Presiden - Sach Kahoon Hindi

राहुल गांधी अाज राजस्थान के दौरे पर, फूकेंगे चुनावी बिगुल
जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे

जयपुर (सच कहूँ) । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जयपुर के दौरे पर आएंगे और राजस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी यहां रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे।

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने यहां पहुंचकर राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और उचित निर्देश दिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने वीरवार को बताया कि राहुल कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिए आ रहे है। वह पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे और उन्हें बताएंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है

उल्लेखनीय है कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की‘राजस्थान गौरव यात्रा’पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई है। पायलट के अनुसार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है और यह वही शहर है जहां से उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस कारण से कांग्रेस पार्टी के लिए जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें