्ल्ड स्कूल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने पर जोर दे रहा है। स्कूल के विद्यार्थियों को मिलने वाले पुरस्कार और स्थानों को अगले स्थान पर आने वाले विद्यालय के साथ साझा किया जाएगा।