Blood Donation Camp - Sach Kahoon Hindi

Blood Donation Camp: दोहा, कतर के डेरा श्रद्धालुओं ने दिखाया अवतार माह की खुशी में उत्साह
दोहा, कतर (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्य बड़े स्तर पर जारी हैं। इसी कड़ी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी दोहा (कतर) के वॉलेंटियर्स द्वारा स्थानीय हैमद हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कतर में रहने वाले डेरा श्रद्धालुओं ने उत्साह और सेवा भाव के साथ हिस्सा लिया। कैंप के दौरान सेवादारों ने कुल 42 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें 37 यूनिट ब्लड और 5 यूनिट प्लेटलेट्स शामिल हैं। Doha News

अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर्स की टीम ने वॉलेंटियर्स के इस जज्बे और निस्वार्थ सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कतर जैसे देश में रक्तदान कर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से डेरा श्रद्धालु देश हो या विदेश, हर जगह मानवता की सेवा में सबसे आगे रहते हैं। वॉलंटियर्स ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ही वे विदेशों में रहकर भी असहाय और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए समय-समय पर रक्तदान जैसे परोपकारी कार्य करते रहते हैं। Doha News

छछरौली में रक्तदान शिविर: शिवाजी प्रेस क्लब व राजकीय कॉलेज के प्रयास से 103 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। ​Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब छछरौली और राजकीय महाविद्यालय छछरौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में युवाओं और समाजशास्त्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

​पत्रकारों का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी: कंवरपाल

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल ने शिवाजी प्रेस क्लब की इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा गठित शिवाजी प्रेस क्लब समाजहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हर सक्षम व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग देना चाहिए।

​प्रशासन हर सुख-दुख में पत्रकारों के साथ: एसडीएम

​विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने भी शिविर के आयोजन की तारीफ की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन हर सुख-दुख और सामाजिक सरोकार के कार्यों में पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं, जगाधरी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विपुल गर्ग और छछरौली मार्केट कमेटी के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी क्लब के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने आमजन से हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

​3 महीने बाद लगेगा दूसरा शिविर, मेडिकल चेकअप कैंप का भी होगा आयोजन

​शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्लब के गठन के बाद यह पहला रक्तदान कार्यक्रम था, जो सभी के सहयोग से पूरी तरह सफल रहा और 103 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। उन्होंने घोषणा की कि ठीक 3 महीने बाद दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय में एक मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को उनके घर के दरवाजे पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।

​कॉलेज प्रशासन का रहा विशेष योगदान

​राजकीय महाविद्यालय छछरौली के प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन में वाइस प्रिंसिपल अशोक बंसल, संजीव कुमार, परवीन कुमार, सतवीर सिंह और डॉ. इंदूवाला का इस शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।

​इन्होंने किया रक्तदान और दर्ज कराई उपस्थिति

​शिविर में सिंचाई विभाग के एसडीओ सहदेव डागर,  गुलशन अरोड़ा, राजन बल्लेवाला, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पार्षद जयंत स्वामी, सरपंच पंकज बेगमपुर, कोच रमनजीत सिंह और प्रेस क्लब यमुनानगर के प्रधान परभजीत सिंह लक्की ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

​इस अवसर पर शिवाजी प्रेस क्लब के संरक्षक रघुवीर राणा, अली जान रौनक, प्रीति सैनी, सविता, रवि सिंगला, संजीव गुप्ता, सुखविंदर कश्यप, रामकिशन कश्यप, राजेंद्र कुमार और नितिन सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Blood Donation Camp: जन्मदिन पर अनूठी पहल, लगा रक्तदान शिविर
Blood Donation Camp: हनुमानगढ़। डॉक्टर हेडगेवार रक्तदान समिति (Dr Hedgewar Blood Donation Committee) की ओर से शुक्रवार को जंक्शन स्थित फास्टट्रैक स्पोर्ट्स अकेडमी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर फास्टट्रैक अकेडमी के सदस्य अंकुश सहारण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। Hanumangarh News

