Nurse - Sach Kahoon Hindi

स्वास्थ्य मंत्री ने पल्स पोलियो राउंड का किया शुभारंभ, नवंबर व दिसंबर महीने में होगी 1000 नर्सों की भर्ती: डॉ. बलवीर सिंह
दिसंबर से हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का कार्ड

तीन दिवसीय अभियान में 16 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गांव चनार्थल कलां स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पल्स पोलियो राउंड का औपचारिक शुभारंभ किया। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य के 13 जिलों में चलाए जा रहे इस तीन दिवसीय अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 16 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पंजाब में पोलियो का कोई केस नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इस बीमारी के चलते एहतियात के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। Fatehgarh Sahib

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग में डॉक्टरों की भर्ती के बाद अब नवंबर में 500 और दिसंबर में 500 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि चनार्थल कलां सीएचसी में जल्द ही अतिरिक्त डॉक्टर भेजे जाएंगे, ताकि लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को तभी पूरा किया जा सकता है, जब हर बच्चे को आवश्यक टीकाकरण दिया जाए। इस मौके एसडीएम अरविंद गुप्ता, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी संकर शर्मा, सरपंच राजदीप सिंह टिवाणा, हरी सिंह टौहड़ा, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सरिता समेत अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

वहीं हलका विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं, जो पूर्व सरकारें 70 सालों में नहीं कर पाईं। वहीं डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि पोलियो के पूर्ण उन्मूलन के लिए हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। स्वास्थ्य निदेशक (परिवार कल्याण) डॉ. अदिति सालारिया ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1978 में पंजाब को पोलियो मुक्त घोषित किया था, लेकिन पड़ोसी देशों में मामलों के चलते एहतियातन यह अभियान जारी है। इस दौरान समारोह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोलियो से बचाव का संदेश भी दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 24,768 बच्चों को पिलाई पोलियो की बूंदें

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। सिविल सर्जन डॉ. अरविंद पाल सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे ‘सब नेशनल पल्स पोलियो अभियान’ के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथ लगाकर और ट्रांजिट टीमों द्वारा सफर कर रहे बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलार्इं। विभाग ने पहले ही दिन 24,768 बच्चों को पोलियो की खुराक देकर 48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) की निदेशक डॉ. अदिति सालारिया ने रविवार को फतेहगढ़ साहिब में कई बूथों का निरीक्षण किया। Fatehgarh Sahib

उन्होंने कहा कि पोलियो पर जीत बनाए रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह जीवन रक्षक दवा पिलाना जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें और इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने बच्चों को यह खुराक जरूर दिलाएं। उन्होंने बताया कि जो बच्चे बूथों पर नहीं आ सके, उन्हें अगले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

यह भी पढ़ें:– Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले: हाउसिंग बोर्ड का एचएसवीपी में विलय

जनाना चिकित्सालय की नर्सों ने किया अनूठा प्रदर्शन
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिती के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर में राज्यवापी आंदोलन चल रहा है। इसी के तहत प्रदेश मुख्यालय के एसएमएस में धरने के पांचवे दिन नर्सेज ने सुंदरकांड का पाठ किया। प्रदेश संयोजक रमेश सैनी ने बताया की केंद्र के समान वेतन, वेतन विसंगति,कैडर रिव्यू,ठेका प्रथा भर्ती पर रोक लगाने एवं मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसियों से कार्यरत नर्सेज का वेतनवृद्धि सहित 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना जारी है। इसके तहत जनाना अस्पताल के नर्सेज द्वारा धरना स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। Jaipur News

इस मौके पर संघर्ष समिति के नरेंद्र शेखावत, राजेंद्र राणा, रमेश सैनी, महिपाल सामोता, सीजी वर्गिस, देवेन्द्र पंत, मनोज मीणा, सोमसिंह मीणा, रामावतार कुंडारा, सूजा वर्गिस, किरण प्रजापत, राकेश यादव, अभिषेक शर्मा, राजकुमार महला, धीरज बुगालिया, रवि सैनी, रवि शर्मा, पीयूष कुमार, आशीष भारद्वाज, रोबिन शर्मा, अंजू शर्मा, पिंकी सोनी, सुमन डेलू, रवीना यादव उपस्थित रहे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– भाजपा सत्ता में आई तो भर्तियों की जांच कराएंगे : राजेंद्र राठौड़

धुंध: बस ने नर्स को कुचला, मौत
एक्टिवा पर सवार होकर अस्पताल जा रही थी

Jalandhar: मौसम में अभी भी उतार-चढ़ाव चल रहा है। धुंध के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। रेल, हवाई एवं सड़क यातायात पर इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। जालंधर में सोमवार सुबह बस ने एक्टिवा सवार नर्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी वाहन हादसे हुए हैैं। जालंधर में धुंध के कारण रामा मंडी पुल के पास एक निजी यूनिवर्सिटी की बस ने एक्टिवा सवार नर्स को कुचल दिया। जालंधर कैंट में रहने वाली मनप्रीत कौर जोहल अस्पताल में नर्स थी। वह सुबह एक्टिवा से अस्पताल जाने के लिए निकली थी जैसे ही वह रामामंडी पुल के पास पहुंची तभी निजी यूनिवर्सिटी की बस ने उसे टक्कर मार दी। मनप्रीत के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मनप्रीत मूलरूप से गुरदासपुर की रहने वाली थी।

ट्रक के पीछे भिड़ी बस

वहीं, सुच्ची पिंड के पास रविवार देर रात ट्रक का टायर पंचर हो गया ड्राइवर ने ट्रक हाईवे पर ही खड़ा कर दिया, जिससे सुबह धुंध में खड़े ट्रक के पीछे सवारियों से भरी बस टकरा गई। बस के पीछे एक कार और टकरा गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

देरी से पहुंची ट्रेन

धुंध के कारण ट्रेन नंबर 11057-58 अप-डाउन एक्सप्रेस करीब छह घंटे लेट रही। डीलक्स एक्सप्रेस बांद्रा-अमृतसर डेढ़ घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। सदभावना एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस ट्रेनें 18 घंटे से भी अधिक देरी से अंबाला पहुंची। अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस का समय 12 बजे चलने का था लेकिन वह देर शाम तक नहीं आई। अमरनाथ गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम पांच बजे अंबाला आनी थी और लेकिन पूरे 48 घंटे बाद रविवार शाम सात बजे के बाद पहुंची। वाराणसी-जम्मू एक्सप्रेस पांच घंटे और शान ए पंजाब करीब आठ घंटे देरी से चल रही हैं।