Salesman - Sach Kahoon Hindi

नशा इस तरह हो रहा लोगों पर हावी, सेल्समैन की ही जिन्दगी ले डाली
शराब देने से मना करने पर दिया वारदात को अंजाम

जींद। नशा इस कदर लोगों के मन पर हावी हो गया है कि (Salesman Murder) अगर नहीं मिलता है तो नशेड़ी किसी भी हद से गुजरने में गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे ही हरियाणा के जींद में किनाना गांव के पास शराब ठेके में सो रहे सेल्समैन की शराब देने से मना करने पर अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। सेल्समैन का शव सुबह बुरी तरह से खून से सना हुआ ठेके के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान भी हैं। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवा कर परिजनों को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डायल 112 को सूचना पर भाग खड़े हुए थे हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को कुछ लोग ठेके पर आए और (Salesman Murder) शराब की डिमांड करने लगे लेकिन राजेश ने शराब ठेका बन्द होने की बात कहकर उन्हें शराब देने से मना कर दिया। सेल्समैन के ऐसा करने पर अज्ञात लोग दरवाजे को पीटने लगे तो सेल्समैन राजेश ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।

डायल 112 की टीम कुछ देर वहां पर रुकी और (Salesman Murder) उसके बाद वहां से चली गई। सेल्समैन राजेश भी निश्चिंत होकर शराब ठेके को अंदर से लॉक करके सो गया। सुबह लोगों ने सेल्समैन राजेश की लाश ठेके के बाहर पड़ी देखी। राजेश के सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। ठेके का दरवाजा भी टूटा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गुलशन कुमार पुण्यतिथि: जूस बेचने वाला बन गया म्यूज़िक किंग
5 मई 1956 को गुलशन  का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी अरोड़ा परिवार में हुआ था।

मुंबई(एजेंसी)। 12 अगस्त को गुलशन कुमार की पुण्यतिथि होती है। अगर आज वो हमारे बीच होते तो 62 साल के होते। उनके बेटे भूषण कुमार आज देश के जाने- माने फ़िल्म निर्माता हैं। गुलशन कुमार ने अपने दम पर फ़िल्मी संगीत का चेहरा बदलने का काम किया है।एक दौर था जब फ़िल्मी गाने या तो सिनेमा के दौरान या रेडियो पर ही सुने जाते लेकिन, गुलशन कुमार ने टी सीरीज के कैसेट के जरिये संगीत को घर-घर पहुंचाने का काम किया। 5 मई 1956 को गुलशन कुमार का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में एक पंजाबी अरोड़ा परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम गुलशन दुआ था उनके पिता दिल्ली के दरियागंज बाजार में एक फलों के जूस की दुकान चलाते थे। वहां से शुरू हुई उनकी यात्रा एक अलग मुकाम तक पहुंची! अब उन पर एक बायोपिक की चर्चा है जिसे टी सीरीज और आमिर ख़ान मिलकर बनाने वाले हैं।

सोनू निगम जैसे कई गायकों को ब्रेक देकर उनके करियर में अहम योगदान दिया

गुलशन कुमार की कहानी ज़ीरो से हीरो बनने की कहानी है।

गुलशन ने इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री में ऐसे समय पर कदम रखा जब ये धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा था।

वो अपनी मेहनत, दूरदृष्टि और जज्बे से संगीत उद्योग को काफी आगे ले गए।

गुलशन नेसोनू निगम जैसे कई गायकों को ब्रेक देकर उनके करियर में अहम योगदान दिया!

गुलशन ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी बनायी जो भारत में सबसे बड़ी संगीत कंपनी बन गई।

गुलशन ने इसी संगीत कंपनी के तहत ‘टी-सीरीज’ की स्थापना की।

आज ‘टी-सीरीज’ देश में संगीत और फ़िल्म निर्माण की दिशा में एक बड़ा नाम है।

गुलशन 1992-93 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से थे

गुलशन कुमार ने अपने धन का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए दान करके एक मिसाल कायम की। उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए नि: शुल्क भोजन उपलब्ध कराता है। गुलशन 1992-93 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से थे।

12 अगस्त, 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर गोली मारकर गुलशन की हत्या कर दी

ऐसा माना जाता है कि गुलशन ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड की जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई! 12 अगस्त, 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर गोली मारकर गुलशन की हत्या कर दी गयी थी। गुलशन कुमार की मृत्यु के बाद उनके पुत्र भूषण कुमार ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ज़िम्मेदारी संभाल ली। उनकी बेटी, तुलसी कुमार भी एक जानी-मानी सिंगर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें