orphanage - Sach Kahoon Hindi

वृद्धाश्रम की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप
रावतसर के वार्ड वाशिंदों ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अनाथ व वृद्धाश्रम (Orphan and Old Age Home) की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर रावतसर के वार्ड 1 के वाशिंदों ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक (Memorandum to SP) के नाम पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। रावतसर के वार्ड 1 के वाशिंदों ने बताया कि उनके वार्ड में राजेश बेनीवाल नामक व्यक्ति की ओर से अनाथ एवं वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। Hanumangarh News

वृद्धाश्रम में महिलाओं व पुरुषों को एक साथ रखा जाता हैं। वृद्धाश्रम में आवारा किस्म एवं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग हर समय मौजूद रहते हैं। यह लोग बुलेट मोटर साइकिल एवं तेज आवाज करने वाली मोटर साइकिल व गाडिय़ां लेकर दिन-रात गलियों में घूमते रहते हैं। अगर कोई वार्डवासी इन लोगों को आवारागर्दी नहीं करने की बात कहता है तो वे उसे जान से मारने अथवा गम्भीर प्रकृति के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इस कारण वार्डवासियों का यहां निवास करना दूभर हो गया है। पूरे वार्ड में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। Hanumangarh News

वार्डवासियों ने बताया कि वृद्धाश्रम को वार्ड 1 से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने एवं आपराधिक तथा नशेड़ी प्रवृति के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग के संबंध में 3 अक्टूबर को रावतसर पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया था। परन्तु अभी तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। इसके विरोध में वार्डवासी वार्ड 1 में धरना लगाए बैठे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि 2 अक्टूबर को रात्रि के समय एक व्यक्ति तेज गति व लापरवाही से बाइक लेकर आया तथा दुर्घटना घटित करते-करते बचा। वार्डवासियों ने उसे रोका तो वृद्धाश्रम में निवास करने वाले आपराधिक किश्म के लोगों ने करीब 10 गाडिय़ां वार्ड में बुला ली तथा वार्डवासियों को जान से मारने व झूठे मकदमे में फंसाने की धमकी दी।

वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद व पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने पर यह लोग भाग गए। इसके बाद राजेश बेनीवाल व अन्य ने वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों को धमकी दी कि वे उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इस घटना के बाद अपराधी किस्म के लोगों की ओर से वार्डवासियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए झूठे गवाह बनाकर प्रार्थना पत्र पुलिस थाना रावतसर में पेश किए जा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस थाना के अधिकारी व कर्मचारी वार्डवासियों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं एवं अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही।

वार्डवासियों के अनुसार वृद्धाश्रम संचालक राजेश बेनीवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे चल रहे हैं। वार्डवासियों ने वृद्धाश्रम को अन्यत्र स्थानांतरित करने व अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले वृद्धाश्रम संचालक व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर वार्डवासियों को समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मांगीलाल, बनवारी, गुरसेवक सिंह, रामप्रताप, जितेन्द्र, दौलतराम, लेखराम, बृजलाल, सतपाल, सुरेश कुमार, कुलदीप वर्मा, विक्रम शर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– लाखों रुपए का अवैध पैट्रोलियम पदार्थ बरामद

अनाथाश्रम की 21 वर्षीय युवती ने हरियाणा महिला आयोग को पत्र लिख लगाई गुहार
‘अपनी जिंदगी खुद जीना चाहती हूं, प्लीज इस अनाथ आश्रम (Orphanage) से निकालो’

गन्नौर(सच कहूँ न्यूज)। ‘‘मैं अपनी जिंदगी को अब अपने आप जीना चाहती हूं, मुझे यहां जेल जैसा फील होता है, और अपने फैसले खुद नहीं लेने दिए जाते और हम अपना जीवन आम बच्चों जैसा नहीं जी पाते। यहां न कोई इंग्लिश टीचर है और न ही कंप्यूटर कोर्स करवाया जा रहा ताकि हम भी अपना भविष्य चमका पाएं। प्लीज मुझे यहां से निकाला जाए। कृप्या मुझे आगे बढ़ने में मदद दें’… हरियाणा महिला आयोग के नाम पत्र लिखकर यह पीड़ा बयां की है सोनीपत के बड़ी गांव स्थित ललिता ज्योति अनाथाश्रम (Orphanage) 21 वर्षीय दिशा ने।

पत्र में उसने साफ कहा है कि वह अब यहां नहीं रहना चाहती, उसे यहां से बाहर निकाला जाए। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुकी दिशा का कहना है कि आश्रम की तरफ से उसे आगे कोई कोर्स नहीं करवाया जा रहा है। वह आश्रम से निकल कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, लेकिन उसे आश्रम से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।

दिशा ने बताया कि वह अपनी यह मांग आश्रम में आने वाले हर अधिकारियों के समक्ष रखती है, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दिशा ने लिखित में महिला आयोग की सदस्य को लिखित में शिकायत देकर उसे आश्रम से बाहर निकलवाने की गुहार लगाई। दरअसल बुधवार को हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने अनाथआश्रम (Orphanage) का दौरा किया।

इस दौरान सोनिया अग्रवाल ने आश्रम की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आश्रम में रह रही बच्चियों से बातचीत की। आश्रम में रह रही बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उन्हें किसी तरह की आजादी नहीं है।

मंत्री कविता जैन के समक्ष जाएगा मामला

महिला आयोग सदस्य सोनिया अग्रवाल ने कहा कि वह हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन और उपायुक्त विनय सिंह से इस बारे में बातचीत कर कोई न कोई हल निकलवाएंगी।अग्रवाल ने आश्रम के खातों में आने में वाले फंड के बारे में भी जानकारी ली, लेकिन पूरे दस्तावेज न होने की वजह से उन्हें एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेज अपने मुख्य कार्यालय से मंगवाने के निर्देश दिए।

वे अगले सप्ताह फिर से आश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाली लड़कियों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लड़कियों को किसी चीज की आजादी नहीं दी गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें