monkey faces torture of madari - Sach Kahoon Hindi

बंदरों को बोरियों में बंधक बना जुल्म ढहा रहे थे मदारी
वन्य जीवों पर क्रुरता वाइल्ड लाइफ गार्डों ने छुड़ाया

सच कहूँ/इंद्रवेश

भिवानी। भिवानी में वन्य जीव पर क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां चारा मंडी के पास कुछ प्रवासी लोग बंदरों को बोरियों में बंद किए हुए थे। ये लोग बंदरों से गांव-गांव जाकर खेल दिखाने का काम करते हैं, लेकिन गौरक्षकों की शिकायत पर वाइल्ड लाईफ गार्ड मौके पर पहुंचे और बंदरों को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान प्रवासी लोगों ने बंदर छुड़वाने के लिए खूब हंगामा भी किया। बताया जाता है कि तोशाम बाईपास स्थित चारा मंडी में कुछ प्रवासी परिवार आए हुए हैं। ये लोग यहां सड़क पर कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं और इनके पास 8-10 बंदर और 4-5 उनके बच्चे थे। ये लोग बंदर-बंदरिया का गांव-गांव जाकर खेल दिखाने का काम करते हैं।

गौरक्षकों को पता चला कि ये प्रवासी लोग खेल दिखाने के बाद वापस यहां आकर बंदरों व उनके बच्चों को बोरियों में बंद कर देते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस व वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। इसके बाद वाइल्ड लाइफ गार्ड मौके पर पहुंचे और बंदरों को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान प्रवासी महिलाओं ने विभाग के कर्मचारियों को बंदर ना ले जाने को लेकर काफी हंगामा भी किया। साथ ही हैरानी की बात ये रही कि वाइल्ड लाइफ गार्ड भी एक छोटे से पिंजरे में सभी बंदरों को बंद कर रहे थे। इस पिंजरे में सभी बंदर आपस में लड़ने लगे तो मीडिया के दखल के बाद दो बंदर पिंजरे व तीन बाहर बांधे गए और कहा गया कि दो तीन बारी में ऐसे ही सभी बंदरों को ले जाया जाएगा। वाइल्ड लाइफ गार्ड राजाराम ने बताया कि गौरक्षकों की शिकायत पर वो यहां पहुंचे है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।