MissionUjiara - Sach Kahoon Hindi
मिशन उजियारा। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में नेत्र रोगियों के आॅप्रेशन का सिलसिला जारी
417 आॅप्रेशन हुए दो दिन में 609 मरीजों को किया गया है चयनित
देशभर के स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ दे रहे सेवाएं
Sirsa, SachKahoon News:  कोई आंखों के सफेद मोतिया से पीड़ित तो कोई काला मोतिया से। कोई हादसे में रोशनी गंवा बैठा तो कोई इलाज के अभाव में। कई ऐसे कर्मों के मारे कि जन्म के कुछ समय बाद ही दुनिया विरान हो गई। कोई दार्इं आंख की नजर चली जाने से दु:खी था तो कोई बार्इं आंख से। कई ऐसे बदकिस्मत कि कुदरत ने दोनों आंखें ही छीन ली और उनकी हंसती-खेलती दुनिया में सदा के लिए उजियारा छा गया। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा
‘याद ए मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज, नि:शुल्क नेत्र ज्योति स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम ऐसे ही अनेक नेत्रहीन व नेत्ररोगियों के लिए वरदान बन गया। दूसरे दिन बुधवार सांय तक देश के स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा 417 नेत्र रोगियों के आॅप्रेशन किए जा चुके थे जिनमें 200 महिला तो 212 पुरूष मरीज हैं। वहीें 609 मरीजों को आॅप्रेशन के लिए चयनित किया जा चुका है।
नि:शुल्क नेत्र ज्योति स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में उमड़े हजारों नेत्ररोगियों को अपनी अंधेरी दुनिया में रोशनी की किरण लौटने की उम्मीद है। दोनों आंखें गंवा चुके मरीजों को देख हर किसी का दिल पसीज रहा था। उन्हें हर काम के लिए दूसरों पर मोहताज देख मुंह से बरबस ही यही निकल रहा था हे भगवान ! ऐसी जिंदगी किसी को मत देना, इनके जीवन में जरूर उजाला लौटा देना। हालांकि उन्हें संभालने के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार लगे थे जो उनकी जांच करवाने, खाना खिलाने आदि की तमाम सेवाओं में जुटे थे। पैसे के अभाव में आंखों का इलाज करवाने में असमर्थ सैकड़ों मरीज भी लाभ उठाने पहुंचे हैं। ओपीडी, जांच,दवा, ट्रांस्पोर्ट से लेकर रहने-खाने के तमाम सुविधाएं पूर्णतया नि:शुल्क देख मरीज व उनके साथ आए परिजन कह रहे थे तो बस यही कि धन्य है दाता तू सच में ही धन्य है, हर किसी की फिक्र करता है तू, तेरे उपकार कैसे भूल जाएंगे हम।
उल्लेखनीय है कि इस स्वास्थ्य सेवा प्रोग्राम में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए मरीजों का चयन किया गया है। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आॅप्रेशन थियेटर में स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।
‘याद ए मुर्शिद शाह सतनाम जी महाराज 25वां नेत्र जांच शिविर
चार दिन,11868 नेत्र रोगियों की जांच
शाह सतनाम जी धाम में चल रहे ‘याद ए मुर्शिद शाह सतनाम जी महाराज 25वें नेत्र जांच शिविर में अंधेरी जिंदगीयों में उजाला लाने का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस नेत्र जांच शिविर में बुधवार सांय तक 11868 मरीजों का रजिट्रेशन किया जा चुका था, जिनमें 5398 पुरूष तो 6470 महिला मरीज हैं। इस विशाल नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए जहां विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में मरीज पहुंचे हैं वहीं देश के विभिन्न राज्यों से छह दर्जन से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ रोगियों के नेत्र जांच के उपरांत नि:शुल्क दवाएं भी दे रहे हैं। यही नहीं कैंप में सेवा कर रहे सेवादार मरीजों की अपने परिजनों से भी बढ़-चढ़कर संभाल कर रहे हैं। सेवादारों की सेवा का जज्बा देखते ही बन रहा है। उल्लेखनीय है किपरमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविरों में अब तक 25,494 लोगों के आॅप्रेशन किए जा चुके हैं।
मिशन उजियारा: अब तक 8963 नेत्र रोगियों की जांच
– मिशन उजियारा। अंधेरी जिंदगीयों में उजाला लाने का अभियान जोरों पर
Sirsa, SachKahoon News: शाह सतनाम जी धाम में चल रहे ‘याद ए मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज 25वें नेत्र जांच शिविर में अंधेरी जिंदगीयों में उजाला लाने का कार्य जोरों पर है। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय इस नेत्र जांच शिविर में दूसरे दिन सोमवार सांय तक 8963 मरीजों का रजिट्रेशन किया जा चुका था, जिनमें 4854 पुरूष तो 4109 महिला मरीज हैं। इस विशाल नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए जहां विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में मरीज पहुंचे हैं वहीं देश के विभिन्न राज्यों से छह दर्जन से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ रोगियों के नेत्र जांच के उपरांत नि:शुल्क दवाइयां भी दे रहे हैं। यही नहीं कैंप में सेवा कर रहे सेवादार मरीजों की अपने परिजनों से भी बढ़-चढ़कर संभाल कर रहे हैं। सेवादारों की सेवा का जज्बा देखते ही बन रहा है। उल्लेखनीय है किपरमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविरों में अब तक 25,494 लोगों के आॅप्रेशन किए जा चुके हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस शिविर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादार भाई-बहन पूरी तन्मयता से मरीजों की सेवा करते हैं।
शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आॅप्रेशन आज से
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आज से ‘याद ए मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज, नि:शुल्क नेत्र ज्योति स्वास्थ्य सेवा के तहत आंखों के नि:शुल्क आॅप्रेशन शुरू किए जाएंगे। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रोग्राम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब तक 200 से भी अधिक मरीज आॅप्रेशन के लिए चयनित किए गए हैं। इस प्रोग्राम में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए मरीजों का चयन किया गया है। आज से शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आॅप्रेशन थियेटर में आॅप्रेशन शुरू हो जाएंगे तथा इस दौरान स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी।