villages - Sach Kahoon Hindi
हरियाणा के कैथल जिले के चयनित बीस गांवों का होगा विकास
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा के कैथल जिले में बीस चयनित गांवों में पेयजल , स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण, ग्रामीण सडकों और आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईंधन तथा डिजिटलीकरण जैसे विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक गांव को 20 लाख रुपए का बजट अलॉट किया जाएगा। संबंधित विभाग इस योजना के तहत पूरे तालमेल से कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार ने जनगणना-2011 के आधार पर जिले के उन बीस गांवों को चुना है जिनमें अनुसूचित जाति की संख्या पचास प्रतिशत से अधिक है।
गुहला ब्लॉक के नौ , सीवन के सात , कलायत के दो और राजौंद के दो गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार आदर्श ग्राम योजना के तहत इन गांवों के लिए ग्रामीण विकास प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान से गांवों में जरूरत के मुताबिक मुख्य विकास कार्यों का आकलन स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण, ग्रामीण सडकों एवं आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईंधन और डिजिटलीकरण के आधार पर किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना वर्ष 2009 में शुरू की गई थी और अक्तूबर 2019 में इसे अपग्रेड किया गया था। हरियाणा में इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को दी गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
हरियाणा में गहराया पेयजल संकट, 127 गांवों में बिगड़े हालात
चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज तल्ख होने के साथ ही पीने के पानी का संकट गहरा गया है। राज्य में 127 गांवों में समस्‍या काफी गंभीर हो गई है। इन गांवों में प्रति व्‍यक्ति के लिए हर रोज 40 लीटर से भी कम पानी मिल पाता है। 40 से 55 लीटर पानी की उपलब्धता वाले गांवों की संख्या 4062 है। गर्मी के मौसम में वहां भी यह और घट गई है। इससे आगे संकट और बढ़ सकती है।
प्रदेश में सिर्फ 2615 गांव ऐसे हैैं, जहां 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, मगर गर्मी बढऩे के साथ ही पानी की सप्लाई कम हो रही है। सबसे खराब स्थिति दक्षिण हरियाणा में हैैं। महेंद्रगढ़, नारनौल, भिवानी, सिरसा, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार व फतेहाबाद इलाकों में पीने के पानी के लिए आपाधापी मची हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा राज्य सरकार पर सवाल खड़े करने के बाद हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक राज्यमंत्री बनवारी लाल ने अधिकारियों को पेयजल संकट से निपटने के निर्देश दिए हैैं। मंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में जहां, टयूबवेल आधारित या नहर आधारित पानी मुहैया नहीं हो पाएगा, वहां टैंकरों के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य मंत्री बनवारी लाल ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर 342 टयूववेल लगाए जा रहे हैैं, ताकि लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार के इन प्रयासों को नाकाफी बताया है। उनका कहना है कि ऐसे इंतजाम पहले से करके रखने चाहिए। अब लोगों खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है तो अभी भी सरकार इंतजाम करने का दावा भर कर रही है, जबकि असलियत यह है कि सुदूर इलाकों में पानी है ही नहीं। राज्य मंत्री बनवारी लाल का कहना है कि इन टयूबवेल को अति शीघ्र स्थापित करने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ-साथ निजी ठेकेदारों की मदद ली जाएगी, ताकि लोगों को जल्द से जल्द पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
ब्यास नदी के किनारे बसे गांवों में जायजा लेने पहुंचे डीसी
प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: उज्जवल
एसडीएम को निगरानी रखने के लिए कहा
होशियारपुर (राजीव शर्मा)। दसूहा डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने जहां गत दिवस अलग अलग विभागों से बैठक कर संभावित बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए थे वहीं, वीरवार को उन्होंने जिले के कुछ नाजुक स्थानों का दौरा भी किया, जिनमें संभावित बाढ़ का खतरा है। डिप्टी कमिश्नर ने दौरा करने के बाद कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सारे पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है।
टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें
विपुल उज्जवल ने सबसे पहले दसूहा में ब्यास दरिया के किनारे पड़ते गांव पस्सी कंडी का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने गांव काहवांवाली का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दसूहा के तहसील दफ्तर में एक फ्लड कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है जिस का नंबर 01883-285024 है।
टीम में ये शामिल
डीसी ने कहा कि इसके अलावा सैक्टर अफसरों की अगुवाई में टीमें भी गठित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एक टीम में पटवारी, सरपंच, नंबरदार,पंचायत सचिव, मैडीकल तथा वैटरनरी डाक्टर, एएफएसओ तथा बिजली विभाग के कर्मचारी, लड ट्रेंड कर्मचारी के अलावा एनजीओ शामिल है। 9 बचाव सैंटर भी स्थापित किए गए है।
टीमों में तालमेल जरूरी
डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम दसूहा को निर्देश देते हुए कहा कि नाजुक स्थानों पर रोजाना निगरानी रखी जाए। 24 घंटे काम करने के लिए स्थापित किए गए फ्लड कंट्रोल रूम का समय-समय पर जायजा लेने को भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गठित टीमों का आपस में तालमेल होना जरुरी है तथा तैनात किए गए कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सहित लिस्ट भी प्रत्येक टीम सदस्य के पास होनी चाहिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
छुट्टियों के बाद लफंगों व लोफरों की खैर नहीं, डीजीपी ने दी सख्त चेतावनी
स्कूल-कॉलेजों के साथ गांवों में भी शुरू होगा ‘आॅप्रेशन दुर्गा’
गांवों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक रहेगी पैनी निगाह
छात्राओं को शिक्षण संस्थानों में आने-जाने में नहीं होगी कोई तकलीफ
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयार किया स्पेशल प्लान
कैथल(सच कहूँ न्यूज)। स्कूलों-कॉलेजों के बाहर आवारागर्दी करने वाले लफंगे अब अपने आप को सुधार लें, वरना उनकी जगह अब सलाखों में होगी। ग्रीष्मावकाश के बाद यदि वे छात्राओं संग छेड़खानी, अभद्रता व छिंटाकशी करते पाए गए तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
रविवार को कैथल में यह चेतावनी दी है हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने। गर्मी की छुट्टियों के बाद उन्होंने प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर ‘आॅप्रेशन दुर्गा’ चलाए जाने के संकेत दिए हैं। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें गांवों से लेकर शिक्षण संस्थानों के आस-पास जांच कर यह पता लगाएंगी कि कहीं कोई आवारागर्द छात्राओं को परेशान तो नहीं कर रहे।
यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसे तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेशभर के थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को मनचलों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दे दिए गए हैं। महिलाओं के प्रति कोई अपराध होता है तो ऐसे मामलों में भी पुलिस तुरंत केस दर्ज करके जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करेगी।
डीजीपी ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। मई माह में शहरों में चलाया गया ‘आॅपरेशन दुर्गा’ काफी सफल रहा, इसलिए स्कूलों की छुट्टियों के बाद इसे गांवों में भी चलाया जाएगा।
बिजली चोरी करते पकड़े सरकारी कर्मी तो छिनेगा क्वार्टर
अगर सरकारी क्वार्टर में बिजली चोरी की घटना सामने आई तो क्वार्टर की अलॉटमेंट रद्द हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के तौर पर करनाल व रोहतक में थानों के बाहर पुलिस मित्र कक्ष खोल जाएंगे। जहां थानों में जाए बिना ही पासपोर्ट वैरिफेकेशन आदि का काम होगा। ट्रायल सफल रहा तो पूरे प्रदेश में मित्र कक्ष खुलेंगे।
साइबर क्राइम पर रोक को गुरुग्राम में स्पेशल ब्रांच
