Sachin Pilot - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Election 2023: वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, मच गई खलबली!
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए मतदान आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक शुरू हो गया। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदाता मतदान शाम छह बजे तक सकेंग। इस दौरान पांच करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह हल्की ठंड के बीच लोगों मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया और सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइने लग गई।

सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश पुरोहित ने मतदान किया और इसके बाद सभी मतदाताओं से मतदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्र पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये ताकि युवा मतदाता अपना वोट डालने के बाद सेल्फी ले सके। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सबसे ज्यादा लाइक वाली सेल्फी के लिए पुरस्कृत भी किया जायेगा।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग प्रतिबद्ध है और 26 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों कैमरे की निगरानी में होंगे। आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये है जहां मतदाताओं का स्वागत के लिए रेड लाल कारपेट बिछाई गई हैं। इस चुनाव में राज्य की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों के लिए 1860 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारत आदिवासी पार्टी, जननायक जनता पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी सहित करीब अस्सी पार्टियों के उम्मीदवार एवं करीब 730 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वहीं राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता समझदार है, वह राज्य और अपने हित में सही फैसला लेगा। पायलट ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तो 2018 में तो कठिन दौर था। लेकिन इसबार तो हम सरकार में हैं और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम फिर सरकार बनाएंगे इसको लेकर आश्वस्त हैं। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने की विधानसभा से पारित पांच विधेयकों को मंजूरी देने की अपील

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की टोंक सीट से सचिन पायलट उतरे मैदान में!
Rajasthan Election 2023: टोंक। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भीतर दरार और बेचैनी की अटकलों के बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है और राजस्थान में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर फैसला किया जाएगा जोकि पार्टी के सत्ता में लौटने पर आवंटित किया जाएगा। Rajasthan Election 2023

पायलट ने कहा कि हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करते हैं। हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और बहुमत हासिल करने के बाद, हमारे विधायक और पार्टी तय करेंगे कि जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए। अगर किसी को कोई समस्या है तो इस प्रणाली के साथ, उन्हें इसे नेतृत्व के साथ उठाना चाहिए और चीजों को सुलझाना चाहिए। पायलट ने कहा, यह हमेशा हमारी पार्टी की परंपरा, नीति और इतिहास रहा है। Rajasthan Congress

हम मेज पर बैठेंगे और तय करेंगे कि किसे क्या करना चाहिए

‘‘हमारी मानसिकता और उद्देश्य एकजुट होकर चुनाव लड़ना और बहुमत हासिल करना है। अगर लोग हमें सत्ता में वापस आने का आशीर्वाद देते हैं, तो हम मेज पर बैठेंगे और तय करेंगे कि किसे क्या करना चाहिए। यही प्रक्रिया 2018 में अपनाई गई थी और दोहराई जाएगी इस साल भी। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता बहुमत हासिल करना है।”

मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की संभावनाओं पर, कांग्रेस नेता ने मेजबान टीम पर पांच बार के चैंपियन पर हावी होने का भरोसा जताया।

पायलट ने कहा, ‘‘भारत विश्व कप जीतेगा क्योंकि अब तक हमारा प्रदर्शन किसी भी अन्य प्रतिद्वंद्वी से बेहतर रहा है। इसी तरह, यहां टोंक में भी, मुझे लगता है कि लोग हमें राजस्थान वापस जीतने में मदद करेंगे।’’ कांग्रेस ने राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट को मैदान में उतारा है, वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ इस सीट से पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है।

राजस्थान में एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 200 सदस्यीय सदन में 73 सीटें जीतीं। बसपा विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से आखिरकार गहलोत ने सीएम पद की शपथ ली। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– चूरू में 7 पुलिसकर्मियों की मौत, हाइवे पर गाड़ी ट्रोले से टकराने पर हुआ हादसा

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस नेता के घर छापेमारी पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, मची हलचल!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan News: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा एक अन्य नेता के परिसर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की निंदा करते हुए कहा है कि इससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव हार रही है और ये छापेमारी उसकी हताशा का परिणाम है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसर पर ईडी की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने इस छापामारी को भाजपा की हताशा बताया और कहा कि यह कांग्रेस नेताओं को डराने और धमकाने का प्रयास है और इससे कोई डरने वाला नहीं है।

7th Pay Commission: 3.5 लाख कर्मचारियों को सीएम मनोहर लाल ने दिया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कितना…

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जब अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हैं तो डराने की ऐसी रणनीति का सहारा नहीं लेते हैं। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ छापेमारी और समन का समय साबित करता है कि भाजपा में गहरी हताशा है। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के पुत्र वैभव गेहलोत के विरुद्ध जारी ईडी के समन पर उन्होंने कहा कि यह समन 12 साल पुराने कथित मामले से संबंधित है। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अचानक इस तरह के समन भेजे जाने के पीछे की सोच को सब समझते हैं। पायलट ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी लेकिन इसके सबूत होने चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने आज जो किया वह विपक्षी दलों और नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश कर ले कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता और नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। Rajasthan News

राजस्थान में ईडी की कार्रवाई के असर से कांग्रेस होगी मजबूत: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाले अब गुंडागर्दी पर उतर आये हैं लेकिन लगातार ईडी के दुरुपयोग से भाजपा की इतनी हालत खराब हो जायेगी कि गांव गांव में यह बात फैल जायेगी कि भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर रही है। गहलोत प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब गुंडागर्दी करने लगे हैं लेकिन हम इससे डरने एवं घबराने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ऊपर के दबाव के बिना कभी न तो ईडी आ सकती हैं और न ही सीबीआई आ सकती है। भाजपा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने से डर रही हैं और इसलिए वह ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश की जनता को दो बड़ी गारंटियां देने की घोषणा की थी। पहली बार हर परिवार की महिला मुखिया को सालाना दस हजार रुपए और एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर, ये दो गारंटियां भाजपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं।

Sachin Pilot: तीन साल बाद सचिन पायलट कांग्रेस की सुप्रीम बॉडी में शामिल
Sachin Pilot: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लयूसी) का ऐलान किया। राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया है। राजस्थान से एक मात्र मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को मेंबर बनाया है। राजस्थान से सीडब्लयूसी मेंबर बनने वाले नेताओं में पायलट और मालवीय के साथ पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं। Sachin Pilot

हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी के तौर पर शामिल किया है। मोहन प्रकाश को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। उदयपुर के रहने वाले पवन खेड़ा को विशेष आमंत्रित मेंबर के तौर पर जगह दी है। पवन खेड़ा कांग्रेस के आक्रामक प्रवक्ता हैं। राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सीडब्ल्यूसी में है। सीडब्ल्यूसी के मेंबर रहे रघुवीर मीणा को इस बार जगह नहीं मिली है। रघुवीर मीणा की जगह आदिवासी बेल्ट से जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को सीडब्ल्यूसी में लिया गया है। मालवीय को आदिवासी बेल्ट में जनाधार वाला नेता माना जाता है। Rajasthan News

सचिन पायलट को तीन साल से ज्यादा समय बाद संगठन में पद दिया गया है। जुलाई 2020 में बगावत के बाद पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेशाध्यक्ष से हटा दिया था। इसके बाद से उन्हें कोई पद नहीं मिला था। पायलट को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उन्हें लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। पहले उनके कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने और राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चाएं थीं। पायलट को कांग्रेस की सुप्रीम बॉडी में लेकर हाईकमान ने उन्हें अहमियत देने का भी मैसेज दे दिया है। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पायलट को जिम्मेदारी दी गई है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Video Viral: विमान में यह कैसा शोर, महिला ने गोद में उठा रखा है मोर! हैरान हुए लोग, शोर मच गया चारों…

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पायलट का बड़ा बयान
सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की फिर सरकार बनायेंगे। पायलट ने शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित मौन व्रत में भाग लेने के अवसर पर बुधवार को मीडिया से यह बात कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल में दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी और हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम इस बार राजस्थान में पिछले 25 साल से जो क्रम चल रहा उसे तोड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैंने जिन मुद्दों को उठाया उनमें पेपर लीक, आरपीएसी के सदस्य के चयन में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार इन तीनों मुद्दों को लेकर पार्टी एवं सरकार में सहमति हैं और आने वाले सत्र में इसे लेकर नियम एवं कानून बनेंगे। प्रदेश सरकार पेपर लीक एवं लोक सेवा आयोग (आरपीएसी) में सदस्य के चयन दोनों मुद्दो पर निराकरण कर आगे रास्ता रखेगी ताकि नौजवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके। हम सबकी प्राथमिकता जो नौजवान है, उनके अंदर विश्वास जागे और पेपरलीक समाप्त हो, लोगों को सजा दी जाये और सख्त कानून बनाकर आरोपियों को दंडित किया जाये, चाहे आरोपी कितना ही बड़ा हो।’

हम जनता के बीच जायेंगे | Sachin Pilot

उन्होंने कहा कि आरपीएसी में अच्छे आदमी नियुक्त हो ताकि इस पर कोई अंगुली नहीं उठा सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जो मांग की गई थी उसे भी बहुत जल्द पूरा किया जाये। पायलट ने केन्द्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है। राहुल गांधी ने लोकतंत्र, अहिंसा एवं प्यार की बात की है इसलिए उनको टारगेट किया जा रहा है। हम जनता के बीच जायेंगे अंत में जीत लोकतंत्र की होगी।

यह भी पढ़ें:– RBI Cancels License: जमाकर्ताओं में हड़कंप, ये 2 बैंक हुए बंद, कई लोगों के डूबे पैसे

राजस्थान में कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का तंज
गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत: मोदी | PM Modi On Rajasthan Congress

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Modi) ने CONGRESS पर गांरटी देना उसकी पुरानी आदत और सिर्फ झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने केवल गारंटी देकर गरीबों के साथ विश्वासघात किया है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले नौ साल देशवासियो की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है और आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है।

शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया | PM Modi

मोदी उनकी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आज यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ जूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही ही कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सभा से पहले उन्हें तीर्थराज पुष्कार जाने का सौभाग्य मिला। शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया और उनके आशीर्वाद से आज भारत में नव निर्माण का दौर चल रहा है और राजग सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए। भाजप सरकार के ये नौ साल देशवासियो की सेवा के रहे है, यह नौ साल सुशासन के रहे है एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है।

कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही | PM Modi

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास के नये संकल्प का आह्वान किया गया था इसमें राजस्थान ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी, पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई थी। बडे बड़े शहरों में आये दिन आंतकवादी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने में भी डरती थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। कांग्रेस सरकार रिमोट कंटोल से चल रही थी। निर्णय नहीं होते थे। नीतियां चौपट थी और निवेश हो नहीं रहा था। युवाओं के सामने अंधकार था। कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही थी।

मोदी ने कहा कि घोर निराशा के माहौल में वर्ष 2014 में जनता ने अपने एक वोट से विकास के विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े बड़े विशेषज्ञ बोल रहे है कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर यह बदलाव आया कैसे , इसका जवाब है, सबका साथ सबका साथ और वंचितों को वरीयता।

अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे पायलट
पायलट वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पालयट (Sachin Pilot) राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर अपनी ही कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े करते हुए 11 अप्रैल को जयपुर में अनशन पर बैठेंगे। पायलट ने आज यहां अपने निवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि वसुंधरा सरकार के समय प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने कांग्रेस के नेताओं के उठाने पर कांग्रेस की सरकार बनी और सत्ता में आने के बाद साढ़े चार साल बाद भी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया जबकि उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दो बार पत्र लिखकर इस बारे में आग्रह किया गया था।

यह भी पढ़ें:– धमकी भरा व्हाट्सऐप सरपंच से मांगी 50 लाख की फिरौती

एक दिन का अनशन करेंगे

उन्होंने कहा कि जब दो बार इस बारे में आग्रह करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने इस मांग को लेकर अब 11 अप्रैल को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे। उन्होंने कहा ‘मुझे श्रीमती सोनिया गांधी ने राज्य में पार्टी की जिम्मेदारी दी और वसुंधरा सरकार की गलत नीतियों का हमने विरोध किया, खास तौर पर हमने भ्रष्ट्राचार के मुद्दों को उठाया। जिसका परिणाम हुआ कि उनकी सरकार चली गई। जब हम विपक्ष में थे उस समय हमने कहा था कि हम भाजपा सरकार के भ्रष्ट्राचार की जांच करेंगे। मैने मुख्यमंत्री को गत वर्ष 28 मार्च को इस संबंध में पहला पत्र लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दो नवम्बर को दूसरा पत्र लिखा गया लेकिन उसका भी जवाब भी हमें नहीं मिला।

वसुंधरा सरकार के भ्रष्ट्राचार की जांच नहीं हुई

उन्होंने कहा ‘जबकि हम चाहते थे कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहे। खनन, जमीन घोटाले सहित अन्य मामलों की मांग उठाई थी लेकिन उनका कोई जवाब हमें नहीं मिला। अगर वसुंधरा सरकार के भ्रष्ट्राचार की जांच नहीं हुई तो हमारे कई विरोधी यह भ्रम फैलाएंगे कि हमारी इनसे मिलीभगत है। इसलिए हम चाहते है कि वसुंधरा सरकार के भ्रष्ट्राचार की जांच होनी चाहिए क्योंकि चुनाव में अब छह-सात महीने का समय रह गया है। ऐसे में जनता को नहीं लगना चाहिए कि हमारी कथनी और करनी में अंतर है क्योंकि हमने जनता से वादा किया था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम इनके भ्रष्ट्राचार की जांच कराएंगे।

उन्होंने एक वीडियो के जरिए गहलोत के द्वारा विभिन्न मंचों पर वसुंधरा सरकार के समय में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को उठाते एवं उनकी जांच होने के बारे में बोलते दिखाया और मांग की कि मुख्यमंत्री और हम कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की बात की थी और अब हमारी सरकार के साढ़े चार साल में इस पर कोई कदम नहीं उठाने से आगामी चुनाव के समय हम जनता में फिर से क्या मुंह लेकर जायेंगे, ऐसे में वसुधरा सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराई जानी चाहिए ताकि लोगों को यह लगे कि इस मामले में जांच हुई थी और जांच में दोषी पाये जाने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये गये हैं और जांच में अगर कोई दोषी नहीं पाया जाता हैं तो स्पष्ट जायेगा कि जो मुद्दा उठाया गया, वह सही नहीं था। उन्होंने कहा कि जनता में एक साफ सुधरा संदेश जाना चाहिए।

पायलट ने मुख्यमंत्री को लिखे दोनों पत्र मीडिया को देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि वह इस मुद्दे को आज ही उठाया हैं और पहले कभी बात नहीं की। उन्होंने कहा कि पिछले साल से वह लगातार इस मांग को उठाते आ रहे हैं औरअब जब विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय रह गया तो जिस मुद्दे के सहारे कांग्रेस की सरकार बनी उस मुद्दे पर कार्रवाई होनी चाहिए और वह अब तक नहीं हुई हैं, ऐसे में उन्हें अब इसे लेकर अनशन पर जाना पड़ रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं वह मांग कर रहे हैं कि जब मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के हम सब नेताओं ने चुनाव के समय यह मुद्दा उठाया और अब हमारी सरकार के साढ़े चार साल निकल गये और इसे भुलाया दिया गया, फिर चुनाव आने वाले हैं तो चुनाव में तो जनता जवाब मांगेगी कि क्या केवल सत्ता में आने के लिए ही भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया जबकि सरकार बनने के बाद उसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनता से किया था वादा पर…

संजीवनी सोसायटी धोखाधड़ी मामले में किए गए सवाल पर श्री पायलट ने कहा कि यह अच्छी बात है कि जिस तरह इस मामले में रुचि दिखाई गई हैं इसी तरह अन्य मुद्दों पर भी काम होना चाहिए ताकि जनता में अच्छा संदेश जा सके और हम चुनाव के समय लोगों को यह कह सके कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नहीं तो यह लगेगा कि इनकी कथनी ओर करनी में अंतर है। क्योंकि हमने जनता से वादा किया था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम इनके भ्रष्ट्राचार की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब यह साबित करने के लिए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कांग्रेस कार्यकतार्ओं को लगे कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार के समय विपक्ष में रहते हुए हमने 45 हजार करोड़ के घोटालों को लेकर आवाज उठाई थी और यह वादा किया था कि सरकार आएगी इन घोटालों पर निष्पक्ष तरीके से जांच कराएंगे और दोषियों को सजा देंगे लेकिन हमारी सरकार साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा ‘मैंने कभी द्वेषपूर्ण कार्रवाई के लिए नहीं कहा लेकिन विपक्ष के रूप में बनी हमारी विश्वसनीयता को बरकरार रखना होगा। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री से गत वर्ष 28 मार्च को पहली चिट्ठी लिखी थी। उस पर कोई जवाब नहीं मिला। फिर दो नवंबर को दूसरी चिट्ठी लिखी। उसका भी कोई जवाब नहीं आया। अब चुनाव में लोग हम पर यकीन करें, इसलिए एक्शन जरूरी है।

पायलट ने कहा कि उन्होंने राजस्थान को लेकर पार्टी आलाकमान को सुझाव दिए थे, उनमें से एक सुझाव यह भी था कि हमने विपक्ष में रहते हुए जो भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाए थे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हमने केवल चुनाव की रोटियां सेकने के लिए आरोप लगाए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सचिन पायलट के दौरे का विरोध करेंगे कोविड स्वास्थ्य सहायक
सेवा बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं कोविड स्वास्थ्य सहायक

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले के कोविड स्वास्थ्य सहायकों की ओर से 17 जनवरी को हनुमानगढ़ दौरे पर आ रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का विरोध किया जाएगा। कोविड स्वास्थ्य सहायक अपनी मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने से कांग्रेस सरकार से नाराज हैं। सीएचए संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रवि चावला ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि कोरोनाकाल में अपनी जान पर खेलकर चिकित्सा सेवा देने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायक सेवा बहाली की मांग को लेकर पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

कांग्रेस सरकार व कांग्रेस के नेता दूसरे राज्यों में जाकर कोरोना वॉरियर्स को नौकरी वापस दिलवाने की बात करते हैं लेकिन राजस्थान की राजधानी में 91 दिन भारी संख्या बल के साथ धरना देने के बाद भी सरकार की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया गया। अपने आप को युवा नेता कहने वाले सचिन पायलट भी इस मामले पर चुप हैं। चावला ने बताया कि कोविड स्वास्थ्य सहायक काफी बार पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मिलकर अपनी पीड़ा बता चुके हैं लेकिन अभी तक कोविड स्वास्थ्य सहायकों की मांगों को लेकर न तो सचिन पायलट ने मुख्यमत्री को पत्र लिखा है और न ही कोई बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को सचिन पायलट हनुमानगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के कोविड स्वास्थ्य सहायक मिलकर सचिन पायलट व कांग्रेस सरकार का विरोध करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व में भी गोगामेड़ी मेले का उद्घाटन करने आई मंत्री शकुंतला रावत का भी कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने विरोध किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजस्थान में कांग्रेस में अनिर्णय के माहौल को समाप्त करने का समय आ गया: पायलट
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य में पिछले दिनों मुख्यमंत्री बदलने को लेकर बने हालात पर कई दिनों बाद आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राजस्थान में अनिर्णय के माहौल को समाप्त करने का अब समय आ गया हैं और पार्टी इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगी। पायलट ने आज यहां अपने निवास पर मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि गत 25 सितंबर को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, पर्यवेक्षक आये थे लेकिन वह हो नहीं पाई और इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी आलाकमान से माफी मांगी थी। मामले में पार्टी पर्यवेक्षक के रुप में आये मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने इसे गंभीरता से लिया। इसे अनुशासनहीनता का मामला माना गया और पार्टी के तीन लोगों को नोटिस भी दिए। जानकारी में आया है कि नोटिस का जवाब भी दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अभी पदभार संभाला है

उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, नियम एवं कानून सब पर लागू हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अभी पदभार संभाला है, ऐसा तो हो नहीं सकता कि अनुशासनहीनता मानी गई हो और उस पर निर्णय नहीं लिया जाए। इस पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा था कि राजस्थान के संदर्भ में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। हम सब चुनाव में लगे हुए हैं, जल्द ही गुजरात के चुनाव की घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता का मामला वेणुगोपाल के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अनिर्णय के माहौल को समाप्त करने का अब समय आ गया हैं और पार्टी इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्या गहलोत पर गिरेगी गाज, सचिन पायलट को पहनाया जाएगा ताज? अब सोनिया गांधी करेगी फैसला
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि गहलोत के करीबी नेताओं पर रविवार को हुए घटनाक्रम के मामले में गाज गिर सकती है। रिपोर्ट सोनिया गांधी के पास पहुंच गई है। उधर राजस्थान (Rajasthan Politics) के सरकारी मुख्य सचेतक एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा महेश जोशी ने कहा है कि रविवार के घटनाक्रम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोई लेना देना नहीं हैं और एक भी विधायक को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के घर जाने के लिए नहीं कहा गया था। डा. जोशी ने आज मीडिया से कहा कि वह चाहते हैं कि उन्हें स्पष्टीकरण का मौका मिले और अगर आलाकमान उन्हें इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण के लिए नोटिस देता है तो हम यह सारी बातें उसमें उल्लेख करेंगे।

