Gurgaon - Sach Kahoon Hindi

Train: गढ़ी-हरसरू के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurgaon: गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। रविवार को जीआरपी को सूचना मिली कि गुरुग्राम और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। Gurgaon

जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है। शुरूआती जांच में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव की फोटो और विवरण के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है तथा विभिन्न थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया जा रहा है। Gurgaon

यह भी पढ़ें:– PNG Gas News: सरकार की अपील लाई रंग, पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी

हरियाणा के इस जिले में 31 दिसंबर के बाद नहीं चलेंगे डीजल ऑटो, सरकार ने जारी किए आदेश
Haryana: गुरुग्राम, संजय कुमार मेहरा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्यरत जिला प्रशासन ने जिला से डीजल ऑटो को हटाने की कवायद तेज कर दी है। डीसी अजय कुमार ने इस बारे में संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। शनिवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में डीसी अजय कुमार ने कहा कि किसी भी शहर की छवि को मजबूत बनाने में वहां की यातायात व्यवस्था का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने कहा कि आज देश विदेश में गुरुग्राम की एक मिलेनियम सिटी के रूप में अलग पहचान है। ऐसे में यहां आने वाले लोग अपने मन में गुरुग्राम शहर की एक बेहतर छवि लेकर जाएं इसके लिए हमें सामूहिक रूप से इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा 30 नवंबर 2022 को दिए गए आदेशों के तहत समूचे एनसीआर क्षेत्र में सड़कों से डीजल ऑटो हटाने के लिए अलग अलग समय सीमा निर्धारित की है। जिसमें गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए 31 दिसंबर 2024 की समय सीमा तय की गई थी। वहीं साथ लगते अन्य जिलों के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय निर्धारण किया गया है।

Haryana Railway News: हरियाणा के इन शहरों की हो गई चांदी, बिछाई जाएगी 126 कि.मी. लंबी रेलवे लाइन, 57 करोड़ की आएगी लागत…

डीसी ने इन आदेशों के संबंध में सभी उपमंडल अधिकारी, क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएक्यूएम के आदेशों की पालना के तहत इस माह के अंत तक एक व्यापक अभियान चलाकर डीजल ऑटो पर कार्रवाई कर, निधाज़्रित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश की आइकन सिटी है और इसे अंतरराष्ट्रीय ेशहरों के समकक्ष बनाने के लिए यहां पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। इन उपायों के अंतर्गत डीजल ऑटो को सड़कों से हटाना जरूरी है। डीसी ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शेयरिंग ऑटो रिक्शा में सवारियों की क्षमता का भी ध्यान रखें, क्योंकि कुछ आटो रिक्शा चालक अपने ऑटो की क्षमता से ज्यादा सवारियों को ले जाते हैं। इसके साथ ही यदि कोई ऑटो बिना पंजीकृत नंबर के चल रहा है तो उसको तुरंत इंपाउंड किया जाए तथा 18 साल से कम आयु का चालक ऑटो चलाता पाया जाए, तो उस ऑटो को भी इंपाउंड किया जाए।

बैठक में क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव एवं एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम जिला में सभी प्रकार के ईंधन से चलित ऑटो की संख्या 38 हजार 400 है। इसमे डीजल ऑटो की संख्या 1015 है। उन्होंने बताया कि एनजीटी के मेंडेट के तहत जिला में 1 जनवरी 2023 से डीजल ऑटो का पंजीकरण नही किया जा रहा है। वहीं सड़कों से डीजल ऑटो हटाने के प्रक्रिया के तहत अभी तक 80 से अधिक ऑटो को इम्पाउंड किया गया है।

डेरा प्रेमियों ने बुजुर्ग व दिव्यांग आश्रम जाकर की सेवा
गुरुग्राम (सच कहूँ/ संजय मेहरा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा 15 अगस्त पावन एमएसजी अवतार दिवस भंडारे पर शुरू की गई नई मुहिम बुजुर्गों व दिव्यांगों की सेवा के तहत मंगलवार को बोहड़ा कलां ब्लाक के सेवादारों ने बुजुर्ग व दिव्यांग आश्रम में जाकर सेवा की। सेवादारों ने बुजुर्गों, दिव्यांगों को भोजन करवाया, उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके साथ समय बिताया। डेरा सेवादारों ने बुजुर्गाें को उनकी सेवा में सदैव हाजिर रहने की बात कही। साथ ही पूज्य गुरुजी द्वारा मानवता भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

