Sindhu - Sach Kahoon Hindi

थम नहीं रहा है सिंधू की हार का सिलसिला
जू यिंग की इस जीत के साथ बेंगलुरू ने मुकाबला अपने नाम कर लिया

हैदराबाद (एजेंसी)। विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू की हार का सिलसिला थम नहीं रहा है और उन्हें प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में एक बार फिर ताई जू यिंग से हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू रैप्टर्स की ओर से खेल रही जू यिंग ने शुक्रवार को यहां जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में पीबीएल के पांचवें सीजन के मैच में हैदराबाद हंटर्स की सिंधू को तीन गेमों तक चले मुकाबले में मात दी। पहले गेम हारने के बाद भी जू यिंग ने सिंधू को 15-11, 13-15, 9-15 से हराया। जू यिंग की इस जीत के साथ बेंगलुरू ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। यिंग ने पहले गेम में 3-0 की बढ़त ले ली। सिंधू ने लगातार तीन अंक लेकर स्कोर बराबर किया और फिर 6-5 की बढ़त लेने के बाद ब्रेक में 8-5 के स्कोर के साथ गईं।

सिंधू ब्रेक के बाद ज्यादा तेजी और आक्रामकता से खेल रही थीं

स्कोर 12-9 किया और यहां से यिंग के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया।

दूसरे गेम में सिंधू ने पहला अंक लिया जिसे यिंग ने तुरंत बराबर कर लिया।

स्कोर यहां से बराबरी का चलता रहा।

6-6 पर आते ही सिंधू ने लगातार दो अंक लेकर ब्रेक में प्रवेश किया। ब्रेक बाद यिंग ने वापसी की और सिंधू को दो अंकों के अंतर से हरा मैच को तीसरे गेम में ले गईं। तीसरे गेम में यिंग हावी रहीं। वह 6-3 से आगे थीं और ब्रेक में 8-4 के स्कोर के साथ गईं। ब्रेक के बाद यिंग ने सिंधू को वापसी नहीं करने दी।

सिंधू और सायना क्वार्टरफाइनल से बाहर
इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है

कुआलालम्पुर। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और सायना नेहवाल का पिछले पांच महीनों से चल रहा खराब प्रदर्शन नये साल में भी बरकरार रहा और दोनों भारतीय खिलाड़ी मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को हारकर बाहर हो गयीं और इसके साथ ही टूनार्मेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। छठी सीड सिंधू को विश्व की नंबर दो खिलाड़ी और टॉप सीड चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने 36 मिनट में 21-16, 21-16 से पराजित कर दिया जबकि सायना को ओलंपिक चैंपियन और गैर वरीय स्पेन की कैरोलीना मारिन ने मात्र 30 मिनट में 21-8, 21-7 से पीट दिया।

भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था

सिंधू और सायना की हार के साथ साल के पहले बैडमिंटन टूनार्मेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी है। पुरूष एकल वर्ग में कल समीर वर्मा और एच एस प्रणय दूसरे दौर में हार गये थे। भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था।  सिंधू अगस्त 2019 में विश्व चैंपियन बनने के बाद अगले सात टूनार्मेंटों में सिर्फ एक में ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच पायी थीं। वरना उनका बोरिया बिस्तरा पहले या दूसरे दौर में बंधता रहा था।  सिंधू साल के आखिर में आठ शीर्ष खिलाड़ियों के वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर सकी थीं।

रियो ओलंपिक की रजत विजेता सिंधू से उम्मीद थी ।

वह नये साल की शुरूआत अच्छी करेंगी।

जू यिंग के सामने उनकी एक नहीं चली।

इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है।

सिंधू ने आखिरी बार जू यिंग को अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में हराया था।

सिंधू विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में
मारिन से रियो ओलम्पिक के फाइनल की हार का बदला चुकाने का मौका

नानजिंग (एजेंसी)। गत रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरी सीड जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को 21-16, 24-22 से पराजित कर लगातार दूसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू इस प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने से एक कदम दूर रह गई हैं। तीसरी सीड सिंधू का खिताब के लिए रविवार को सातवीं सीड और पूर्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से मुकाबला होगा।

सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से पिछली चैंपियनशिप के फाइनल की हार का बदला चुकाया था और अब सेमीफाइनल में उन्होंने एक और जापानी खिलाड़ी दूसरी सीड यामागुची का 55 मिनट में शिकार कर लिया। भारतीय खिलाड़ी के पास अब मारिन से रियो ओलम्पिक के फाइनल की हार का बदला चुकाने का मौका रहेगा। मारिन ने रियो ओलम्पिक में सिंधू को तीन गेमों में पराजित कर स्वर्ण पदक से वंचित कर दिया था। भारत ने विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में कुल सात पदक जीते हैं लेकिन उसके हाथ अब तक स्वर्ण पदक नहीं लगा है। सिंधू मारिन से सायना की हार का बदला भी चुका सकती हैं।

मारिन ने क्वार्टरफाइनल में सायना को पराजित किया था। मारिन ने सेमीफाइनल में छठी सीड चीन की ही बिंगजियाओ को एक घंटे नौ मिनट में 13-21, 21-16, 21-13 से हराया। सिंधू का विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की खिलाड़ी मारिन के खिलाफ 5-6 का करियर रिकॉर्ड है। सिंधू ने इस साल मलेशिया ओपन में मारिन को हराया था। भारतीय खिलाड़ी ने यामागुची के खिलाफ अब अपना रिकॉर्ड 7-4 कर लिया है। सिंधू इस साल आॅल इंग्लैंड में यामागुची से हार गई थीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।