rewari - Sach Kahoon Hindi

दोस्त को 5 लाख की सुपारी दे करवाई पिता की हत्या, गिरफ्तार
रेवाड़ी (सच कहूँ/ महेंद्र भारती)। गांव ठोठवाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे ने ही अपने पिता की हत्या करवा दी। हत्या के लिए आरोपी बेटे ने अपने ही दोस्त को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 11 जून को ठोठवाल गांव के खेतों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान गांव के ही निवासी बीर सिंह के रूप में हुई थी। मृतक के बेटे रवि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शव की हालत देख शुरू में यह आशंका जताई गई कि किसी जंगली जानवर के हमले में मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बीर सिंह की गर्दन पर चाकू से चार बार वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जमीन के रुपये बने हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि बीर सिंह ने हाल ही में 5 एकड़ जमीन बेची थी, जिससे उन्हें करीब 2.50 करोड़ रुपये मिले थे। इसी के बाद पिता-पुत्र के बीच रुपयों को लेकर झगड़े होने लगे। रवि ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके ससुर जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज के लिए उसे 50 लाख रुपये की जरूरत थी, जिसे देने से पिता ने इनकार कर दिया। इसी गुस्से में आकर उसने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दोस्त को दी सुपारी, खेत में रची हत्या की साजिश

रवि ने अपने दोस्त कृष्ण, निवासी पुंसिका गांव, को 5 लाख रुपये में सुपारी दी। कृष्ण ने बीर सिंह को खेत में बुलाया और गर्दन पर चाकू से चार वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रवि ने गांव में पिता की खोजबीन का नाटक किया और शाम को खुद ही शव मिलने की सूचना दी।

पुलिस को किया गुमराह, लेकिन नहीं बच पाए दोनों आरोपी

शुरूआत में रवि ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। लेकिन जब पुलिस ने गांव में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने शुरू किए, तो संदेह गहराने लगा। कृष्ण ने भी शुरूआत में खुद को बेगुनाह बताया और झगड़े की कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच में उसका झूठ पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में अंतत: उसने जुर्म कबूल कर लिया।

डीएसपी ने दी जानकारी

रेवाड़ी सिटी डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी कृष्ण पुलिस रिमांड पर है, जबकि मृतक का बेटा रवि भी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

Haryana News: भाई ने विधवा बहन के घर लगाया नोटों का ढेर, गिनते-गिनते थक गए लोग
रेवाड़ी (सच कहूँ/महेन्द्र भारती)। Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक शख्स ने अपनी भांजी की शादी में हिंदू रीति रिवाज के तहत भरे जाने वाले भात (शगुन) में ऐसी मिसाल पेश की है कि उसकी चर्चा आसपास ही नहीं, बल्कि देशभर में हो रही है। विधवा बहन के घर भाई ने भात में नोटों की गड्डियों का ढेर लगा दिया। इस भाई ने एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 रुपए नकदी के साथ-साथ भात में 30 तोले सोना और 2 किलो चांदी के गहने भी दिए। इस भात का वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है।

Ind Vs Aus: Australia के खिलाफ Team India ने जीता मैच गंवाया, Records का तूफान आया

रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास निवासी सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी। वह काफी लंबे समय से गढ़ी बोलनी रोड स्थित पदैयावास के पास परिवार के साथ रहती है। सतबीर की इकलौती बहन के पति की करीब छह वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसकी एक ही भांजी है। भांजी की शादी से पहले भात की रस्म निभाने के लिए सतबीर अपने गांव के मौजिज लोगों के साथ बहन के घर पहुंचा।

क्रेन का कारोबारी है सतबीर | Haryana News

सतबीर का खुद का क्रेन का कारोबार है। वे गांव में ही परिवार के साथ रहते हैं। अच्छी खासी जमीन के मालिक सतबीर शुरूआत से ही अपनी बहन की मदद के लिए हाथ बढ़ाते आ रहे हैं।