शिविर में सहारण ब्लड बैंक की टीम ने रक्त का संग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं और समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है।

स्वस्थ व्यक्ति की ओर से रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि निर्धारित समय के बाद शरीर स्वयं नए रक्त का निर्माण कर लेता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। कुलदीप शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य खुशी के अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय रक्तदान, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता तथा अन्य सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएं।

इससे न केवल जरूरतमंदों को सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी। आयोजक फास्टट्रैक स्पोर्ट्स अकेडमी के संजय सहारण ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा सके। Hanumangarh News

Blood Donation Camp: रक्तदान कर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
Blood Donation Camp: हनुमानगढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) के मौके पर बुधवार को टाउन स्थित श्री करणी राजपूत धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्षत्रिय समाज के युवाओं ने इस वर्ष परंपरागत वाहन रैली निकालने की बजाय समाज और राष्ट्रहित में रक्तदान शिविर आयोजित कर एक सकारात्मक संदेश दिया। Hanumangarh News

युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की और मानव सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया। शिविर में राजपूत समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के युवाओं में भी रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के इस अभियान में भागीदारी निभाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग नहीं छोड़ा। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। Hanumangarh News

महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवाओं ने उनके सेवा, त्याग और समाजहित के मूल्यों को जीवंत करने का कार्य किया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में धन्नेसिंह राठौड़, डॉ. प्रेमसिंह शेखावत, हर्षवर्धन सिंह सहित राजपूत समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Blood Donation Camp: पूज्य गुरु जी के एक आह्वान पर सैंकड़ों डेरा श्रद्धालुओं की रक्तदान करने को लगी कतारें, देखें झलकियाँ
Blood Donation Camp By Dera Sacha Sauda: विश्व रक्तदाता दिवस पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां  (Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan)के आह्वान पर थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए डेरा सच्चा सौदा ने एक नई पहल शुरू की है जिसके तहत देश विदेश में डेरा श्रद्धालुओं ने रक्तदान करने के लिए भारी संख्या में रजिस्ट्रशन कराया और रक्तदान किया। Blood Donation Camp

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन महावीर फार्म हाउस बालाजी रोड में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि दीपक सैनी और मुख्यवक्ता मातृशक्ति आशा सभ्रवाल रही। वही पंडित धर्मेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक अर्पित किया तथा भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं मातृशक्ति क्षेत्र अध्यक्ष आशा सभ्रवाल ने अपने रक्त से योगी आदित्यनाथ का तिलक कर विशेष श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

क्षेत्र अध्यक्ष आशा सभ्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में अपना समर्थन देगी।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र अध्यक्ष आशा अग्रवाल उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सैनी (प्रदेश अध्यक्ष), नरेंद्र पंवार (संयोजक, हिंदी संघर्ष समिति), देशराज चौहान, पवन मित्तल, प्रवीण शर्मा, आनन्द सैनी,वरुण गोयल, विनय गुप्ता, रक्षित पाल(जिला महामंत्री), सुनिल धनगर,  मातृशक्ति पुनम गोस्वमी (जिलाध्यक्ष), निशा, सुनिता, मिनू शर्मा,बबिता, जोनिका पाल, पुनम पाल, ब्रिजेश, सत्तो, सुधा देवी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

62 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए रक्तदाता, भारत विकास परिषद ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: समाजसेवा को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में भारत विकास परिषद शाखा जाखल मंडी की ओर से मंगलवार को कर्नल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। विशेष रूप से 62 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक टोहाना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर-13 के पार्षद एवं समाजसेवी यशपाल गर्ग उर्फ पाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा जाखल मंडी की संचालिका बहन कमलेश रानी तथा संगीता रानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बनता है।

शिविर में मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक टोहाना की टीम ने रक्त एकत्रीकरण किया। ब्लड बैंक प्रभारी एवं संगम अस्पताल के प्रधान सतपाल ननेड़ी ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित अंतराल में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविर बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं। भारत विकास परिषद शाखा जाखल मंडी के अध्यक्ष प्रमोद गर्ग ने बताया कि परिषद लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कुछ दिन पूर्व शहर में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई थी और अब रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज को मानव सेवा का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में परिषद की ओर से पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में समाजसेवी आदित्य बंसल ने भी विशेष रूप से भाग लिया। परिषद के संरक्षक कृष्ण गर्ग, सदस्य संजीव गोयल, संजीव गर्ग, गगनदीप जैन और विकास कंसल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कर्नल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश राठी ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था जिस समर्पण भावना से समाजहित में कार्य कर रही है, वह अन्य संगठनों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल हरजीत कौर, बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल पूजा राठी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

शिविर के अंत में सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं को परिषद की ओर से सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण की भावना देखने को मिली।

कण्डेला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह से लिया भाग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kandela News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रक्त सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का परिचय दिया। इस दौरान अनेकों युवाओं ने अपना हीमोग्लोबिन(एचबी) चेक कराया, जिनमें से 22 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके रक्तदान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

रक्त संग्रह का कार्य सर्वोदय ब्लड बैंक शामली की टीम द्वारा किया गया, जिसमें अंकित चौधरी, शिवानी, अश्वनी व बंधन आदि शामिल रहे। टीम ने व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजक अमरीश कोरी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदाता ही किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस दौरान रक्त सेवा ट्रस्ट से अतुल महाराणा के अलावा रोबिन कुमार, अनुज कुमार, अंकित चौहान, अमित आर्य आदि का विशेष योगदान रहा।

पूज्य गुरुजी के आशीर्वाद से ऑस्ट्रेलियाई सेवादार बजा रहे मानवता भलाई कार्यों का डंका
Blood Donation Camp: मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत देश ही नहीं विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्य बड़ी उत्सुकता के साथ कर रही है। इसी कड़ी में साध-संगत द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक ब्लड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 35 यूनिट ब्लड व प्लाज्मा डोनेट किया।

जानकारी के अनुसार मेलबर्न में यह कैंप मेलबर्न के नार्थ के एयरपोर्ट वेस्ट, साउथ मेलबर्न के फ्रेंकस्टीन और वेस्ट मेलबर्न के वेर्बी लाइफ ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया। जिम्मेवार अश्व इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरुजी के आशीर्वाद से ऑस्ट्रेलिया में साध-संगत सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग दे रही है। Australia News

मदरसा इशाअतुल इस्लाम में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Madarsa ishaatul Islam: कस्बे के पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित मदरसा इशाअतुल इस्लाम में सर्वोदय जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का परिचय दिया। इस दौरान कुल 27 लोगों ने अपना हीमोग्लोबिन(एचबी) चेक कराया, जिनमें से 21 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान कार्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। Kairana News

रक्त संग्रह का कार्य सर्वोदय ब्लड बैंक शामली की टीम द्वारा किया गया, जिसमें सुपरवाइजर नूतन पांडेय, टेक्नीशियन राशिद और आकाश शामिल रहे। टीम ने व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता साबिर अली ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदाता ही किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पिस्तौल व कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार

श्री गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर में 45 यूनिट् रक्त संग्रहित
Blood Donation Camp: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूूज)। श्री गुरु रविदास सेवा समिति (Shri Guru Ravidas Seva Samiti) के तत्वाधान में राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर व रक्त कोष द्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर, श्री रविदास जी नगर वार्ड संख्या 58, श्रीगंगानगर में मानवता को समर्पित एक स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के प्रभारी प्रोफेसर सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में 45 यूनिट्स रक्तदान का संग्रहण हुआ। जिसमें युवाओं ने रक्तदान में उत्साह के साथ भाग लिया इस रक्तदान शिविर में नीतू, सुखजीत कौर, लखबीर कौर, ममता, नसीब कौर, सुमन लता, सुश्री अनामिका, सुश्री टीना, इत्यादि मातृशक्ति ने योगदान दिया। Sri Ganganagar News

उल्लेखनीय है कि गत वर्षो में भी सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत श्री गुरु रविदास सेवा समिति, श्री रविदास जी नगर के द्वारा ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इस शिविर में जगन्नाथ चहल एवं उनकी टीम ने शिविर की विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं एवं कैंप के सुचारू संचालन हेतु सराहनीय योगदान किया। मीडिया प्रभारी रंजीत सहगल ने बताया कि इस शिविर में श्री गुरु रविदास सेवा समिति के उप प्रधान सोम कलेर, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर सतनाम एवं रमन जस्सल,स्टोर प्रभारी तिलक राज, परमजीत सिंह, व्याख्याता, डॉ. शशिकांत, शंटू, राकेश, श्यामलाल, अजय कुमार, सनी कुमार, साहिल, प्रीत,गोरी जस्सल अभिषेक जस्सल, राहुल जस्सल, राजकुमार इत्यादि ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

राजकीय जिला चिकित्सालय की रक्तदान टीम में डॉ. हरमिंदर सिंह, मुन्नी देवी नर्सिंग आॅफिसर, श्याम सुंदर, लैब टेक्नीशियन, रानी कुमारी, लैब टेक्नीशियन, मेजर सिंह, काउंसलर, विक्रम सिंह सहायक कर्मचारी इत्यादि ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य को अंजाम दिया। Sri Ganganagar News

दिवंगत शिक्षक की याद में 8वां रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्तदान
सुनील की कमी एनपीएस को आज भी महसूस हो रही है : वकील गोदारा

Blood Donation Camp: ओढ़ां, राजू। वर्ष 2018 में पंजाब में घटित एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए गांव नुहियांवाली में स्थित नुहियांवाली पब्लिक स्कूल (एनपीएस) के शिक्षक सुनील कुमार कादमिया की 8वीं पुण्यतिथि पर स्कूल में 8वें रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रदीप बैनीवाल, ओढ़ां थाना से एएसआई जयवीर सिंह, एएसआई राकेश कुमार व एसपीओ हरबंस सिंह ने विशेष रूप से शिरकत कर शिविर का शुभारंभ करवाया। Sirsa News

एएसआई जयवीर व एएसआई राकेश कुमार ने स्वयं भी किया रक्तदान

इस दौरान एएसआई जयवीर व एएसआई राकेश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में शिक्षक स्टाफ, विद्यार्थियों, दिवंगत शिक्षक के परिजनों व अन्य ने कुल 51 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में बठिंडा से पहुंची गुप्ता ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। रक्तदान शिविर से पूर्व श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया जिसमें वक्ताओं ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षक को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यतिथियों ने कहा कि जो लोग चले जाते हैं उन्हें वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन उनकी स्मृति में किया गया नेक कार्य हमेशा उसकी याद दिलाता रहता है। इस दौरान एएसआई जयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने एवं संस्कारवान बनने की बात कही।

वहीं इस दौरान स्कूल प्राचार्य अजय कुमार व स्कूल के निदेशक वकील गोदारा ने कहा कि सुनील की ये इच्छा थी कि उससे पढ़े बच्चे उच्च पदों पर जाएं। उनके द्वारा पढ़ाए गए कई विद्यार्थी आज उच्चतम पदों पर आसीन हैं। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनती अध्यापक की कमी आज भी एनपीएस को महसूस हो रही है। रक्तदान शिविर में निदेशक वकील गोदारा ने 21वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर रविंद्र गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन गोदारा, साहब राम, मांगेराम, नरेश कुमार, विश्नप्रताप, रेखा रानी, कृष्णा, रणजीत कौर रिम्पी रानी, सीमा व शिल्पा सहित अन्य मौजूद रहे। Sirsa News