Deck - Sach Kahoon Hindi

नेशनल हाई-वे पर बन रहे फ्लाईओवर का डेक स्लैब गिरा, चार मजदूर घायल
लिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए राहत बचाव कार्य जारी

बस्ती (सच कहूँ))। वाराणसी में फ्लाईओवर की बीम गिरने का मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि आज बस्ती में नेशनल हाई-वे पर बन रहे फ्लाईओवर का डेक स्लैब गिर पड़ा। जिससे चार मजदूर घायल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही राहत कार्य जारी है। बस्ती में लखनऊ को गोरखपुर से जोडऩे वाले नेशनल हाई-वे-28 पर बने रहे फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब आज गिर पड़ा। इस हादसे में चार लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी भी मलवे में दो लोग फंसे हैं। जिनको बाहर निकालने के साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है।

बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर बन रहे फुट एरिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक डेक स्लैब आज सुबह अचानक गिर गया। इसमें चार मजदूर घायल हो गए हैं। इसके मलवे के नीचे और मजदूर दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए राहत बचाव कार्य जारी है। फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब गिर गया।घायल मजदूरों में धर्मेंद्र सिंह और सुरेश राय के रूप में पहचान हुई है। इन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ओवर ब्रिज और पिलर के बीच फंसे मजदूर बाबू साह को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

बस्ती जिले के फुटहिया राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले निर्माणाधीन फ्लाइओवर की डेक स्लैब गिरने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के साथ ही वहां पर यातायात सुचारू कराने का निर्देश दिया है। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए है। पुल का निर्माण एनएचएआई करा रही थी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें