shahsatnamji - Sach Kahoon Hindi
बरनावा में छाई बहार, भंडारा आज
पावन भंडारा। यूपी में धूमधाम से मनाया जाएगा पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार माह
पूज्य गुरु जी बरनावा पधारे
साध-संगत ने घी के दीये जलाकर व आतिशबाजी के साथ किया स्वागत
मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी ब्लॉकों के सेवादारों का सम्मान
बरनावा(सच कहूँ न्यूज)। नव वर्ष 2017 के साथ पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र अवतार माह का आगाज व उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के बड़ौत अंतर्गत पांडव नगरी बरनावा स्थित शाह सतनाम जी आश्रम में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन आगमन यूपी व उत्तराखंड की साध-संगत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शनिवार को जैसे ही पूज्य गुरु जी बरनावा पधारे तो साध-संगत की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। पूज्य गुरु जी के पावन आगमन पर स्थानीय साध-संगत ने घी के दीये जलाकर व ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
आश्रम का चप्पा-चप्पा चमक उठा। हर कोई अपने मुर्शिद की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने दर्शनाभिलाषी साध-संगत को दर्शन देकर निहाल किया तथा उनका कुशल-क्षेम भी जाना। रूहानी मजलिस के दौरान पूज्य गुरु जी ने मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी ब्लॉकों के सेवादारों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं आज आश्रम में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह का पवित्र भंडारा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है पावन भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आश्रम में साध-संगत के आगमन का सिलसिला जारी है। शनिवार देर सांय तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व आस-पास से लाखों की तादाद में साध-संगत आश्रम पहुुुुुंच चुकी थी। पावन भंडारे के मद्देनजर आश्रम को बड़े ही शानदार ढ़ंग से सजाया गया है। आश्रम की सुंदरता देखते ही बन रही है। आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर स्वागती द्वार बनाए गए हैं। पावन भंडारे के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां रूहानी सत्संग फरमाएंगे व गुरूमंत्र की अनमोल दात प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रूहानी जाम भी पिलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 25 जनवरी 1919 को पूजनीय पिता वरियाम सिंह जी व पूजनीय माता आस कौर जी के घर श्री जलालआना साहिब में अवतार धारण किया। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जनवरी माह को पर्व के रूप में मनाते हैं व मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
देना ही है तो 100 पर्सेंट वचन मानने का तोहफा दें
बरनावा। ये जनवरी का महीना शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी दाता, रहबर, साई, जिन्होंने सच्चा सौदा बनाया शाह सतनाम जी महाराज का पाक पवित्र अवतार महीना है, पूरी साध-संगत खुशी, उल्लास और धूमधाम से अवतार महीने को मनाती है और ये मनाया भी क्यों न जाए, जिस दाता सतगुरु ने जिन्दगी बदल दी, नरक जैसी जिन्दगी को स्वर्ग बना दिया।
उक्त अनमोल वचन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शनिवार दोपहर बाद शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा में आयोजित रूहानी मजलिस के दौरान फरमाए। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि दाता रहबर ने आत्मा को भगवान से मिलने का रास्ता दिखा दिया, बिगड़े हुओ को इन्सान बना दिया, गिरे हुओ को उठाकर छाती से लगा लिया, ऐसे सतगुरु दाता का शुक्राना, धन्यवाद जितना किया जाए उतना कम। साध-संगत गाकर, नाचकर, खुशी मनाकर अपने सतगुरु का शुक्राना करती है। आपजी ने फरमाया कि जब सतगुरु का गुणगान करते हो, शुक्राना करते हो तो मर्यादा में 100 पर्सेंट रहना चाहिए। मर्यादा से बाहर जाकर जो खुशी मनाई जाती है वो मनमते होती है और मन की खुशी कभी आत्मा को नहीं आती। इसलिए जो बोला जाए, जो कहा जाए उस पर अमल किया जाए। वचन संत पीर-फकीर के होते हैं तो उस पीर-फकीर के वचनों पर जो अमल करता है वहीं इन्सान दोनों जहां की खुशी का हकदार बन जाता है। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि सच्चे दाता रहबर शाह सतनाम जी महाराज ने ऐसी बात बताई, ऐसे वचन बताए जिन पर एक छोटा सा बच्चा भी अमल करके दोनों जहां की खुशियां हासिल कर सकता है। ऐसा आसान रूहानियत का रास्ता जिसने भी अपनाया वो खुशियों से मालामाल हो गया और यह खुशियां टैंपेरेरी नहीं होती, परमानेंट होती हैं, हमेशा बनी रहती हैं। बस इन्सान गलतियां न करे, इन्सान वचनों पर 100 पर्सेंट अमल करे तो इन्सान को अंदर बाहर किसी तरह की कोई कमी नहीं आती।
पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि इन्सान सोचता है मैंने तोहफा देना है, क्योंकि दुनिया में किसी का जन्मदिन मनाते हैं तो उस पर कोई तोहफा देते हैं और मुरीद अगर तोहफा देना चाहते हैं तो गुरु पीर-फकीर के वचनों को 100 पर्सेंट मानना, इससे बढ़िया तोहफा एक मुरीद अपने मुर्शिद-ए-कामिल को दे ही नहीं सकता। तो आप नए साल में सच्चा दाता रहबर के अवतार महीने में प्रण करें कि हाँ मैं अपने सतगुरु के वचनों पर 100 पर्सेंट अमल करूंगा, 100 पर्सेंट वचनों को मानूंगा। जो लोग ऐसा सोचेंगे, अमल करेंगे उनके घरों में खुशियों और बरकतों के ढेर लग जाएंगे। मालिक अंदर बाहर से खुशिया जरूर देंगे। यही है रूहानियत, यही है सूफियत। रूहानियत में गुरु कहे और शिष्य मान ले, इससे बड़ी कोई दूसरी बात नहीं होती और गुरु कहता है सबका भला करो। भला करने से एक आत्मिक शांति आती है, आनंद आता है, एक लज्जत आती है, जिसका मुकाबला दुनिया का कोई सुख नहीं कर सकता। हमारे देश और पूरी दुनिया में ऐसे-ऐसे धनवान हैं, जिनके पास दौलत का कोई शुमार नहीं, कोई गिनती नहीं, लेकिन आत्मिक शांति, दिमागी शांति न होने की वजह से उनसे दुखी भी दुनिया में कोई दूसरा नहीं होता। आदमी का जी तो ललचाता है, यार उनके पास तो गाड़िया हैं, जहाज हैं, वो मजे लेते हैं आपको क्या पता उनके मजे में भी सजा है और आप मेहनत मजदूरी करते हैं, राम का नाम जपते हैं, बड़े-बड़े पत्थर पर भी सो जाएं तो भी ऐसी नींद आती है कि सुबह तक पता ही नहीं चलता कि कहां सोए थे और दूसरी ओर अमीरों को मखमल के बेड पर भी जब नींद नहीं आती तो ऐसे लगता है जैसे बिच्छू काट रहे हों। इसलिए मन के पीछे मत लगा करो कि जिसके पास पैसा है, जिसके पास धन-दौलत जमीन जायदाद है शायद वो ही सुखी है, ये सही नहीं है। सुखी वहीं है जो राम का नाम जपता है। सुखी वही है जो गुरु, पीर-फकीर के वचनों पर अमल करता है। चाहे वो अमीर है और चाहे वो गरीब है। अमीरी-गरीबी आपकी मेहनत पर निर्भर करता है और यही चीज रूहानियत में है। रूहानियत आपकी मेहनत पर निर्भर करती है, आप रूहानियत के कितने वचन मानते हो, वचनों पर कितना चलते हो, सेवा-सुमिरन में कितना ध्यान लगाते हो। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप मालिक का नाम जपें। क्योंकि सेवा और सुमिरन दो ऐसी ताकतें हैं, जो इन्सान के अंदर बाहर की तमाम सफाई कर देती हैं। तो आप मालिक के नाम का जाप करो, मालिक से मालिक को मांगो। जो मालिक का नाम जपते हुए गुरु, पीर-फकीर के वचनों पर अमल करते हैं, उनका रोज भंडारा होता है, रोज खुशियां होती हैं, रोज अंदरूनी तौर पर मालामाल होते हैं। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पाक पवित्र अवतार महीने की बहुत-बहुत मुबारक हो। नया साल आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आए, नए उजाले लेकर आए। आपके गम और अंधकार को शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी दाता रहबर जरूर मिटा दें, आप उनका नाम जपें, वो आपकी चिंता, टैंशन का खात्मा कर दें ये सतगुरु मौला से दुआ करते हैं, प्रार्थना करते हैं।
वचनों पर 100 फीसदी अमल करने को लिया प्रण
परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने के आगमन की खुशी में साध-संगत ने प्रण लिया कि अपने सतगुरु के वचनों पर 100 फीसदी अमल करेंगे।
पूज्य गुरु जी ने साध-संगत के लिए काटा केक
डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में पूज्य गुरु जी ने शनिवार देर सांय उत्तर प्रदेश की साध-संगत के लिए केक काटा। ‘तेरावास’ में आयोजित कार्यक्रम में भारी तादाद में साध-संगत मौजूद थी। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी आकर्षक परिधान में पधारे। पूज्य गुरु जी के पधारने पर उपस्थित साध-संगत ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर पूज्य गुरुजी को पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की बधाई दी। तदोपरांत पूज्य गुरुजी ने अपने पावन कर कमलों से केक काटा व उपस्थित साध-संगत में वितरित करवाया।
मिशन उजियारा। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में नेत्र रोगियों के आॅप्रेशन का सिलसिला जारी
417 आॅप्रेशन हुए दो दिन में 609 मरीजों को किया गया है चयनित
देशभर के स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ दे रहे सेवाएं
Sirsa, SachKahoon News:  कोई आंखों के सफेद मोतिया से पीड़ित तो कोई काला मोतिया से। कोई हादसे में रोशनी गंवा बैठा तो कोई इलाज के अभाव में। कई ऐसे कर्मों के मारे कि जन्म के कुछ समय बाद ही दुनिया विरान हो गई। कोई दार्इं आंख की नजर चली जाने से दु:खी था तो कोई बार्इं आंख से। कई ऐसे बदकिस्मत कि कुदरत ने दोनों आंखें ही छीन ली और उनकी हंसती-खेलती दुनिया में सदा के लिए उजियारा छा गया। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा
‘याद ए मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज, नि:शुल्क नेत्र ज्योति स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम ऐसे ही अनेक नेत्रहीन व नेत्ररोगियों के लिए वरदान बन गया। दूसरे दिन बुधवार सांय तक देश के स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा 417 नेत्र रोगियों के आॅप्रेशन किए जा चुके थे जिनमें 200 महिला तो 212 पुरूष मरीज हैं। वहीें 609 मरीजों को आॅप्रेशन के लिए चयनित किया जा चुका है।
नि:शुल्क नेत्र ज्योति स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में उमड़े हजारों नेत्ररोगियों को अपनी अंधेरी दुनिया में रोशनी की किरण लौटने की उम्मीद है। दोनों आंखें गंवा चुके मरीजों को देख हर किसी का दिल पसीज रहा था। उन्हें हर काम के लिए दूसरों पर मोहताज देख मुंह से बरबस ही यही निकल रहा था हे भगवान ! ऐसी जिंदगी किसी को मत देना, इनके जीवन में जरूर उजाला लौटा देना। हालांकि उन्हें संभालने के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार लगे थे जो उनकी जांच करवाने, खाना खिलाने आदि की तमाम सेवाओं में जुटे थे। पैसे के अभाव में आंखों का इलाज करवाने में असमर्थ सैकड़ों मरीज भी लाभ उठाने पहुंचे हैं। ओपीडी, जांच,दवा, ट्रांस्पोर्ट से लेकर रहने-खाने के तमाम सुविधाएं पूर्णतया नि:शुल्क देख मरीज व उनके साथ आए परिजन कह रहे थे तो बस यही कि धन्य है दाता तू सच में ही धन्य है, हर किसी की फिक्र करता है तू, तेरे उपकार कैसे भूल जाएंगे हम।
उल्लेखनीय है कि इस स्वास्थ्य सेवा प्रोग्राम में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए मरीजों का चयन किया गया है। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आॅप्रेशन थियेटर में स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।
‘याद ए मुर्शिद शाह सतनाम जी महाराज 25वां नेत्र जांच शिविर
चार दिन,11868 नेत्र रोगियों की जांच
शाह सतनाम जी धाम में चल रहे ‘याद ए मुर्शिद शाह सतनाम जी महाराज 25वें नेत्र जांच शिविर में अंधेरी जिंदगीयों में उजाला लाने का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस नेत्र जांच शिविर में बुधवार सांय तक 11868 मरीजों का रजिट्रेशन किया जा चुका था, जिनमें 5398 पुरूष तो 6470 महिला मरीज हैं। इस विशाल नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए जहां विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में मरीज पहुंचे हैं वहीं देश के विभिन्न राज्यों से छह दर्जन से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ रोगियों के नेत्र जांच के उपरांत नि:शुल्क दवाएं भी दे रहे हैं। यही नहीं कैंप में सेवा कर रहे सेवादार मरीजों की अपने परिजनों से भी बढ़-चढ़कर संभाल कर रहे हैं। सेवादारों की सेवा का जज्बा देखते ही बन रहा है। उल्लेखनीय है किपरमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविरों में अब तक 25,494 लोगों के आॅप्रेशन किए जा चुके हैं।
अंधेरी जिंदगियों में लौटेगा उजाला
मिशन उजियारा। ‘याद ए मुर्शिद शाह सतनाम जी महाराज 25वां नेत्र जांच शिविर शुरू, पहले दिन 6659 रजिस्ट्रेशन
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने पावन कर कमलों से रिबन जोड़कर किया शुभारंभ
Sirsa, Sandeep Kamboj:  पूज्य परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में शाह सतनाम जी धाम में ‘याद ए मुर्शिद शाह सतनाम जी महाराज 25वें नेत्र जांच शिविर का रविवार से आगाज हो गया। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय इस नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों से रिबन जोड़कर किया। इस विशाल नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए जहां विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में मरीज पहुंचे हैं वहीं देश के विभिन्न राज्यों से छह दर्जन से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक 6659 मरीजों का रजिस्टेÑशन किया जा चुका था जिनमें 3423 पुरूष तो 3236 महिला मरीज हैं।
चयनित मरीजों के आप्रेशन शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक आप्रेशन थियेटरों में किए जाएंगे। नेत्र जांच शिविर के उद्घाटन अवसर पूज्य गुरु जी ने शिविर में सेवाएं देने आए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सदस्यों व सेवादारों का कुशलक्षेम जाना व उन्हें अपने पावन आशीर्वाद से लाभान्वित किया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविरों में अब तक 25,494 लोगों के आॅप्रेशन किए जा चुके हैं। पूज्य गुरु जी ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस शिविर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादार भाई-बहन पूरी तन्मयता से मरीजों की सेवा करते हैं।
महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग वार्ड
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में महिला और पुरुष मरीजों के अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। आप्रेशन के बाद मरीजों के रहने, सोने के लिए सचखंड हाल में बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रहने व खाने-पीने का प्रबंध भी डेरा सच्चा सौदा की ओर से किया गया है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादारों की ड्यूटियां मरीजों की सेवा के लिए लगे हैं।
‘हिंद का नापाक को जवाब’ का ट्रेलर जनवरी में
लायन हार्ट की कमाई 400 करोड़ पार
अपनी आने वाली अगली फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ के बारे में पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अभी चार गानों की शूटिंग शेष है। सर्जीकल स्ट्राइक व आतंकवाद के खिलाफ युद्ध विषय पर आधारित इस फिल्म को देखकर सभी हिंदुस्तानियों को गर्व होगा।
यह फिल्म किसी धर्म-जाति के खिलाफ नहीं है, बल्कि जो मानवता के खिलाफ हैं, उनको कड़ा संदेश दिया गया है। फिल्म के माध्यम से सर्जीकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को भी संदेश दिया गया है तथा जनवरी माह में फिल्म का ट्रेलर रीलीज होगा। पत्रकारों के पूछने पर पूज्य गुरु जी ने बताया कि तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायन हार्ट’ भीे 400 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है तथा फिल्म अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही है।
कैशलेस इंडिया मुहिम में सहयोग देगा डेरा सच्चा सौदा
पूज्य गुरु जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी व कैशलेस इंडिया मुहिम की सराहना की है। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि नोटबंदी मुहिम से आमजन को परेशानियां हुई हैं, लेकिन उन लोगों को ज्यादा परेशानी हुई है, जिन्होंने नोटों के कमरे भरे हुए थे। कैशलेस इंडिया मुहिम में डेरा सच्चा सौदा हर संभव सहयोग देगा। डेरा सच्चा सौदा की आईटी विंग के सेवादार आमजन को कैशलैस मुहिम के बारे में जागरुक करने में अहम योगदान देंगे।
डेरा सच्चा सौदा में स्किन बैंक जल्द
पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि जल्द ही डेरा सच्चा सौदा में स्किन बैंक का शुभारंभ होगा, जहां टिश्यू कल्चर पर भी रिसर्च होगी। आप जी ने फरमाया कि बताया कि अगर डीएनए में बदलाव हो जाए तो बहुत सी बीमारियों का इलाज संभव है।