गुरुग्राम के बोहड़ाकलां ब्लॉक की संगत प्रेमी सेवक जगदीश इन्सां के नेतृत्व में अहसास वृद्ध एवं दिव्यांग आश्रम पहुंची। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सेवादार अपनी यूनिफोर्म पहनकर वहां पहुंचे। इस दौरान बच्चे भी शामिल रहे। वहां पर रह रहे बच्चों के साथ सेवादारों ने व बच्चों ने केक काटा। सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं पर चलते हुए संगत ने बुजुर्ग व दिव्यांग आश्रम में रह रहे लोगों की अपने परिवार के सदस्यों की तरफ से सेवा की। इस दौरान बच्चों को भी साथ लेकर गए, ताकि उनमें भी सेवा की भावना जागृत हो। प्रेमी सेवक जगदीश इन्सां ने कहा कि सभी सेवादार समय-समय पर सेवा के कार्यों को करते रहते हैं। जिसमें दीन-दुखियों, बीमारों की संभाल की जाती है।

अकेले दम पर अंजाम दिए जाने वाले आतंकवादी हमले भारत के लिए बड़ी चुनौती: राजनाथ
स्थापना दिवस समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए | Home Minister Rajnath Singh

गुड़गांव (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह(Home Minister Rajnath Singh) ने मंगलवार को कहा कि ‘लोन वुल्फ’ यानी अकेले के दम पर तैयारी करके हमला करने वाले आतंकवादियों से उत्पन्न खतरा देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 34वें स्थापना दिवस समारोह में बल के जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने यहां कहा कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बेहतरीन समन्वय दिखाया और सुनिश्चित किया है कि कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हो।

उन्होंने न्यूयॉर्क और लंदन में हुए हालिया हमलों का जिक्र किया, जिनमें कई लोगों को कुचलने और उनकी हत्या करने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया गया। राजनाथ ने मानेसर स्थित एनएसजी की इकाई में कहा, ‘खुद ही सब कुछ करने वाले और ‘लोन वुल्फ’ जैसे आतंकवादी हमले हमारे लिए और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमें इसी मुताबिक तैयारी करनी होगी और अपनी तरकीबों में बदलाव लाना होगा, उन्हें अद्यतन करना होगा ताकि इन खतरों से निपटा जा सके।’ गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद किसी देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया की समूची आबादी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने आतंकवादियों की विचारधारा के प्रसार में मदद की है। 2008 के बाद से देश में कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं होने देने के लिए एनएसजी और अन्य सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए राजनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को ‘छोड़कर’ बाकी जगहों पर आतंकवाद या उग्रवाद पर काबू पाने में वे सफल हुए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अवैध वसूली में एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
Policemen including SHO (Gurugram)  suspended in illegal recovery

गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। अवैध वसूली के आरोप में पुलिस आयुक्त केके राव ने एक थाना के एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मियों (Gurugram) को सस्पेंड कर दिया।

इन पर आरोप है कि इन्होंने एक कैंटर चालक को बिना किसी कागजी कार्रवाई के थाना में रखा, बल्कि उससे अवैध वसूली भी की। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस महकमें में भर्ती होने के बाद बहुत से पुलिस वाले खुद को कानून से भी ऊपर समझ लेते हैं। ईमानदारी की शपथ लेकर लोगों से वसूली करना उनकी फितरत में शामिल हो जाता है। लेकिन जब डंडा चलता है तो पहले ऐसे ही लोगों पर मार पड़ती है।

अब गुरुग्राम (Gurugram) का ही एक मामला ले लें तो उसमें खुद पुलिसवाले ही नप गए।

दरअसल खेड़कीदौला थाना के एसएचओ प्रवीण मलिक, एएसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल राजेश ने मंगलवार की शाम को एक टैंकर पकड़ा था।