पीसीआर व्यवस्था को सुधारने के लिए पंचकूला में पूरे प्रदेश के लिए डायल 100 कंट्रोल रुम बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी थानों को जीपीएस लगी दो-दो पीसीआर मिलेगी, जिनका संपर्क पंचकूला स्थित कंट्रोल रुम से होगा। अगर कहीं अपराध हुआ तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। डीजीपी ने बताया कि साइबर क्राइम पर लगाम कसने के लिए पंचकूला व गुड़गांव में विशेष आॅफिस खोलेंगे।
हर जिले की पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल
डीजीपी ने बताया कि गैंगवार व नशे पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो आईजी व स्टेट क्राइम ब्रांच के अंतर्गत काम करेगी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस नाबालिग व शराबी चालकों के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाता मिला तो चालक के साथ उसके अभिभावकों का भी चालान कटेगा।
डीजीपी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 40 थानों के नये भवनों का निर्माण किया जाएगा। पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस हाउसिंग बोर्ड में तीन हजार घरों का निर्माण होगा और हर जिले की पुलिस लाईन में स्कूल खोले जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
गांवों में हर नागरिक का होगा आॅनलाइन रिकॉर्ड
प्रदेशभर के गांवों में डॉटाबेस सर्वे करवाने की तैयारी
भिवानी(सच कहूं न्यूज)। अब ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक का सारा रिकार्ड सरकार के पास आॅनलाईन होगा। इस कार्य के लिए सरकार द्वारा बाकायदा डॉटाबेस सर्वे करवाया जाएगा, जिसमें हर व्यक्ति की सभी प्रकार की जानकारी ली जाएगी। इस रिेकॉर्ड नाम, पिता का नाम, माता का नाम, परिवार के हर छोटे-बड़े सदस्य, मकान मालिक, उसके प्लॉट का ऐरिया, संपत्ति, नौकरी व अन्य व्यवसाय, आय के सभी प्रकार के स्त्रोत, सभी बैंक खातों, वाहन, बच्चों की उम्र व शिक्षा, जाति, धर्म, परिवार में बेरोजगारों की संख्या व उनकी योग्यता आदि सभी प्रकार की जानकारी ली जाएगी।
15 जून से शुरू होगा सर्वे
सर्वे का कार्य 15 जून से शुरू होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगा। सर्वे का यह कार्य टेबलेट के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस कार्य में संबंधित गांव के बीएलओ, पटवारी, ग्राम सचिव शामिल होंगे। इस सर्वे के पश्चात यह भी सुनिश्ति होगा कि परिवार में किस व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है और किस को नहीं।
भिवानी में बनाए गए हैं 1613 ब्लॉक
जिला भिवानी में इस डाटाबेस गणना के लिए 1613 ब्लॉक बनाए गए हैं, प्रत्येक ब्लॉक में 100 से 150 परिवार शामिल किए गए हैं। सर्वे के लिए तहसील बवानीखेड़ा में 202 ब्लॉक, भिवानी में 667, लोहारू में 251, सिवानी में 145 और तोशाम में 348 ब्लॉक बनाए गए हैं। डीआरओ राम सिंह को इस कार्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और जिला सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
हरियाणा में 2.07 लाख नए बिजली उपभोक्ता
राज्य के गांवों में घर-घर बिजली पहुंचाने का दावा
चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। वर्ष 2005 में शुरू हुई राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत हरियाणा राज्य ने सभी जिलों के ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक बिजली पहुंचाने का 100 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है जबकि अन्य प्रस्तावित जगहों पर कुल 93.3 फीसदी इस योजना के तहत लक्ष्य पूरे हो चुके हैं। यह दावा नैशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) की वर्ष 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट में किया गयाहै। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 21 जिलों में कुल 2 लाख 7 हजार 626 बिजली के नए कनैक्शन दिए गए हैं।
