Panchayat Elections - Sach Kahoon Hindi

Panchayati Raj Elections: राजस्थान पंचायती राज चुनावों को लेकर आई बड़ी अपडेट, इलेक्शन कमीशन ने लिया ये बड़ा फैसला!
Rajasthan Panchayati Raj Elections: जयपुर (ब्यूरो)। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वोटिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेट इलेक्शन कमीशन के कमिश्नर राजेश्वर सिंह ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराए जाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायत के सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव पारंपरिक बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स से होंगे। Panchayati Raj Elections

उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरे राज्य में चुनाव प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों की अलग-अलग परिस्थितियों और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मिश्रित (मिक्स्ड) वोटिंग सिस्टम अपनाया गया है। कमिश्नर ने बताया कि यह व्यवस्था राजस्थान पंचायती राज (इलेक्शन) रूल्स, 1994 के नियम 35 के अनुसार है, जिसमें ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों के उपयोग की अनुमति है। इन नियमों के तहत, स्टेट इलेक्शन कमीशन को परिस्थितियों के अनुसार मतदान का तरीका तय करने का अधिकार है। Panchayati Raj Elections

पंचायती चुनाव: पुलिसकर्मी की मौत
बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Panchayat Elections: बरनाला में पंचायती चुनाव की ड्यूटी दौरान पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सीनियर कांस्टेबल लक्खा सिंह (53) बरनाला जिले के गांव ढिलवां में तैनात थे। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। मृतक का परिवार भी बरनाला अस्पताल पहुंचा। बरनाला एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि मंगलवार सुबह पंचायती चुनाव की ड्यूटी दौरान कांस्टेबल लक्खा सिंह की सेहत बिगड़ गई और उसके बाद उसकी मौत हो गई। Barnala News

वह तरनतारन जिले का रहने वाला है। पुलिस कांस्टेबल आईआरबी पटियाला से चुनाव में ड्यूटी देने बरनाला में कल आया था। जिसकी बरनाला के ढिलवां गांव के पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी थी। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक कांस्टेबलके परिवार के सदस्यों को बुला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बरनाला पुलिस परिवार को आर्थिक और हर तरह की मदद दी जा रही है। इस मौके गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता लक्खा सिंह की पंचायत चुनाव में गांव ढिलवां के पोलिंग बूथ पर ड्यूटी दौरान सेहत खराब हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Punjab Panchayat Elections: 13237 पंचायतों में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ ‘मतदान’, हिंसा के बीच हुआ चुनाव, कई जगह चले ईंट व पत्थर

Punjab Panchayat Elections: 13237 पंचायतों में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ ‘मतदान’, हिंसा के बीच हुआ चुनाव, कई जगह चले ईंट व पत्थर
प्रदेश में हिंसा के बीच हुआ पंचायती चुनाव, कई जगह चले ईंट व पत्थर, कई घायल

कई गांवों में बूथ लूट की घटनाएं आई सामने, 2 की मौत

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब में 13 हजार 237 ग्राम पंचायतों का मंगलवार को चयन हो गया है। इन चुनावों दौरान हिंसा भी जमकर हुई है व हिंसा के चलते पुलिस को भी हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा, वहीं इस दौरान कई जगहों पर ग्रामीणों का आपस में टकराव भी हुुआ है, जिसमें र्इंट व पत्थर चले हैं व कईयों को अस्पताल तक भी पहुंचाया गया है। वहीं इन पंचायती चुनावों दौरान 2 की मौत होने का समाचार भी मिल रहा है। इसमें एक पुलिस कर्मचारी व एक अध्यापक शामिल बताया जा रहा है। Punjab Election News

दोनों मृतकों द्वारा पंचायत चुनावों दौरान ड्यूटी दी जा रही थी तो इस दौरान उनकी मौत हो गई है। हालांकि देर शाम तक मौत होने के असली कारणों संबंधी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं राज्य चुनाव अधिकारी द्वारा पंजाब में पंचायती चुनावों के अमन व शांति से सम्पन्न होने की बात कही जा रही है। वहीं उनके द्वारा कुछ जगहों पर गड़बड़ी के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। पंजाब में पंचायती चुनावों दौरान देर शाम तक 60 फीसदी तक वोटिंग होने की जानकारी मिल रही थी। वहीं शाम तक वोटिंग के बाद गिनती की प्र्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी और देर रात तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