आरोप है कि टैंकर चालक कहीं से इसे चुरा कर ले जा रहा था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने टैंकर को कब्जे में लेकर उसके चालक तथा एक अन्य को बिना किसी कागजी कार्रवाई के थाने में बैठा लिया।

आरोप है कि इस दौरान पुलिस टैंकर चालक से बार्गेनिंग कर रही थी। मामले की जानकारी पुलिस उपायुक्त मानेसर कुलविंद्र सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल थाने में छापा मारकर रंगे हाथों पकड़ लिया। इस छापेमारी के दौरान थाने में तैनात एमएचसी सुखबीर की भी भूमिका पाई गई।

ऐसे में पुलिस उपायुक्त ने तत्काल चारों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस आयुक्त से इनके निलंबन की सिफारिश कर दी।

वहीं बुधवार को पुलिस आयुक्त ने इस सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए चारों को निलंबित कर दिया साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए। इस बारे में डीसीपी मानेसर का कहना है कि इन्होंने बिना किसी वजह के पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा किया था।

चालक को भी थाने में बैठाया गया था जिसका कोई औचित्य नहीं था। जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता मिली जिसके बाद उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

कथावाचक आसाराम का वीडियो तोड़-मरोड़कर दिखाने पर तीन टीवी चैनलों को नोटिस
आसाराम (Asaram) के आशीर्वाद के वीडियो को एडिट कर अश्लीलता के साथ किया था प्रसारित

गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। कथावाचक आसाराम (Asaram) द्वारा गुरुग्राम के एक परिवार को दिए गए आशीर्वाद की वीडियो को टीवी चैनलों द्वारा एडिट करके अश्लीलता के साथ दिखाए जाने को लेकर तीन चैनलों को नोटिस जारी हुए हैं।

जिला चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष 10 अगस्त को रखना होगा अपना पक्ष

जिला चाईल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन ने वर्ष 2015 में पालम विहार पुलिस थाना में दर्ज पॉस्को एक्ट मामले में सुनवाई के लिए ये नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वे इस मामले में आगामी 10 अगस्त को कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें, ताकि सामाजिक संस्था जनजागरण मंच द्वारा दी गई शिकायत का निपटारा किया जा सके। संस्था के उपाध्यक्ष हरि शंकर कुमार के मुताबिक दो जुलाई 2013 को पालम विहार क्षेत्र के सतीश कुमार (काल्पनिक नाम) के घर कथावाचक आसाराम (Asaram) बापू आए थे। बापू आसाराम (Asaram) ने परिवार के सदस्यों सहित उनकी 10 वर्षीय भतीजी को आशीर्वाद भी दिया था। उस समय सतीश के घर के कार्यक्रम की वीडियो तीन टीवी चैनलों ने बनाई थी। उस वीडियो को एडिट करके अश्लील व अभद्र तरीके से प्रसारित किया गया था, जिससे परिवार व मासूम बालिका को मानसिक व सामाजिक रुप से कष्ट झेलना पड़ा था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी एफआईआर

इस बात से आहत होकर परिजनों ने पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस थाना ने जीरो एफआईआर दर्ज कर नोएडा पुलिस को भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। इस मामले में पीड़ितों ने सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। जिस पर 19 मार्च 2015 को एफआईआर दर्ज की गई। केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने जांच में यह कहकर मामले को खत्म करने का प्रयास किया कि कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर केस दर्ज किया जा सके।

अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने की कार्रवाई

संस्था ने पंचकूला स्थित हरियाणा स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन आॅफ चाईल्ड राईट्स के चेयरपर्सन को भी गत माह शिकायत की थी, जिस पर चेयरपर्सन ने उपायुक्त गुरुग्राम से कार्रवाई करने का आग्रह किया था। संस्था ने गत माह चाईल्ड वेलफेयर कमेटी को भी पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की थी, जिस पर कमेटी ने टीवी चैनलों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को कहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें