Boxer - Sach Kahoon Hindi

Imane Khelif: महिला बनकर ओलंपिक मेडल जीतने वाली बॉक्सर इमान खलीफ निकला पुरुष!
मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

नई दिल्ली (एजेंसी)। Imane Khelif: अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। अल्जीरियाई बॉक्सर ने महिला कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ओलंपिक के दौरान इमान के जेंडर को लेकर विवाद हुआ था। अब सामने आई मेडिकल रिपोर्ट वाकई चौंका देने वाली हैं, जिनमें बताया गया कि इमान के अंदर पुरुषों वाले कई अंग हैं। दस्तावेज के अनुसार, जिसे फ्रांसीसी पत्रकार जफर ऐत औदिया सुरक्षित करने में सफल थे, उसमें बताया गया कि खलीफ के पास आंतरिक अंडकोष और गुणसूत्र (पुरुष गुणसूत्र) हैं, जो 5-अल्फा रिडक्टेस अपर्याप्तता नामक डिसऑर्डर की तरफ इशारा करते हैं। Imane Khelif

बता दें कि ओलंपिक के दौरान इमान खलीफ के सामने खेलने वाली कई महिला बॉक्सर ने इशारों-इशारों में इस बात को उजागर करना चाहा था कि इमान के पास गुणसूत्र हैं। पेरिस के क्रेमलिन-बिसेत्रे अस्पताल और अल्जीयर्स के मोहम्मद लामाइन डेबाघिन अस्पताल के एक्सपर्ट्स ने 2023 की एक रिपोर्ट में कई खुलासे किए थे। रिपोर्ट में इमान के जैविक लक्षणों के बारे में बताया गया, जैसे आंतरिक अंडकोष का अस्तित्व और गर्भाशय की कमी। Imane Khelif

इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक, एक एमआरआई में इमान के माइक्रोपेनिस की मौजूदगी का भी पता चला। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिपोर्ट सामने आने के बाद इमान पर क्या कुछ एक्शन होता है।

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया था बैन

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब इमान खलीफ के जेंडर पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2023 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन उन्हें बैन भी कर चुका है। दिल्ली में बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इमान को वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडल मैच में हिस्सा लेने से बैन कर दिया था।

जेंडर विवाद पर पहले क्या बोल चुकी हैं खलीफ?

जेंडर विवाद पर इमान खलीफ ने पहले कहा था, “बाकी किसी भी महिला की तरह मैं भी महिला हूं। मैं एक महिला के रूप में पैदा हुईं, मैं एक महिला की तरह रहती हूं और मैं क्वालीफाई करती हूं।” यूएस के पूर्व राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप, लेखक जे.के. राउलिंग और टेसला के सीईओ एलन मस्क इमान खलीफ के जेंडर पर बात की थी, जिसके बाद इमान ने कहा था कि इन लोगों की वजह से फैलाए गए विवाद से उन्हें बहुत असर पड़ा।

यह भी पढ़ें:– US Election Results 2024 Live: डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

Nitu Ghanghas: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। खेल की दुनियां से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय बॉक्सर Nitu Ghanghas ने इतिहास रच दिया है। नीतू ने फाइनल में मंगोलिया की बॉक्सर को 5-0 से मात देते हुए वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता।

मिनी क्यूबा भिवानी की लाड़ली नीतू घनघस ने एक (Boxer Nitu Ghanghas) बार फिर गोल्डन पंच मार कर विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हांसील कर देश व बेटियों का नाम रोशन किया है। नीतू की जीत पर उसका पूरा परिवार व कोच गर्व जता रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि अब नीतू ओलंपिक में गोल्ड लाएगी।

Nitu Ghanghas Faimly: हर घर में जन्मे नीतू ! ताऊ रणबीर बोले, बहुत खुशी, हर घर में पैदा हो नीतू

भिवानी को यू ही मिनी क्यूबा नहीं कहा जाता। यहाँ के लाड़ले व लाड़ली अपने मुक्कों की बदौलत पूरी दुनिया में धूम मचा देते हैं। इसकी ताजा बानगी नीतू घनघस है। वही नीतू जो (Boxer Nitu Ghanghas ) बीते साल कॉमनवेल्थ में गोल्डन गर्ल बनी थी। नीतू ने आज दिल्ली में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी गोल्डन पंच मार कर देश का गौरव व बेटियों का मान बढ़ाया है।

अपनी शिष्या नीतू की जीत पर बोले कोच जगदीश

नीतू की जीत पूरे देश व बेटियों के लिए गर्व की बात | Nitu Ghanghas

नीतू ने साक्षी बार का भी बदला लिया- कोच

पिता जयभगवान बोले, धड़कनें बढ़ी थी पर बेटी का हौंसला देख गोल्ड का यकीन था

ताऊ रणबीर बोले, बहुत खुशी, हर घर में पैदा हो नीतू

साथी बॉक्सर बोली, हम सब के लिए प्रेरणा बनी नीतू

नीतू के भाई सीटू बोले, नीतू ओलंपिक में भी लाएगी गोल्ड

अपनी लाड़ली का मैच देखने पूरा परिवार दिल्ली गया था। रिंग में अपनी बॉक्सर बेटी (Boxer Nitu Ghanghas) के मुक्के देखते हुए कभी परिजन व कोच भावुक हुए तो कभी उनके दिलों की धड़कने बढ़ी। पर नीतू ने सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मंगोलिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर को अपने दमदार मुक्कों से धूल चटा दी। नीतू ने फाइनल मुकाबला एकतरफा जीता।

वहीं नीतू के पिता जयभगवान ने बताया कि दिल्ली से लेकर गाँव  तक जश्न का माहौल है। मैच का दौरान धड़कनें बढ़ रही थी पर नीतू पूरे मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। वहीं नीतू के ताऊ रणबीर प्रधान ने कहा कि धड़कनें बढने लगी थी पर नीतू ने कहे अनुसार गोल्ड जीता। उन्होंने कहा कि हर घर में नीतू पैदा होनी चाहिए।

यभगवान (नीतू के पिता) व रणबीर प्रधान (नीतू के ताऊ)

नीतू के भाई सीटू घनघस ने कहा बहन की जीत कि बहुत खुशी है। उन्होंने पूरा (Nitu Ghanghas ) भरोसा है कि अब नीतू ओलंपिक में भी गोल्ड लाएगी। वहीं नीतू की साथी बॉक्सर सोनिका ने कहा कि नीतू की जीत से सभी को हौंसला मिला है। नीतू सभी के लिए प्रेरणा बनी है। अब भिवानी की और बेटियाँ भी गोल्ड लाएँगी।

सीटू घनघस (नीतू का भाई) व सोनिका (बॉक्सर)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को सरकार ने दिया पांच लाख रुपए का चैक
चंडीगढ़। पंजाब के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पांच लाख रुपए का चैक लुधियाना में सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर को भेंट किया। ज्ञातव्य है कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अपने कार्यालय में विशेष तौर पर बुलाया था और उसे पाँच लाख रुपए देने का ऐलान किया था। सोढी ने मंगलवार को बताया कि सिमरनजीत कौर ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज है। उन्होंने खिलाड़ी की माता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को उस पर गर्व है जिसने एशिया ओशेनिया क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में उपस्थिति दर्ज करने का दावा किया।

यह भी पढ़े- परीक्षार्थियों की मदद करेंगे सोनू सूद

उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज पंजाब की उन लड़कियों के लिए भी एक मिसाल है जो मुक्केबाजी के खेल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। साधारण परिवार की बेटी की यह आसाधारण प्राप्ति है और उसे आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जायेगी। राणा सोढी ने सिमरनजीत कौर की ओलंपिक की तैयारी का समूचा खर्चा उठाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना जिले के गाँव चकर की इस मुक्केबाज ने गाँव से ही अपना करियर बनाना शुरू किया।

2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीते। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट आॅफ स्पोर्टस में भी इस मुक्केबाज ने तैयारी की। मौजूदा समय में यह खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त है। इस मौके पर श्रीमती राजपाल कौर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि सिमरनजीत कौर कड़ी मेहनत और पंजाब सरकार के सहयोग से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी और देश प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मैरीकॉम वीरांगना सम्मान से विभूषित
दो लाख रूपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति

पत्र किया प्रदान | Mary Kom

ग्वालियर (वार्ता): मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्त्रीत्व को नई परिभाषा देकर अपने शौर्य बल से नए प्रतिमान गढ़ने वाली विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज श्रीमती एमसी मैरी कॉम (Mary Kom) को वीरांगना सम्मान.2015 से विभूषित किया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया तथा जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने मैरी कॉम को इस सम्मान से कल अलंकृत किया। ]

मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत्त इस अलंकरण के रूप में उन्हें दो लाख रूपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ओलम्पिक एशियाड व राष्ट्रमण्डल खेलों सहित विश्व स्तरीय अन्य प्रतियोगिताओं में मुक्केबाजी के तमाम खिताब मैरीकॉम अपने नाम कर चुकीं हैं।

दो दिवसीय वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले के पहले दिन महापौर विवेक नारायण शेजवलकर भजन साम्राज्ञी श्रीमती अनुराधा पौडवाल, सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ल, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी नगर निगम सभापति राकेश माहौर एवं संस्कृति विभाग के संचालक अक्षय सिंह विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

यहाँ रानी लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने स्थित मैदान पर बलिदान मेला आयोजित हो रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री एवं बलिदान मेले के संस्थापक अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया की पहल पर आयोजित हो रहा यह 19वाँ बलिदान मेला है। इस साल झाँसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान की 160वीं वर्षगाँठ भी है।

बलिदान मेले से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है | Mary Kom

इस मौके पर श्री पवैया ने कहा कि बलिदान मेले से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। देश मुझे क्या देगा इसके बजाय मैं देश को क्या दे सकता हूँ युवाओं में ऐसी भावना इस बलिदान मेले के माध्यम से पैदा होती है। उन्होंने कहा ग्वालियर को संगीत एवं शौर्य की धरा कहा जाता है। यह तानसेन की जन्मभूमि तो लक्ष्मीबाई का बलिदान स्थल है। बलिदान मेले के मंच पर श्रीमती मैरी कॉम और श्रीमती अनुराधा पौडवाल की मौजूदगी से शौर्य व संगीत का मिलन हुआ है।

वहीं श्रीमती मैरीकॉम ने कहा कि हमने मुक्केबाजी को एक चुनौती के रूप में लेकर इस मिथक को तोड़ने का प्रयास किया है कि लड़कियां भी हर वह काम कर सकती हैं जो लड़के कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक बल वाले मुक्केबाजी खेल को चुनने पर बचपन में मेरी भी हँसी उड़ाई गई। मगर हमने हिम्मतपूर्वक इस खेल में महारत हासिल कर देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

शहीद ज्योति यात्रा का ग्वालियर शहर

में भव्य स्वागत | Mary Kom

उन्होंने कहा कि एशियाड कॉमनवेल्थ एवं विश्व स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में मुझे स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। ओलम्पिक में मैंने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। हमारा सपना है कि वर्ष.2020 के ओलम्पिक में हम देश के लिये गोल्ड जीतें। उन्होंने बालिकाओं को संदेश देते हुए आहवान किया कि वे अपने आप को कम न समझें। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि शादी एवं माँ बनने के बाद भी हमने तमाम मैडल हासिल किए हैं।

शहीद ज्योति स्थापना के बाद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के मौलिक शस्त्रों की प्रदर्शनी तथा याद करो कुर्बानी स्वराज संस्थान की क्रांतिकारियों पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन जनसंपर्क डॉ नरोत्तम मिश्र व श्री पवैया द्वारा किया गया। प्रदर्शनियों में वीरांगना लक्ष्मीबाई के अस्त्र.शस्त्र और देश की महान वीरांगनाओं की जीवन गाथा प्रदर्शित की गई है। वीरांगना बलिदान मेला में झॉसी के किले से चलकर आई शहीद ज्योति यात्रा का ग्वालियर शहर में भव्य स्वागत हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डेढ़ साल बाद बॉक्सर दिनेश फिर रिंग में
नया जोश 7 मजबूत पंच से प्रतिद्वंदियों को किया पहले राऊंड में ही बाहर

