Kapil Dev - Sach Kahoon Hindi
मैं अब स्वस्थ हो रहा हूंः कपिल देव
नयी दिल्ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। भारत को पहली बार अपनी कप्तानी में 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले कपिल को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी राजधानी के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल को शुक्रवार देर रात सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद वह रात एक बजे ओखला स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। फोर्टिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि कपिल सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। 62 वर्षीय कपिल की जांच की गयी और कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ अतुल माथुर ने रात में ही कपिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की।
यह भी पढ़े- स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा खतरा वायु प्रदूषण
कपिल ने ट्वीट कर कहा, “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आप सभी का मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए आभारी हूं। मैं अब स्वस्थ हो रहा हूं।” उल्लेखनीय है कि क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, कांग्रेस नेता शशि थरूर, पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान, कमेंटेटर हर्षा भोगले, आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तथा उनके असंख्यक प्रशंसकों ने कपिल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
कपिल देव ने पहली बार 1982-83 के सीजन में श्रीलंका के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाली थी (Kapil Dev )
उन्होंने कहा- कई चीजें आपको पहले मिल जाती हैं और उनकी अहमियत बाद में समझ आती है।
नई दिल्ली। कपिल देव (Kapil Dev) ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपनी कप्तानी के दिनों की कुछ यादें साझा कीं। 1982-83 के सीजन में 23 साल की उम्र में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले कपिल ने कहा, “कप्तान की भूमिका में आने के बाद मुझे काफी अजीब लगता था कि मैं इस पद पर पहुंच गया और मेरे हीरो मेरे नेतृत्व में खेल रहे हैं। इसलिए वह काफी मुश्किल समय था। लेकिन मैंने एक बात ठान ली थी कि फील्ड पर मैं कप्तान हूं और फील्ड के बाहर सभी सीनियर्स मेरे कप्तान।”
कपिल ने कहा, “जब मुझे कप्तानी सौंपी गई तो मैं खुश होने के साथ डरा हुआ था। खुशी इस बात की थी कि सिलेक्टर्स ने मुझे कप्तानी के लायक समझा और डर इस बात का था कि आखिरी सीनियर खिलाड़ियों को मैं कैसे संभालूंगा। लेकिन सीनियर्स के साथ रहना भी अपने आप में एक खुशी की बात थी।”
गावस्कर की गैर-मौजूदगी में पहली बार संभाली थी कप्तानी
कपिल देव 1982-83 के श्रीलंका दौरे पर पहली बार टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए थे। इस दौरान सुनील गावस्कर को आराम दिया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ 1982-83 के वेस्टइंडीज दौरे में उन्हें पहली बार पूर्ण कप्तान बनाकर भेजा गया था। 1983 वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाने में कपिल की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने टूर्नामेंट में बल्लेबाजी में 303 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 12 विकेट लिए थे।
1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत पर बन रही फिल्म 83 पर एक सवाल भी पूछा गया।
इसमें अभिनेता रणवीर सिंह कपिल की भूमिका निभा रहे हैं।
इस पर कपिल ने कहा, “यह फिल्म मेरे बारे में नहीं, बल्कि इस बारे में है कि पूरी टीम ने कैसे एकजुट प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई।”
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि रणवीर मेरा रोल करेंगे, लेकिन यह किसी एक व्यक्ति की नहीं पूरी टीम की फिल्म है।”
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
इमरान के शपथग्रहण समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू आमंत्रित
कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने शपथग्रहण समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियों सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित किया है। डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद खान के हवाले से बताया कि पार्टी ने 1992 विश्वकप क्रिकेट टीम को भी आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि 1992 में इमरान की कप्तानी में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता था। श्री जावेद के मुताबिक श्री खान का शपथग्रहण समारोह को 18 अस्त को होगा, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें