trying - Sach Kahoon Hindi

बठिंडा : प्याज का भरा ट्रक लूटने की कोशिश में चालक की हत्या
आरोपियों ने बादल रोड पर सुबह नन्हीं छाया चौंक के पास दिया घटना को अंजाम | Murder

बठिंडा(अशोक वर्मा )। बादल रोड पर आज सुबह नन्हीं छाया चौंक के पास प्याज के साथ भरा ट्रक (Murder) लूटने की कोशिश दौरान तेजधार हथियार के साथ चालक की हत्या करने का मामला सामने आया है। ट्रक में 20 लाख के प्याज थे, जिनको रामपुरा और लुधियाना उतारा जाना था कातिल अपने साथ लाया ट्रक लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार बीती रात करीब तीन बजे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में सवार कुछ लोगों ने प्याज के साथ भरा ट्रक रोक कर लूटने की कोशिश की और चालक को गंभीर रूप में जख़्मी कर दिया है

ट्रक मालिक बिन्दर सिंह निवासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक नासिक से प्याज भर कर लाया था, जिसे चालक बनवारी लाल (25) निवासी श्री गंगानगर (राजस्थान) उसके साथ था दिन समय पर ट्रक बिन्दर सिंह और रात वक्त चालक चलाता था। प्याज के साथ भरा ट्रक लेकर वह डबवाली से रामपुरा को चले थे। नन्न्ही छाया चौंक से पहले चालक ने ट्रक रोक कर चाय पी व फिर अपनी मंजिल की तरफ चल पड़े।

मामले की जांच में जुटी पुलिस |Murder

थोड़ी दूर आगे जाकर एक खाली ट्रक जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे, ने रास्ता रोक कर चालक को नीचे उतरने के लिए कहा जैसे ही चालक ने शीशा खोला तो अज्ञात लुटेरों ने किसी तेजधार हथियार के साथ उस पर हमला कर दिया क्योंकि ट्रक मालिक पीछे सो रहा था तो खून से लथपथ चालक ने उसे जगाया और ट्रक लूटे जाने संबंधी बताया बिन्दर सिंह ने चालक को पीछे हटाकर खुद गाड़ी चलानी शुरू कर दी

और तेजी से अपनी जान बचाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर और 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया। रास्ता में उसे एंबुलेंस मिल गई, जिस में घायल चालक बनवारी लाल को लैटाकर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मामले की सूचना मिलते एसपी (इन्वेस्टिगेशन) गुरविन्दर सिंह संघ और डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाना मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। थाना केनाल कालोनी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की नजर में मामला संदेहास्पद, बारीकी से की जा ंरही जांच | Murder

प्रारंभिक जांच दौरान पुलिस को मामला संदेहास्पद दिखाई दे रहा है

क्योंकि ट्रक में 30 टन प्याज था जब कि दूसरा ट्रक खाली बताया गया है

प्याज के साथ भरा ट्रक खाली ट्रक से किस तरह भाग सकता है।

पुलिस इसकी भी बारीकी के साथ जांच कर रही है

आम तौर पर चालक के साथ एक सहायक बैठा होता है

मालिक बिन्दर सिंह पीछे सो रहा था इस नुक्ते को भी पुलिस संदेहास्पद की नजर के साथ देख रही है।

कई नुक्तों के अंतर्गत मामले की जांच : एसपी

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) गुरविन्दर सिंह संघ का कहना था कि थाना केनाल कालोनी पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है उन्होंने बताया कि मृतक के वारिसों को जानकारी दे दी गई है और उनके आने पर पोस्टमार्टम उपरांत शव उनको सौंप दिया जाएगा। संघा ने बताया कि पुलिस कई नुक्तों के अंतर्गत मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कातिलों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रूस अभी भी अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप की कोशिश में: कोट्स
वाशिंगटन (एजेंसी)।

अमरीका में नंवबर में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं और एक बार फिर से रूस अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसके बारे में चेताया है। राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक डेन कोट्स और देश की अन्य खुफिया एजेंसी चुनावों की सुरक्षा के बारे में चिंतित है और रूस अभी भी अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है।

व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरीका के राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक डेन कोट्स और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन, एफबीआई निदेशक क्रिस रे, राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी निदेशक पॉल नाकासोने और गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्शन नीलसन ने अपनी बातें रखी और कहा नवंबर में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के कांग्रेस चुनावों की अखंडता की रक्षा के लिए एक बड़ा प्रयास चल रहा है। कोट्स ने व्हाइट हाउस में अन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख के साथ ब्रीफिंग में कहा, ‘हम रूस द्वारा अमेरिका को कमजोर और विभाजित करने की कोशिश करने के लिए व्यापक संदेश अभियान पर नजरें रखे हुए हैं। उन्होेंने कहा हम निगरानी जारी रखेंगे और ऐसे प्रयासों के प्रति आगाह करते रहेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।