रास नहीं आया बड़ागुढा थाना का कार्यभार

2018 के कॉमन वेल्थ व एशियन गेम्स पर हैं निगाहें

Odhan, Raju: अपने दमदार पंच की बदौलत हरियाणा पुलिस में बतौर उप-निरीक्षक भर्ती हुए इंस्पेक्टर दिनेश सांगवान ने कुछ समय तक बॉक्सिंग से दूरी बनाकर एक बार फि र से नए जोश के साथ रिंग में इंट्री कर खलबली मचा दी है। दिनेश इस समय गुवाहटी में 8 दिसंबर से चल रही नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेल रहे हैं, जहां उन्होेंने अपने दमदार पंच का लोहा मनवाते हुए राजस्थान के बॉक्सर को पहले ही राऊंड में रिंग से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिनेश की निगाहें फिलहाल 2018 में इंग्लैंड में होेने वाली कॉमन वेल्थ एवं एशियन गेम्स पर हैं। दिनेश का मुकाबला रविवार को 91 किलो भार वर्ग में राजस्थान के बॉक्सर कनिश से हुआ, जहां दिनेश ने उसे पहले ही राऊंड में बाहर का रास्ता दिखाते हुए सैमीफाईनल मुकाबले में जगह बना ली है। बॉक्सर दिनेश सोमवार रात्रि को होने वाले मुकाबले में हिमाचल से अपने प्रतिद्वंदी विरेन्द्र से भिडेंÞगे।

गौरतलब है कि भिवानी के मित्ताथल गांव के रहने वाले दिनेश कुमार को वर्ष 2008 में बॉक्सिंग में उसकी दमदार प्रतिभा को देखते हुए दिनेश को अर्जुन अवार्ड से नवाजा था। जिसके बाद सरकार ने उसे पुलिस विभाग में उप-निरीक्षक की नौकरी प्रदान की थी। वर्ष 2011 में दिनेश को इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नति दी गई। दिनेश को सरसा के बड़ागुढा थाना में 19 मई 2015 को पहली बार थाना प्रभारी लगाया था। दिनेश 2014 में एक सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के कारण बॉक्सिंग रिंग में नहीं उतर पा रहे थे। लम्बे समय तक खेलों से जुडेÞ रहने के कारण वे इससे दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उनकी उक्त खेल के प्रति रूचि को उस वक्त और हवा मिल गई जब दिनेश का साथी प्रोफेशनल बॉक्सर विजेन्द्र करीब दो माह पूर्व उसे बड़ागुढा थाना में मिलने आया था। दिनेश ने करीब तीन माह पूर्व स्वेच्छा से मधुबन स्पोर्टस में तबादला करवा लिया था। जिसके बाद दिनेश ने अपना पूरा ध्यान बॉक्सिंग पर जमा लिया था।

ये हैं अब तक की उपलब्धियां

दिनेश ने अपने पंच की बदौलत देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी हरियाणा पुलिस का नाम चमकाया है। दिनेश ने वर्ष 2003 में नैनीताल में गोल्ड मैडल, 2005 में कोलकाता में गोल्ड मैडल, 2006 में लुधियाना में गोल्ड मैडल, 2007 में गुवाहटी में 33वीं नेशनल गेम्स में गोल्ड मैडल, हैदराबाद में गोल्ड मैडल, गुरुग्राम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल किया जिसके बाद दिनेश का चयन 2003 में उज्जबेकिस्तान में आयोजित हुई राष्टÑीय प्रतियोगिता में हुआ जहां उन्होंने अपने पंच की बदौलत गोल्ड मैडल हासिल किया। वर्ष 2006 में श्रीलंका में सेफ गेम की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल, 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया तो वहीं वर्ष 2009 में मास्को में आयोजित वर्ल्ड कप में कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार वर्ष 2010 में कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल कर दिनेश ने देश का नाम रोशन किया और इसी वर्ष चाइना में भी आयोजित हुए एशियन गेमों में सिल्वर मैडल हासिल किया। दिनेश की इस प्रतिभा को देखते हुए वर्ष 2010 में राष्टÑपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा।

उम्मीदों पर खरा उतरने की आस

इस समय दिनेश 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक गुवाहटी में चल रही नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिन में भाग ले रहे हैं जहां दर्शक उनके दमदार पंच के कायल नजर आ रहे हंै। दिनेश ने विशेष बातचीत में बताया कि वे सड़क दुर्घटना के कारण 2016 में ओलंपिक में भाग नहीं ले पाए लेकिन अब वे फिट हैं और पूरे उत्साह के साथ रिंग में उतरे हैं। करीब डेढ़ वर्ष तक बॉक्सिंग से दूर रहे दिनेश का कहना है कि वे वर्ष 2018 में इंग्लैंड में होने वाले कॉमन वेल्थ एवं एशियन गेम्स में भाग लेंगे। उन्होंने कहा आत्म-विश्वास के बल पर कहा है कि उन्हें विश्वास है कि गुवाहटी का गोल्ड मैडल भी जीतेंगे और अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।