saina - Sach Kahoon Hindi

सिंधू और सायना क्वार्टरफाइनल से बाहर
इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है

कुआलालम्पुर। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और सायना नेहवाल का पिछले पांच महीनों से चल रहा खराब प्रदर्शन नये साल में भी बरकरार रहा और दोनों भारतीय खिलाड़ी मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को हारकर बाहर हो गयीं और इसके साथ ही टूनार्मेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। छठी सीड सिंधू को विश्व की नंबर दो खिलाड़ी और टॉप सीड चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने 36 मिनट में 21-16, 21-16 से पराजित कर दिया जबकि सायना को ओलंपिक चैंपियन और गैर वरीय स्पेन की कैरोलीना मारिन ने मात्र 30 मिनट में 21-8, 21-7 से पीट दिया।

भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था

सिंधू और सायना की हार के साथ साल के पहले बैडमिंटन टूनार्मेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी है। पुरूष एकल वर्ग में कल समीर वर्मा और एच एस प्रणय दूसरे दौर में हार गये थे। भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था।  सिंधू अगस्त 2019 में विश्व चैंपियन बनने के बाद अगले सात टूनार्मेंटों में सिर्फ एक में ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच पायी थीं। वरना उनका बोरिया बिस्तरा पहले या दूसरे दौर में बंधता रहा था।  सिंधू साल के आखिर में आठ शीर्ष खिलाड़ियों के वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर सकी थीं।

रियो ओलंपिक की रजत विजेता सिंधू से उम्मीद थी ।

वह नये साल की शुरूआत अच्छी करेंगी।

जू यिंग के सामने उनकी एक नहीं चली।

इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है।

सिंधू ने आखिरी बार जू यिंग को अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में हराया था।

मारिन से पार नहीं पा सकीं सायना
रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को भी क्वार्टरफाइनल में हारी

नानजिंग (एजेंसी)। पूर्व उपविजेता और 10वीं सीड भारत की सायना नेहवाल अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी और सातवीं वरीय स्पेन की कैरोलिना मारिन से पार नहीं पा सकीं और शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हार कर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई। सायना को मारिन ने मात्र 31 मिनट में 21-6, 21-11 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता सायना ने इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और पहला गेम 6-21 से गंवाने के बाद मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई। मिश्रित युगल में सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को भी क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी झेंग सीवेई और हुवांग याकियोंग ने मात्र 36 मिनट में 21-17, 21-10 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। मारिन से मुकाबले की पूर्वसंध्या पर सायना ने कहा था कि वह मारिन की चुनौती के लिए तैयार हैं और अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करेंगी। लेकिन विश्व चैंपियनशिप में लगातार आठवां क्वार्टरफाइनल खेल रहीं सायना अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कोसों दूर रहीं। इस हार के बाद सायना का मारिन के खिलाफ 5-5 का करियर रिकार्ड हो गया है।

दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत पिछले साल अक्टूबर में डेनमार्क ओपन में हुई थी जहां सायना ने जीत हासिल की थी। लेकिन विश्व चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी ने समर्पण कर दिया। मारिन ने 2015 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में सायना को पराजित कर स्वर्ण जीता था और अब वह सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।