सनौर में हुई फायरिंग | Punjab Election News

पंजाब में मिल रही जानकारी के अनुसार पटियाला के सनौर के गांव खुड्डा में चुनावों दौरान हुए झगड़े के चलते एक गुट्ट द्वारा की गई फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस गांव में 30 मिनट तक इंटें व पत्थर चलने की भी खबरें मिल रही है, जिस कारण कुछ देर लई वोटिंग का काम भी रूका रहा। वहीं बठिंडा के गांव अकालियां कलां में ट्रक यूनियन के प्रधान हरप्रीत सिंह की गाड़ी पर गांव के कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान धारदार हथियारों से भी एक दूसरे पर हमला करने की कोशिश की गई।

वहीं अमृतसर के बलगन सिद्धू गांव में वोटिंग दौरान वोटों को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया व दोनों तरफ से पत्थर चलने शुरु हो गए, जिस कारण वोटिंग को एक घंटे तक रोककर रखा गया। काफी देर बाद शांति बहाल हो पाई। वहीं बरनाला के गांव कर्मगढ़ में पंची के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में आपस में बहस होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें एक उम्मीदवार सहित 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। लुधियाना के गांव भाम्या खुर्द में पंचायत चुनावों की वोटिंग दौरान विवाद हो गया, जिसमें बैलेट पेपर को लेकर झगड़ा हुआ व पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़ा खत्म करवाया।

कई गांवों में गलत छपे बैलेट पेपर, चुनाव स्थगित

बताया जा रहा है कि पंजाब के कई गांवों में गलत बैलेट पेपर छपने या फिर चुनाव निशान की गलत छपाई को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ व कई घंटों तक वोटिंग ही शुरू नहीं हो पाई। यह जानकारी लुधियाना व मानसा सहित कुछ अन्य जिलों से मिली है। हालांकि इन गांवों की गिनती दर्जनभर से भी कम है, लेकिन इस परेशानी को देखते हुए इन गांवों में चुनाव को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। Punjab Election News

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने से साफ इन्कार

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख करने वाले पटीशनकर्ता को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई करते हुए चुनावों पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि लोकतंत्र के इस उत्सव में इस मौके दखल देना सही नहीं होगा। इसलिए मंगलवार को हुए चुनावों पर किसी भी तरीके से रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिसके बाद पटीशनकर्त्ता को निराश होकर वापिस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें:– Dengue: कैथल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 2 नए केस मिले

Elections: पंजाब में सितंबर में होंगे पंचायती चुनाव, सरकार तैयार
सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दी जानकारी | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Panchayat Chunav: पंजाब में जिला परिषद्, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के चुनाव सितंबर में होंगे। चुनाव न कराए जाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में पंजाब सरकार से तत्काल चुनाव कराने की मांग की गई थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि सितंबर में चुनाव करवा दिए जाएंगे। Chandigarh News

10 अगस्त 2023 की पूर्व अधिसूचना के मुताबिक, पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनाव 25 नवंबर 2023 तक और ग्राम पंचायतों के चुनाव 31 दिसंबर 2023 तक होने थे। याचिकाकर्ता रुलदा सिंह ने कोर्ट में वकील दिनेश कुमार और शिखा सिंगला के माध्यम से तर्क दिया कि जनवरी में ग्राम पंचायतों को भंग करने के बाद भी चुनाव नहीं हुए हैं। Chandigarh News

याचिकाकर्ता के मुताबिक, चुनाव ना करवाना भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-ई का उल्लंघन है। इसमें पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति से पहले चुनाव कराने का आदेश है। याचिका में तर्क दिया गया है कि चुनाव कराने में राज्य की विफलता पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 15 और संवैधानिक आवश्यकताओं दोनों का उल्लंघन है। जनहित याचिका में शीघ्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय से निर्देश देने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में बनने जा रही है इस पार्टी की सरकार, इस नेता ने किया बड़ा दावा

