Road Safety - Sach Kahoon Hindi

छात्र-छात्राओं को दी सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी
शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Road Safety Information: एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही है। उन्हें पम्फलेट वितरित किए जा रहे हैं। चौक-चौराहों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया जा रहा है। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर कोहरे में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्हें आगे चल रहे वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखने, कम गति में वाहन चलाने, ओवरटेक न करने आदि जानकारी दी जा रही है। Hanumangarh

इसी क्रम में परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल स्कूल, चौधरी मनीराम महाविद्यालय व एसआरएम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान परिवहन निरीक्षक रतनलाल मीना, भटनेर सड़क सुरक्षा समिति प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा की ओर से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्हें वाहन चलाते समय ध्यान रखे जाने वाली बातों की जानकारी दी। दुपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने व चौपहिया चलाते समय सीट बैल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करने तथा नशा कर वाहन न चलाने के लिए समझाइश की। Hanumangarh

साथ ही उनसे अपने अभिभावकों से यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में बात करने को कहा गया। परिवहन निरीक्षक रतनलाल मीना ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से समझाइश के लिए यातायात पुलिस के सहयोग से जांच अभियान चलाया जा रहा है। लगातार नियमों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। वे इसे अपनी जिम्मेदारी समझें।

यह भी पढ़ें:– Library : युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क लाइब्रेरी का तोहफा, कल आधारशिला रखेंगे विधायक

सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन को हरी झंडी
कीमती जानों को बचाने के लिए 5500 राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों की सुरक्षा करेगी अति आधुनिक फोर्स | Punjab News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। सड़क हादसों में लोगों की कीमती जानें बचाने के उद्देश्य से अह्म फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब मंत्रालय ने राज्य में ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन को हरी झंडी दे दी है। इस संबंधी फैसला शुक्रवार बाद दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया। Punjab News

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रीमंडल ने इस फोर्स की शुरुआत करने की सहमति दे दी है और यह फोर्स 5500 किलोमीटर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों की सुरक्षा करेगी। मंत्रालय का मानना है कि पंजाब में पिछले कुछ दशकों में सड़कों का बुनियादी ढांचा बढ़ा और ट्रैफिक में भी काफी वृद्धि हुई है। राज्य में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों समेत 72,078 किलोमीटर लंबा सड़क नैटवर्क है, जिसमें से 4025 किलोमीटर राष्ट्रीय और राज्य मार्ग हैं, जो कुल सडक नैटवर्क का 5.64 प्रतिशत है। Punjab News

मंत्रीमंडल ने चिंता जाहिर की कि 65 प्रतिशत सड़क हादसे राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर घटते हैं। साल 2021 में 580 सड़क हादसों में 4476 जानें चली गई। यह भी देखने में आया है कि इनमें से बहुत से सड़क हादसे शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच घटते हैं, जिस समय पर इन सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बहुत कम होती है। मंत्रीमंडल के फैसले के मुताबिक पिछले सालों में घटे सड़क हादसों के आधार पर हाईवे पर गश्त करने वाले रूटों को चिन्हित कर लिया गया है।

इन रुटों पर 144 पैट्रोलिंग वाहन तैनात किए जाएंगे, जो शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों और ओवरस्पीड की जांच करने के लिए विशेष उपकरणों से लैस होंगे। हरेक वाहन 30 किलोमीटर के दायरे में गश्त करेगा। इन वाहनों को खरीदने और इन पर लगाए जाने वाले आधुनिक उपकरण की खरीद पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सडक सुरक्षा फोर्स में 5000 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 1200-1500 पुलिस जवान नए भर्ती हुए पुलिस मुलाजिमों में से तैनात किए जाएंगे।

प्रत्येक जिले के प्रमुख पार्क में बनेगा ‘शहीदी स्मारक’ | Punjab News

आजादी के संघर्ष के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए जान न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सम्मान में मंत्रिमंडल ने हरेक जिले के प्रमुख पार्क में शहीदी स्मारक बनाने की मंजूरी दे दी है। इस स्मारक पर सम्बन्धित जिले के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में या किसी जंग में शहादत दी थी, जिससे हमारे नौजवान उनके महान योगदान संबंधी अवगत हो सकें। यह स्मारक हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश की खातिर निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

एनआरआई की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में विशेष केंद्र स्थापित करने की मंजूरी

नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में एन.आर.आईज की सुविधा के लिए बड़ा प्रयास करते हुए मंत्रिमंडल ने इंटरनेशनल टर्मिनल के अराईवल हॉल (पहुँच हॉल) में सुविधा प्रदान करने वाला केंद्र (फैसिलिटेशन सेंटर) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा और टर्मिनल में पहुँचने वाले सभी एन.आर.आईज और अन्य मुसाफिरों को सहायता प्रदान करेगा। इस विशेष केंद्र में मुसाफिरों और उनके रिश्तेदारों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के यत्न किए जाएंगे।

मुसाफिरों/रिश्तेदारों को फ्लाइटों सम्बन्धी, टैक्सी सेवाओं, समान खो जाने संबंधी मदद के लिए सुविधाओं समेत अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। मुसाफिर की इच्छा के मुताबिक यह केंद्र वाजिब कीमतों पर टैक्सी की सेवाएं मुहैया करवाने के लिए काम करेगा। इसके अलावा इस केंद्र के पास मुसाफिरों को पंजाब भवन या नजदीकी स्थानों पर ले जाने में मदद के लिए वाहन भी होंगे।

शासन में और अधिक सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को हरी झंडी

कैबिनेट ने राज्य में शासन में और अधिक सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) के प्रयोग को भी सहमति दे दी। इस फैसले का मंतव्य शासन में ए.आई. के प्रयोग में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मुहैया करना है। सड़क हादसों में मौतों की संख्या घटाने, टैक्स चोरी रोकने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, लोगों के मसलों के अधिक प्रभावी ढंग से समाधान और अन्य कार्यों में ए.आई. मददगार साबित हो सकती है।

इस सम्बन्ध में पंजाब राज गवर्नेंस सोसायटी (पी.ई.जी.एस.) में नई तकनीकों (इमर्जिंग प्रौद्योगिकी) संबंधी एक सेंटर पहले ही स्थापित किया गया है और ए.आई. और मशीन लर्निंग (एम.एल.) के लाभों का पूरा फायदा लेने के लिए विभाग के सहयोग के लिए एक गैर-सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) के साथ समझौता कलमबद्ध किया गया है। यह भी फैसला किया गया कि ए.आई. पर और ज्यादा ध्यान देकर नयी प्रौद्योगिकी के लिए बने इस सेंटर को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा और इस मंतव्य के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पी.एम.यू.) का भी गठन किया जाएगा। सम्बन्धित विभागों के मामलों की सीमा-रेखा और वितरण को लागू करने के लिए पी.एम.यू. द्वारा इमर्जिंग प्रौद्योगिकी के लिए बने इस सेंटर की मदद की जाएगी।

राज्य की जेलों में बंद 45 कैदियों की सजा में विशेष छूट देने की मंजूरी

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तीसरे पड़ाव के अवसर पर कैबिनेट ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य भर की जेलों में बंद 45 कैदियों की सजा में विशेष छूट देने का फैसला किया है। भारतीय संविधान की धारा 163 के अधीन कैबिनेट की मंजूरी के बाद में यह विशेष छूट केस भारतीय संविधान की धारा 161 के अधीन विचारने के लिए पंजाब के राज्यपाल को भेजे जाएंगे। Punjab News

यह भी पढ़ें:– बिजली के बिलों में लगे सरचार्ज के विरोध में बराड़ के नेतृत्व में एसई कार्यालय पर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री मान ने 144 गाड़ियों को दी हरी झंडी
पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन | Bhagwant Mann

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। पंजाब में दिन-ब-दिन बढ़ रहे सड़क हादसों के मद्देनजर सरकार द्वारा एक नई फोर्स ‘सड़क सुरक्षा बल’ तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने (Bhagwant Mann) यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बनाई गई नई फोर्स सड़कों पर हो रहे हादसों को रोकेगी। जिसका नाम ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ है। इसके लिए 144 वाहनों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सड़क हादसों में पंजाब में रोजाना 14 लोगों की मौत हो रही है। ये सिर्फ एक छोटा सा आंकड़ा है।

साल में 5 हजार से अधिक लोग दम तोड़ रहे हैं। लोगों की मौत होना कहीं न कहीं लापरवाही का नतीजा है। पंजाब पुलिस के पास पहले ही काम बहुत है। जैसे कि नदी में गाड़ी गिर गई, कोई हादसा हो गया तो पुलिस जाती थी। इस कारण एक नई फोर्स बनाई गई है। इस फोर्स की वर्दी भी जल्द लोगों के सामने लॉन्च की जाएगी।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि एक गाड़ी 30 किलोमीटर के दायरे में रहेगी। यदि उस दायरे में कोई हादसा होता है तो वहां का अधिकारी जिम्मेवार होगा। उस अधिकारी से हादसे की जवाब तलबी की जाएगी। जो गाड़ियां इस फोर्स को दी जा रही हैं वह सभी डिजीटल होंगी। जीपीएस सिस्टम लगा होगा। इस फोर्स के पास एंबुलेंस और रिकवरी वैन तक होगी। उन्होंने कहा कि अब यदि कोई सड़क पर ट्रॉली या कोई अन्य वाहन खड़ा करेगा तो उस पर तुरंत एक्शन लेकर चालान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– ट्राले और ट्रक की टक्कर में उड़े ट्रक के पडखच्चे

जिंदगी अनमोल है करे इसकी सुरक्षा- डॉ गीता रानी
जनता वैदिक कॉलेज में मनाया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा | Baraut News

बड़ौत (सच कहूँ न्यूज)। जनता वैदिक कालेज (Janta Vedic College) बडौत में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज़ादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी चतुर्थ इकाई डॉ गीता रानी ने करते हुए बताया कि ज़िन्दगी अनमोल है। Baraut News

अतः इसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित और जागरूक करें। उन्होंने वाहन चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सिग्नल सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तदुपरांत सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में डॉक्टर मुकेश कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। Baraut News

डा सौरभ कुमार कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई ने कहा कि निर्धारित सड़क सुरक्षा के नियमों-मानको का पालन कर दुर्घटना की संभावना को लगभग नब्बे प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में डा अमित कुमार पांडेय, डा रविंद्र, डा शिवपाल आदि ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आँचल, राखी, दीपांशी, प्रिया, शिवानी, स्वाति, आकांक्षा, नेहा, मनीष, कन्हैया, सिद्धार्थ, अमन, रामवरण आदि स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। Baraut News

यह भी पढ़ें:– Bhopa: भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गांव

केजीपी- केएमपी पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डॉ अनमोल
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। केएमपी-केजीपी पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई। रोड सेफ्टी (Road Safety) के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए नगरा 30 डॉक्टर अनमोल ने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कटों को तुरंत बंद करवाएं और आगे जो भी व्यक्ति केएमपी व केजीपी पर अवैध कट का निर्माण करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर करवाएं, ताकि आगे लोग इन कटों को न खोलें और सडक़ पर यात्रा करने वाले लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके। Kharkhoda News

उन्होंने कहा कि सडक़मार्गों पर जरूरी साईनेज तथा मार्किंग की जाए। सडक़ों पर यातायात सुरक्षा नियमों की पूर्ण अनुपालना की जाए। यदि कोई बार-बार उल्लंघना करता पाया जाता है तो उसका ड्राईविंग लाईसेंस रद्द करें। इसके अलावा उन्होंने स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों को अनिवार्य रूप से पॉलिसी की अनुपालना करनी होगी। यदि पॉलिसी की अनुपालना नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगराधीश ने कहा कि संबंधित विभाग बैठक से संबंधित अपनी एटीआर आरटीए कार्यालय में समय पर भिजवाना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ बैठक से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में भाग लेना भी सुनिश्चित करें ताकि बैठक से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को रोड सेफ्टी प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग रोड़ सेफ्टी के लिए बेहतरीन कार्य करें ताकि सडक़ पर वाहन चलाते समय किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े और सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि विभाग अपने से संबंधित मॉडल रोड़ को भी पूरा करवाएं। Kharkhoda News

नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंडली-मानेसर-पलवल व कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सभी लाईटों को ठीक करवाने तथा सुचारू रूप से चालू करवाना सुनिश्चित करें ताकि रात के समय वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला में जहां पर सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा होती है ऐसे स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर यहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाए। इसके अलावा शहर में सडक़ों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाए ताकि शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Fatehabad: तेंदुआ आने की अफवाह से डरे लोग

सड़क सुरक्षा बनें जन आन्दोलन: दासोत
जयपुर (एजेंसी)। देश में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में 400 से अधिक लोग मारे जाते है एवं सैकड़ो घायल होते है । सड़क सुरक्षा को जन आन्दोलन बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव दासोत Rajiv Dasot ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे ड्राइव स्मार्ट ड्राइव सेफ संस्था के सुब्रम्नयन ‘सुबू’ नारायणन के शनिवार को जयपुर आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधितकरते हुये यह बात कही।

निदेशक सेंटर फॉर रोड सेफ्टी ,पुलिस विश्विद्यालय एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने सड़क सुरक्षा अभियान को राज्य स्तर पर एक जन आन्दोलन के रूप में चलाने का आह्वान किया।

श्री सुबू में कहा की उन्होंने यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को कम करने एवं ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि अगर हम ज्यादा पैदल चलेंगे तो सरकार को भी पैदल व्यक्तियों की सुरक्षा के उपाय करने के लिए बाध्य होना होगा जो की इन मौतों की संख्या में स्वत: ही कमी ला देगा।

इसी कड़ी में शहर में एक वृहद सड़क सुरक्षा वॉक का आयोजन रामनिवास बाग से तीनमूर्ति सर्किल से होते हुए पुन: रामनिवास बाग पर किया गया।

इसमे राजस्थान पुलिस के बैंड की स्वर लहरियों के साथ आरएसी, आरपीए, पुलिस लाइन के जवानों के साथ एनसीसी, स्काउट गाइड, एनएसएस, राजस्थान स्पोर्ट्स कौंसिल अकादमी के खिलाडी, यंग इंडिया सीआईआई, सियाम, फिक्की, विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के नारे लगाते हुए पदयात्रा की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सड़क सुरक्षा स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा बनें : गडकरी
मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने कहा सभी नियमों का सम्मान करें

नई दिल्ली (एजेंसी)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वाहन चलाते समय सभी नियमों का सम्मान करें यह भाव हर चालक में पैदा करने के लिए स्कूल पाठ्यक्रमों में सड़क सुरक्षा को शामिल किया जाना चाहिए।गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर मंत्रालय के ब्रांड एम्बसडर तथा मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्मांकित तीन वीडियो जारी करने के अवसर पर मंगलवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस देश और समाज के लोगों में वाहन चलाते समय यातायात के नियमों को लेकर डर और सम्मान का भाव नहीं हो वहां लोगों को समझाना कठिन है।

उन्होंने कहा कि इसी स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वे स्कूल पाठ्यक्रमों में सड़क सुरक्षा को जोड़ें ताकि लोगों के जहन में बचपन से ही सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन को लेकर सम्मान का भाव पैदा किया जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।