बहन बेटियों को अपने ऊपर बोझ न समझें बल्कि जितना हो सके उनकी मदद करनी चाहिए। हमने भात में एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 रुपए नकद, 30 तोले सोना और 2 किलो चांदी दी है। इसमें मेरे भाइयों, चाचा-ताऊओं और ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा है।

सतबीर

फसल की खरीद को लेकर किसानों व पुलिस की नोक-झोक
किसानों ने जड़ा अनाज मंडी को ताला

रेवाड़ी। जिले के किसानों ने बची हुई सरसों की खरीद शुरू कराने के लिए बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने नई अनाज मंडी गेट पर ताला भी जड़ दिया। इसी दौरान किसानों की पुलिस के साथ नोक-झोक भी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिला अध्यक्ष समय सिंह और बहुत से किसानों की सरसों की फसल नहीं खरीदी गई है जिसको लेकर वे गई बार प्रशासन से उनकी फसल की खरीदारी की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के मद्देनजर किसान संगठन के लोग इकट्ठे होकर नई अनाज मंडी पहुंचे और अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना मिलने पर एसडीएम होशियार सिंह व डीएसपी अमित भाटिया ने किसानों को समझाया और थोड़ी देर बात ताला खुलवाया गया। इस अवसर पर किसानों ने डीसी के नाम ज्ञापन भी सौपा, जिसमें मांग की गई कि 7 दिन के अंदर बचे हुए किसानों की सरसों की खरीदारी की जाए वरना वे बड़े से बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना है और आगे भी शांति पूर्ण ढंग से किसानों की आवाज उठाते रहेंगे।

Breaking News: रेवाड़ी में बैग में मिली महिला की लाश, जानें कैसे हुआ खुलासा
रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रेवाडी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा हे कि हरियाणा के रेवाड़ी शहर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बैग में महिला की लाश बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव करीब 8 दिन पुराना है। दुर्गंध आने पर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कसौली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी शव को बावल के नागरिक अस्पताल में रखा गया है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि आज सुबह करीब 10 बजे कसौला थाना पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के निकट बने एक होटल के पीछे खेत में बैग पड़ा हुआ, जिसमें से दुर्गंध आ रही है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो बैग में महिला की लाश बरामद हुई।

थाना प्रभारी ने बताया…

थाना प्रभारी के अनुसार महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है। इसकी उम्र करीब 35 साल है, जबकि शव 7-8 दिन पुराना लग रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में महिला के शव की फोटो भी भेजी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रेवाड़ी गैंगरेप: SIT ने मास्टरमाइंड को दबोचा, 2 मददगार भी गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ)। हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी चीफ नाजनीन भसीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसआईटी ने 30 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद अब तीन में से एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में पहले दो आरोपियों दीनदयाल और डॉक्टर संजीव को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी दीनदयाल उस ट्यूबवेल का मालिक है जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं डॉक्टर संजीव पीड़िता को प्राथमिक उपचार देने पहुंचा था।इन दोनों से पूछताछ में काफी जानकारी मिली है।

मामले में कार्रवाई करते हिए खट्टर सरकार ने रेवाड़ी के एसपी का ट्रांसफर कर दिया था. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सुरक्षा में तैनात राहुल शर्मा को रेवाड़ी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में डीजीपी बीएस संधु से चंडीगढ़ में भी मुलाकात की। सीएम अपने पठानकोट और जालंधर के कार्यक्रम रद्द कर चंडीगढ़ लौटे थे और उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

मां ने मुआवजा लेने से किया इनकार

वहीं, गैंगरेप पीड़िता की मां ने मुआवजे का चेक लेने से इनकार कर दिया है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारी परिवार के पास 2 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचे थे, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए FIR दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस घटना को खट्टर सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा है कि 48 घंटे में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तो यह सरकार की विफलता है।सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा भी मांगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

दरिंदों को पकड़वाने वाले को मिलेगा एक लाख का ईनाम:रेवाड़ी टॉपर दुराचार मामला
एसआईटी का गठन, लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर

रेवाड़ी(सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को शर्मसार कर देने वाली रेवाड़ी (Rewari Topper)में समूहिक दुराचार की घटना को लेकर भले ही एसआईटी का गठन कर दिया गया हो और पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के दावे कर रही है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली ही हैं। मामले की गंभीरता को देख एसआईटी प्रमुख एसपी मेवात नाजनीन भसीन शनिवार सुबह रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल पहुंची। वहां उन्होंने पीड़िता का हाल जानने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते आरोपियों को पकड़वाने वालों को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की। इतना बड़ा स्टाफ और सुरक्षा तंत्र होने के बावजूद हरियाणा की स्मार्ट पुलिस इस मामले में नाकाम साबित हुई है।

वारदात होने के 78 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ दरिंदों तक नहीं पहुंच पाए। एडीजीपी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि वारदात के तुरंत बाद रेवाड़ी एसपी द्वारा रेड पार्टी गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश में लगी हुई है। जहां तक पीड़िता का सवाल है तो फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

पीड़िता की मां बोली, पहचान के बाद भी नहीं पकड़े जा रहे आरोपी

शर्मसार करने वाली इस वारदात को लेकर परिजनों में गुस्सा है। पीड़िता की मां ने कहा कि घिनौना अपराध करने वालों को उसकी बच्ची पर जरा भी तरस नहीं आया। ऐसे हवशी लोगों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्टि के सवाल पर कहा कि पहचान होने के बाद भी जब एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया तो संतुष्ट होने का क्या मतलब है।

गुस्से में विद्यार्थी, प्रदर्शन कर बोले, दरिंदों को फांसी दो

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने कनीना गांव की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों को तुंरत गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की। शनिवार को जिला सयोंजक दीपक धनखड़ के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र एकत्रित हुए रोष स्वरूप पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीबीएसई टॉपर रह चुकी व कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा को उसकी इस प्रतिभा के लिए राष्टपति सम्मानित भी कर चुके हैं। उसके ही गांव के तीन युवकों ने पानी में नशीले पदार्थ मिलाकर उसका अपरहण कर मानवता को शर्मशार किया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब हालत में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर मौत की सजा दे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। प्रदर्शनकारियों में विक्रांत खंडेलवाल श्याम राजावत, जोगेन्दर बल्हारा, नवीन शर्मा, मनदीप नैन, दिनेश शास्त्री, प्रीतम अहलावत, शुभम, लखविंदर, दीपांशु व सागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों की फोटो की जारी, एक आर्मी में कार्यरत

पुलिस ने तीनों आरोपियों की फोटो जारी कर दी है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों की उम्र 21 से 24 साल के बीच है। इसमें पंकज आर्मी में कार्यरत है, जो कि कुछ दिन पहले ही छुट्टी आया हुआ था। जिसकी 6 माह पहले ही शादी हुई बताई गई है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दूसरा आरोपी मनीष गांव में ही ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। तीसरे आरोपी निशु के अनैतिक कार्यों में ही संलिप्त रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पैमाइश करने गए गिरदावर पर हमला
हथियारबंद दर्जनभर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Rewari, SachKahoon News: रविवार को बाइक पर सवार होकर आए दर्जनभर बदमाशों ने जमीन की पैमाइश कर रहे एक गिरदावर पर चाकुओं से ताबतोड़ हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बचाव करने आए जमीन के मालिक को भी नहीं बख्शा और उसे भी चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

नगर के बावल रोड स्थित माडल टाऊन में रहने वाला 33 वर्षीय युवक नरेश खटाना सेक्टर-1 के पास अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए गिरदावर के साथ वहां गया था। नरेश खटाना का कहना है कि जब गिरदावर गुरदयाल पैमाइश करने लगा, तभी वहां दर्जनभर बदमाश आ गए और उन्होंने पहले तो गिरदावर पर चाकू व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसके बाद वह उसके बचाव में आए तो उन्होंने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां गिरदावर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना माडल टाऊन पुलिस ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।