Amritsar to Kuala Lumpur - Sach Kahoon Hindi

अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए फ्लाइट शुरु
अब आसानी से मलेशिया पहुंच सकेंगे यात्री, पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर | Amritsar News

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। एयर एशिया एयरलाइंस ने करीब साढ़े तीन साल बाद रविवार को फिर से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुआलालंपुर (मलेशिया की राजधानी) के लिए फ्लाइट शुरु कर दी है। इस फ्लाइट के शुरु होने पर आॅस्ट्रेलिया, थाईलैंड और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। कोविड काल के दौरान बंद की गई यह फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे कुआलालंपुर के लिए एसजीआरडी एयरपोर्ट से उड़ी। Amritsar News

सांसद गुरजीत सिंह औजला विशेष तौर पर एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट की क्रू टीम और यात्रियों से मिल कर उन्हें शुभकामनाएं दी। लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मलेशिया के लिए फ्लाइट शुरु करवाई थी। लेकिन कोविड काल के दौरान मार्च 2020 बंद कर दी गई थी। यह फ्लाइट बाली के साथ कनेक्ट करेगी। वहीं आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट यात्रियों को मिलेगी। यह बड़ा जहाज है, जिसमें 360 इक्नामी सीटें तथा 12 बिजलेस क्लास की सीटें हैं। Amritsar News

उन्होंने कहा कि फ्लाइट का समय सोमवार और मंगलवार को सुबह दिन के समय 12.30 बजे समय और वीरवार और शुक्रवार को यह फ्लाइट रात एक बजे अमृतसर एयरपोर्ट से जाएगी। उन्होंने यात्रियों से कहा कि अब इन फ्लाइट्स को फुल करना आपकी जिम्मेदारी है। मलेशिया एयरलाइंस भी आठ नवंबर से अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरु करने जा रही है।

सांसद औजला ने कहा कि टोरोंटो के लिए न्योन की फ्लाइट कामयाब चल रही है। उन्होंने कहा कि कतर एयरलाइन से कहेंगे कि वे अमृतसर एयरपोर्ट से टोरोटों के लिए फ्लाइट शुरु कर दें, तो यहां से कनाडा के लिए दो फ्लाइट हो जाएंगी और वहां बसे पंजाबियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। वहीं एसजीआरडी एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि इस फ्लाइट के दोबारा शुरु होने पर अमृतसर या पंजाब के लोगों के लिए नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– एक राष्ट्र एक चुनाव संदेह को बढ़ावा देने वाला: स्टालिन

अमृतसर के पर्यटन उद्योग व पंजाबियों के लिए वरदान साबित होगी यह उड़ान : सिद्धू
एयर एशिया (Air Asia) ने शुरु की अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए उड़ान

अमृतसर(राजन मान)। एशिया उप महाद्वीप में सस्ती व अच्छी हवाई यात्रा कर जानी जाती एयर एशिया (Air Asia) ने अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए नयी उड़ान एयर एशिया (Air Asia) एक्स शुरू कर दी है। बीती रात डी-7188 नाम का यह हवाई जहाज कुआलालम्पुर से चलकर अपने निश्चित समय से 10 मिनट पहले 10:20 मिनट पर अमृतसर पहुंचा।

वापसी पर यह उड़ान पौने बारह बजे अमृतसर से रवाना होकर सुबह 08:05 मिनट पर कुआलालम्पुर पहुंच गई। आने व जाने वाली दोनों उड़ानें 80 प्रतिशत भरी हुई थीं।

आज इस उड़ान की खुशी सांझी करने के लिए बुलाई गई प्रैस कान्फ्रस को संबोधित करते स्थानीय सरकारें व प्रयर्टन मंत्री स.नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर से यह उड़ान शुरू करने के लिए एयर लाईन प्रबंधकों का धन्यवाद किया व बताया कि अमृतसर जो कि गुरू राम दास जी द्वारा बसाया गया नगर है, में हर रोज डेढ़ लाख के करीब यात्री विश्व भर में से आते हैं और छुट्टियां व त्योहारों के दिनों में यह संख्या तीन लाख के पार पहुंच जाती है।

उन्होंने कहा कि यह उड़ान शुरू होने से जहां अमृतसर से पयर्टन के लिए कुआलालम्पुर, बाली, मेलबर्न, सिडनी, सिंगापुर व बैंकॉक आसानी के साथ जा सकेंगे, वहीं न्यूजीलैंड, आॅस्ट्रिया व अन्य देशों में बसते प्रवासी पंजाबी भी इस उड़ान का लाभ उठा सकेंगे और उनको दिल्ली जाकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस के साथ जहां विदेशों में बसते प्रवासी पंजाबी खुश होंगे, वहीं अमृतसर के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और यह अब विश्व प्रसिद्ध सैलानी केन्द्रों के साथ सीधे संपर्क में आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि विश्व भर में आसान दरों पर हवाई यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती एयर एशिया ने सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरूवार, शनिवार व रविवार को यह उड़ान अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए शुरु की गई है, जो कि रात पौने बारह बजे यहां से चलकर सुबह 08:05 मिनट पर कुआलालम्पुर पहुंचेगी व इन दिनों में ही शाम 7 बजकर 20 मिनट पर कुआलालम्पुर से उड़ान भरेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।