Ashutosh Sharma - Sach Kahoon Hindi

IPL 2024: आशुतोष शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कही ये बड़ी बात
मुल्लांपुर (एजेंसी)। IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा की बल्लेबाजी की चारो ओर तारीफ के बीच मुम्बई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने भी आशुतोष की शानदार बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया। आशुतोष, सूर्यकुमार और ग्लेन मैक्सवेल को अपना आदर्श मानते हैं। गुरूवार शाम उन्होंने अपने आइडियल सूर्यकुमार के सामने यह करिश्माई कारनामा किया और मैच के बाद उनसे देर तक बात भी की। सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने आशुतोष की बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाया।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘वह ‘मिनी सूर्या’ नहीं है। उसने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदलने का प्रयास किया। उसे बल्लेबाजी करते हुए देखने में मुझे बहुत मजा आया। मैं यह नहीं कह सकता कि मैं चाहता था कि वह पंजाब के लिए मैच जीते, लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा था, उसे देखकर मुझे वाकई बहुत अच्छा लग रहा था। उन्होंने कहा, ‘जब पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 14 रन था, तो मुझे राहत मिली थी और मैं आराम करने लगा था। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, उनके निचले क्रम ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। जब आशुतोष ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी पहली पारी खेली थी, तो मैंने शशांक सिंह और आशुतोष दोनों को मैसेज किया था। अब मैं उन दोनों से नियमित रूप से बात करता हूं। मैंने उनकी मानसिकता देखी है, जो शानदार है। मुझे उम्मीद है कि वे दोनों इसी तरह खेलते रहेंगे और अपना खेल नहीं बदलेंगे। IPL 2024

उन्होंने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं कि हमने यह मैच जीता क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। जो भी जीतता वह एक कदम आगे बढ़ता लेकिन सबसे अहम टूनार्मेंट में अपनी लय को वापस लाना महत्वपूर्ण था। उल्लेखनीय है कि पंजाब के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा के 28 गेंदों में दो चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाते हुए शानदार 61 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उनकी टीम 183 रन ही बना सकी और नौ रन से मुुकाबला हार गई। IPL 2024

यह भी पढ़ें:– कैराना में तीन बजे तक 45.74 फीसदी वोट, तीन घंटे शेष

अदालतों में आरटीआई फीस कम हो : शर्मा
आरटीआई आवेदन शुल्क (RTI Fees) 100 रूपए तय

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान सूचना आयोग ने उच्च न्यायलय सहित सहित प्रदेश की अदालतों में सूचना के अधिकार आवेदन शुल्क (RTI Fees) कम करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि अदालतों में यह शुल्क 100 रूपए है जबकि राज्य सरकार के कार्यालयों में महज फीस 10 रूपए है।

राज्य सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा ने अपने एक फैसले में उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के हवाले से राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन से अपेक्षा की है कि आरटीआई आवेदन का शुल्क घटाएं। आयोग के अपने निर्णय की प्रति रजिस्टार, राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर को भेजी है।

सूचना आयुक्त श्री शर्मा ने गत दिनों मेड़ता सिटी निवासी अणदाराम चैधरी की द्वितीय अपील निस्तारित करते हुए यह निर्णय दिया। प्रार्थी ने मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, मेड़ता सिटी को 10 रू. फीस के साथ आरटीआई अर्जी दी थी जो राजस्थान सूचना का अधिकार उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय नियम 2006 के तहत निर्धारित फीस 100 रू. के ज्यूडिशियल स्टाम्प्स नहीं होने के कारण खारिज कर दी गई। इस पर प्रार्थी अणदाराम ने सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की थी।

आवेदन शुल्क 50 रूपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए

शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट से सम्बन्धित प्रकरण में निर्णय दिया है कि आरटीआई आवेदन शुल्क 50 रूपए तथा प्रतिलिपि शुल्क 5 रूपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसी आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन को मौजूदा आवेदन फीस 100 रूपए से घटानी चाहिए।

सूचना आयोग के इन निदेर्शों के तहत उच्च न्यायालय प्रशासन को प्रदेश की अदालतों में आरटीआई आवेदन शुल्क घटाने के लिए राजस्थान सूचना का अधिकार उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय नियम 2006 में संशोधन करना होगा। इन नियमों में ही आरटीआई आवेदन शुल्क 100 रूपए तय किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।