अगर आलाकमान कोई सजा भी देगा तो भुगतने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि परसों जो हुआ उसमें गहलोत का कोई लेना देना नहीं हैं। नोटिस के बारे में पूछने पर कहा कि अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला हैं लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें नोटिस दे ताकि स्पष्टीकरण देने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता वेणुगोपाल का ट्वीट बैठक का एजेंडा था जिसमें कोई रायशुमारी का जिक्र नहीं था। वहीं रविवार के घटनाक्रम की रिपोर्ट खड़गे ने सोनिया गांधी को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, अब सोनिया गांधी को फैसला लेना है कि गहलोत को मुख्यमंत्री से हटाकर सचिन पायलट को सीएम बनाया जाएगा या नहीं।

रविवार के घटनाक्रम से गहलोत का कोई लेना देना नहीं: जोशी

उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हमारी तीनों बातें प्रस्ताव का हिस्सा बने, हमने सिर्फ इतना कहा कि यह बात यह आलाकमान तक पहुंचा दी जाये, इसके बाद आलाकमान के फैसले पर एक लाइन का प्रस्ताव हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन को कोई भ्रम हुआ है, हमें तो बैठक का एजेंडा ही पता नहीं था। उन्होंने कहा कि हमने आलाकमान के प्रति वफादारी में कोई कमी नहीं रखी हैं। कोई हमारी वफादारी पर शक खडा करेगा तो हम उस वफादारी को सिद्ध करेंगे और वफादारी तो सिद्ध कर दी है। अगर हमारी वफादारी नहीं होती तो कब की ही सरकार गिर गई होती।

डा जोशी ने कहा कि बैठक में रायशुमारी के बारे में कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब विधाायक दल की बैठक में रायशुमारी का एजेंडा नहीं था तो उन पर आरोप क्यों लगाये जा रहे है। बैठक में रायशुमारी होगी, यह हमारे पास एजेंडा नहीं था। बैठक से पहले चर्चा एवं शंका हुई, उसके समाधान के लिए विधायक दल की बैठक से पहले रायशुमारी के लिए विधायक इकट्ठे हुए। सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के बयान पर उन्होंने कहा कि इस पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन उनसे अनुरोध है कि उनकी बातें ऐसी लगनी चाहिए कि मंत्री बोल रहा है।

Bharatpur : जलती चिता से महिला का शव निकाला, जानें क्या है मामला

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सचिन पायलट को रोकने के लिए हाईकमान से भिड़ा गहलोत खेमा
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन करने से पहले आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के घर जुटे गहलोत खेमे के विधायकों के नहीं आने एवं उनके इस्तीफे देने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी के घर जाने के बाद नहीं हो पाई। गहलोत खेमे के विधायकों को कहना है कि वे चाहते है कि सियासी संकट (Rajasthan Politics) के समय गहलोत का जिन 102 विधायकों ने साथ दिया उनमें से किसी को भी नया मुख्यमंत्री बना दो और इसके बाद गहलोत को मुख्यमंत्री से हटा दो।

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से कहा कि विधायकों की यही भावना है कि इन 102 विधायकों में से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है उन्हें मंजूर है लेकिन भाजपा के षडयंत्र को कामयाबा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नाराजगी है तो पार्टी के मुखिया सुनेंगे तो दूर भी हो जायेगी।

गहलोत खेमे के विधायक के नहीं आने से कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई | Rajasthan Politics