Panipat: पंचायत चुनाव को लेकर बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी दिखा उत्साह
यूवा वोट देने के बाद अपने अपने साथियों को वोट देने की कर रहे अपील

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। लंबे इंतजार के बाद पंचायत चुनाव (Panchayat elections ) को लेकर बुधवार को अपने गांव का सरपंच चुनने के लिए मतदान करने के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। गांव के बुजुर्गों महिलाओं के साथ युवा भी मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्वक करनवाने के लिए कर्मचारी व अधिकारी सुबह छह बजे ही तैयारियों में लग गए थे। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। शक होने पर पुलिस व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही। दोपहर 2:00 बजे तक पानीपत जिले में लगभग 50% मतदान हो चुका है।

शांति पूर्वक हो मतदान हर बूथ पर पुलिस में तैनात

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला में 219 पोलिंग स्टेशन पर 529 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 107 बूथ संवेदनशील व 141 अति संवेदनशील हैं। यहां जिला पुलिस के अतिरिक्त जवानों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ विभिन्न मार्गों पर 27 स्थायी व अस्थायी नाके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 56 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। चार रिजर्व पार्टी बनाई हैं। जिला में 2030 जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत से लगती उत्तर प्रदेश राज्य व विभिन्न जिला की सीमाओं पर जिला पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने संभाला मोर्चा
शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर संभालेंगे प्रदेश स्तर की कमान

22 जिलों में नियुक्त किए जिला प्रभारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा भाजपा ने पंचायती चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा ने सभी 22 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जबकि चुनाव के लिए शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश पर की गई है। चुनाव प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महीपाल ढांडा, सांसद डीपी वत्स, पूर्व विधायक रविंद्र बालियान, शमशेर खरकड़ा, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह, राजेश कुमार को शामिल किया गया है। पार्टी ने जिस प्रकार से प्रदेश और जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं, इससे स्पष्ट है कि नगर निकाय की तरह पंचायती चुनाव भी भाजपा पार्टी सिंबल पर ही लड़ेगी।

इन्हें नियुक्त किया गया जिला प्रभारी

सरसा: सुभाष बराला

फतेहबाद: रणबीर गंगवा

हिसार: जेपी दलाल

भिवानी: कै. अभिमन्यू

दादरी: जीएल शर्मा

महेंद्रगढ़: अरविंद यादव

रेवाड़ी: ओमप्रकाश यादव

गुरुग्राम: डॉ. बनवारी लाल

मेवात: विपुल गोयल

पलवल: डॉ. सुधा यादव

फरीाबाद: जाकिर हुसैन

झज्जर: मोहन लाल

रोहतक: धर्मवीर सांसद

सोनीपत: वेदपाल एडवोकेट

पानीपत: मनीष ग्रोवर

करनाल: कृष्ण लाल पवार

कुरुक्षेत्र: कर्ण देव कंबोज

कैथल: पवन सैनी

जींद: कमलेश ढांडा

अंबाला: संदीप सिंह

यमुनानगर: संजय शर्मा

पंचकूला: नायब सैनी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा में पंचायत चुनाव न होने तक गांवों में बनेंगी कमेटियां
कमेटियों के परामर्श से ही गांवों में करवाए जाएंगे विकास कार्य

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब तक प्रदेश में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) नहीं होते तब तक विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटियां गठित की जाएंगी। इन कमेटियों के परामर्श से ही गांव में कार्य करवाए जाएंगे। इससे गांव में विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे और जन प्रतिनिधियों की मांगों की सुनवाई हो सकेगी। इसके साथ-साथ ग्राम सभा की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री सोमवार को ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बजट पूर्व चर्चा में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए अधिकारी व जन प्रतिनिधि मिलकर काम करें ताकि इसके बेहतर परिणाम आएं। एक-एक पैसा जनता के काम आना चाहिए। जनता का संबंध सबसे पहले व्यवस्था की निचले स्तर की इकाई ग्राम पंचायत (Panchayat Elections) से होता है। ऐसे में हमें इस इकाई को सबसे मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस नए बजट में हमें नया संकल्प लेने की जरुरत है।

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्किटिंग के लिए लगे मेले

बैठक के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज के कार्यों में सोशल ऑडिट और प्री ऑडिट करने की आवश्यकता है। सोशल ऑडिट के लिए गांव से जुड़े प्रबुद्ध नागरिक, सेवानिवृत अधिकारियों की सेवाएं ली जाएं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की मार्किटिंग करने के लिए जिलास्तर पर मेले व सेल काउंटर लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इस तरह के उत्पादों के लिए सर्टिफिकेशन लैब स्थापित करने के लिए भी कहा।

हर जिले में बने जिला परिषद् का भवन

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के तहत गांवों का विकास करने के लिए रिहायशी क्षेत्र विकसित करें। इनमें बिजली, पानी, सीवरेज, सड़कें आदि सुविधाएं उपलब्ध हों। इससे लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांवों में आमदनी के साधन भी बढ़ेंगे। सीएम ने हर जिले में पंचायती (Panchayat Elections) राज संस्थाओं के लिए जिला परिषद् भवन बनाने पर भी बल दिया।

रजिस्ट्री मामले में चल रही जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना काल में हुई रजिस्ट्रियों के मामले की जांच जारी है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। यदि यह जानबूझकर किया गया है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहन होंगे बंद

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर एनसीआर क्षेत्र में आने वाले 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए गुरुग्राम में फिलहाल 5 हजार ऑटो चालकों को विकल्प दिया है। इसके तहत नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 80 हजार रुपये का लाभ देने के साथ-साथ बैंक ऋण भी मुहैया करवाया जाएगा।

धरातल पर उतरे प्रोजेक्ट तो बदलेगी गांवों की तस्वीर: बबली

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी विकास परियोजनाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में क्रियान्वित करें। अधिकारी सरकार की योजनाओं और प्रोजेक्ट को सही ढ़ंग से धरातल पर उतारें, इससे निश्चित रूप से गांवों की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नेतृत्व में पूरी टीम को एकजुट काम करना है, आज 2 तिहाई आबादी गांवों में बसती है। हमें उनकी आशाओं को पूरा करना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

यूपी: बज गयी पंचायत चुनाव की रणभेरी, 15 से पड़ेंगे वोट
4 चरणों में होगा मतदान

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल आखिरकार शुक्रवार को बज गया जब निर्वाचन आयोग ने चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में चार चरणों में 15 अप्रैल,19 अप्रैल, 26 अप्रैल तथा 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना दो मई को होगी। उन्होने बताया कि पहले चरण के लिए नामांकन तीन और चार अप्रैल को होगा जबकि दूसरे चरण के लिए सात और आठ अप्रैल,तीसरे चरण के लिए 13 और 15 अप्रैल एवं अंतिम चरण के लिए 17 और 18 अप्रैल को पर्चे दाखिल किए जाएंगे। सभी चार चरणों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संपन्न होगा।

पहले चरण में 18 जिलों सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही में मतदान होगा।

दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी तथा आजमगढ़ के ग्रामीण इलाकों में वोट डाले जाएंगे।

26 अप्रैल को तीसरे चरण में शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, चंदौली, सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिजार्पुर तथा बलिया में मतदान होगा

29 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान में 17 जिले के मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें हापुड़, बुलंदशहर, संभल, शाहजहांपुर, मथुरा, अलीगढ़, फरुर्खाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र तथा मऊ जिले शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

सच कहूँ/देवीलाल बारना कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश में अभी पंचायत चुनावों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी संबंध में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल वीरवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में जिलाभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में होने वाले पंचायती व दूसरे चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ने को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही पार्टी संगठात्मक ढांचा खड़ा करने के लिए फीडबैक भी ली। सर्किट हाऊस में बैठकर बंसल ने जिला के चारों हलकों थानेसर, लाडवा, पिहोवा व शाहाबाद से आए कार्यकर्ताओं से अलग-अलग गुटों के रूप में व व्यक्तिगत रूप से बंद कमरे में मुलाकात की।

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह अन्य कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने बंसल को पार्टी की गुटबंदी के कारण हो रहे नुकसान से अवगत करवाया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान पवन गर्ग, पूर्व विधायक अनिल धंतोडी, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव परीक्षित मदान, इंप्रुवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सहित जिलाभर के कार्यकर्ता आए हुए थे।

क्षमतावान कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका देकर करेंगे गुटगंदी खत्म

पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए बंसल ने कहा कि क्षमतावान कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका देकर पार्टी की गुटबंदी को खत्म करने का काम किया जाएगा। वे इससे पहले करनाल व पानीपत के कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक ले चुके हैं। वे आज इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने आए हैं। वहीं किसान आंदोलन संबंधी पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्होने कहा कि विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया हुआ है जब देश का अन्नदाता संकट में हो तो विपक्षी दल होने के नाते उनका समर्थन करना कांग्रेस का फर्ज बनता है।

दो-तीन माह में खड़ा करेंगे प्रदेश व जिले का संगठात्मक ढांचा

एक प्रश्न के उत्तर में बंसल ने बताया कि लगभग दो-तीन माह में कांग्रेस का प्रदेश व जिला स्तर पर संगठात्मक ढांचा बना दिया जाएगा और उसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी संगठन खडा किया जाएगा। बिना किसी गुटबाजी के क्षमतावान कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने का मौका दिया जाएगा। उन्होने स्वीकार किया कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के चलते काफी नुकसान हुआ है। पार्टी का संगठात्मक ढांचा न होने के कारण काफी नुकसान हुआ है और उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द संगठात्मक ढांचा खड़ा किया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंचायती चुनावों के निकल चुके ड्रा पर संशय के बादल
अब दोबारा से निकाले जाएंगे ड्रा, बीसीए के आरक्षण बढ़ने से फंसा पेंच (Panchayat Elections)

झज्जर में डिप्टी स्पीकर गंगवा ने दी पत्रकारों को जानकारी

कहा : समय पर होंगे पंचायती चुनाव,बीसीए का कोटा बढ़ाने पर होगा सीएम का सम्मान

गठबंधन सरकार हरियाणा में कर रही है सभी वर्गों को सम्मान देने पर काम

सच कहूँ/संजय भाटिया झज्जर। पंचायती चुनावों (Panchayat Elections) में हरियाणा सरकार द्वारा बीसीए का कोटा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव विस में पास करने से पूर्व जिन पंचायतों के ड्रा निकाले जा चुके है उन पर दोबारा से ड्रा निकाले जाएगें। यह बात हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने झज्जर में मीडिया के रूबरू होकर कही। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनावों में बीसीए का कोटा बढ़ाए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

यहीं वजह है कि जिन पंचायतों के ड्रा इस प्रस्ताव के पास होने से पहले निकाले जा चुके है वहां दोबारा से ड्रा निकाला जाना जरूरी है। गंगवा 29 नवम्बर को हिसार में आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन के लिए यहां सोमवार को अपनी पार्टी की बैकवर्ड क्लास के लोगों को न्यौता देने के लिए आए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों के मुखातिब होते हुए कहा कि हरियाणा में पंचायती चुनाव समय पर होंगे।

गंगवा ने यह भी कहा कि पंचायती चुनावों में बीसीए का कोटा बढ़ाया जाना निश्चित रूप से एक सराहनीय कदम है और उसकी जितनी प्रंशसा की जाए उतनी ही कम है। इसलिए हिसार में मुख्यमंत्री के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रदेशभर से पिछड़ा वर्ग के लोग पहुंच कर सीएम साहब का इस सराहनींय कदम के लिए आभार जताएगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार सभी वर्गों को सम्मान दिए जाने की दिशा में काम कर रही है। यहीं वजह है कि आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से प्रसन्न है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान
जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 32 पंचायत समितियों की 897 ग्राम पंचायतों में मतदान आज सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शांतिपूर्ण शुरु हुआ। निर्वाचन विभाग के अनुसार सुबह दस बजे तक करीब बीस प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। सुबह मतदान के शुरु होते ही मतदान कुछ धीमा रहा लेकिन बाद में मतदान केन्द्रों पर लम्बी लाइनें लगने लगी। शुरु में कुछ इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में मामूली गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली जिसका शीघ्र ही समाधान कर दिया गया। मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं मिली हैं।

इन पंचायतों के 4339 मतदान केंद्रों पर 30 लाख 56 हजार 742 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे1 इनमें से 15 लाख 97 हजार 612 पुरुष, 14 लाख 59 हजार 111 महिलाएं और 19 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के बाद सभी पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिए जायेंगे। उपसरपंच का चुनाव अगले दिन होगा। इससे पहले पंचायत चुनाव का पहला चरण 28 सितंबर, दूसरा चरण तीन अक्टूबर और तीसरा चरण छह अक्टूबर को पूरा हो चुका जबकि गत जनवरी से मार्च तक सात हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव वैश्विक महामारी कोरोना से पहले ही कराये जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंचायती चुनाव में उम्मीदवार का डोप टैस्ट जरूरी या नहीं, निर्णय आज
ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अनुराग अग्रवाल और चुनाव

कमिशनर जग्पाल संधू करेंगे तय

चंडीगढ़(अश्वनी चावला)। सितम्बर माह में होने वाली पंचायती चुनाव में उम्मीदवार का डोप टैस्ट जरूरी होगा या फिर नहीं इस संबंधी आज निर्णय हो सकता है। पंजाब सरकार सिर्फ एक नोटिफिकेशन करते हुए काम चला सकती है या फिर सरकार को इस संबंधी एक्ट में संशोधन करना पडेÞगा, इस सवाल को लेकर ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के प्रिंसीपल सचिव अनुराग अग्रवाल और ्नराज्य चुनाव कमिशनर जग्पाल संधू बैठक करने जा रहे हैं, जिसके बाद पंजाब सरकार यह तय करेगी कि वह पंचायती चुनाव में डोप टैस्ट जरूरी करने जा रही है या फिर इस से कदम पीछे कर लिए जाएंगे।

देश के संविधान अनुसार हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार

पंचायती विभाग के मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने पंचायती चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए डोप टैस्ट जरूरी करने का घोषणा की गई थी, जिससे नशेड़ी चुनाव में जीत कर पंचायत व ब्लाक समितियों में न आ सकें। तृप्त राजिन्दर बाजवा द्वारा यह घोषणा करने के बाद अब इस मामले में कानूनी हल ढूंढने की कोशिश कर रही है, जिससे डोप टैस्ट को जरूरी किया जा सके।

ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग का तर्क है कि इस मामले को कैबिनेट में लेकर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विभाग चाहे तो एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए डोप टैस्ट जरूरी किया जा सकता है परन्तु यहां राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि इस संबंधी एक्ट में संशोधन करना जरूरी है, जिससे इस मामले को लेकर कोई उम्मीदवार उच्च अदालतों में अपील न कर दे। जिससे चुनावी प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

अधिकारियों का कहना है कि देश के संविधान अनुसार हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह चुनाव लड़ सकता है, इस लिए किसी तरह का नशा करने वाले व्यक्ति से यह लोक संगीतकार अधिकार छीनने से पहले सरकार को जरूरी कानूनी प्रक्रि या अपनानी होगी, नहीं तो उच्च अदालतों में सरकार का एक नोटिफिकेशन टिक नहीं सकता है।

नोटिफिकेशन द्वारा चल सकता है काम या फिर करनी पड़ेगी एक्ट में संशोधन, बेठक में होगा तय

इस मामले में पिछले 2 सप्ताह से चर्चा के दौर में कई ओर सवाल भी बाहर आए हैं, इस लिए आज ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के प्रिंसीपल अनुराग अग्रवाल और राज्य चुनाव कमिशनर जग्पाल संधू बैठक करने जा रहे हैं। जहां कि इस मामले पर विचार करने के बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा कि पंचायती चुनाव में डोप टैस्ट जरूरी होगा या नहीं। यदि जरूरी किया जा रहा है तो उसके लिए एक्ट में संशोधन होगा या फिर सिर्फ एक विभागीय नोटिफिकेशन के साथ ही काम चलाया जा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।