इनमें से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने 77970 घरों में व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने 1 लाख 29 हजार 656 घरों में बिजली पहुंचाई है। बता दें कि कुल 15 राज्य इस योजनों के तहत 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा चुने गए थे। तब नीति आयोग न होकर पंच वर्षीय योजना बनाने वाला योजना आयोग हुआ करता था। जिसे 1 जनवरी 2015 को नरेंद्र मोदी की सरकार ने बदल कर नीति आयोग कर दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
गांवों में लगाए वॉश पंजाब प्रोजैक्ट के होर्डिंग
लोगों को पानी बचाने के बारे में बताया
अबोहर (नरेश/सुधीर)। एर्फ्ट बायर संस्था द्वारा वॉश पंजाब प्रोजैक्ट के तहत पानी, खेतीबाड़ी, साफ सफाई, साफ सुथरापन के प्रति जागरूक करने के लिए गोबिन्दगढ़, कुंडल, धरांगवाला, झुमियांवाली, डंगरखेड़ा, चुहड़ीवाला धन्ना, खिपांवाली, रूहड़ियांवाली, बुर्जमुहार गांव में होर्डिंग बोर्ड लगवाए गए। इस अवसर पर विष्णु नारायाण एफसी एफर्ट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रोजैक्ट के उद्देश्यों को मुख्य रखते हुए घर घर जाकर लोगों को ट्रेनिंग द्वारा जागरूक किया जा रहा है, जिसमें पानी को बचाना, साफ पानी तथा उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त कीटनाश्कों का जिम्मेवारी व सावधानी से प्रयोग करना, वातावरण व निजी सफाई को करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। संस्था के पीसी भास्कर चन्द्र अधिकारी ने बताया कि इस मुहिम की समाप्ति पर एक आम सभा की जाएगी और निरतंर गांव के विकास व स्वच्छता के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर जागरूक किया जाएगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
NRIs गोद लेंगे भारत के 500 गांव
वॉशिंगटन: अमेरिका में रह रहे अप्रवासी भारतीय (NRIs) भारत के 500 गांवों को गोद लेंगे। इससे देश के ग्रामीण इलाकों का विकास किया जाएगा। जिन गांवों को गोद लिया जाएगा, उनमें किसान सुसाइड वाले इलाकों को तरजीह दी जाएगी। इसका औपचारिक एलान एक जुलाई को सिलिकॉन वैली में होने वाली बिग आइडियाज फॉर बेटर इंडिया कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
किसान सुसाइड वाले इलाकों को दी जाएगी तरजीह
OVBI के प्रेसिडेंट सतेज चौधरी के मुताबिक 500 गांवों को चुनते वक्त ये ध्यान रखा जाएगा कि कहां किसान सुसाइड और बेरोजगारी का रेट ज्यादा है और उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।हम जियोसाइंटिस्ट्स, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स और आंत्रप्रेन्योर्स को भी अपने साथ जोड़ेंगे ताकि 2022 तक किसानों की इनकम दोगुनी की जा सके।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पानी की बूंद-बूंद को तरसे 9 गांव
रजबाहे में मिक्स हो रहा नाले का गंदा पानी, ग्रामीणों में मची हाहाकार
प्रशासन ने गांवों के वाटर वर्क्स के पानी के सैंपल चंडीगढ़ भेजे
कल तक पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी: एसडीएम
भटिंडा (अशोक गर्ग)। भटिंडा ग्रामीण के 9 गांवों के लोग पिछले पांच दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी नहीं छोड़ने के कारण रजवाहे में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होना बताया जा रहा है। नलों में पानी नहीं आने के कारण गर्मी कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। कई गांवों में तो हालात ऐसे हैं कि वहां पर पीने वाले पानी का कोई प्रबंध नहीं है और यदि किसी गांव में आरओ सिस्टम लगा भी है तो वह लंबे समय से बंद हैं।
हम दूषित पानी पी रहे
नलों में पानी नहीं आने के कारण गांव जय सिंह वाला, फूल्लो मिट्ठी, संगत, दूनेवाला, गुरूसर सैणे वाला, मेहता, गहरी बुट्टर व नरूआना के लोग पानी नहीं मिलने के कारण बेहद परेशान हैं। गांव गहरी भागी के जगसीर सिंह, बीरबल, गुरदीप सिंह व छिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में गत कई दिनों से वाटर वर्क्स की सप्लाई नहीं आई है, जिस कारण उन्हें जमीन के नीचे का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
कई महीनों से बंद पड़ा आरओ सिस्टम
गांव मेहता के जरनैल सिंह, हरजीत सिंह, भोला सिंह, जसवीर सिंह व तरसेम सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव के वाटर वर्क्स के टंकी पानी से भरे होने के बावजूद नलों में पानी नहीं आ रहा, जिस कारण लोगों में हाहाकार मची हुई है। गांव में लगा आर.ओ. सिस्टम भी कई माह से बंद पड़ा है।
क्लब ने भी उठाई आवाज
गांव जय सिंह वाला के शहीद भगत सिंह वैलफेयर क्लब के अध्यक्ष जगतार सिंह ने बताया कि विभाग ने पानी के सैंपल भरने के नाम पर गत पांच दिनों से वाटर वर्क्स का पानी बंद किया हुआ है। उन्होंने रोष जताया कि रजवाहे के साथ जो गंदे पानी वाला नाला आता है, उसका पानी गत कई वर्षों से रजवाहे के पानी के साथ मिल रहा है। पहले तो विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया, अब जब गर्मी पड़ रही है तो पानी बंद कर लोगों को बूंद- बूंद पानी के लिए तरसा दिया है।
जल्द पानी छोड़ने की मांग
इसी तरह अन्य गांवों के लोगों ने भी पेयजल नहीं मिलने की बात कही। लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि वाटर वर्क्स का पानी जल्दी छोड़ा जाए और रजवाहे के साथ सटते गंदे नाले का भी स्थायी समाधान किया जाए, ताकि फिर सीवरेज की पाईपें डाली जाएं तो लोगों को पेयजल संबंधी कोई दिक्कत पेश ना आए।
बंद की गई है सप्लाई: एसडीओ
जल सप्लाई विभाग के एसडीओ इंजी. शमिन्द्र सिंह ने बताया कि गत 26 मई को भटिंडा में गणपति इन्कलेव के नजदीक रजवाहे व गंदे नाले में दरार पड़ने के कारण गंदा पानी रजवाहे के पानी के साथ मिक्स हो रहा है, जिस कारण उच्चाधिकारियों ने 9 गांवों के वाटर वर्क्स के पानी के सैंपल भरकर चंडीगढ़ भेजे हैं और परिणाम आने तक पानी की सप्लाई बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं, जिस कारण लोगों को यह समस्या आ रही है।
कल बहाल होगी सप्लाई: एसडीएम
एसडीएम भटिंडा मैडम साक्षी साहनी से बात की तो उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई कल तक बहाल कर दी जाएगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
नियमित बिल भरने वाले गांवों को 24 घंटे बिजली
उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तैयार किया प्लान
YamunaNagar/Kurukshetra, SachKahoon News: जो गांव अपने गांव के सभी मीटर घर से बाहर लगवाएंगे, बिजली चोरी नहीं करेंगे, नियमित बिल का भुगतान करेंगे और जिनका लाइन लोस 8 से 10 प्रतिशत होगा ऐसे गांवों को 15, 21 व 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। बिजली विभाग ने ऐसा प्लान तैयार कर लिया है। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन शत्रुजीत सिंह कपूर सोमवार को यहां यमुनानगर में बिजली सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समिति बनाई गई है जो नियमित बिजली बिल भरने वालों को सरकारी सुविधाओं में विशेष लाभ देने के सम्बंध में अपना सुझाव देगी। वहीं कुरुक्षेत्र में एक बिजली सम्मेलन को सम्बोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली बचत करने के अलावा सौर उर्जा को अपना कर प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हजारों लोगों की मांग को देखते हुए जुमार्ना माफी योजना तथा खराब व छेड़छाड़ किए मीटरों की स्वैच्छिक घोषणा योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया। लोग इस योजना का 31 दिसंबर तक फायदा उठा सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ताओं को कोई लाभ या माफी योजना का फायदा नहीं दिया जाएगा। इसके बाद बिजली विभाग सख्ती के साथ काम करेगा।
सरपंच व पार्षद करें सहयोग
चेयरमैन ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में करीब 60 प्रतिशत लोगों का साल में केवल 1296 रुपए बिजली बिल न्यूनतम दर पर आता है और 10 प्रतिशत लोग औसत दर पर बिल भर रहे हैं। सरकार ने औसत व अन्य उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए नई योजना को लागू किया है। इस समय लोगों को तमाम सरकारी सुविधाओं व नक्शा पास या लाईसैंस आदि के लिए बिजली विभाग की एनओसी लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के खुशहाल क्षेत्र हंै फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के 98 फीडरों में करीब 60 प्रतिशत लाइन लास हो रहा है। इसको रोकने के लिए सभी सरपंचों व पार्षदों के साथ मिलकर सांझे प्रयास करने होंगे। इस कार्य में बिजली की बचत करनी होगी, एलईडी के प्रयोग करना होगा, घरों में बिजली बचत वाले पंखों का प्रयोग करना होगा, आदि बातों पर अमल करना होगा।