मुख्यमंत्री निवास पर शाम सात बजे आयोजित इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर्यवेक्षक के रुप में जयपुर पहुंचे लेकिन बैठक शुरू होने से पहले गहलोत खेमे के विधायकों के धारीवाल के घर पहुंचने से यह बैठक शुरू होने में देरी होने लगी और बताया गया कि अब यह बैठक आठ बजे शुरू होगी लेकिन आठ बजे भी बैठक शुरू नहीं हो पाई और इसके बाद रात नौ बजे तक यह बैठक नहीं शुरू हुई और इसके बाद धारीवाल के घर जुटे मंत्री एवं विधायक अपना इस्तीफा लेकर डा जोशी के घर पहुंच गये। बताया गया है कि गहलोत खेमे के 82 विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे हैं। विधायकों ने डा जोशी से मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया है।

धारीवाल के घर 92 विधायक मौजूद

इससे पहले खाचरियावास ने कहा कि धारीवाल के घर 92 विधायक मौजूद है और सभी विधायक डा जोशी के घर जा रहे है। उन्होंने कहा कि विधायकों की भावना समझनी चाहिए। सियासी संकट के समय जब ये विधायक होटलों में बंद थे और संघर्ष किया उनकी भावना समझनी चाहिए। उनसे पूछा गया कि क्या सचिन पायलट के प्रति इतनी नफरत क्यों है, इस पर उन्होंने कहा कि नफरत नहीं हैं और यहां बैठक में किसी का नाम नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी विधायक अपने इस्तीफे देने उनके घर जा रहे हैं। उधर विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा का कहना है कि यहां 82 विधायक हैं।

गहलोत का शक्ति प्रदर्शन

जादूगर कहे जाने वाले गहलोत का यह शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है और गहलोत ने ताकत दिखाई और फिर साबित कर दिया है कि विधायक उनके पक्ष में हैं। डा सी पी जोशी के घर पहुंचे कुछ विधायकों का यह भी कहना है कि अशोक गहलोत को हटाना है तो डा सी पी जोशी को मुख्यमंत्री बना दो। उल्लेखनीय है कि बैठक के लिए पूर्वउपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई विधायक मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके थे लेकिन धारीवाल के घर जुटे विधायकों के नहीं आने से बैठक खटाई में पड़ गई। अब सभी की नजरे कांग्रेस आलाकमान पर टिकी है कि वह क्या फैसला लेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सचिन पायलट का सीएचए कर्मियों ने किया घेराव
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कोविड हैल्थ असिस्टेंट (सीएचए) कर्मचारियों ने घेराव करते हुए सरकारी नौकरी में बहाल करवाने की मांग रखी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पायलट नई दिल्ली (सराय रोहिल्ला) एक्सप्रेस द्वारा आज सुबह श्रीगंगानगर पहुंचे। सीएचए कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुखदीप सुखी की अगुवाई में काफी संख्या में सीएचए कर्मचारियों ने पायलट को ट्रेन से उतरते ही घेर लिया। यह कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सरकारी सेवा में वापस लिए जाने की मांग करने लगे।

घेराव करने वालों में महिला कर्मी भी काफी संख्या में रहीं शामिल

पायलट के ट्रेन से उतर कर रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में अपनी गाड़ी तक पहुंचने के दौरान सीएचए कर्मचारी लगातार उनके आगे पीछे नारेबाजी करते रहे। वे बार-बार मांग कर रहे थे कि उनको वापिस सरकारी सेवा में लिया जाए। घेराव करने वालों में महिला कर्मी भी काफी संख्या में शामिल रहीं। उन्होंने चिल्ला चिल्ला कर सचिन पायलट का ध्यान अपनी मांग की तरफ और जयपुर में शहीद स्मारक पर चल रहे धरने की तरफ आकृष्ट करवाया। कांग्रेसजनों द्वारा रेलवे स्टेशन पर सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया।

धक्का-मुक्की और रेलम पेल के बीच सीएचए कर्मचारी सचिन पायलट के समक्ष अपनी बात रखने में सफल रहे। प्रदेश संयोजक सुखदीप सिंह अटवाल ने बताया कि जब तक सभी कर्मचारियों को वापिस सेवा में नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कोविड सहायकों की अस्थाई तौर पर नियुक्तियां की थीं। वर्ष 2021 में भी इन सहायकों से इस महामारी से निपटने में सहयोग लिया गया। सी एच ए फ्रंटलाइन वर्कर बनकर काम किया। इस वर्ष संक्रमण कमजोर पड़ने पर राज्य सरकार ने 31 मार्च के बाद इनके सेवाकाल को नहीं बढ़ाया। अब यह कर्मचारी वापिस सेवा में लेने की मांग कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।